बड़ी खबर LIVE: सेना की अग्निवीर भर्ती पर हमला करने आए दो आतंकी ढेर, बारामूला में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। दोनों सेना की 'अग्निवीर' भर्ती रैली में बाधा डालने की योजना से आए थे। बारामूला एसएसपी रईस मुहम्मद भट ने कहा कि उनके पास से दो एके राइफल, एक पिस्तौल और भारी असलहा बरामद हुआ है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

30 Sep 2022, 10:44 PM

मथुरा में खतरे के निशान पर पहुंची यमुना नदी, जलस्तर में लगातार वृद्धि ने बढ़ाई चिंता

उत्तर प्रदेश के मथुरा के डीएम पुलकित खरे ने कहा कि यमुना नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कल यह खतरे के निशान पर पहुंच गया। प्रभावित होने वाले सभी गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। हमारे अधिकारियों को संदेश दिया गया है ताकि निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा सके।

30 Sep 2022, 10:16 PM

मुंबई के नालासोपारा में आज वसई-विरार निगम की बस में लगी आग, सभी 16 यात्री सुरक्षित

30 Sep 2022, 10:11 PM

NATO ने रूस के जनमत संग्रह को यूक्रेन पर जबर्दस्ती और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि दिखावटी जनमत संग्रह मास्को में बनाया गया था और अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण उल्लंघन में यूक्रेन पर लगाया गया। यह जमीन हड़पना अवैध है। नाटो सहयोगी रूस के हिस्से के रूप में इनमें से किसी भी क्षेत्र को मान्यता नहीं देंगे।


30 Sep 2022, 9:42 PM

सेना की अग्निवीर भर्ती रैली पर हमला करने आए दो आतंकी ढेर, बारामूला में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि दोनों सेना की 'अग्निवीर' भर्ती रैली में बाधा डालने की योजना से आए थे। बारामूला के एसएसपी रईस मुहम्मद भट ने बताया कि उनके पास से दो एके राइफल, एक पिस्तौल और भारी असलहा बरामद हुआ है।

30 Sep 2022, 8:34 PM

दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने पर अभिनेत्री आशा पारेख ने जताई खुशी, कहा- सभी इच्छाएं पूरी होने जैसा

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि "यह बहुत अच्छा लगता है। ऐसा लगता है जैसे मेरी सभी इच्छाएं अब पूरी हो गई हैं। शुरू में, मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे पुरस्कार मिल रहा है। आज ऐसा लगता है कि मुझे वास्तव में पुरस्कार मिल गया है।


30 Sep 2022, 7:59 PM

ड्रोन रिपोर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बड़े पैमाने पर तलाशी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया, जब ग्रामीणों ने इलाके में ड्रोन गतिविधि की सूचना दी। कठुआ के हीरानगर उपमंडल के तल्ली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इलाके में एक ड्रोन को घूमते देखा था। सूचना के बाद, हीरानगर सेक्टर में आईबी के पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

30 Sep 2022, 7:36 PM

दिल्ली: विकास परियोजनाओं के पूरे होने में देरी पर उपराज्यपाल ने सीएम को लिखा पत्र

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पेड़ हटाने या ट्रांसफर की अनुमति देने में देरी के कारण लंबित कई विकास परियोजनाओं के पूरे होने में देरी को लेकर एक पत्र लिखा।

इस संबंध में उपराज्यपाल का यह दूसरा पत्र है इससे पहले 17 अगस्त को भी एक पत्र लिखा गया था। पर्यावरण और वन मंत्री, जीएनसीटीडी के पास वर्ष 2019 से 15 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अनुमति लंबित है। रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी मामलों में प्रतिपूरक वनरोपण या प्रतिरोपण के लिए जगह की पहचान या आवंटन पहले ही किया जा चुका है।


30 Sep 2022, 7:15 PM

दिल्ली: अभिनेत्री आशा पारेख को राष्ट्रपति ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया

30 Sep 2022, 6:48 PM

राष्ट्रीय खेल: मीराबाई चानू ने 49 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता


30 Sep 2022, 6:34 PM

पुतिन ने यूक्रेन से बातचीत का आग्रह किया, लेकिन नए शामिल इलाकों को छोड़ने से किया इनकार

30 Sep 2022, 6:29 PM

बीजेपी-आरएसएस को बिहार से हटाया है, अब केंद्र से हटाना है: तेजस्वी यादव


30 Sep 2022, 6:22 PM

इकोनॉमी की रफ्तार पर ब्रेक, 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट नीचे आई, अगस्त में बस 3.3 रही

देश की इकोनॉमी रफ्तार पर ब्रेक लगने के संकेत मिल रहे हैं। इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है। अगस्त 2022 के आंकड़े देखें तो इन 8 सेक्टर्स की ग्रोथ महज 3.3% रही है जो ठीक एक साल पहले यानी अगस्त 2021 में 12.2% थी।

30 Sep 2022, 5:42 PM

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया


30 Sep 2022, 5:37 PM

उत्तर प्रदेश: कानपुर शहर में पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया

30 Sep 2022, 5:35 PM

मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी के परिजनों से घर जाकर की मुलाकात, बोले, 'दोषियों को दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के श्रीकोट में अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराते हुए अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी जनपद अंतर्गत श्रीनगर के डोभ श्रीकोट गांव पहुंचे और अंकिता के परिजनों से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया।


30 Sep 2022, 5:28 PM

MP: धार में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, 3 लोगों की मौत, एक घायल

30 Sep 2022, 5:28 PM

झारखंड के पलामू में एसीबी ने सिविल सर्जन को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने पलामू के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सिविल सर्जन ने एक कांट्रैक्टर से डेढ़ लाख के बिल भुगतान के एवज में एक लाख रुपये बतौर घूस मांगे थे। शुक्रवार को इसके लिए 50 हजार रुपये की पहली किस्त ले रहे थे, तब एसीबी की टीम ने डॉ केनेडी को गिरफ्तार कर किया।


30 Sep 2022, 5:12 PM

तमिलनाडु पुलिस ने राज्य में पीएफआई कार्यालयों को सील करना किया शुरू

तमिलनाडु पुलिस ने राज्य में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यालयों को सील करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मुख्य सचिव वी. इराई अंबू ने पॉपुलर फ्रंट और उनके सहयोगी संगठनों को गैरकानूनी संघ करार देते हुए एक अधिसूचना जारी की थी।

तमिलनाडु राज्य सरकार ने भी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत शहरों में पुलिस आयुक्तों और अन्य क्षेत्रों में जिला कलेक्टरों को शक्तियां सौंपी हैं।

30 Sep 2022, 4:54 PM

उत्तर प्रदेश: नोएडा प्राधिकरण ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में डिमोलिशन अभियान चलाया


30 Sep 2022, 4:26 PM

केरल: NIA के अधिकारियों ने आज कोझीकोड के मीचंदा में PFI के राज्य मुख्यालय को सील कर दिया  

30 Sep 2022, 3:19 PM

गुजरात: वडोदरा पुलिस और गुजरात एटीएस ने PFI से जुड़े एक मदरसे को किया सील


30 Sep 2022, 3:13 PM

शरजील इमाम को देशद्रोह मामले में 31 महीने की हिरासत के बाद दिल्ली कोर्ट ने दी जमानत

शरजील इमाम को देशद्रोह मामले में 31 महीने की हिरासत के बाद दिल्ली कोर्ट ने जमानत दे दी है।

30 Sep 2022, 3:11 PM

विशेष एनआईए कोर्ट ने 11 आरोपी पीएफआई कार्यकर्ताओं को 20 अक्टूबर तक 21 दिन की हिरासत में भेजा

विशेष एनआईए कोर्ट ने 11 आरोपी पीएफआई कार्यकर्ताओं को 20 अक्टूबर तक 21 दिन की हिरासत में भेज दिया है। उन्हें इस सप्ताह केरल के विभिन्न स्थानों से एनआईए ने गिरफ्तार किया था।


30 Sep 2022, 2:17 PM

'अच्छे दिन' की बात करने वाले देश को ग़ुर्बत में ढकेल रहे हैं- कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “अब RBI ने भी भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7% कर दिया है। एशियन डेवलपमेंट बैंक, मूडीज (Moody's) और फिच (Fitch) ने पहले ही GDP ग्रोथ का अनुमान घटा दिया था। 'अच्छे दिन' की बात करने वाले देश को ग़ुर्बत में ढकेल रहे हैं। आंकड़े गवाही दे रहे हैं।”

30 Sep 2022, 2:15 PM

दिल्ली: त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, गाजीपुर, मयूर विहार क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

दिल्ली के त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, गाजीपुर, मयूर विहार क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। DCP ईस्ट प्रियंका कश्यप ने कहा,"पूरी पुलिस फोर्स पेट्रोलिंग कर रही है। हम एरिया डोमिनेशन अभ्यास कर रहे हैं। त्योहार आ रहे हैं, उसके मद्देनजर मुस्तैदी के तौर पर हम ये अभ्यास कर रहे हैं।"


30 Sep 2022, 10:52 AM

BJP-RSS की नफरत-हिंसा फैलाने वाली विचारधारा के खिलाफ खड़े होना है 'भारत जोड़ो यात्रा' का मकसद- राहुल गांधी

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एंट्री केरल के बाद कनार्टक में हो गई है। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट में राहुल गांधी समेत अन्य भारत यात्रियों का जोरदार स्वागात किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' चलेगी। इसका लक्ष्य जो बीजेपी-संघ की विचारधारा नफरत और हिंसा फैला रही है, उसके खिलाफ खड़े होना है।

राहुल गांधी ने कहा, “यह यात्रा संविधान की रक्षा की यात्रा है, संविधान के बिना हमारे तिरंगे का कोई मतलब नहीं है। आपको इस यात्रा में नफरत, हिंसा दिखाई नहीं देगी। इस यात्रा में हर धर्म, हर जाति, हर क्षेत्र, हर भाषा के लोग चल रहे हैं।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “जब भीड़ में धक्का लगता, जब कोई गिरता है, सब लोग उसको उठाते हैं, उसकी मदद करते हैं। कोई ये नहीं पूछता कि तुम्हारा धर्म क्या है, तुम्हारी जाति क्या है, तुम्हारी भाषा क्या है, यही तो हमारा प्यारा हिंदुस्तान है।”

राहुल गांधी ने कहा, “यही हमारा प्यारा हिंदुस्तान है- शांति का हिंदुस्तान, भाईचारे का हिंदुस्तान है। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलेगी, इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता, कोई शक्ति इस पदयात्रा को नहीं रोक सकती। क्योंकि यह पदयात्रा हिंदुस्तान की आवाज है। इस पदयात्रा में हमसे लोग मिलकर उनका दर्द बताते हैं।

उन्होंने कहा, "पदयात्रा में हमें लोग बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के खिलाफ अत्याचार, PSU's के निजीकरण के बारे में बताते हैं। हमारी पदयात्रा के बाद लंबे भाषण नहीं होते। हमारी पदयात्रा का लक्ष्य आपकी बात सुनने का है, आपको बताने का नहीं।”

30 Sep 2022, 10:39 AM

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के पट्टन इलाके के येदिपोरा में जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर


30 Sep 2022, 10:15 AM

आम आदमी को फिर झटका, आरबीआई ने लगातार चौथी बार 0.50% बढ़ाया रेपो रेट, महंगी होगी EMI

आरबीआई ने लगातार चौथी बार रेपो रेट बढ़ाने का फैसला किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करते हुए रेपो रेट को 5.40 फीसदी से बढ़ाकर 5.90 फीसदी कर दिया है।

30 Sep 2022, 9:51 AM

उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर 3 में एक कॉल सेंटर में आग लगी


30 Sep 2022, 9:44 AM

देश के नए CDS बने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

देश के अगले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) नियुक्त हुए। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

30 Sep 2022, 9:40 AM

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार कोर्ट ने पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा


30 Sep 2022, 9:15 AM

मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष टी20 सीरीज के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह ली है: BCCI

मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष टी20 सीरीज के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह ली है। यह जानकारी BCCI ने दी है। बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

30 Sep 2022, 8:38 AM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के चित्रगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी


30 Sep 2022, 8:17 AM

'भारत जोड़ो यात्रा' की केरल के बाद आज कर्नाटक में एंट्री, सुबह 9 बजे चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट में भारत यात्रियों का होगा स्वागत

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' केरल के बाद आज कर्नाटक में एंट्री करगी। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट में भारत यात्रियों का सुबह 9 बजे स्वागत किया जाएगा। पूरे इलाके में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

'भारत जोड़ो यात्रा' अब तक 532 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। यह यात्रा आज चामराजनगर के ऊटी-कालीकट जंक्शन से शुरू होगी। इस यात्रा को 3,038 किमी की दूरी और तय करनी है।

'भारत जोड़ो यात्रा' का ये आज का कार्यक्रम

बड़ी खबर LIVE: सेना की अग्निवीर भर्ती पर हमला करने आए दो आतंकी ढेर, बारामूला में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
30 Sep 2022, 8:11 AM

दिल्ली: नवरात्रि उत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की


30 Sep 2022, 7:38 AM

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ बारामूला के पाटन इलाके के विद्दीपोरा में चल रही है। सुरक्षाबलों में ने पूरे इलाके को घेर लिया है। मुठभेड़ जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */