बड़ी खबर LIVE: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को लेंगी हिस्सा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंचीं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

03 Oct 2022, 11:16 PM

जम्मू-कश्मीर दौर पर पहुंचे अमित शाह, कई समुदाय के लोगों से की मुलाकात

03 Oct 2022, 10:35 PM

मुंबई एयरपोर्ट से 9.8 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की गई, इथोपीयाई एयरलाइंस से लाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

03 Oct 2022, 10:13 PM

दिल्ली के कंस्टीच्यूशन क्लब में राजू श्रीवास्तव की श्रद्धांजलि सभा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और BJP सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए


03 Oct 2022, 9:18 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक शख्स की मौत, 39 नए मामले आए सामने

03 Oct 2022, 8:51 PM

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को लेंगी हिस्सा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंचीं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने मैसूर के मंडकल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शिवकुमार ने कहा कि सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी।


03 Oct 2022, 8:34 PM

छत्तीसगढ़ के सुकमा के डबबटोटा में फिर से शुरू हुआ मछली पकड़ने का कारोबार

03 Oct 2022, 8:32 PM

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को एक और झटका, जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम से बाहर हुए 


03 Oct 2022, 7:51 PM

गुजरात: भुज में भारत-पाक सीमा पर जब्त की गई पाकिस्तानी नाव 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के भुज में एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है। ये कार्रवाई भुज के हरामीनाला में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा की गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 3 अक्टूबर को, बीएसएफ भुज की अम्बुश पार्टी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक हरामीनाला इलाके में कुछ पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं और मछुआरों की आवाजाही देखी। सतर्क बीएसएफ दल तुरंत मौके पर पहुंचा और भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक हरामीनाला से एक पाकिस्तानी मछली पकडने वाली नाव (इंजन फिटेड) को जब्त कर लिया।

03 Oct 2022, 7:42 PM

बिलासपुर-इंदौर के बीच हवाई सेवा शुरू

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हवाई मार्ग से जुड़ गई। बिलासपुर को नई विमान सेवा के रूप में एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया नई दिल्ली से हरी झण्डी दिखाकर फ्लाइट को बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा चकरभांटा बिलासपुर से रवाना किया।


03 Oct 2022, 7:26 PM

आरएसएस द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर चिंता जताने के बाद जेडी(एस) ने बीजेपी पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसाबले के भारतीय अर्थव्यवस्था और देश में आर्थिक असमानता पर चिंता जताने वाले बयान के बाद जनता दल (सेक्युलर) ने बीजेपी शासन के दौरान 'अच्छे दिन' के दावों पर सवाल उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा, "आरएसएस के संगठन महासचिव दत्तात्रेय होसाबले का बयान जो बीजेपी की जड़ है, आर्थिक असमानता, गरीबी और बेरोजगारी बहुत खतरनाक हैं, यह भारत की वर्तमान स्थिति का आईना है। अच्छे दिन के दावों पर अब बड़े सवाल उठ रहे हैं।"

03 Oct 2022, 7:07 PM

किसानों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक सरकार से हमारी लड़ाई जारी रहेगी- टिकैत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के तिकुनिया में आज से एक साल पहले तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए किसानों की याद में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कस्बा स्थित कौड़ियाला गुरुद्वारा में बरसी मनाई गई। इस दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। टिकैत ने कहा कि किसानों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक सरकार से हमारी लड़ाई जारी रहेगी। किसान नेता राकेश टिकैत ने तीन अक्टूबर की घटना को दुखद घटना और हादसा बताया, वहीं किसान नेता ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोगों की हत्याएं हुई थीं। जिसमें से तीन लोग मंत्री से सबंधित लोग थे। किसानों से किए हुए वादों को लेकर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की भी मांग की और कहा जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक सरकार से हमारी लड़ाई जारी रहेगी।


03 Oct 2022, 7:07 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय: शिक्षकों की हड़ताल, शैक्षणिक कार्य रहा ठप्प

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने 3 अक्टूबर को हड़ताल की। विरोध जता रहे शिक्षकों का कहना है कि नई नियुक्ति पॉलिसी के कारण हजारों शिक्षकों के विस्थापित होने का खतरा है। शिक्षकों द्वारा विश्वविद्यालय बंद किए जाने के कारण सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कार्य पूरी तरह ठप्प रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का कहना है कि यदि तदर्थ शिक्षकों का विस्थापन नहीं रुका तो 18 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर हड़ताल की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ यानी डूटा ने विभिन्न कॉलेजों में स्थाई नियुक्ति के लिए हो रहे साक्षात्कार में कार्यरत एडहॉक शिक्षकों के विस्थापन को रोकने के लिए सोमवार को विश्वविद्यालय बंद का आह्वान किया। डूटा के बंद के आह्वान के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय में 3 अक्टूबर को शिक्षण सहित अन्य सभी कार्य ठप्प रहे।

03 Oct 2022, 6:52 PM

दिल्ली महिला आयोग ने घरेलू हिंसा मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कार्रवाई की मांग उठाई

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इंस्टाग्राम पर एक महिला के साथ घरेलू हिंसा का वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को एक पत्र लिख कार्रवाई की मांग की है और पीड़िता की मदद के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।


03 Oct 2022, 6:52 PM

नोएडा पुलिस के साथ हुई बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, 2 पुलिस अफसर भी घायल

2 अक्टूबर को 11 साल के बच्चे के किडनैपिंग मामले में पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही दो बदमाशों को पकड़ कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। इसी मामले में पुलिस के कई अन्य टीमें लगातार फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही थी। इन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया और 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरअसल 2 अक्टूबर को दिन में 11 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था और उसके पिता से 30 लाख की फिरौती मांगी गई थी। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें इस मामले को वर्कआउट करने में लगी हुई थी। आज सुबह ही पुलिस की मुठभेड़ बदमाशों से हुई थी। जिनमें बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और बच्चे को सकुशल उसके घर वालों के पास पहुंचा दिया गया था। वही पुलिस की दूसरी टीम लगातार फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही थी जिनके पास फिरौती की रकम थी। पुलिस ने बदमाशों को नोएडा के चुहरपुर अंडरपास के पास रोकने की कोशिश की और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और एसएचओ घायल हो गए और एक बदमाश की गोली लगने से मौत की खबर मिल रही है। शिवम नाम का यह बदमाश मुठभेड़ में मार गिराया गया है। यही इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड था और इस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

03 Oct 2022, 6:33 PM

बिहार: पटना में दशहरा के अवसर पर रावण दहन की तैयारियां जोरों पर 


03 Oct 2022, 6:09 PM

अफगानिस्तान: काबुल के एक स्कूल में आत्मघाती हमला, 46 लड़कियों समेत 53 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक स्कूल में आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 46 लड़कियों समेत 53 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह रिपोर्ट दी है।

03 Oct 2022, 5:44 PM

कर्नाटक में हिन्दुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार, बताने पर भी प्रधानमंत्री ने कोई कार्यवाही नहीं की : राहुल गांधी


03 Oct 2022, 5:15 PM

तमिलनाडु में पूंडी के पास कोलिदाम नदी में 6 बहे

पूंडी के पास कोलिदाम नदी में सोमवार को नहाने के दौरान छह लोग तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जबकि दो शवों को निकाल लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है।

मृतक की पहचान डी. चार्ल्स (38), डी. पृथ्वीराज (39), टी. इसाक (19), डी. डेविड (32), एस. केर्मेल (19) और एस. प्रवीण राज (19) के रूप में हुई है। यह सभी एक 40-सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो पूंडी माधा बेसिलिका की तीर्थ यात्रा पर था।

03 Oct 2022, 5:05 PM

बलूचिस्तान: हिंदू महिला के शव से छेड़खानी पर भड़का हिंदू समुदाय, विरोध प्रदर्शन तेज

हिंदू समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बलूचिस्तान के कलात शहर की सड़कों पर मार्च निकाला और शमशान घाट पर जलाई गई एक हिंदू महिला के शरीर के अवशेषों के साथ छेड़छाड़ करने के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध दर्ज कराते हुए समुदाय के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी और मार्च का हिस्सा बने, जिसका नेतृत्व महाराज घनश्यााम, दीवान हरि चंद और डॉ नानद लाल ने किया।


03 Oct 2022, 4:58 PM

एक साल बीत गया, लेकिन लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को इंसाफ नहीं मिला, अपराधियों को बचा रही बीजेपी: राहुल गांधी

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक साल बीत गया, लेकिन लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को इंसाफ नहीं मिला। कारण वही- हमेशा की तरह भाजपा अपराधियों को बचा रही है। राहुल ने कहा कि जब हमने भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला लिया, तब हमारे लिए किसान आंदोलन एक बड़ी प्रेरणा थी। अन्नदाताओं को न्याय दिलाए बिना ये संघर्ष ख़त्म नहीं होगा।

03 Oct 2022, 4:54 PM

ईडी ने बेंगलुरु में चीनी ऐप फर्मो पर छापा मारा, 5.85 करोड़ रुपये जब्त किए

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु में चीनी लिंक वाली 12 संस्थाओं पर तलाशी अभियान चलाया और लगभग 5.85 करोड़ रुपये जब्त किए।

ये कंपनियां चाइनीज एप 'कीपशेयर' के जरिए पार्ट टाइम नौकरी दिलाने और उनसे पैसे वसूलने के बहाने मासूम युवकों को ठग रही थीं। इस प्रकार एकत्र किए गए धन का उपयोग क्रिप्टो मुद्राओं को खरीदने के लिए किया गया था।


03 Oct 2022, 4:37 PM

बिहार: पटना शहर में आज तेज़ बारिश हुई

03 Oct 2022, 4:27 PM

CDS अनिल चौहान को केंद्र ने Z श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया


03 Oct 2022, 4:23 PM

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे टूटकर 81.89 पर बंद हुआ

03 Oct 2022, 3:49 PM

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 412 मामले सामने आए

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 412 मामले सामने आए। सितंबर के महीने में कुल 693 मामले सामने आए थे। 2022 में अब तक 937 मामले सामने आए हैं और डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।


03 Oct 2022, 3:26 PM

भारतीय वायुसीमा से निकला ईरान का विमान चीन में सुरक्षित लैडिंग, बम की खबर निकली अफवाह

ईरान का यात्री विमान जिसमें बम होने की बात सुबह से बतायी जा रही थी उसकी सुरक्षित लैंडिंग चीन में हो गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, विमान में कुछ नहीं मिला।

03 Oct 2022, 3:17 PM

युवती से बलात्कार की कोशिश के आरोप में सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के एक सब-इंस्पेक्टर को एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


03 Oct 2022, 3:08 PM

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में बाल-बाल बचा बैंक मैनेजर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में एक बैंक मैनेजर बाल-बाल बच गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने बारामूला जिले के गोशबुग इलाके में एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर गोलीबारी की। विवेक कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले गैर-स्थानीय बैंक मैनेजर को कोई चोट नहीं आई। सूत्रों ने कहा, "घटना की जांच शुरू कर दी गई है।"

03 Oct 2022, 2:40 PM

विजय नायर को CBI ने कोर्ट में किया पेश 

CBI ने मुंबई स्थित ओनली मच लाउडर के पूर्व CEO और आम आदमी पार्टी से जुड़े विजय नायर को उनकी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।


03 Oct 2022, 2:28 PM

अंकिता हत्याकांड मामला: रिजॉर्ट का वीआईपी कौन था, अब एसटीएफ खंगाल रही घटना के दिन सक्रिय मोबाइलों की कुंडली

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अब एसटीएफ वीआईपी का पता लगाने में जुटी गई है। एसटीएफ अब घटना के दिन सक्रिय मोबाइलों की कुंडली खंगाल रही है। अंकिता भंडारी की हत्या के रोज घटनास्थल यानी चीला नहर के पास और वनन्तरा रिसॉर्ट में कितने लोग मौजूद रहे। इस बात की तह तक जाने के लिए एसआइटी की ओर से एसटीएफ की टीम को यहां लगाया गया है। दो दिन से टीम यहां डेरा डाले हुए हैं।

03 Oct 2022, 2:15 PM

दिल्ली: ITBP के DG अनीश दयाल को SSB प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया


03 Oct 2022, 2:15 PM

असम: गुवाहाटी में बारिश के बाद रुक्मिणी गांव की सड़कों पर और एक दुर्गा पूजा पंडाल में जलभराव हुआ

03 Oct 2022, 1:27 PM

झारखंड के गढ़वा में पूजा स्थल से नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप, दो गिरफ्तार

झारखंड के गढ़वा में दुर्गा पूजा के बीच शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के सरईदोहर गांव में दुर्गा पूजा स्थल से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर कुछ लोगों ने उससे गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे इस शर्त पर मुक्त किया कि वह इस वारदात के बारे में मुंह नहीं खोलेगी। रविवार को इसकी एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


03 Oct 2022, 12:55 PM

भारतीय वायु सेना ने ANI को पुष्टि की कि चीन जाने वाली महान एयर फ्लाइट जिसमें बम का खतरा था विमान अब भारतीय हवाई क्षेत्र से बाहर है। 

03 Oct 2022, 12:29 PM

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 6 नवंबर को आएंगे नतीजे

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 6 नवंबर को नतीजे आएंगे। ये सीटें महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की हैं।


03 Oct 2022, 12:08 PM

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की बरसी पर गुरुद्वारा कोढ़ीवाला घाट साहिब में विशेष अरदास की गई

03 Oct 2022, 11:30 AM

भारतीय हवाई क्षेत्र में ईरानी यात्री जेट पर बम की धमकी, जेट अब चीन की ओर बढ़ रहा है: सूत्र

भारतीय हवाई क्षेत्र में ईरानी यात्री जेट पर बम की धमकी, जेट अब चीन की ओर बढ़ रहा है। सुरक्षा एजेंसियां विमान की निगरानी कर रही हैं: सूत्र


03 Oct 2022, 10:56 AM

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क हादसा, बस पलटने से एक युवक की मौत, करीब 12 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, खोर गली के मोंगरी से एक बस उधमपुर की ओर जा रही थी। वह इसी बीच उधमपुर के मानसर मोड़ पर पलट गई है। इस हादसे में एक युवकी की मौत हो गई है और दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं।

03 Oct 2022, 10:36 AM

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैसूर में सुत्तूर मठ के दर्शन किए और श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की।


03 Oct 2022, 10:36 AM

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मस्जिद-ए-आजम और सेंट फिलोमेना चर्च के दर्शन किए।

03 Oct 2022, 9:46 AM

गुरुग्राम में इमारत गिरने से 3 मजदूरों की फंसे होने की आशंका

अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था।


03 Oct 2022, 8:34 AM

अब एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती  

पंजाबी गायक अल्फाज एक ढाबे के बाहर बनूर लांडरां राजमार्ग पर सड़क के किनारे खड़े होने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। आरोपी विक्की (हरियाणा के पंचकूला के रायपुर रानी का निवासी है) को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गायक खतरे से बाहर है।

03 Oct 2022, 8:08 AM

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन की शुरुआत मैसूर से की।


03 Oct 2022, 8:00 AM

यूपी के भदोही में हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 64 लोग झुलसे

यूपी के भदोही में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खबरों के मुताबिक, एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में 64 लोग झुलस गए हैं। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्‍चे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia