बड़ी खबर LIVE: हरियाणा के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 4 युवक घायल, PGI रोहतक में भर्ती

हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को गोली चल गई। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 4 लोग घायल हैं। सभी को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

03 Sep 2022, 11:17 PM

हरियाणा: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 4 युवकों के घायल होने खबर, गंभीर हालात में PGI रोहतक में भर्ती

हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को गोली चल गई। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 4 लोग घायल हैं। सभी को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

03 Sep 2022, 10:28 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में गौशाला का निरीक्षण किया

03 Sep 2022, 10:27 PM

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में घायल आतंकी तबरक़ हुसैन की दिल का दौरा पड़ने से मौत


03 Sep 2022, 10:00 PM

दिल्ली: 4 सितंबर को कांग्रेस पार्टी की 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली, रामलीला मैदान में जोरों पर तैयारियां

03 Sep 2022, 9:52 PM

पाक स्थित हैंडलर को जानकारी देने वाला शख्स गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर को विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों की गुप्त सूचना मुहैया कराने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "किश्तवाड़ पुलिस द्वारा प्राप्त संयुक्त इनपुट पर, पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी के एजेंट के रूप में काम करने वाले अब्दुल वाहिद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।"

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


03 Sep 2022, 9:50 PM

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे

03 Sep 2022, 9:10 PM

फ्यूल लीक के कारण नासा ने मून रॉकेट लॉन्च को फिर टाला


03 Sep 2022, 8:45 PM

भारतीय कार और बाइक रेसिंग चैंपियन अलीशा अब्दुल्ला बीजेपी में शामिल: पार्टी प्रवक्ता

03 Sep 2022, 8:23 PM

गाजियाबाद में मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो मुस्लिम व्यक्तियों के साथ मारपीट की जा रही है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि दो लड़के दो मुस्लिम व्यक्तियों को पीट रहे हैं और उन्हें गालियां बक रहे हैं। जिसमें आसपास के कुछ लोग मौजूद हैं जो उन्हें छुड़ाने का प्रयास भी कर रहे हैं। मुस्लिम व्यक्तियों ने पुलिस को कॉल कर इस मामले की जानकारी दी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और लड़कों की तलाश शुरू हो गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मोदीनगर क्षेत्र में एक घटना हुई थी, जिसमें सनी और सचिन नाम के दो व्यक्तियों ने सदाकत व उनके साथी के साथ अभद्रता गाली गलौज व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहीं तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी। उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर टीमें गठित कर दी गई थीं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इस संबंध में विवेचना अभी प्रचलित है इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

आईएएनएस


03 Sep 2022, 8:14 PM

दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की

03 Sep 2022, 8:03 PM

नितिन गडकरी ने अंग परिवहन के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी के भारत के पहले प्रोटोटाइप का अनावरण किया


03 Sep 2022, 7:59 PM

विकल्प की तलाश में देश, सभी विपक्षी दलों को मतभेदों को भुलाकर एकजुट होना होगा: जेडीयू

03 Sep 2022, 7:58 PM

हमने 2024 का आम चुनाव लड़ने के लिए विपक्षी एकता के लिए विपक्ष के लोगों से बात करने का फैसला किया है: जेडीयू नेता अशोक चौधरी


03 Sep 2022, 7:52 PM

एशिया कप 2022: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी भारत के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले से बाहर

एशिया कप में रविवार को सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी मैच से बाहर हो गए हैं।

03 Sep 2022, 7:39 PM

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आईं तीस्ता सीतलवाड़

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ जेल से बाहर आ गई हैं। शीर्ष कोर्ट ने उन्हें बीते दिन ही अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें 2002 के गुजरात दंगों के मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए कथित रूप से दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


03 Sep 2022, 7:38 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 236 नए मामले, 3 मरीजों की मौत

03 Sep 2022, 7:32 PM

नासा का मून रॉकेट लॉन्च करने का दूसरा प्रयास


03 Sep 2022, 7:31 PM

अमेरिका: पायलट ने मिसिसिपी में वॉलमार्ट में विमान दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दी, खाली कराया गया इलाका

03 Sep 2022, 7:11 PM

भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टी 20 विश्व कप से बाहर, घुटने की होगी सर्जरी

टी-20 विश्वकप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का विश्वकप में खेलान मुश्किल लग रहा है। जडेजा के घुटने में चोट है और उसकी सर्जरी होनी है, ऐसे में उनका विश्वकप से बाहर होना तय माना जा रहा है।


03 Sep 2022, 7:02 PM

मैं बोलने में विश्वास नहीं रखता मैं काम करने में विश्वास रखता हूं, हम जो कहते हैं उसे हम जरूर पूरा करते हैं: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

03 Sep 2022, 6:44 PM

साहिबगंज में गंगा नदी में बहे तीन किशोर, रजरप्पा में उफनती नदी में बहने से एक की मौत

साहिबगंज के महादेवगंज निषाद टोला के तीन किशोर गंगा नदी में डूब गये। ये तीनों नदी में नहाने पहुंचे थे। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। नदी में डूब किशोरों को निकालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाये जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को महादेवगंज में एनएच 80 को घंटों जाम किये रखा। वे एनडीआएफ की टीम बुलाने की मांग कर रहे थे।

बताया गया कि यह हादसा शुक्रवार की शाम का है। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर उनके परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में नदी के पास इकट्ठा हो गये। रात में इनके बचाव के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि निषाद टोला में रहने वाले 12 वर्षीय आदित्य, 16 वर्षीय भोला और 13 साल का कृष शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने गए थे। इनका एक साथ स्नान करने नहीं उतरा, नदी के किनारे ही वह बैठा रहा। जब काफी देर तक नहाने गए बच्चे पानी से बाहर नहीं निकले तो उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। शनिवार को ग्रामीणों ने कृष कुमार का शव बाहर निकाला।


03 Sep 2022, 6:43 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में कलेक्ट्रेट सभागार का उद्घाटन किया

03 Sep 2022, 6:14 PM

भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 28.68 अरब हुआ: सरकारी आंकड़े


03 Sep 2022, 6:10 PM

'विक्रम वेधा' में तीन अलग-अलग लुक में नजर आएंगे ऋतिक रोशन

03 Sep 2022, 6:03 PM

तेलंगाना सरकार ने 16, 17 और 18 सितंबर को 'तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाने का फैसला किया


03 Sep 2022, 5:51 PM

छात्र पर किया ब्लेड से हमला, सरकारी स्कूल के हॉस्टल की घटना

नोएडा के सेक्टर 91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में 8वीं के छात्र को कंबल से ढक कर ब्लेड से कई बार हमला किया गया। इसमें छात्र बुरी तरह घायल हो गया है। छात्र के परिजन ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी इस इंटर कॉलेज में ऐसी कोई घटना हो चुकी है। बताया जाता है कि अंधेरे में बच्चों के ऊपर कंबल ढक कर ब्लेड से हमला किया जाता है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दी गई है। जिसके बाद भी कल से अभी तक कॉलेज प्रशासन और पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं।

03 Sep 2022, 5:51 PM

गुजरात में रेप के दो मामलों में तीन गिरफ्तार

गुजरात में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जूनागढ़ जिले में दो लोगों ने 18 साल की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी से सात हजार रुपये उधार लेने वाली पीड़िता ने पैसे वापस कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को दोनों उसके घर पहुंच गए और पैसे मांगने लगे।

पीड़िता ने अपमानित महसूस करते हुए आरोपी से किसी अन्य स्थान पर बात करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने उसे कार में बैठने के लिए कहा और उसे वंथली ले गए। आरोपी ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।


03 Sep 2022, 5:27 PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र से हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का आग्रह किया 

03 Sep 2022, 5:26 PM

बिहार: भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से यूनिवर्सिटी और कॉलेज में बाढ़ का पानी घुसा


03 Sep 2022, 5:11 PM

पश्चिम बंगाल: आसनसोल कोर्ट ने टीएमसी नेता राजू साहनी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

03 Sep 2022, 4:54 PM

कोविशील्ड से मौत का मामला : केंद्र, बिल गेट्स, एसआईआई को बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस

बॉम्बे हाईकोर्ट ने औरंगाबाद के एक व्यक्ति द्वारा दायर मामले में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई), माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और केंद्र को नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी मेडिको बेटी की मौत कोविशील्ड वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स के कारण हुई थी और मुआवजे के तौर पर एक हजार करोड़ रुपये की मांग की।


03 Sep 2022, 4:36 PM

देश की जनता महंगाई से परेशान: कांग्रेस

देश की जनता महंगाई से परेशान है। महंगाई के खिलाफ अवाज उठाने के लिए कांग्रेस कल यानी रविवार को रैली का आयोजन कर रही है। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बीजेपी मतलब बड़ा हवाबाजी पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम 3 साल बाद रामलीला मैदान में वापस लौट रहे हैं।

कांग्रेस नेता अज माकन ने कहा कि कल इस रैली में लाखों लोग शामिल होंगे और महंगाई के मुद्दे पर सोई केंद्र सरकार को जगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार महंगाई के मुद्दे पर संसद से सड़क तक सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं।

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि हम महंगाई के खिलाफ विशाल रैली के लिए तैयार हैं, लाखों लोग रैली में शामिल होंगे। 2021 के बाद शुरू हुआ यह आंदोलन, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम देश में महंगाई के खिलाफ लड़ने वाली पार्टी हैं।

03 Sep 2022, 4:14 PM

हैदराबाद के विलय को 'लिबरेशन डे' नहीं, बल्कि 'नेशनल इंटीग्रेशन डे' के तौर पर मनाएं : ओवैसी


03 Sep 2022, 4:05 PM

जिम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक वनडे जीत

लेग स्पिनर रयान बर्ल (10 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया पर शनिवार को तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से जीती।

03 Sep 2022, 3:43 PM

ED का पेटीएम, रेजरपे और कैश फ्री के ठिकानों पर छापा, इतने करोड़ रुपये जब्त

प्रवर्तन निदेशालय पीएमएल एक्ट 2002 के तहत कर्नाटक के बेंगलुरू में छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी ने यह छापेमारी चाइनीज लोन एप केस में जांच के दौरान की है। ईडी ने बताया है कि वह ऑनलाइन पेमेट गेटवे कंपनियों रेजरपे, पेटीएम और कैसफ्री के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


03 Sep 2022, 2:50 PM

मणिपुर में JDU विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर नीतीश कुमार ने BJP पर साधा निशाना 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा जब हम एनडीए से अलग हुए, तो मणिपुर के हमारे सभी छह विधायक आए और हमसे मिले और हमें आश्वासन दिया कि वे जदयू के साथ हैं। हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है। वे विधायकों को पार्टियों से तोड़ रहे हैं।

03 Sep 2022, 2:45 PM

चेन्नई: मृतक के एटीएम कार्ड से कल शाम से लाखों रुपये की राशि डेबिट हो चुकी है- पुलिस


03 Sep 2022, 2:30 PM

पश्चिम बंगाल: तृणमूल नेता और हलिसहर नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहनी को सीबीआई द्वारा आसनसोल अदालत में पेश किया गया

03 Sep 2022, 1:22 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की


03 Sep 2022, 12:48 PM

कर्नाटक: BJP विधायक अरविंद लिंबावली ने एक महिला को मौखिक रूप से गाली दी।

03 Sep 2022, 12:19 PM

महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया


03 Sep 2022, 11:12 AM

बीजेपी लगातार JDU को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है, आज यह साबित हो गया है :उपेंद्र कुशवाहा

मणिपुर JDU विधायकों के BJP में शामिल होने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी लगातार हमारी पार्टी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। एनडीए के साथ रहते हुए हमने इसे महसूस किया और आज यह साबित हो गया है। आज हम उनके खिलाफ हैं इसलिए उनके हमले बढ़ेंगे लेकिन हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं।

03 Sep 2022, 10:59 AM

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक, BJP सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 के खिलाफ FIR दर्ज

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में FIR दर्ज हुई है। एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।


03 Sep 2022, 10:24 AM

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर नोरा फतेही से हुई पूछताछ

दिल्ली पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही से कल पूछताछ की।

03 Sep 2022, 9:51 AM

देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 7,219 नए मामले सामने आए

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,219 नए मामले सामने आए और 9,651 लोग ठीक हुए। अभी देश में कोरोना के सक्रिय मामले 56,745 हैं और दैनिक पॉज़िटिविटी दर 1.98% है।


03 Sep 2022, 9:15 AM

मुंबई के अंधेरी से 14 साल की बच्ची की हत्या के 2 आरोपियों को गुजरात से गिरफ़्तार किया गया है

03 Sep 2022, 8:03 AM

आज सुबह करीब 6.59 बजे पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप से 106 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया


03 Sep 2022, 8:02 AM

बिहार: मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का तटबंध टूटने से खेतों में पानी भर गया

03 Sep 2022, 8:00 AM

यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी के बाराबंकी जिले में आज तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको इलाज के लिये बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia