बड़ी खबर LIVE: अमेरिका के इलिनॉय प्रांत में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत, कई घायल

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान इलिनॉय प्रांत के हाईलैंड पार्क इलाके में अँधाधुंध फायरिंग में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: एएनआई
फोटो: एएनआई
user

नवजीवन डेस्क

04 Jul 2022, 11:35 PM

अमेरिका के इलिनॉय प्रांत में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत, कई घायल

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान इलिनॉय प्रांत के हाईलैंड पार्क इलाके में अँधाधुंध फायरिंग में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

04 Jul 2022, 10:57 PM

अमेरिका के इलिनॉयस प्रांत में जुलाई परेड के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, कई घायल

04 Jul 2022, 10:52 PM

असम में कोरोना के 161 नए मामले, बीते 24 घंटे में 25 मरीज डिस्चार्ज हुए


04 Jul 2022, 10:33 PM

पीएम मोदी अपील करते तो आज देश में इस तरह बवाल नहीं होता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

04 Jul 2022, 10:31 PM

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नई महाराष्ट्र सरकार "अनैतिक और अलोकतांत्रिक", यह जल्द ही गिर जाएगी: ममता बनर्जी


04 Jul 2022, 10:14 PM

झारखंड: द्रौपदी मुर्मू ने रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की

04 Jul 2022, 9:57 PM

नकली आईटी अधिकारियों ने दिल्ली में छापा मारा, 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रेरणा लेकर भ्रष्टाचार विरोधी और आयकर अधिकारियों के रूप में एक दर्जन से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी में छापेमारी की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अब तक एक महिला सहित चार आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही है, जिनकी पहचान गुरजंत सिंह (31), नवजोत सिंह (30), सतपाल सिंह (28) और गुरप्रीत कौर (30) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर. साथियासुंदरम ने कहा कि शाम करीब छह बजे एक पीसीआर कॉल आई। रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 15 'आयकर अधिकारियों' ने बिना पुलिस के छापेमारी कर परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।


04 Jul 2022, 9:43 PM

गोवा: पणजी में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव

04 Jul 2022, 9:24 PM

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 27 जुलाई तक के लिए सुनवाई टली

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 की दिल्ली हिंसा के पीछे कथित बड़ी साजिश के सिलसिले में जेएनयू छात्र-सामाजिक कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को 27 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की विशेष पीठ को उमर खालिद के वकील द्वारा सूचित किए जाने के बाद कि वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिदीप पेस कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जमानत याचिकाओं पर बहस 27 जुलाई की तारीख सुनवाई के लिए निर्धारित कर दी गई।


04 Jul 2022, 9:18 PM

कर्नाटक पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती घोटाले पर राहुल बोले- BJP के खुले भ्रष्टाचार ने हजारों युवाओं के सपनों को किया नष्ट

कर्नाटक PCI भर्ती घोटाले को लेकर राहुल गांधी ने BJP सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के खुले भ्रष्टाचार और "नौकरियों की बिक्री" ने कर्नाटक में हजारों युवाओं के सपनों को नष्ट कर दिया। राहुल ने सीएम को बर्खास्त करने की मांग करते हुए पूछा कि पीएम ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या यह भाजपा सरकार का "सब खाएंगे, सबको खिलेंगे" पल है?

04 Jul 2022, 9:13 PM

किसानों को MSP की गारंटी का इंतजार, संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन का करेंगे समर्थन: जयराम रमेश


04 Jul 2022, 9:09 PM

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2654 नए मामले 

04 Jul 2022, 8:52 PM

दिल्ली में कोरोना के 420 नए केस, बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत


04 Jul 2022, 8:51 PM

महाराष्ट्र: नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद खंडेश्वर रेलवे स्टेशन पर जल भराव

04 Jul 2022, 8:30 PM

मुंबई में बाल ठाकरे के स्मारक पर पहुंचे एकनाथ शिंदे, शिवसेना के सभी विधायकों के साथ होने का किया दावा 


04 Jul 2022, 7:46 PM

उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंबा, बागेश्वर और पित्थौरगढ़ में 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना

04 Jul 2022, 7:44 PM

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस हादसे में एक और मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई


04 Jul 2022, 7:42 PM

भारतीय सेना ने बैंक खाते को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रहे संदेश को लेकर लोगों को चेताया 

04 Jul 2022, 6:53 PM

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट को दी चेतावनी, कहा- व्हीप न मानने वालों पर होगी कार्रवाई


04 Jul 2022, 6:38 PM

बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया 245 पर ऑलआउट, इंग्लैंड को दिया 378 रन का टारगेट

04 Jul 2022, 6:28 PM

महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल पर कम हो सकता है वैट, सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में दिया संकेत


04 Jul 2022, 6:26 PM

कोई भी होटल या रेस्तरां खाने के बिल में डिफॉल्ट रूप से सेवा शुल्क नहीं जोड़ सकता- केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय

04 Jul 2022, 5:37 PM

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ


04 Jul 2022, 5:33 PM

दिल्ली में कुत्ते के भौंकने पर उस पर और मालिक के परिवार पर हमले का वीडियो आया सामने

04 Jul 2022, 5:30 PM

जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्थानीय लोगों ने लश्कर के दो आतंकियों को पकड़ा, डीजीपी दिलबाग सिंह खुद मौके पर पहुंचे

जम्मू-कश्मीर के रियासी के महोरे इलाके के टक्सन ढोक में स्थानीय ग्रामीणों ने लश्कर के दो आतंकवादियों तालिब हुसैन और फैसल डार को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। डीजीपी दिलबाग सिंह एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की वीरता का जायजा लिया।


04 Jul 2022, 4:53 PM

भारत में 90% वयस्क आबादी को पूर्ण टीकाकरण लगाया गया है 

भारत में 90% वयस्क आबादी को पूर्ण टीकाकरण लगाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है।

04 Jul 2022, 4:52 PM

NCP के अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे


04 Jul 2022, 4:36 PM

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- सरकार का असल हाल 100 दिन चले अढ़ाई कोस जैसा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी बीजेपी सरकार झूठी उपलब्धियों के खर्रे भले ही बांट ले, लेकिन सरकार का असल हाल 100 दिन चले अढ़ाई कोस जैसा है। घूसखोरी के चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं 10,000 भर्तियों का वादा, केवल 940 भर्तियां हुईं बिजली कटौती से लोग परेशान महिलाओं व किसानों से किए वादे भी पूरे नहीं हुए।

04 Jul 2022, 4:29 PM

बीजेपी में शामिल हुए आरसीपी सिंह


04 Jul 2022, 4:26 PM

12 जुलाई को मुस्लिम पक्ष को सुना जाएगा, उनकी बहस पूरी होने के बाद हम अपना पक्ष रखेंगे: हिन्दू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव

ज्ञानवापी मामले में आज हुई सुनवाई पर हिन्दू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कहा कि आज विपक्ष(मुस्लिम पक्ष) की तरफ से बहस की गई। न्यायालय द्वारा मामले में 12 जुलाई की अगली तारीख दी गई है। 12 जुलाई को मुस्लिम पक्ष को सुना जाएगा, उनकी बहस पूरी होने के बाद हम अपना पक्ष रखेंगे।

04 Jul 2022, 4:06 PM

अलवर बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 1 करोड़ रुपये नकद और सोना लेकर 6 लोग फरार

राजस्थान के अलवर में सोमवार को दिन दहाड़े डकैती में करीब छह हथियारबंद लुटेरों ने एक्सिस बैंक की एक शाखा से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और सोना लूट लिया।

अधिकारियों ने बताया कि बदमाश हथियार लेकर आए, 30 मिनट के अंदर लूट को अंजाम दिया और बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शांतनु कुमार ने कहा, "भिवाड़ी के रीको चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा को लूट लिया गया।" उन्होंने कहा कि छह बदमाश तीन बाइक पर आए थे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।


04 Jul 2022, 3:58 PM

कोलकाता: संदिग्ध व्यक्ति के सीएम बनर्जी के घर में घुसने की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आधिकारिक आवास में शनिवार शाम एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने के बाद कोलकाता पुलिस ने वहां सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने का फैसला किया है। शहर के पुलिस आयुक्त, विनीत कुमार गोयल ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई, जहां यह निर्णय लिया गया कि दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में मुख्यमंत्री के आवास के अंदर और बाहर सुरक्षा कार्य को शहर पुलिस की विशेष यूनिट्स यानी विशेष शाखा (एसबी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में विभाजित किया जाएगा।

शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "एसटीएफ के अधिकारियों को विशेष रूप से राज्य में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, एसटीएफ के अधिकारियों का एक वर्ग अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए समर्पित होगा।"

04 Jul 2022, 3:39 PM

ज्ञानवापी मामले में अब 12 जुलाई को होगी सुनवाई

ज्ञानवापी मामले में ज़िला जज की कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने 12 जुलाई अगली तारीख दी है। 51 बिंदुओं पर सुनवाई हुई है। विष्णु जैन ने कहा कि सभी 51 बिंदुओं पर विपक्षी बहस कर चुके हैं। 12 जुलाई को मुस्लिम पक्ष फिर से अपनी बात रखेगा। हमारा दावा मजबूत है।


04 Jul 2022, 3:33 PM

महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे हत्या मामले में NIA की टीम अमरावती कोर्ट पहुंची 

04 Jul 2022, 3:28 PM

दिल्ली विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर और विपक्ष के नेता का वेतन बढ़ाने का विधेयक पास हुआ


04 Jul 2022, 3:05 PM

कुल्लू बस हादसे में बचे कंडक्टर ने बताया कैसे हुआ हादसा, कहा- इतनी जल्दी सब हुआ कि कुछ समझ नहीं आया

04 Jul 2022, 3:01 PM

महबूबा मुफ्ती ने पुलवामा मामले में दविंदर सिंह की रिहाई पर उठाए सवाल 

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पुलवामा हमले पर सवाल उठ रहे हैं। दविंदर सिंह को रिहा कर दिया गया। हमला कैसे हुआ? इससे किसे फायदा हुआ? बीजेपी का। बीजेपी आपराधिक तत्वों को समर्थन और संरक्षण प्रदान करती है और उनका उपयोग अपने लाभ के लिए, अपने प्रचार के लिए करती है।


04 Jul 2022, 2:59 PM

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर बनी समिति की आज पहली बैठक हुई

04 Jul 2022, 2:44 PM

उद्धव ठाकरे मुंबई में शिवसेना भवन पहुंचे


04 Jul 2022, 2:42 PM

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कुल्लू बस दुर्घटना स्थल का दौरा किया, घटना में 12 लोगों की हुई है मौत

04 Jul 2022, 2:23 PM

उत्तर प्रदेश: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी जिला अदालत में सुनवाई शुरू


04 Jul 2022, 1:54 PM

पटना में अतिक्रमण विरोधी अभियान : पुलिस की कार्रवाई में कई घायल

पटना पुलिस ने सोमवार को राजीव नगर, नेपाली नगर के प्रदर्शनकारी निवासियों और उनके समर्थन में आए जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के कार्यकर्ताओं पर सोमवार को लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में जेएपी कार्यकर्ताओं सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वे रविवार को जिला प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद नेपाली नगर में जेएपी अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के साथ धरने पर बैठे थे। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि पटना जिला प्रशासन द्वारा उनके घरों को ध्वस्त किए जाने के बाद रविवार रात को हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

04 Jul 2022, 1:47 PM

12 लोगों की मृत्यु अभी तक रिपोर्ट की गई है, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं: कुल्लू हादसे पर मंत्री सुरेश भारद्वाज


04 Jul 2022, 1:10 PM

मूसेवाला हत्याकांड : दिल्ली पुलिस ने एक और शूटर को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और शूटर को गिरफ्तार किया है, जो 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की निर्मम हत्या में शामिल था।

04 Jul 2022, 12:53 PM

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु से 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना के प्वाइंट प्रेडो से 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी यंत्रीकृत नौकाएं भी जब्त की हैं।


04 Jul 2022, 12:36 PM

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू बस हादसे में मृतकों की संख्या 12 हुई

04 Jul 2022, 12:05 PM

अपने 'मित्रों' का भविष्य विदेशों तक में सुरक्षित करने वाले PM ने अपने देश के युवाओं को बेरोज़गार बनने के लिए छोड़ दिया: राहुल गांधी

अग्निविर योजना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि अपने 'मित्रों' का भविष्य विदेशों तक में सुरक्षित करने वाले प्रधानमंत्री जी ने अपने देश के युवाओं को बेरोज़गार बनने के लिए छोड़ दिया है। इन युवाओं के साथ इतना पक्षपात क्यों?


04 Jul 2022, 11:46 AM

महाराष्ट्र: बहुमत परीक्षण में शिंदे सरकार पास, मिले 164 वोट

04 Jul 2022, 11:41 AM

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एकनाथ शिंदे को उनके पक्ष में 164 मत मिले। अब विपक्ष की बेंच से विश्वास मत के खिलाफ मतों की गिनती की जाएगी।


04 Jul 2022, 11:33 AM

कुल्लू हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, प्रियंका गांधी ने जताया दुख, कहा- खबर सुनकर मन दुखी हुआ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कुल्लू-हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

04 Jul 2022, 11:10 AM

महाराष्ट्र विधानसभा में हो रहा बहुमत परीक्षण


04 Jul 2022, 11:08 AM

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुल्लू बस हादसे पर शोक और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की

04 Jul 2022, 11:04 AM

अभी उनकी स्थिति ठीक है, उन्हें रात के 3:30 बजे अस्पताल लाना पड़ा: तेजस्वी यादव


04 Jul 2022, 10:57 AM

कुल्लू हादसा: जयराम ठाकुर बोले- ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें

04 Jul 2022, 10:45 AM

हमने कुल 500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। हमने संवेदनशील इलाकों में हूट मार्च भी निकाला है: विक्रम, डीसीपी, अमरावती, महाराष्ट्र


04 Jul 2022, 10:06 AM

हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

04 Jul 2022, 9:47 AM

डरा रही है कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 16 हजार से अधिक मामले आए सामने, 24 लोगों की मौत

देश में कोरोना का कहर जारी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,135 नए मामले सामने आए और 13,958 लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 24 लोगों की मृत्यु हुई। देशभर में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 1,13,864 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.85% है।


04 Jul 2022, 9:35 AM

महाराष्ट्र: उमेश कोल्हे की श्रद्धांजलि सभा से पहले अमरावती शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

04 Jul 2022, 9:27 AM

पूजा करने की हमारी मांग कानूनी रूप से मान्य है: हिंदू पक्ष के वकील

ज्ञानवापी मामले में आज फिर से वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होनी है। हिंदू पक्ष के वकील अधिवक्ता विष्णु जैन ने बताया कि, आज मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलें जारी रखेगा। उनके अनुसार, मामला चलने योग्य नहीं है, लेकिन हमने कहा है कि यह बनाए रखने योग्य है। वहां पूजा करने की हमारी मांग कानूनी रूप से मान्य है।


04 Jul 2022, 8:22 AM

मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आए, एक की मौत

मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई।

04 Jul 2022, 8:19 AM

आज से वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में फिर कोर्ट में होगी सुनवाई, मुस्लिम पक्ष रखेगा दलीलें

वाराणसी की जिला अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की आज फिर सुनवाई शुरू होगी। पांच हिंदू महिलाओं ने श्रृंगार गौरी स्थल पर पूजा शुरू करने की मांग की है। ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन देखने वाले अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने हिंदू महिलाओं की अर्जियों का विरोध किया है। अर्जियों पर सुनवाई की जा सकती है या नहीं, कोर्ट इस पर अपना फैसला सुनाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */