बड़ी खबर LIVE: कन्हैयालाल के दोनों बेटों को मिलेगी सरकारी नौकरी, अशोक गहलोत सरकार का ऐलान

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार उदयपुर हत्याकांड में मारे गए कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देगी। राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पास हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

06 Jul 2022, 11:31 PM

एलपीजी दामों में वृद्धि के विरोध में इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी घर के बाहर किया प्रदर्शन

घरेलू रसोई गैस के दाम में बुधवार को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि होने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के आवास का घेराव किया, हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को आनन फानन में हटाया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हाथों में सिलेंडर के पोस्टर लिए हुए थे और अपना विरोध दर्ज कराया।

06 Jul 2022, 10:24 PM

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे

06 Jul 2022, 10:13 PM

तमिलनाडु पुलिस ने नाबालिग लड़कों से चोरी कराने वाले झारखंड के शातिर गिरोह को किया गिरफ्तार

कोयंबटूर पुलिस ने झारखंड के मूल निवासियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो बाजारों में अचानक भीड़ पैदा कर तमिलनाडु के शहरों में लोगों को लूटता था।

गिरोह के सदस्य नाबालिग लड़कों का इस्तेमाल दुकानों में सेंध लगाने और मोबाइल फोन चोरी करने के साथ-साथ बाजारों में या जहां मंदिरों, चचरें, मस्जिदों और प्रदर्शनियों जैसे स्थानों सहित बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं, वहां लोगों से पैसे लूटने के लिए करते थे।


06 Jul 2022, 9:58 PM

बिहार में सभी आपातकालीन स्थिति के लिए डायल करें 112, पहुंचेगी पुलिस

बिहार में अब आपको किसी भी आपातकाल सेवा के लिए बस 112 पर कॉल करना है और 15 से 20 मिनट के अंदर पुलिस पहुंच जाएगी। बिहार में किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे अपराध की घटना, आगजनी, वाहन दुर्घटना की स्थिति या महिला, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित कोई भी बात हो तो बिहार के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति एकल नंबर 112 पर नि:शुल्क कॉल (फोन/मोबाईल से) कर सकता है।

06 Jul 2022, 9:51 PM

दिल्ली: उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पंजाबी बाग में ऑटोमेटेड कार पार्किंग का शिलान्यास किया


06 Jul 2022, 9:24 PM

अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में एनआईए ने महाराष्ट्र में कई स्थानों पर तलाशी ली

06 Jul 2022, 9:24 PM

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 600 नए केस, पिछले 24 घंटे में एक और मरीज ने गंवाई जान


06 Jul 2022, 8:54 PM

स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक और ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टील मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली

06 Jul 2022, 8:34 PM

एथलीट पीटी उषा भी राज्यसभा के लिए मनोनीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई


06 Jul 2022, 8:32 PM

संगीतकार और गायक इलैयाराजा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए, पीएम मोदी ने दी बधाई

06 Jul 2022, 8:23 PM

बिहार: RJD नेता लालू यादव को इलाज के लिए पटना से लाया जा रहा दिल्ली


06 Jul 2022, 8:04 PM

सलमान खान के वकील को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने जोधपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें लिखा है कि 'दुश्मन का दोस्त दुश्मन है'। यह धमकी वैसी ही है जैसी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली थी।

06 Jul 2022, 8:03 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 2743 नए केस, पिछले 24 घंटे में 1791 मरीज डिस्चार्ज हुए 


06 Jul 2022, 7:43 PM

वाहनों के लिए ईंधन खपत मानकों का पालन करना अनिवार्य, सरकार ने जारी की अधिसूचना

प्रदूषण को कम करने और ईंधन खपत के मामले में ज्यादा कुशल वाहनों को पेश करने के मकसद से भारत सरकार ने वाहनों के लिए ईंधन खपत मानकों के पालन को अनिवार्य बनाने का फैसला किया है। सरकार ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार ने 1 अप्रैल, 2023 से भारत में निर्मित या आयातित विभिन्न श्रेणियों के हल्के, मध्यम और भारी वाहनों के लिए ईंधन खपत मानकों के पालन करने को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 जुलाई 2022 को भारत में निर्मित या आयातित विभिन्न श्रेणियों के हल्के, मध्यम और भारी वाहनों के लिए ईंधन खपत मानकों-एफसीएस को लेकर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक, भारत में निर्मित या आयातित विभिन्न श्रेणियों के हल्के, मध्यम और हैवी ड्यूटी मोटर वाहनों के लिए ईंधन खपत मानकों-एफसीएस के अनुपालन को शामिल करने के लिए केन्द्रीय मोटर वाहन नियम- सीएमवीआर 1989 के नियम 115 जी में संशोधन किया गया है। मोटर वाहन उद्योग मानक 149 में उल्लिखित उत्पादन की अनुकूलता की प्रक्रिया के अनुसार एफसीएस का निरंतर अनुपालन सत्यापित किया जाएगा।

06 Jul 2022, 7:43 PM

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी दूसरी निजी पारी की शुरूआत करते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत आप के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मान की शादी पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हो रही है।

48 वर्षीय मान 1993 में जन्मी कौर के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं, जिन्होंने 2018 में हरियाणा के मुलाना में महर्षि माकंर्डेश्वर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया था।


06 Jul 2022, 7:13 PM

उदयपुर हत्याकांड: कन्हैयालाल के दोनों बेटों को मिलेगी सरकारी नौकरी, अशोक गहलोत सरकार का ऐलान

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार उदयपुर हत्याकांड में मारे गए कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देगी। राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पास हुआ।

बड़ी खबर LIVE: कन्हैयालाल के दोनों बेटों को मिलेगी सरकारी नौकरी, अशोक गहलोत सरकार का ऐलान
06 Jul 2022, 7:09 PM

बिहार : बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर जा सकते हैं लालू

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद बेहतर इलाज के लिए जरूरत पड़ी तो सिंगापुर भी जा सकते हैं। लालू प्रसाद इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली जाने वाले हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने लालू को पुराना मित्र बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


06 Jul 2022, 6:57 PM

नफरत के सौदागर भारत को विश्व गुरु बनने से रोकने की कर रहे कोशिश: मौलाना महमूद मदनी

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने धार्मिक नेताओं और समाज सेवियों के साथ मिलकर एक सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया, जिसका उदेश्य देश में नफरत एवं कट्टरता को रोकना और भाई चारे का संदेश फैलाना रहा, ताकि सभी धर्मों के लोग एक साथ मिल कर घृणा के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम दे सकें। इस दौरान मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा, भारत विश्व गुरु के रूप में बने और बन रहा है, इस अधिकार को छीनने की कोशिश कर रहे वह नफरत के सौदागर है। इस्लाम में मोहब्बत का पैगाम दें, नफरत से नहीं। भारत आज ऐसे मोड़ पर है जहां इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत है।

06 Jul 2022, 6:56 PM

कुमारस्वामी ने बीजेपी के पारिवारिक राजनीति के आरोपों का दिया जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को अन्य राजनीतिक दलों में पारिवारिक राजनीति के भाजपा के आरोपों का विरोध किया। उन्होंने कर्नाटक में भाजपा के 18 परिवारों की एक सूची भी जारी की है, जो सक्रिय राजनीति में हैं और पार्टी को 'परिवार पर्वत' करार दिया है। कुमारस्वामी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पारिवारिक राजनीति की प्रतीक है। उन्होंने राज्य भाजपा इकाई से यह भी पूछा कि क्या उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर परिवारों की सूची देनी है? उन्होंने कहा, "जिन राज्यों में भाजपा शासित है, वहां पारिवारिक राजनीति माउंट एवरेस्ट की तरह स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।"

कुमारस्वामी द्वारा दी गई सूची में लिखा है, येदियुरप्पा और बेटे, (बी वाई विजयेंद्र पार्टी के उपाध्यक्ष हैं, बी वाई राघवेंद्र एक सांसद हैं); रविसुब्रमण्य (बसवनगुडी विधायक) और तेजस्वी सूर्या (सांसद, बेंगलुरु दक्षिण); आर अशोक - रवि; वी. सोमन्ना (आवास और बुनियादी ढांचा मंत्री) - अरुण सोमन्ना; अरविंद लिंबावली - रघु (अरविंद लिंबावली पूर्व मंत्री हैं और रघु विधायक हैं); एस.आर. विश्वनाथ- वाणी विश्वनाथ। जगदीश शेट्टार-प्रदीप शेट्टार (जगदीश शेट्टार पूर्व सीएम हैं, प्रदीप शेट्टार एमएलसी हैं); मुरुगेश निरानी-हनुमंत निरानी (मुरुगेश निरानी बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री हैं, हनुमंत निरानी एमएलसी हैं), जीएस बसवराजू - ज्योति गणेश (बसवराजू एक सांसद हैं और उनके पुत्र ज्योति गणेश विधायक हैं); जरकीहोली परिवार; कट्टी परिवार; जोली परिवार; अंगदी परिवार; उदासी परिवार; श्रीरामुलु परिवार; रेड्डी बंधु हैं।


06 Jul 2022, 6:37 PM

पंजाब कैबिनेट ने हर घर को प्रति बिलिंग साइकिल में 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मंजूरी दी

06 Jul 2022, 6:23 PM

गुजरात में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के तीन जिलों वलसाड, नवसारी और सूरत में बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने गिर सोमनाथ, पोरबंदर और सौराष्ट्र के कुछ अन्य जिलों एवं भरूच जिले में अगले तीन से चार दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।


06 Jul 2022, 6:15 PM

केरल के मंत्री साजी चेरियन ने इस्तीफा दिया, संविधान को लेकर दिया था विवादित बयान 

केरल के सांस्कृतिक मामलों और मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संविधान को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद से उनके इस्तीफे की मांग उठ रही थी।

06 Jul 2022, 5:52 PM

तमिलनाडु: चेन्नई में बारिश हुई

तमिलनाडु: चेन्नई में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी।


06 Jul 2022, 5:43 PM

जब तक BJP पैगंबर के खिलाफ नूपुर शर्मा की टिप्पणियों के लिए कार्रवाई नहीं करती, उन्हें किसी और चीज के बारे में बोलने का अधिकार नहीं- TMC MP सौगत रॉय

06 Jul 2022, 5:20 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने किया


06 Jul 2022, 5:15 PM

भारतीय तटरक्षक बल ने सभी 22 चालक दल के सदस्यों को संकटग्रस्त व्यापारी जहाज MT ग्लोबल किंग आई से बचाया

भारतीय तटरक्षक बल ने सभी 22 चालक दल के सदस्यों को संकटग्रस्त व्यापारी जहाज MT ग्लोबल किंग आई से बचाया। ICG जहाजों और ALH ध्रुव को समुद्र में 93 समुद्री मील बचाव अभियान चलाने के लिए पोरबंदर से लॉन्च किया गया था।

06 Jul 2022, 4:59 PM

मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री पद से दिया इस्तीफा

मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नकवी राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा था। उन्हें इस बार बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य नहीं भेजा है।

जेडीयू के इकलौते मंत्री आरसीपी सिंह ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। आरसीपी सिंह को जेडीयू ने राज्यसभा नहीं भेजा और उनका सांसद का टर्म कल पूरा हो रहा है।


06 Jul 2022, 4:54 PM

लालू यादव के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी बिहार सरकार, सीएम नीतीश का ऐलान

आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल से दिल्ली लाया जाएगा। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पारस अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं लालू यादव जल्द स्वस्थ्य हो जाएं। नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी, क्योंकि यह उनका हक बनता है।

06 Jul 2022, 4:48 PM

नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया


06 Jul 2022, 4:20 PM

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग दुर्घटना में 7 घायल 

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर जा रहा एक यात्री वाहन हाईवे के बनिहाल सेक्टर में चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और खाई में गिर गया।

खबरों के अनुसार , "घायलों में से तीन को अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार का इलाज बनिहाल शहर के उप-जिला अस्पताल में चल रहा है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी सात घायल लोग कश्मीर घाटी के रहने वाले हैं।

06 Jul 2022, 4:08 PM

कर्नाटक में बारिश का कहर जारी, कई जिले प्रभावित

कर्नाटक के जिलों खासकर तटीय क्षेत्र में बुधवार को भी लगातार और भारी बारिश जारी है। बारिश के बीच चिकमगलूर जिले में एक छात्रा के शव को निकालने के लिए चलाया गया तलाशी अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा है कि उन्होंने अधिकारियों को उन क्षेत्रों में तत्काल राहत उपाय करने का निर्देश दिया है, जहां बारिश ने कहर बरपाया है।

बारिश से कई इलाकों में नुकसान हुआ है। बोम्मई ने कहा, "मैंने संबंधित डीसी से बात की है और उनसे आवश्यक राहत उपाय करने को कहा है।"

बारिश ने दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, कोडागु, बेलागवी, हुबली, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु और राज्य के अन्य जिलों को प्रभावित किया है। दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आगमन बाधित हो गया है।

इन जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ और लगातार बारिश के कारण, भूस्खलन की सूचना मिली है और कई जगहों पर सड़कें पानी के बहाव में बह गई हैं और ऐसी घटनाएं ज्यादातर तटीय जिलों में देखी जा रही हैं।


06 Jul 2022, 3:54 PM

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन कप्तान बने

06 Jul 2022, 3:53 PM

मुंबई लैंडस्लाइड में 3 लोग घायल, कई मकान क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के चलते चूनाभट्टी क्षेत्र में चट्टान गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


06 Jul 2022, 3:42 PM

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करती याचिका पर आपात सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करती याचिका को तत्काल या आपात सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

एक टीवी कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करने वाली याचिका बुधवार को जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जे के माहेश्वरी की अवकाशपीठ के समक्ष पेश की गई।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस पर अवकाश पीठ ने वकील से कहा कि तो इसे उनके समक्ष पेश किए जाने की क्या जरूरत है। इसे रजिस्ट्रार के समक्ष पेश किया जाए।

06 Jul 2022, 3:23 PM

कुलगाम: एक माता-पिता ने आतंकी बने अपने बेटे से हथियार छोड़ आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया


06 Jul 2022, 2:53 PM

बिहार: पूर्णिया ज़िले में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कई ग्राम पंचायत प्रभावित

06 Jul 2022, 2:46 PM

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत और महंगाई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना


06 Jul 2022, 2:27 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल चंडीगढ़ में अपने घर पर डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी करेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल चंडीगढ़ में अपने घर पर डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी करेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपनी पिछली पत्नी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था।

06 Jul 2022, 2:01 PM

बिहार: राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पारस अस्पताल में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की

आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। उनकी किडनी और दिल की बीमारी के बारे में तो सभी जानते हैं, जिसका दिल्ली में इलाज चल रहा था। उन डॉक्टरों का मेडिकल इतिहास है और इसलिए हम उन्हें वहां ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “कल प्रधानमंत्री जी का फोन आया था। जब से लालू जी एडमिट हुए हैं तब से लगातार मुख्यमंत्री जी भी जानकारी ले रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी से भी हमारी बात हुई है। सब यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लालू जी ठीक हो जाएं।”


06 Jul 2022, 1:36 PM

यूपी के आगरा में पति-पत्नी ने बेटी संग की खुदकुशी, पति बेरोजगारी से था परेशान,  भावुक सुसाइड नोट बरामद

यूपी के आगरा में तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली है। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्‍टर-10 के एक घर में पति-पत्‍नी और बेटी के शव फंदे से लटकते मिले। बताया गया है कि परिवार का मुखिया लंबे समय से बेरोजगार था। सामूहिक रूप से जान देने के इस फैसले में पत्‍नी और बेटी ने अपनी सहमति सुसाइड नोट में जताई है।

आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस को 3 लोगों की फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके से सुसाइड नोट मिला है जो काफी भावुक है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतक काफी दिनों से बेरोज़गार था। सुसाइड नोट के मुताबिक इन लोगों ने आपस में राय मशवरा लिया है: प्रभाकर चौधरी, SSP, आगरा, उत्तर प्रदेश

06 Jul 2022, 1:04 PM

मुंबई के चेंबूर इलाके में भारी के बाद जलजमाव


06 Jul 2022, 12:34 PM

मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में भूस्खलन, तीन घर क्षतिग्रस्त, दो लोग घायल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 

मुंबई में भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में भूस्खलन से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाव अभियान चलाया।

06 Jul 2022, 12:31 PM

मुंबई में भारी बारिश के बीच भीषण जलजमाव की वजह से ट्रैफिक जाम


06 Jul 2022, 12:02 PM

महाराष्ट्र: सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले के पास भूस्खलन, कोई हताहत नहीं 

06 Jul 2022, 11:46 AM

मुंबई में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव, वीडियो मुंबई के सायन इलाके का है


06 Jul 2022, 11:23 AM

महाराष्ट्र: ठाणे शहर में भारी बारिश, तलाओ पाली झील का जलस्तर बढ़ा

06 Jul 2022, 11:00 AM

उत्तराखंड: सिरोबगड़ के पास लगातार गिर रहे मलबे के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग अवरूद्ध


06 Jul 2022, 10:53 AM

बिहार के भागलपुर में भूमि कटाव के चलते कई घर कोसी नदी में समाए, गरीबों पर टूटा दुखों का पहाड़

बिहार के भागलपुर के नवगछिया में भूमि कटाव के कारण कई घर कोसी नदी में डूबे। एक महिला ने बताया, "बाढ़ में मेरा घर कट गया। हम कोई सामान भी नहीं निकाल पाए। हमारे पास खाने के लिए भी कुछ नहीं है। हमने बहुत मेहनत से मजदूरी करके घर बनाया था।"

06 Jul 2022, 10:43 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में 1 जुलाई से शुरू हुई अग्निपथ योजना के तहत 5 जुलाई तक 255 युवाओं को पहले ही पंजीकृत किया जा चुका है

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 1 जुलाई से शुरू हुई अग्निपथ योजना के तहत 5 जुलाई तक 255 युवाओं को पहले ही पंजीकृत किया जा चुका है। 255 युवाओं में से कम से कम 70 लड़कियां हैं। पंजीकृत लोग पुंछ के कई सीमावर्ती क्षेत्रों से हैं। यह जानकारी दुर्गा बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसून सिंह ने दी।


06 Jul 2022, 10:30 AM

मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव

06 Jul 2022, 10:06 AM

जम्मू-कश्मीर पुलिस को पट्टन क्षेत्र में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता चला

जम्मू-कश्मीर को पुलिस और सुरक्षा बल को पट्टन क्षेत्र में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता चला। बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने IED को निष्क्रिय किया।


06 Jul 2022, 9:52 AM

हिमाचल: शिमला के धाली इलाके में बारिश के बाद भूस्खलन, एक की मौत और दो लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला के धाली इलाके में बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से एक की मृत्यु और दो लोग घायल हुए

06 Jul 2022, 9:24 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 16,159 नए केस आए सामने, 28 मरीजों की मौत 


06 Jul 2022, 9:08 AM

मुंबई में आज सुबह भारी बारिश हुई, बांद्रा से दृश्य 

06 Jul 2022, 9:00 AM

राणा कंडोवालिया हत्याकांड मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया


06 Jul 2022, 8:45 AM

देश की जनता को लगा महंगाई का झटका, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। देश में घरेलू 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज से 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी। 19 किलो वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी आई।

06 Jul 2022, 8:41 AM

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ के दौरान 2 स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण किया


06 Jul 2022, 8:24 AM

फिल्म की निर्देशक (काली) लीना मणिमेकलई और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है: अपर्णा कौशिक, डीसीपी सेंट्रल लखनऊ, उत्तर प्रदेश

06 Jul 2022, 8:21 AM

महाराष्ट्र: मुंबई में बारिश हुई, वीडियो बांद्र इलाके से


06 Jul 2022, 7:48 AM

राजस्थान: निलंबित BJP नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार

राजस्थान की अजमेर पुलिस ने निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने के आरोप में कल रात अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार किया है।

अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती द्वारा भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो डाला गया है जिसके बाद मामले में FIR दर्ज़ कर सलमान चिश्ती को उनके घर से पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने नूपुर शर्मा के संबंध पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा, “वीडियो में जैसा प्रतीत हो रहा है उससे लग रहा है कि उन्होंने कुछ नशा किया था। यह हिस्ट्रीशीटर भी रहे हैं और इनके खिलाफ 13 मामले भी दर्ज हैं।"

06 Jul 2022, 7:47 AM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के हादीगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू


06 Jul 2022, 7:42 AM

महाराष्ट्र के नासिक में मुस्लिम धार्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या, 4 लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

महाराष्ट्र के नासिक के येओला में अफगानिस्तान के रहने वाले एक 35 साल के मुस्लिम धार्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया है।

मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है, उन्हें येओला में 'सूफी बाबा' के नाम से जाना जाता था। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे वजह क्या थी, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia