बड़ी खबर LIVE: पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से भारत को हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

लखनऊ में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हरा दिया है। अफ्रीका 40 ओवर में 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। 86 रन के साथ अंत तक टिके रहे संजू सैमसन ने काफी कोशिश की, लेकिन वह मैच नहीं बचा पाए।

फोटोः ANI
फोटोः ANI
user

नवजीवन डेस्क

06 Oct 2022, 10:48 PM

पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से भारत को हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

लखनऊ में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हरा दिया है। अफ्रीका 40 ओवर में 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। 86 रन के साथ अंत तक टिके रहे संजू सैमसन ने काफी कोशिश की, लेकिन वह मैच नहीं बचा पाए।

06 Oct 2022, 10:00 PM

भारत ने चीन के शिनजियांग में मानवाधिकार की स्थिति पर बहस के लिए UNHRC में मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया

06 Oct 2022, 9:18 PM

राजस्थानः सीएम अशोक गहलोत ने नवनिर्मित सोडाला एलिवेटेड रोड का उद्घाटन किया, भारत जोड़ो सेतु रखा गया नाम


06 Oct 2022, 9:16 PM

कस्टम विभाग ने दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 28 करोड़ रुपये की महंगी घड़ियां ज़ब्त की

06 Oct 2022, 8:21 PM

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव


06 Oct 2022, 8:20 PM

बिहार के दरभंगा में पकड़ा गया अंबानी परिवार को धमकी देने वाला, रात में छापा मारकर पकड़ ले गई मुंबई पुलिस

06 Oct 2022, 8:13 PM

आईजीआई हवाईअड्डे पर तस्कर 28 करोड़ रुपये की 7 लग्जरी घड़ी के साथ गिरफ्तार

सीमा शुल्क अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को 28 करोड़ रुपये मूल्य की एक आईफोन 14 प्रो और सात महंगी कलाई घड़ी (जिनमें से एक हीरे से जड़ित है) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री को एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ा गया।

अधिकारी ने कहा, "हमने सात बेहद कीमती कलाई घड़ियों की तस्करी का मामला दर्ज किया है। चार में से एक सोने से बनी है और उसमें हीरे के टुकड़े जड़े हुए हैं। इसके अलावा हीरा जड़ा हुआ एक सोने का कंगन और एक आईफोन 14 प्रो भी बरामद किया गया।"


06 Oct 2022, 8:08 PM

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का सरकार पर हमला, कहा - कमजोर सरकार और बेपरवाह प्रशासन के कारण उत्तराखण्ड रसूखदारों की बनता जा रहा है ऐशगाह

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक बार फिर सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, अभी आंकिता की चिता की अग्नि शांत ही नहीं हुई थी कि, अल्मोड़ा के डांडा कांडा में दिल्ली के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ए वी प्रेमनाथ द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म ने उत्तराखण्ड राज्य की कानून और प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि, इससे पहले उत्तरकाशी जिले में भी सितंबर के महीने एक भी एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। यशपाल आर्य ने कहा कि, इन तीनों घटनाओं में कई समानताएं हैं। सबसे पहले ये सभी जघन्य अपराध राजस्व पुलिस के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में हुए हैं। दूसरा इन तीनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज करने में देरी हुई है। इन तीनों ही मामलों में अपराधी पक्ष रसूखदार और ताकतवर था। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, उत्तराखण्ड के पर्वतीय जिलों का बड़ा भू-भाग राजस्व पुलिस के अधीन आता है। इन तीनो आपराधिक घटनाओं ने सिद्ध कर दिया है कि इन क्षेत्रों में अराजकता का माहौल है।

06 Oct 2022, 8:07 PM

मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक: मेदांता अस्पताल

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए चिकित्सा निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा, मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने मेडिकल बुलेटिन ट्वीट किया।


06 Oct 2022, 7:34 PM

मुकेश अंबानी को धमकी का मामला: आरोपी को 10 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया 

06 Oct 2022, 7:12 PM

लखनऊ वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 251 रनों का लक्ष्य, मिलर और क्लासन की शानदार बल्लेबाजी


06 Oct 2022, 6:57 PM

गुजरात विधानसभा चुनाव: आप ने 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की

06 Oct 2022, 6:14 PM

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष कपूर को चेक के जरिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीएसपी (इंटेलिजेंस) पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह भी मामले में आरोपियों में शामिल हैं।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


06 Oct 2022, 5:56 PM

उत्तरकाशी हिमस्खलन: सात और शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को दिल दहलाने वाला हादसा हो गया था। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य को रोक दिया गया है। अभी तक 16 पर्वतारोहियों के शवों को बरामद किया जा चुका है।

06 Oct 2022, 5:46 PM

पठानकोट: घरों, रेलवे स्टेशन, वाहनों पर 'लापता' बीजेपी सांसद सनी देओल के पोस्टर चिपकाए गए


06 Oct 2022, 5:26 PM

शिवराज के काफिले में गाय के घुसने पर हटाए गए निगमायुक्त- कांग्रेस

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले नगर निगम आयुक्त को हटाए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है और कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में गाय घुस गई थी, इसलिए निगमायुक्त हटाए गए हैं, वहीं इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।

06 Oct 2022, 5:26 PM

यूपी के मैनपुरी में बलात्कार के बाद युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान इसी गांव के रहने वाले पुष्कर लोधी के रूप में हुई है। बुधवार देर रात वह कथित तौर पर पीड़िता के घर में घुसा जब उसके माता-पिता आगरा गए थे।


06 Oct 2022, 5:10 PM

दिल्ली एलजी ने केजरीवाल सरकार को दीवाली से पहले दलित सफाई कर्मचारियों का सारा बकाया चुकाने का निर्देश दिया

06 Oct 2022, 4:49 PM

फ्रांसीसी लेखक एनी एर्नाक्स को साहित्य का नोबेल

स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने एनी एर्नाक्स को साल 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया है। नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि एनी एर्नाक्स को साहस और धारदार लेखनी के लिए पुरस्कार दिया गया है।


06 Oct 2022, 4:34 PM

आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत यहां रायपुर इंडोर स्टेडियम से हुई है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत यहां रायपुर इंडोर स्टेडियम से हुई है। यहां अनेक प्रकार के खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिन खेलों को गावों में खेला जाता है।

06 Oct 2022, 4:16 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4 हत्याएं

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों से हत्या के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


06 Oct 2022, 4:16 PM

कर्नाटक में भूंकप के झटके, दहशत में लोग

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के शिरालाकोप्पा कस्बे में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

06 Oct 2022, 3:49 PM

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा ICU में उनका इलाज किया जा रहा है


06 Oct 2022, 3:33 PM

लखनऊ वनडे: कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीता, साउथ अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी

06 Oct 2022, 3:23 PM

नेपाल के बारा जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 16 की मौत, 24 घायल


06 Oct 2022, 3:13 PM

थाइलैंड में चाइल्ड केयर सेंटर पर अंधाधुंध गोलीबारी, अब तक 34 लोगों की मौत, मरने वालों में 22 बच्चे शामिल

06 Oct 2022, 3:04 PM

मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार

हाल में शुरू की गई नई पीढ़ी की वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) गुरुवार को एक हादसे का शिकार हो गई। मुंबई से आते वक्त अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास भैंसों के झुंड से टकरा गई। यह घटना सुबह 11:18 मिनट पर हुई। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया।


06 Oct 2022, 3:03 PM

हैदराबाद में आसमान में बादल छाए और हल्की बारिश हुई 

06 Oct 2022, 2:34 PM

उज्जैन, एमपी: महाकाल कॉरिडोर का काम पूरा, 11 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे लॉन्च


06 Oct 2022, 2:17 PM

अंबानी परिवार को धमकी देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, बिहार से गिरफ्तार 

06 Oct 2022, 1:55 PM

जलपाईगुड़ी हादसा अपडेट: करीब 25 लोगों बचाया गया, 13 लोग अस्पताल में भर्ती, 8 लोगों की अब तक मौत


06 Oct 2022, 1:39 PM

उत्तरकाशी हिमस्खलन : 9 शव बरामद, 29 अभी भी फंसे

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी के पास हुए हिमस्खलन में फंसे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के लोगों को निकालने के लिए खोज और बचाव काम गुरुवार को फिर से शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक अब तक 9 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 14 लोगों को बचाया गया है। 29 के अभी भी फंसे होने की खबर है।

06 Oct 2022, 1:23 PM

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुई दुर्घटना पर जताया दुख

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।


06 Oct 2022, 1:15 PM

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा। उनकी न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक थी।

06 Oct 2022, 12:43 PM

बांद्रा वर्ली सी लिंक सड़क हादसा, आरोपी इरफान अब्दुल रहीम गिरफ्तार

बांद्रा वर्ली सी लिंक सड़क दुर्घटना का आरोपी इरफान अब्दुल रहीम बेलकिया को पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 (लापरवाही से मौत) के तहत तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस हादसे में कुल 5 की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हो गए।


06 Oct 2022, 12:43 PM

यूपी: संभल के एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में एक महिला पर एसिड अटैक की घटना सामने आई है

06 Oct 2022, 12:31 PM

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के लोग बाघ के कारण दहशत में, 12 साल की बच्ची को बनाया शिकार

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के लोग एक बाघ के कारण दहशत में हैं। करीब एक दर्जन गांव के लोग पहले से ही दहशत के कारण खेतों में नहीं जा रहे थे। इस बीच, बुधवार की रात सिंगाही गांव में घर में सोई 12 वर्षीय बच्ची को बाघ ने मार डाला।


06 Oct 2022, 12:03 PM

उत्तरकाशी: बचाव अभियान जारी, ITBP, SDRF, NIM और NDRF की टीम उतरी

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): बचाव अभियान जारी है, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) की एक टीम ऑपरेशन के लिए ITBP, SDRF, NIM और NDRF के साथ शामिल हुई।

06 Oct 2022, 12:02 PM

UP: कानपुर-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, 2 लोग घायल


06 Oct 2022, 11:33 AM

बंगाल: जलपाईगुड़ी में सर्च ऑपरेशन जारी, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई थी 8 लोगों की मौत 

06 Oct 2022, 11:00 AM

मांड्या में राहुल गांधी बोले- कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है

मांड्या में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज़ में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। कर्नाटक के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को इसको लेकर चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस यात्रा का लक्ष्य इन मुद्दों के लिए लड़ने का है।


06 Oct 2022, 10:11 AM

कल मैं और लालू जी अस्पताल गए थे, मुलायम जी की तबियत में थोड़ा सुधार है: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

06 Oct 2022, 9:43 AM

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में दिव्यांग लोगों से बात की


06 Oct 2022, 9:42 AM

कर्नाटक: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं

06 Oct 2022, 9:09 AM

BJP निर्मित महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और देश को तोड़ने का जो काम चल रहा है उसके ख़िलाफ़ सोनिया गांधी आज खुद जंग का एलान करेंगी: सुरजेवाला


06 Oct 2022, 9:08 AM

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,529 नए मामले सामने आए हैं

06 Oct 2022, 8:37 AM

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत मांड्या ज़िले के बेल्लार से की 


06 Oct 2022, 8:17 AM

मैक्सिको में खूनी तांडव, अंधाधुंध फायरिंग में मेयर समेत 18 लोगों की दर्दनाक मौत

अमेरिका के पड़ोसी देश मैक्सिको में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इस वारदात में मैक्सिको सिटी के मेयर की भी मौत हुई है। 

06 Oct 2022, 8:14 AM

मुंबई: T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया मुंबई से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई


06 Oct 2022, 8:13 AM

यूपी: आगरा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान 3 युवक यमुना नदी में डूबे

06 Oct 2022, 8:02 AM

पश्चिम बंगाल में दिल दहला देने वाला हादसा, विसर्जन के दौरान नदी में आया सैलाब, 7 की मौत, 40 बहे

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia