बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे, पूर्व सीएम फडणवीस को डिप्टी सीएम का पद

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायकों के गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले लिया है। उनके साथ ही बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उनकी सरकार में डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लिया है। शिंदे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चलाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

30 Jun 2022, 11:07 PM

श्रीनगर, सोपोर से लश्कर के 5 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और सोपोर से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पांच आतंकवादियों को पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर में, जिले में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में विशिष्ट इनपुट के आधार पर, श्रीनगर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर विशेष चौकियां स्थापित कीं।

एक ऐसी चौकी सनत नगर चौक-रंगरेथ रोड क्षेत्र पर 50 आरआर पर, एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और एक पिस्तौल सहित गोला-बारूद बरामद किया गया।

30 Jun 2022, 10:57 PM

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1524 नए मामले, एक की मौत

30 Jun 2022, 10:34 PM

महाराष्ट्र: मुंबई में बारिश की वजह से जलभराव 


30 Jun 2022, 10:26 PM

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी

30 Jun 2022, 9:46 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 2069 नए केस, बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं


30 Jun 2022, 9:44 PM

बंगाल पंचायत चुनाव के लिए दिलीप घोष भाजपा के प्रमुख पैनल से बाहर

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने 2023 के राज्य पंचायत चुनावों के लिए अपनी नई संचालन समिति की घोषणा की है, जिसमें पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान उपाध्यक्ष दिलीप घोष को इससे बाहर रखा गया है। अभिनेत्री से नेता बनीं और हुगली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी सांसद लॉकेट चटर्जी, (जिन्हें दिलीप घोष के करीबी विश्वासपात्र के रूप में जाना जाता है) को भी संचालन समिति में कोई स्थान नहीं दिया गया है। इस फैसले ने राज्य में कई राजनीतिक पर्यवेक्षकों को आश्चर्यचकित कर दिया है, क्योंकि 2018 के पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में, तत्कालीन राज्य अध्यक्ष के रूप में घोष के नेतृत्व में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और पहली बार वाम मोर्चे की जगह खुद को पश्चिम बंगाल में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में स्थापित किया।

30 Jun 2022, 9:44 PM

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ किया है और अपराध में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, "पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि पीओएस एजेंटों का एक समूह जिला बडगाम में काम कर रहा है और निर्दोष लोगों को उनके दस्तावेजों को जाली बनाकर और उनके निजी हितों के लिए सिम कार्ड खरीदने और आपराधिक कृत्यों के लिए ऐसे सिम कार्ड बेचने के लिए असली के रूप में उपयोग करने में शामिल है।"


30 Jun 2022, 9:14 PM

महाराष्ट्र: शरद पवार ने सीएम बनने पर एकनाथ शिंदे को दी बधाई

30 Jun 2022, 9:12 PM

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र


30 Jun 2022, 9:10 PM

असम में बाढ़ से 8 लोगों की मौत, अब तक 159 ने गंवाई जान

30 Jun 2022, 8:46 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 865 नए मामले, एक मरीज की मौत


30 Jun 2022, 8:45 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 3640 नए मामले, बीते 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत

30 Jun 2022, 8:22 PM

पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई


30 Jun 2022, 8:21 PM

राष्ट्रपति कोविंद ने मणिपुर के नोनी में भूस्खलन में नागरिकों और सशस्त्र बलों के जवानों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया

30 Jun 2022, 7:47 PM

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम बने बीजेपी के फडणवीस

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायकों के गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले लिया है। उनके साथ ही बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उनकी सरकार में डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लिया है। शिंदे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चलाएंगे।


30 Jun 2022, 7:13 PM

महाराष्ट्र की सियासत में नया ट्विस्ट, अब शिंदे सरकार में शामिल होंगे फडणवीस, बनेंगे डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र के सियासत में नया ट्विस्ट आ गया है। पहले एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल नहीं होने का ऐलान कर चुके देवेंद्र फडणवीस अब नई सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे। बीजेपी ने कहा है कि फडणवीस ने जे पी नड्डा के आग्रह पर सरकार में शामिल होने का फैसला लिया है।

30 Jun 2022, 6:47 PM

महाराष्ट्र की सियासत में नया ट्विस्ट, अब फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाना चाहती है BJP

महाराष्ट्र के सियासी संकट में नया ट्विस्ट आ गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि देवेंद्र फडणवीस को एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए। इससे पहले लिए फडणवीस ने ऐलान किया था कि वह सरकार में शामिल नहीं होंगे।


30 Jun 2022, 6:42 PM

शिंदे गुट के विधायकों ने गोवा के पणजी में होटल के बाहर एकनाथ शिंदे के पक्ष में नारेबाजी की

30 Jun 2022, 6:27 PM

जसप्रीत बुमराह होंगे इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान, ऋषभ पंत होंगे उपकप्तान


30 Jun 2022, 6:20 PM

राजस्थान के उदयपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया

30 Jun 2022, 6:18 PM

महाराष्ट्र में बीते 24 घंंटे में कोरोना के 3640 नए केस मिले, 3 लोगों की हुई मौत


30 Jun 2022, 5:44 PM

एक आईजी और डीआईजी की निगरानी में NIA की 6 से 10 सदस्यीय टीम उदयपुर हत्याकांड की जांच कर रही है

30 Jun 2022, 5:42 PM

गोवा के होटल में ठहरे एकनाथ शिंदे गुट के विधायकोंं ने मनाया जश्न


30 Jun 2022, 5:38 PM

उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को दिल्ली नहीं लाएगी NIA, आतंकी समूह से लिंक की खबरों को बताया संभावना

30 Jun 2022, 5:36 PM

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ यात्रा के लिए मंदिर के बाहर तीन नवनिर्मित रथ तैयार


30 Jun 2022, 5:31 PM

दिल्ली पुलिस की टीम ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के बेंगलुरु आवास से तलाशी के बाद रवाना हुई

30 Jun 2022, 5:26 PM

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक फनसालकर ने मुंबई के नए पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला


30 Jun 2022, 4:39 PM

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे आज शाम 7:30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे आज शाम 7:30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे। प्रेस से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की जानकारी दी।

फडणवीस ने कहा कि आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और शिवसेना और बीजेपी के नेता शपथ लेंगे। मैं सरकार से बाहर रहूंगा।

30 Jun 2022, 4:17 PM

बिहार: भागलपुर जिले के नौगछिया क्षेत्र में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि और कटाव के कारण लोगों ने अपना आवास छोड़ा


30 Jun 2022, 4:06 PM

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने नोनी में भूस्खलन स्थल का लिया जायजा 

30 Jun 2022, 3:54 PM

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उदयपुर की घटना को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों के साथ बैठक की


30 Jun 2022, 3:53 PM

मणिपुर के नोनी में भूस्खलन प्रभावित तुपुल स्टेशन की इमारत में बचाव कार्य में NDRF, SDRF, राज्य सरकार और रेलकर्मी शामिल

30 Jun 2022, 3:51 PM

एकनाथ शिंदे और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़णवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलने पहुंचे


30 Jun 2022, 3:49 PM

पंजाब विधानसभा ने केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रस्ताव पास किया

30 Jun 2022, 3:25 PM

महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायकों और नेताओं ने आज मुंबई में मातोश्री में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की


30 Jun 2022, 3:13 PM

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे मुंबई में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे

30 Jun 2022, 3:08 PM

बिहार में सरकारी जमीन पर बनेंगे मोदी नगर और नीतीश नगर नाम के मोहल्ले, राजस्व मंत्री ने किया ऐलान

बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने कहा कि मैंने योजना बनाई है कि गरीब लोगों के लिए सरकारी जमीन पर मोहल्ले बनाए जाएंगे और मैं उनका नाम मोदी नगर और नीतीश नगर रखूंगा। दोनों नेताओं ने गरीब लोगों के लिए काम किया है और मैं भी चाहता हूं कि गरीब लोगों को सम्मान मिले।


30 Jun 2022, 2:52 PM

मैंने सीएम से बात की है वह हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं- कन्हैया लाल के बेटे

कन्हैया लाल, जिनका 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों द्वारा सिर काट दिया गया था, उनके के पुत्र यश ने कहा कि मैंने सीएम से बात की है। उन्होंने हमें आर्थिक मदद भी की है। उन्होंने मुझे सरकारी नौकरी का आश्वासन भी दिया है। वह हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं, और हम भी सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

30 Jun 2022, 2:39 PM

मणिपुर के नोनी में भूस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 7 शव बरामद, 45 लोग अभी भी लापता

मणिपुर के नोनी में भूस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे से अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। करीब 45 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी नोनी जिले के एसडीओ ने दी है।


30 Jun 2022, 2:27 PM

दिल्ली में बारिश के बाद प्रगति मैदान इलाके में सड़क पर जलजमाव

30 Jun 2022, 1:44 PM

'उज्ज्वला योजना' की बदहाली को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर खड़े किए सवाल

राहुल गांधी ने कहा, “मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुवात हुई। पेट्रोल पंप से लेकर अखबार तक, इस योजना पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए फिर 10 अगस्त, 2021 को उज्ज्वला 2.0 का लॉन्च कर फिर से जनता के टैक्स के पैसों से विज्ञापनों पर करोड़ों उड़ाए गए। फिर धीरे-धीरे सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए और आज 1 सिलिंडर भराने की कीमत 1000 रुपए हो चुकी है। मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी ने दो हिंदुस्तान बना दिये हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का। अपनी एक रैली में, चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री जी कुछ ज्यादा भावुक हो गए थे, लेकिन आज सिर्फ एक वर्ष (2021-22) में ही 3.59 करोड़ लोगों को चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है। इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री जी?”

बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे, पूर्व सीएम फडणवीस को डिप्टी सीएम का पद
HP

30 Jun 2022, 1:37 PM

मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन को लेकर CM एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की- गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जारी है। NDRF की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य कर रही है, 2 और टीमें रास्ते में हैं।"

30 Jun 2022, 1:34 PM

दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश के बाद मिंटो रोड पर जलजमाव


30 Jun 2022, 1:30 PM

महाराष्ट्र: बारिश के बीच मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड

30 Jun 2022, 1:29 PM

दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश के बाद प्रह्लादपुर अंडरपास में जलजमाव


30 Jun 2022, 1:22 PM

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने पुलिस को दी गई अपनी रिमांड को दिल्ली HC में दी चुनौती, कल सुनवाई

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को दी गई पुलिस रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। उनके वकील ने आज दिल्ली हाईकोर्ट की अवकाश पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया। मामले की सुनवाई कल होगी।

30 Jun 2022, 12:57 PM

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी, तीन सपोर्ट स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए 


30 Jun 2022, 12:43 PM

दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम और जलजमाव की स्थिति

30 Jun 2022, 12:36 PM

मैं लोगों से कोई विरोध न करने की अपील करता हूं- राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत 

उदयपुर हत्याकांड पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ उनकी संलिप्तता का भी पता चला था। एसओजी एनआईए को पूरा सहयोग कर रहा है। यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मैं लोगों से कोई विरोध न करने की अपील करता हूं।

सीएम गहलोत ने कहा कि मैं प्रदेशवासियों से अपील करूंगा कि वो धरना-प्रदर्शन ना करें, शांति बनाए रखें। सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि कैसे इनको सजा मिले।


30 Jun 2022, 12:14 PM

मुंबई में अंधेरी सबवे जलजमाव के कारण अस्थायी रूप से बंद, गोखले रोड पर डायवर्ट किया गया ट्रैफिक 

30 Jun 2022, 11:54 AM

दिल्ली: NSA अजीत डोभाल ने बहु-एजेंसी समुद्री सुरक्षा समूह की पहली बैठक में हिस्सा लिया

दिल्ली में NSA अजीत डोभाल ने आज समुद्री सुरक्षा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों पर चर्चा करने के लिए बहु-एजेंसी समुद्री सुरक्षा समूह की पहली बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल सेवानिवृत्त जी अशोक कुमार ने की।


30 Jun 2022, 11:52 AM

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई, कहा- जान से मारने की मीली धमकी: मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। वर्सोवा थाने में अज्ञात के ख़िलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

30 Jun 2022, 11:41 AM

उत्तर प्रदेश से मजूदरों को हरियाणा ला रही वैन ट्रक से टकराई, 2 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

हरियाणा क सोनीपत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई और 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।


30 Jun 2022, 11:15 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में आज बारिश हुई

30 Jun 2022, 11:13 AM

मुझे लगता है कि उन्हें (उद्धव ठाकरे) विश्वास मत का सामना करना चाहिए था- महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि हमारे सभी विधायक आज विश्वास मत के लिए उपस्थित थे, लेकिन अब अगली रणनीति पर आज की बैठक में (महाराष्ट्र विधान भवन में) चर्चा होगी। औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें (उद्धव ठाकरे) विश्वास मत का सामना करना चाहिए था लेकिन उन्होंने कैबिनेट बैठक के अंत में ही अपना विदाई भाषण दिया। उद्धव जी सरल स्वभाव के संवेदनशील व्यक्ति हैं। उन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आईं, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया।”


30 Jun 2022, 10:43 AM

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से ट्रैफिक जाम की स्थिति

30 Jun 2022, 10:23 AM

बिहार: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के हाथवा मार्केट में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद


30 Jun 2022, 10:19 AM

महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए सभी कांग्रेस विधायक जल्द ही महाराष्ट्र विधान भवन में मिलेंगे

30 Jun 2022, 9:43 AM

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी उछाल, 24 घंटे में करीब 19 हजार नए केस मिले, 39 मरीजों की मौत

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बड़ी उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में 18,819 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। कुल सक्रिय मरीज 1,04,555 हो गए हैं। वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.16 फीसदी हो गई है।


30 Jun 2022, 9:29 AM

दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, तस्वीरें मान सिंह रोड से

30 Jun 2022, 9:28 AM

उदयपुर घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

उदयपुर घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं प्रदेशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपराधी किसी भी धर्म या समुदाय का हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।"


30 Jun 2022, 8:53 AM

गाजियाबाद: मुखर्जी पार्क के पास महिला का जला हुआ शव मिला 

30 Jun 2022, 8:24 AM

आरोपी पकड़े गए हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा इन्हें ऐसी सज़ा मिले जो देश, दुनिया में एक उदाहरण बने: उदयपुर हत्याकांड पर सचिन पायलट

उदयपुर हत्याकांड पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आरोपी पकड़े गए हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा इन्हें ऐसी सज़ा मिले जो देश, दुनिया में एक उदाहरण बने। पीड़ित परिवार के लोगों को सारी मदद प्रदान करेंगे। इस घटना में जो भी ज़िम्मेदार, या कितना बड़ा कोई व्यक्ति या अधिकारी है उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं इसे आतंकी हमला मानूंगा और सरकार ने भी कहा है कि इसे एक तरह से आतंकी हमले की नजर से ही देखना पड़ेगा।


30 Jun 2022, 8:14 AM

दिल्ली: द्वारका सेक्टर 16 में हुई बारिश

30 Jun 2022, 8:12 AM

जम्मू-कश्मीर: बालटाल में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र गुफा के रास्ते से रवाना हुआ


30 Jun 2022, 8:11 AM

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं। रुद्रप्रयाग के एसपी आयुष अग्रवाल ने बताया, "हमने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान सहित सभी इंतजाम किए हैं। SDRF की टीमें भी तैनात है।"

30 Jun 2022, 8:07 AM

NATO को फिनलैंड और स्वीडन को सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करते हुए गर्व हो रहा है- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया, "NATO को फिनलैंड और स्वीडन को सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करते हुए गर्व हो रहा है। उनका निर्णय इस शिखर सम्मेलन के दौरान हमारी सामूहिक ताकत को बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को बढ़ावा देगा।"


30 Jun 2022, 7:47 AM

उत्तराखंड में चमोली के पास तीर्थयात्रियों की कार पर पत्थर गिरने से हादसा, 1 की मौत, 2 लोग घायल

उत्तराखंड में चमोली के पास बद्रीनाथ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार पर पत्थर गिरने से एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। चमोली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia