बड़ी खबर LIVE: FIFA World Cup में फिर उलटफेर, हारकर भी फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया भी पहुंचा

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को ग्रुप-डी के मैच में ट्यूनीशिया से 1-0 से हारकर भी डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। दूसरी ओर आज ऑस्ट्रेलिया ने भी डेनमार्क को 1-0 से हराकर सुपर-16 में जगह बना ली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

30 Nov 2022, 11:13 PM

FIFA World Cup में फिर उलटफेर, हारकर भी फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया भी पहुंचा

कतर में खेल जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को ग्रुप-डी के मैच में ट्यूनीशिया से 1-0 से हारकर भी डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। दूसरी ओर आज ऑस्ट्रेलिया ने भी डेनमार्क को 1-0 से हराकर सुपर-16 में जगह बना ली है।

30 Nov 2022, 10:17 PM

ED ने धनशोधन मामले में अभिनेता विजय देवराकोंडा से 9 घंटे से ज्यादा पूछताछ की

30 Nov 2022, 9:37 PM

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज अगले साल कर सकते हैं भारत की यात्रा


30 Nov 2022, 9:30 PM

लोग बिना भय के मतदान कर सकें, इसके लिए सभी इंतजाम किए गए- गुजरात डीजीपी

गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के लिए कल मतदान होगा। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। लोग बिना किसी डर के मतदान कर सकें, इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

30 Nov 2022, 9:02 PM

रैगिंग केस में डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी की रैगिंग रोधी समिति ने कई फैसले लिए, 4 छात्रों को किया निष्कासित


30 Nov 2022, 9:01 PM

गुजरात के वडोदरा ग्रामीण में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

30 Nov 2022, 8:59 PM

यूक्रेन ने स्पेन के लेटर बम के बाद अपने सभी दूतावासों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया


30 Nov 2022, 8:01 PM

सरकार का दूरसंचार कंपनियों को निर्देश, हवाईअड्डों से 2.1 किमी के दायरे में 5जी बेस स्टेशन न लगाएं

 दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दूरसंचार प्रदाताओं भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन को तत्काल प्रभाव से भारतीय हवाई अड्डों की 2.1 किलोमीटर की सीमा के भीतर सी-बैंड 5जी बेस स्टेशन स्थापित नहीं करने के लिए एक पत्र भेजा है, क्योंकि सी-बैंड 5जी विमान के रेडियो (रडार) अल्टीमीटर के साथ समस्याएं पैदा कर सकता है, जिस पर वह टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान भरोसा करते हैं, और पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त होने से बचने में यह मदद करता है। आईएएनएस के पास डीओटी द्वारा भेजा गया पत्र है जिसमें कहा गया है कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को सलाह दी जाती है कि रनवे के दोनों सिरों से 2,100 मीटर और भारतीय हवाईअड्डों के रनवे की मध्य रेखा से 910 मीटर के क्षेत्र में 3,300-3,670 एमएच में कोई 5जी/आईएमटी बेस स्टेशन नहीं होगा।

30 Nov 2022, 7:36 PM

बिजली में 'वन नेशन-वन टैरिफ' होना चाहिए: नीतीश 

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि देश एक है, इस कारण बिजली में भी वन नेशन वन टैरिफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा देश एक है और विकास पूरे देश का होना है, देश के हर नागरिक के कल्याण का काम करना है, हर इलाके के कल्याण का काम करना है तो फर्क क्यों रखा जाता है, केंद्र सरकार को इसे समझना होगा। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ऊर्जा प्रक्षेत्र की 15,871.24 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का रिमोट के द्वारा शिलान्यास और लोकार्पण किया।


30 Nov 2022, 7:36 PM

बीएसएफ ने मार गिराए 16 पाकिस्तान ड्रोन, सीमा पर लगेंगे 5500 अतिरिक्त कैमरे: बीएसएफ डीजी

भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन घुसपैठ और उससे हथियार और ड्रग्स भेजे जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि बीएसएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस साल 16 पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। वहीं सीमा पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5500 अतिरिक्त कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि घुसपैठ और ड्रोन गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

30 Nov 2022, 7:18 PM

नोएडा: आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया


30 Nov 2022, 7:15 PM

अवैध फार्म हाउस पर चला नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 40 करोड़ की जमीन मुक्त कराई गई

नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर डूब क्षेत्र में बने हुए अवैध फार्महाउस पर चला है। 30 से ज्यादा अवैध फार्म हाउस तोड़े गए हैं और करोड़ों की जमीन को मुक्त कराया गया है। अवैध तरीके से भू माफिया लोगों को यह फार्म हाउस बेचकर वहां पर अवैध कंस्ट्रक्शन करवा रहे थे। यह जमीन डूब क्षेत्र की है जिस पर किसी तरीके का कोई भी कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता है। इससे पहले भी नोएडा प्राधिकरण करीब 100 से ज्यादा अवैध फार्म हाउस पर कार्रवाई कर चुका है।

30 Nov 2022, 7:00 PM

छत्तीसगढ़ की सीमा पर दो नक्सली ढेर

मध्यप्रदेश के बालाघाट -मंडला जिले और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित सुपखार मोती नाला के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। वहीं एक महिला नक्सली के भागने में सफल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह हॉफ फोर्स, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन किया था। इस ऑपरेशन के द्वारा सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच बालाघाट, मंडला जिले और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित सुपखार- मोती नाला के पास मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ दो नक्सली मारे गए हैं वही इस मुठभेड़ में शामिल एक महिला नक्सली भागने में सफल रही है। पुलिस को मुठभेड़ स्थल से एके-47 राइफल मिली है तो वही 315 बोर की राइफल नक्सलियों से बरामद की गई है।


30 Nov 2022, 6:48 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

30 Nov 2022, 6:28 PM

व्हाट्सएप ने अक्टूबर में भारत में 23 लाख से अधिक फर्जी खातों पर प्रतिबंध लगाया

मेटा-स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने बुधवार को कहा कि उसने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में अक्टूबर के महीने में भारत में 23 लाख से अधिक खराब (फर्जी) खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक जिम्मेदारियां डालने के लिए संशोधित किया गया। कंपनी ने कहा कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच, 23,24,000 व्हाट्सएप खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया और इनमें से 8,11,000 खातों को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया।


30 Nov 2022, 6:07 PM

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असरवा विधानसभा में रोड शो किया

30 Nov 2022, 5:56 PM

'लाइगर' मनी लॉन्ड्रिंग जांच : विजय देवरकोंडा ईडी के सामने हुए पेश

लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता विजय देवरकोंडा, बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने हैदराबाद में अपनी हालिया फिल्म 'लाइगर' के लिए धन की सोसिर्ंग से संबंधित जांच के सिलसिले में पेश हुए। केंद्रीय एजेंसी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के कथित उल्लंघन की जांच कर रही है।


30 Nov 2022, 5:53 PM

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: अरोड़ा को 7 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में बुधवार को बड्डी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी, हालांकि कोर्ट ने एक हफ्ते की ही रिमांड मंजूर की। जांच एजेंसी ने अरोड़ा को आज सुबह गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।

पिछले हफ्ते, आर्थिक खुफिया एजेंसी ने इस मामले में अपना पहली चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी में नौवें नंबर का आरोपी अरोड़ा बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है। 3,000 से अधिक पन्नों की पहली चार्जशीट व्यवसायी समीर महेंद्रू के खिलाफ दायर की गई थी।

30 Nov 2022, 5:52 PM

गाजियाबाद :फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बन कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस में फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कस्टम अधिकारी की वर्दी, आईडी कार्ड समेत कई चीजें बरामद की हैं। अभियुक्त ने 19 लाख की धोखाधड़ी की थी। जिसको लेकर गाजियाबाद के कविनगर में मामला दर्ज हुआ था।

गाजियाबाद के थाना कविनगर पुलिस ने फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बंद कर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त सोमदत्त कौशिक उर्फ गोलू उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का ठग है। जो बीते 3 वर्षों से ठगी का कार्य कर रहा है। अभियुक्त व अभियुक्त के घर वालों ने एक लड़की के घर में अपना रिश्ता भेजा था। लड़की और उसके घर वालों को अभियुक्त और अभियुक्त के घर वालों ने बताया था कि वह एक कस्टम इंस्पेक्टर है। जिसके चलते सोमदत्त ने लड़की के पिता से अपने और अपने माता-पिता के अकाउंट में 19 लाख 43 हजार ट्रांसफर करवा लिए थे और पैसे वापस मांगने पर करीब 2,00000 वापस भी कर दिए और बाकी के पैसे देने से मना कर दिया। पैसे वापस मांगने पर लड़की को अगवा करने की और एसिड अटैक करने की भी धमकी सोमदत्त लगातार लड़की को दे रहा था।


30 Nov 2022, 5:27 PM

दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मटियाला में रोड शो किया

30 Nov 2022, 5:15 PM

अफगानिस्तान में एक धार्मिक स्कूल में हुए बम विस्फोट, कम से कम 10 छात्रों की मौत


30 Nov 2022, 5:09 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे मजदूर यूनियन के लोगों पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के आवास की ओर जा रहे थे। मजदूर मुख्य रूप से वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे थे।

30 Nov 2022, 5:07 PM

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए


30 Nov 2022, 4:54 PM

टाइगर वीडियो विवाद: रवीना टंडन ने कहा- दिशा-निर्देशों की धज्जियां नहीं उड़ाईं, वन अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

30 Nov 2022, 3:50 PM

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना में बोट से गांवों का दौरा किया


30 Nov 2022, 3:09 PM

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके के नबाना में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया  

30 Nov 2022, 2:42 PM

बारिश की वजह से तीसरा वनडे रद्द, न्यूजीलैंड से टीम इंडिया 0-1 से सीरीज हारी


30 Nov 2022, 2:37 PM

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न देशों के लगभग 300 पासपोर्ट के साथ-साथ उनके पास से बड़ी संख्या में जाली दस्तावेज, स्टाम्प, लैपटॉप और टैबलेट बरामद किए गए। FIR दर्ज़ कर ली गई है।

30 Nov 2022, 2:33 PM

पूर्व चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन का बुधवार को 96 वर्ष की आयु में निधन


30 Nov 2022, 2:33 PM

मध्य प्रदेश: मंडला और बालाघाट जिले के कान्हा पार्क में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए

30 Nov 2022, 2:11 PM

उज्जैन: मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने RSS कार्यालय में स्वर्गीय RSS नेता गोपाल येवतीकर को श्रद्धांजलि अर्पित की


30 Nov 2022, 2:04 PM

गैंगरेप केस के 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं बिलकिस बानो, कोर्ट से आदेश पर विचार करने की मांग

गैंगरेप पीड़ित बिलकिस बानो ने 11 दोषियों को रिहा करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गैंगरेप के दोषियों की रिहाई के मामले में 1992 में बने नियम लागू होंगे। 11 दोषियों की रिहाई इसी आधार पर हुई है। मामले को आज चीफ जस्टिस के सामने रखा गया। उन्होंने कहा कि वह विचार करेंगे कि रिव्यू पेटिशन को उसी बेंच के सामने लगाया जाए।

30 Nov 2022, 1:24 PM

त्रिपुरा: मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राजनगर में रहमानपुर हाई स्कूल में नवनिर्मित स्कूल भवनों का उद्घाटन किया


30 Nov 2022, 1:14 PM

उत्तराखंड: तपोवन में भारत-अमेरिकी सेना के संयुक्त अभ्यास के दौरान सैनिकों ने कौशल का आदान-प्रदान किया

उत्तराखंड के तपोवन में भारत-अमेरिकी सेना के संयुक्त अभ्यास के दौरान सैनिकों ने कौशल का आदान-प्रदान किया। भारतीय सेना कैप्टन DS भाटी ने कहा,"2 हफ्तों के प्रशिक्षण के बाद हम सत्यापन अभ्यास कर रहे हैं। इसमें आपदा में पुल टूटने के बाद बचाव कार्य करने का अभ्यास कराया जा रहा है।"

30 Nov 2022, 12:49 PM

पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस के ट्रक पर आत्मघाती हमला, तीन लोगों की मौत, 27 घायल

पाकिस्तान क्वेटा शहर में पुलिस के ट्रक पर आत्मघाती हमला हुआ है। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह आत्मघाती हमला क्वेटा के बालेली इलाके में हुआ। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


30 Nov 2022, 11:06 AM

बिहार में वायु प्रदूषण कम करने के लिए बनी कार्ययोजना, कई कठोर फैसले शामिल 

बिहार में इस साल वायु प्रदूषण के बिगड़ते हालात को देखते हुए हवा की गुणवत्ता के सुधार के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इसे लेकर वायु प्रदूषित करने वालों पर कठोर कारवाई करने की भी योजना बनाई गई है।

30 Nov 2022, 10:54 AM

चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आशा कार्यकर्ताओं, महिला खिलाड़ियों और छात्रों के साथ बातचीत की


30 Nov 2022, 10:34 AM

दिल्ली आबकारी मामला: ईडी ने बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया

30 Nov 2022, 9:15 AM

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी बेहद खराब श्रेणी में 


30 Nov 2022, 8:26 AM

रूस में वैज्ञानिकों ने 48,500 साल पुराने जॉम्बी वायरस को फिर से जीवित किया 

30 Nov 2022, 8:23 AM

महाराष्ट्र: पुणे के खडकवासला में NDA की पासिंग आउट परेड चल रही


30 Nov 2022, 7:48 AM

यूपी के फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। एक दुकान और उसके ऊपर बने मकान में आग लगने से 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, आग ने दुकान के ऊपर बने मकान में एक ही परिवार के 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि 3 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia