बड़ी खबर LIVE: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर BJP नेता गिरफ्तार, कानपुर में हिंसा के बाद यूपी पुलिस की कार्रवाई

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी नेता का नाम हर्षित श्रीवास्तव। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर की है। हर्षित युवा मोर्चे का पूर्व जिला मंत्री है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

07 Jun 2022, 11:18 PM

नोएडा: अब 21 अगस्त को गिराया जाएगा ट्विन टावर

07 Jun 2022, 10:49 PM

दिल्ली में कोरोना के 450 नए मामले, बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत

07 Jun 2022, 10:38 PM

गोरखपुर से दस जून को नड्डा करेंगे भाजपा कार्यलयों का लोकार्पण

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दस जून को यूपी के गोरखपुर समेत अन्य जिलों में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सिक्टौर में बने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण 10 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री करेंगे। गोरखपुर से ही उत्तर प्रदेश के सात और जिला कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण होगा। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय के पास ही गरीब जनकल्याण जनसभा होगी। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी हिस्सा लेंगे।


07 Jun 2022, 10:04 PM

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने लिया अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों का जायजा

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को बालटाल और डोमेल में आधार शिविरों का दौरा किया, जहां उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए इन महत्वपूर्ण बिंदुओं और रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सीआईडी के विशेष महानिदेशक आरआर स्वैन के साथ उन्होंने बालटाल में पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मियों के साथ बातचीत की और अमरनाथ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यात्रा को वांछित तरीके से विनियमित करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और निर्देश दिया कि यात्रियों को हर संभव सहायता दी जाए।

07 Jun 2022, 9:47 PM

पश्चिम बंगाल: आसनसोल-बोकारो लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, सभा यात्री सुरक्षित


07 Jun 2022, 9:28 PM

पूर्व मंत्री मजीठिया की जान को खतरा: अकाली दल

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को गंभीर खतरा है और एजीडीपी हरप्रीत सिद्धू के कहने पर उन्हें एक और झूठे मामले में फंसाए जाने की पूरी संभावना है, जिसे राजनीतिक और व्यक्तिगत हिसाब-किताब के निपटान के लिए जेलों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मजीठिया की पत्नी और मजीठा विधायक गनीवे कौर मजीठिया द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक प्रति के साथ डीजीपी को लिखे गए पत्र को उजागर करने के लिए यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, वरिष्ठ शिअद नेता महेशिंदर सिंह ग्रेवाल और दलजीत सिंह चीमा ने सिद्धू को एडीजीपी, कारागार के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल हटाने के अलावा मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

07 Jun 2022, 9:26 PM

उत्तर प्रदेश: बीजेपी युवा विंग के नेता हर्षित श्रीवास्तव गिरफ़्तार, कानपुर की घटना पर किया था विवादास्पद ट्वीट

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कानपुर में हिंसा के बाद की है। इस बीजेपी नेता का नाम हर्षित श्रीवास्तव बताया जा रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर की है। हर्षित युवा मोर्चे का पूर्व जिला मंत्री है।


07 Jun 2022, 9:25 PM

नूपुर शर्मा विवाद: अधीर रंजन चौधरी बोले- देश की छवि धूमिल करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

07 Jun 2022, 8:52 PM

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी जाएंगे, बीजेपी की दो दिवसीय राज्य कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल


07 Jun 2022, 8:10 PM

उत्तर प्रदेश में 21 IAS अधिकारियों का तबादला, कानपुर की डीएम भी हटाई गईं

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस लिस्ट में कानपुर की डीएम नेहा शर्मा का नाम भी शामिल है, जहां हाल में सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं। वहीं लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा गया है।

07 Jun 2022, 8:04 PM

दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर एक पुरुष यात्री के पास करीब 2.7 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा बरामद, आगे की जांच के लिए ED के हवाले किया गया


07 Jun 2022, 8:02 PM

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को गाली देने के आरोप में गोवा से व्लॉगर रोडुर रॉय को गिरफ्तार किया

07 Jun 2022, 8:00 PM

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1242 नए केस मिले


07 Jun 2022, 7:58 PM

गुजरात सरकार ने भी फिल्म पृथ्वीराज को राज्य में टैक्स फ्री घोषित किया

07 Jun 2022, 7:07 PM

झारखंड के लोहरदगा के कई गांवों में तलाशी में CRPF और पुलिस ने भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया


07 Jun 2022, 7:03 PM

कर्नाटक में पाठ्यक्रम में संशोधन के खिलाफ कांग्रेस ने 9 जून को विरोध करने का ऐलान किया

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने 9 जून को पाठ्यपुस्तक संशोधन के मुद्दे पर विरोध करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम मुख्य रूप से पाठ्यक्रम के मुद्दे के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, जिसे राज्य सरकार बदलने की कोशिश कर रही है। चाहे बीआर अंबेडकर हों, जैन धर्म या बौद्ध धर्म हो, वे पाठ्यपुस्तकों में उनका कद हटाना चाहते हैं।

07 Jun 2022, 6:58 PM

पीएम मोदी 9 जून को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो- 2022 का उद्घाटन करेंगे


07 Jun 2022, 6:27 PM

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 1881 नए केस मिले, 8432 हुई सक्रिय मामलों की संख्या

07 Jun 2022, 6:26 PM

धमकी मामले में सलमान ने किसी से खतरे, धमकी भरे फोन या हाल में किसी से विवाद से इनकार किया


07 Jun 2022, 6:15 PM

सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने कोर्ट में केरल सीएम, उनकी पत्नी और बेटी का नाम लिया

07 Jun 2022, 5:42 PM

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने अपने सभी विधायकों को होटल में शिफ्ट किया


07 Jun 2022, 5:40 PM

भारतीय पैरा तैराक ने दिल्ली एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर के लिए एयर इंडिया पर 90 मिनट तक इंतजार कराने का आरोप लगाया

07 Jun 2022, 5:39 PM

जम्मू-कश्मीर के शोपिया में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी


07 Jun 2022, 5:38 PM

विदेश मंत्री जयशंकर ने जताई परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल होने की उम्मीद

07 Jun 2022, 5:26 PM

बिहार में BPSC पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया


07 Jun 2022, 5:07 PM

पंजाब के निगरानी विभाग ने कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में पूर्व वन मंत्री को गिरफ्तार किया

07 Jun 2022, 4:47 PM

बिहार: लड़की से छेड़छाड़ मामले में हुईं हिंसक झड़प, छह घायल

बिहार में एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों ने एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।


07 Jun 2022, 4:16 PM

शोपियां के बड़ी मार्ग/अलौरा इलाके के बागों में मुठभेड़ चल रही है: जम्मू और कश्मीर पुलिस

07 Jun 2022, 3:58 PM

बीजेपी राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं, महिलाशक्ति पर अत्याचार बढ़ा है: कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि बीजेपी राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं, महिलाशक्ति पर अत्याचार बढ़ा है। महिला विरोधी भाजपा का असली चेहरा देशवासियों के सामने है।


07 Jun 2022, 3:49 PM

डीएमके अल्पसंख्यक विंग के नेता ने की नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग

द्रमुक अल्पसंख्यक विंग तमिलनाडु के राज्य सचिव डॉ. डी. मस्तान ने मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की है।

07 Jun 2022, 3:14 PM

अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा, कश्मीर में हालिया हत्याओं के बारे में करेंगे बात


07 Jun 2022, 3:12 PM

केरल हाईकोर्ट ने अभिनेता-निर्माता विजय बाबू के खिलाफ दर्ज कथित यौन उत्पीड़न केस में अंतरिम अग्रिम जमानत शुक्रवार तक बढ़ाई

07 Jun 2022, 3:10 PM

07 Jun 2022, 2:35 PM

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बादल और हल्की बारिश होने की संभावना है: IMD

07 Jun 2022, 1:46 PM

मूसेवाला हत्याकांड:  राहुल गांधी बोले- परिवार जिस दुख से गुजर रहा उसे बयान करना मुश्किल, इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला जी के माता-पिता जिस दुख से गुज़र रहे हैं उसे बयान करना मुश्किल है। इन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फ़र्ज़ है, और हम दिला कर रहेंगे। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाये रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है।


07 Jun 2022, 1:39 PM

राजस्थान: बूंदी के डोबरा मंदिर परिसर से एक पुजारी का शव मिलने की घटना सामने आई

07 Jun 2022, 1:25 PM

यूपी के मंत्री ने ढकी लोहिया की प्रतिमा, बढ़ा विवाद

उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में स्थापित डॉ राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा को ढककर विवादों में आ गए हैं। यह घर पहले लोहिया ट्रस्ट को आवंटित किया गया था। समाजवादी पार्टी ने वहां बगीचे में लोहिया की आदमकद प्रतिमा स्थापित की थी।

संजय निषाद को हाल ही में मंत्री के रूप में घर आवंटित किया गया था। उन्होंने प्रतिमा एक प्लाईवुड बॉक्स से ढक दी है जिसे लाल और हरे रंग के रंगों में रंगा गया है।

समाजवादी पार्टी ने प्रतिमा को ढकने का कड़ा विरोध किया है। वह इसे अपने विचारक के अपमान के रूप में देख रही है।


07 Jun 2022, 1:09 PM

हमें दर्द का अहसास है...हमने दर्द बांटना सीखा है

07 Jun 2022, 1:08 PM

राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार से उनके गांव मूसा में मुलाकात की और मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मानसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।


07 Jun 2022, 12:40 PM

मूसेवाला हत्याकांड: राहुल गांधी दिवंगत गायक के माता-पिता से की मुलाकात, जाना दुख दर्द

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मनसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की।

07 Jun 2022, 12:24 PM

दिल्ली पुलिस ने निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और उनके परिजनों को सुरक्षा प्रदान की: दिल्ली पुलिस


07 Jun 2022, 12:17 PM

सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे राहुल गांधी

07 Jun 2022, 11:57 AM

कश्मीरी पंडितों की हो रही टार्गेटिंग किलिंग छिटपुट घटना नहीं बल्कि आतंकवादी घटना है: कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि कश्मीरी पंडितों की हो रही टार्गेटिंग किलिंग छिटपुट घटना नहीं बल्कि आतंकवादी घटना है। भाजपाई हुकूमत छिटपुट घटना बोलकर अपनी विफलता छिपाने का कुत्सित प्रयास ना करे। देश भाजपाई विफलता को जानता है।


07 Jun 2022, 11:51 AM

हैदराबाद की घटना दुखद है, पुलिस नाबालिगों को सुरक्षा देने में फेल है: रेखा शर्मा,अध्यक्ष, NCW, दिल्ली

07 Jun 2022, 11:22 AM

अब तक 50 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है: कानपुर हिंसा पर आनंद प्रकाश तिवारी


07 Jun 2022, 11:03 AM

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर एक बैंक में आग लगी

07 Jun 2022, 10:45 AM

राजस्थआ के बाड़मेर में भीषण हादसा,  कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर मौत, एक घायल

राजस्थआ के बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। एक व्यक्ति का इलाज जारी है। घटना बीती रात की है


07 Jun 2022, 10:35 AM

राहुल गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे, आज दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। आज दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि मूसेवाला कांग्रेस के नेता थे। 29 मई को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में 8 फरार शूटर्स की पहचान हो चुकी है, जिनको पकड़ने के लिए कई राज्यों की पुलिस जुटी हुई है।

07 Jun 2022, 9:54 AM

कानपुर हिंसा के एक आरोपी ने पोस्टर में तस्वीर आने के बाद किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश के कानपुर हिंसा मामले में शामिल नाबालिग आरोपी ने यूपी पुलिस द्वारा 40 संदिग्धों के पोस्टर जारी करने के बाद कानपुर के कर्नलगंज थाने में सरेंडर किया।


07 Jun 2022, 9:34 AM

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,07,716 सैंपल टेस्ट किए गए: ICMR

07 Jun 2022, 9:24 AM

पंजाब: मानसा में दिवंगत गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है


07 Jun 2022, 8:47 AM

देश  में कोरोना का कहर जारी, 3,714 नए मामले आए सामने

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,714 नए मामले सामने आए हैं, 2,513 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है।

07 Jun 2022, 8:35 AM

लखनऊ और उन्नाव में RSS कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज़ की गई है


07 Jun 2022, 8:20 AM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के मानसा के मूसा गांव जाएंगे और दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे

07 Jun 2022, 8:07 AM

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia