बड़ी खबर LIVE: AIIMS के बाद एक और हॉस्पिटल मुश्किल में, सफदरजंग हॉस्पिटल पर साइबर अटैक की खबर

दिल्ली AIIMS हैकिंग और डार्क वर्ल्ड में डेटा का बिकना चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच सफदरजंग हॉस्पिटल पर भी साइबर अटैक की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी खबर दी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

03 Dec 2022, 11:09 PM

पंजाब पुलिस ने 10 एके-47 राइफलें बरामद कीं

पंजाब पुलिस ने पिछले तीन दिनों में कुछ ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और 10 एके-47 असॉल्ट राइफलें और 10 विदेशी निर्मित .30 बोर पिस्तौल बरामद किए हैं, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) विंग ने 21 नवंबर को अमृतसर से 13 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद राजस्थान के दो ड्रग तस्करों- सुखवीर सिंह और बिंदु सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उनके दो और सहयोगियों, मनप्रीत सिंह और बलकार सिंह उर्फ लवप्रीत सिंह, दोनों फिरोजपुर निवासी को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया गया, जहां वे किराए के मकान में रह रहे थे।

03 Dec 2022, 11:08 PM

मिजोरम में विस्फोटक, गोला-बारूद व विदेशी मुद्रा जब्त, 6 गिरफ्तार

असम राइफल्स ने शनिवार को मिजोरम में दो अलग-अलग छापों में म्यांमार ले जाए जा रहे भारी मात्रा में विस्फोटक, युद्ध जैसी सामग्री, विदेशी मुद्रा जब्त की और म्यांमार के चार नागरिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। असम राइफल्स के अधिकारियों ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती सैहा जिले के तुईपांग ब्लॉक के पास भारी मात्रा में विस्फोटक और युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई।

03 Dec 2022, 10:40 PM

FIFA World Cup : अमेरिका का सपना टूटा, नीदरलैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी


03 Dec 2022, 10:19 PM

AIIMS के बाद एक और हॉस्पिटल मुश्किल में, सफदरजंग हॉस्पिटल पर साइबर अटैक की खबर

दिल्ली AIIMS हैकिंग और डार्क वर्ल्ड में डेटा का बिकना चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच सफदरजंग हॉस्पिटल पर भी साइबर अटैक की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी खबर दी है।

03 Dec 2022, 10:07 PM

आईआईटी-दिल्ली : एक को 3.5 करोड़, 50 छात्रों को एक करोड़ रुपये से ज्यादे का जॉब ऑफर

आईआईटी दिल्ली के एक छात्र को बहुराष्ट्रीय ट्रेडिंग कंपनी द्वारा 3.5 करोड़ रुपये सालाना से अधिक का जॉब ऑफर मिला है। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए आईआईटी-दिल्ली में प्लेसमेंट सीजन शुरू हो गया है। यहां कुल 50 से अधिक छात्रों को 1 करोड़ रुपये प्रति वर्ष से अधिक के ऑफर मिले हैं। लगभग 20 छात्रों को हांगकांग, नीदरलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। आईआईटी-दिल्ली में कुछ छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों के मुकाबले घरेलू प्रस्तावों को स्वीकार किया है। छात्रों की संख्या के मामले में पहले दिन कैंपस में शीर्ष रिक्रूटर्स में अमेरिकन एक्सप्रेस, बजाज ऑटो, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एनफेज सोलर एनर्जी, इंटेल और प्रैक्सिस ग्लोबल एलायंस शामिल हैं।


03 Dec 2022, 10:06 PM

जगन सरकार कंपनियों को भगा रही : चंद्रबाबू नायडू

अमारा राजा बैटरीज द्वारा तेलंगाना में लिथियम-आयन बैटरी के लिए अनुसंधान और विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए 9,500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना की घोषणा करने के एक दिन बाद तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश में वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार कंपनियों को भगा रही है। अमारा राजा, जिनके अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक टीडीपी सांसद गल्ला जयदेव हैं, ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

03 Dec 2022, 9:46 PM

मुंबई एयरपोर्ट पर 18 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त


03 Dec 2022, 9:10 PM

कांग्रेस के चुने हुए नगर निगम पार्षद दिल्ली के लोगों के हितों की रक्षा करेंगे : अनिल कुमार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विजन डॉक्यूमेंट और घोषणापत्र में जो वादे किए हैं, कांग्रेस पार्टी के चुने हुए निगम पार्षद दिल्ली में लोगों के हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए उन्हें लागू करेंगे। जन समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी होंगे। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 4 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। आज पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व निगम पार्षदों ने कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ चर्चा करके यह तय किया गया है कि मतदान केंद्र पर लगने वाली टेबलों पर 15-15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई, जो मतदाताओं की मदद के लिए मौजूद रहेंगे।

03 Dec 2022, 8:42 PM

शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार पर लंबे समय तक भरोसा करना गलती थी: अभिषेक बनर्जी 

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को स्वीकार किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के वर्तमान नेता शुभेंदु अधिकारी पर लंबे समय तक भरोसा करना पार्टी नेतृत्व की ओर से एक गलती थी। अभिषेक बनर्जी ने पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा- पार्टी के महासचिव के रूप में, मैं मानता हूं कि उनके (अधिकारी) जैसे देशद्रोही पर भरोसा करना एक गलती थी और मैं इसके लिए माफी भी मांगता हूं। इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने आम लोगों को धोखा दिया। हमारी सर्वोच्च नेता ममता बनर्जी की गलती यह थी कि उन्होंने देशद्रोही और उनके परिवार के सदस्यों पर आंख मूंदकर भरोसा किया।


03 Dec 2022, 8:39 PM

छत्तीसगढ़: कांग्रेस की नीति आम जनता को पैसा उपलब्ध करना है- सीएम भूपेश बघेल

03 Dec 2022, 8:31 PM

असम: कछार में चिमनी ब्लास्ट में बिहार के दो मजदूरों की मौत, परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा देगी नीतीश सरकार


03 Dec 2022, 8:00 PM

नई दिल्ली के संसद मार्ग पर डीटीसी बस और ऑटो में भीषण टक्कर, 4 घायल

संसद मार्ग पर दोपहर लगभग 3:00 बजे डीटीसी बस की टक्कर से सवारियों से भरा एक ऑटो दूर जा गिरा। ऑटो में चालक सहित 4 लोग सवार थे। राहगीरों ने सभी को उठाकर तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

आपको बता दें कि संसद मार्ग पर एनडीएमसी ऑफिस के किस ठीक सामने ट्रैफिक सिग्नल पर सिग्नल की ट्रैफिक लाइट खराब होने के कारण तेज रफ्तार डीटीसी बस ओवरटेक करते समय एक ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो काफी दूर फुटपाथ पर जा गिरा। राहगीरों के अनुसार ऑटो के अंदर दो पुरुष और एक महिला और ऑटो चालक सहित 4 लोग सवार थे। यह चारों गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। राहगीरों ने ही तुरंत चारों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

03 Dec 2022, 7:38 PM

एमसीडी चुनाव: दिल्ली में कल बंद रहेंगे सभी खुदरा और थोक बाजार


03 Dec 2022, 7:36 PM

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन, विश्व कप में भारत का किया था प्रतिनिधित्व

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का आज निधन हो गया। सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा गांव के रहने वाले जस्टिन ने 1978 वल्र्ड कप हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे देश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। बताया गया कि शनिवार अपने आवास पर उन्हें हार्ट अटैक आया। इलाज के लिए रिम्स रांची लाए जाने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

03 Dec 2022, 7:26 PM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के कांठ इलाके में एक बच्ची से गैंगरेप के 3 आरोपी गिरफ्तार


03 Dec 2022, 7:16 PM

कांग्रेस ने विजयन सरकार की नई जेल गाइडलाइंस पर नाराजगी जताई

केरल की जेलों में कैदियों की छूट के नए नियमों पर निशाना साधते हुए, कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि यह कदम राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुक्त करने का एक प्रयास है, जो राजनीतिक हत्याओं में शामिल होने के लिए जेल में हैं। 23 नवंबर को विजयन कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए नए नियमों के अनुसार, आजीवन कारावास की सजा काट रहे लोगों को छोड़कर राजनीतिक कैदियों को प्रतिबंध से हटा दिया गया है। इससे हत्या की साजिश रचने, संबंधित अपराधों और हत्या के प्रयास के लिए जेल में बंद राजनीतिक कैदी अपनी सजा में छूट के पात्र हो जाएंगे।

03 Dec 2022, 7:12 PM

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार खत्‍म, 93 सीटों के लिए 5 को डाले जाएंगे वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। प्रचार के आख‍िरी द‍िन उम्मीदवार और राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने की खूब कोशिश की। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की कुल 182 सीट में से 93 सीट पर वोट डाले जाएंगे।


03 Dec 2022, 7:11 PM

मथुरा: एक ट्रक से 320 पेटी शराब बरामद, सोनीपत से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था

03 Dec 2022, 7:07 PM

गुजरात चुनाव: प्रचार का शोर थमा, गृह मंत्री अमित शाह की बीजेपी दफ्तर में मीटिंग


03 Dec 2022, 6:58 PM

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने इटावा के जसवंतनगर में रोड शो किया

03 Dec 2022, 6:27 PM

जब BJP हारती है तो झूठ, फरेब, प्रशासन का सहारा लेकर आगे आ जाती है : अखिलेश यादव


03 Dec 2022, 6:07 PM

कांग्रेस जातिगत जनगणना के पक्ष में, इसे कराना जरूरी: जयराम रमेश

03 Dec 2022, 5:55 PM

शीतकालीन सत्र में भारत-चीन सीमा विवाद, महंगाई, देश में संवैधानिक और स्वतंत्र संस्थानों के कामकाज में हस्तक्षेप जैसे मुद्दे उठाएगी कांग्रेस : जयराम रमेश


03 Dec 2022, 5:40 PM

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत दी

सर्वोच्च न्यायालय ने बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे एक आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी है, जहां पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश ने कहा: हमने कार्यालय की रिपोर्ट की जांच की है, और प्राथमिकी में किए गए दावों का भी अवलोकन किया है। विचार करने पर, हम अपीलकर्ता- मुकेश कुमार सिंह- को अग्रिम जमानत का लाभ इस निर्देश के साथ कि अपीलकर्ता के गिरफ्तार होने की स्थिति में, उसे गिरफ्तार करने वाले अधिकारी द्वारा निचली अदालत द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों पर जमानत पर रिहा किया जाएगा। इसके अलावा, अपीलकर्ता दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 438(2) के आदेश का पालन करेगा।

03 Dec 2022, 5:19 PM

हाई कोर्ट ने मैला ढोने वाले मृतक के परिजनों को मुआवजे पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

 दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी सरकार को निर्देश दिया कि वह हाल ही में हाथ से मैला ढोने के दौरान मारे गए दो सफाई कर्मचारियों को मुआवजे के भुगतान के संबंध में एक हलफनामा दाखिल करे। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने स्पष्टीकरण मांगा कि क्या दिया गया 10 लाख रुपये का मुआवजा सुप्रीम कोर्ट के आदेश या एक अलग योजना पर था और इस तरह की घटनाओं के कारण मरने वाले प्रत्येक कर्मचारी को दिया जाता है।


03 Dec 2022, 5:16 PM

इंदौर: लॉ कॉलेज में विवादित किताब मामले में प्राचार्य सहित चार पर FIR

03 Dec 2022, 5:12 PM

छात्रों से स्कूल का शौचालय साफ कराने के आरोप में तमिलनाडु की प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

तमिलनाडु के इरोड जिले में एक प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को अनुसूचित जाति के छह छात्रों से कथित तौर पर स्कूल के शौचालय साफ कराने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पलक्कराई पंचायत संघ प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता रानी को जिले के पेरुंदुरई से गिरफ्तार किया गया।

यह मामला हाल ही में सामने आया था जब कुछ छात्रों के माता-पिता ने अपने बच्चों के हाथों पर छाले देखे और इसके बारे में उनसे पूछा। डेंगू के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती एक बच्चे ने अपनी मां को बताया था कि कुछ छात्रों से स्कूल के शौचालयों को ब्लीचिंग पाउडर से नियमित रूप से साफ कराया जा रहा है। स्कूल में एक शौचालय छात्रों के लिए और दूसरा शिक्षकों के लिए है।


03 Dec 2022, 5:12 PM

विदेशी छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निलंबित

 हैदराबाद विश्वविद्यालय ने शनिवार को प्रोफेसर रवि रंजन को एक विदेशी छात्रा के यौन उत्पीड़न की कोशिश के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद निलंबित कर दिया। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने हिंदी विभाग के प्रोफेसर रवि रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, हिंदी विभाग के प्रो. रवि रंजन और एक छात्रा के बीच 02 दिसंबर, 2022 को हुई घटना की विश्वविद्यालय निंदा करता है।

03 Dec 2022, 4:48 PM

6 महीनों में कच्चा तेल 25% सस्ता, LPG 40% सस्ती, फिर भी तेल और गैस सिलेंडर के दाम क्यों नहीं हुए कम?: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कच्चा तेल- 25% सस्ता, एलपीजी- 40% सस्ती। यह 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए? प्रधानमंत्री जी, आपके 'लूट-तंत्र' के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज है - भारत जोड़ो यात्रा। जवाब दीजिए!”


03 Dec 2022, 4:41 PM

दूसरे चरण के मतदान में 61 राजनीतिक पार्टीयों के 833 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं- गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती

गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने कहा, “दूसरे चरण के मतदान में 61 राजनीतिक पार्टीयों के 833 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। इसमें कुल मतदाता 2,51,58,730 हैं जिसमें से पुरुष मतदाता 1,29,26,501 हैं,महिला मतदाता 1,22,31,335 हैं और अन्य मतदाता 894 हैं।मतदान के लिए 26,409 मतदान केंद्र हैं। हम इसमें 37,432 बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट 36,157 और VVPAT 40,066 इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान कर्मचारियों की संख्या 1,13,325 हैं।”

03 Dec 2022, 4:33 PM

दिल्ली: अश्विनी वैष्णव ने एक राउंड टेबल कांफ्रेंस में दूरसंचार क्षेत्र की निर्माण कंपनियों के 42 सीईओ के साथ बैठक की अध्यक्षता की


03 Dec 2022, 4:17 PM

वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बन जाएगी भारतीय नौसेना: एडमिरल आर हरि कुमार

भारतीय नौसेना का इरादा वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बन जाने का है। नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को यह बात कही। एडमिरल आर हरि कुमार के मुताबिक विश्वास जताते हुए सरकार को यह बताया है कि 2047 तक भारतीय नौसेना आत्मनिर्भर बन जाएगी। गौरतलब है कि 4 दिसंबर को नौसेना दिवस है इससे 1 दिन पूर्व एडमिरल आर हरि कुमार ने समुद्री सीमाओं की सुरक्षा पर कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी सैन्य जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखती है।

03 Dec 2022, 3:45 PM

तेलंगाना में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या

तेलंगाना के महबूबनगर जिले के तिरुमलगिरी गांव में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने शनिवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन किया।


03 Dec 2022, 3:24 PM

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी नेता ममता बनर्जी 7 दिसंबर को दिल्ली में टीएमसी सांसदों के साथ बैठक करेंगी

03 Dec 2022, 2:54 PM

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की NIA रिमांड 4 दिन बढ़ी, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली कोर्ट में हुई पेशी

दिल्ली की एक अदालत ने सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की NIA रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी है। बिश्नोई को 10 दिन की रिमांड पूरी होने पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

NIA ने लॉरेंस बिश्नोई का रिमांड मांगते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हो रही है। प्रदेश में आज हुई मुठभेड़ में बिश्नोई के भी शामिल होने का शक है।


03 Dec 2022, 2:40 PM

पंजाब बीजेपी ने पार्टी की राज्य इकाई के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की

03 Dec 2022, 12:58 PM

अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट आ चुकी है, लगभग 3000 अग्निवीर शामिल हो चुके हैं- नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, “अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट आ चुकी है, लगभग 3000 अग्निवीर शामिल हो चुके हैं, जिनमें से लगभग 341 महिलाएं हैं। अगले साल हम महिला अधिकारियों को सभी शाखाओं में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में जो आज तक सीमित हैं।”


03 Dec 2022, 12:13 PM

तमिलनाडु: मद्रास हाईकोर्ट ने मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया

03 Dec 2022, 11:59 AM

मुंबई के मलाड इलाके के जनकल्याण नगर की एक इमारत में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर

मुंबई के मलाड इलाके के जनकल्याण नगर की एक इमारत में आग लग गई है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।


03 Dec 2022, 11:50 AM

केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2022 पेश करेगी

03 Dec 2022, 11:22 AM

दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने नौसेना मैराथनर्स की अगवानी की

दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ नौसेना दिवस के अवसर पर 1500 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने वाले नौसेना मैराथनर्स की अगवानी की।


03 Dec 2022, 11:16 AM

उमरान मलिक ने बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के लिए मोहम्मद शमी की जगह ली

उमरान मलिक ने बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के लिए मोहम्मद शमी की जगह ले ली है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कथित तौर पर हाथ की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, शमी का टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध है।

03 Dec 2022, 10:52 AM

आंध्र प्रदेश: पूर्वी नौसेना कमान की फुल-ड्रेस फाइनल रिहर्सल कल विशाखापत्तनम के रामकृष्ण बीच पर संपन्न 


03 Dec 2022, 10:22 AM

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में एक इमारत के बेसमेंट में आग लगी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में एक इमारत के बेसमेंट में आग लगी। ACP लॉ एंड ऑर्डर आर एस छब्बी ने कहा, "दमकल की गाड़ियों आग पर काबू पा लिया है। कई लोग बेसमेंट में फंसे हुए थे जिनको निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।"

03 Dec 2022, 9:10 AM

दिल्ली के तिलक नगर में लिव-इन पार्टनर की हत्या, पंजाब से गिरफ्तार


03 Dec 2022, 9:08 AM

राजस्थान: माउंट आबू में तापमान में गिरावट के बाद वाहनों और खेतों पर बर्फ की परत जमी

03 Dec 2022, 8:30 AM

दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है 

दिल्ली में एयर क्वालिटी बहुत खराब होने की वजह से धुंध है। तस्वीरें विजय चौक, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और हुमायूं रोड की हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 332 (बहुत खराब) श्रेणी में है।


03 Dec 2022, 8:09 AM

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत महुदिया से की

03 Dec 2022, 7:47 AM

यूपी के मथुरा में 14 साल की दलित नाबालिग की गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या! खेत में मिला शव

यूपी के मथुरा के महावन थाना इलाके में 14 वर्षीय दलित नाबालिग का शव मिला है। आरोप है कि गैंगरेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे SSP ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia