बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- यात्रा को बीच में कोई ताकत नहीं रोक सकती

भारत जोड़ो यात्रा आज शाम महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रवेश कर गई। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को बीच में कोई ताकत नहीं रोक सकती। यात्रा केवल जम्मू-कश्मीर के श्रीनगरमें रुकेगी और हम वहां तिरंगा फहराएंगे। यात्रा का उद्देश्य देश को एक करना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

07 Nov 2022, 10:26 PM

महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- यात्रा को बीच में कोई ताकत नहीं रोक सकती

भारत जोड़ो यात्रा आज शाम महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रवेश कर गई। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को बीच में कोई ताकत नहीं रोक सकती। यात्रा केवल जम्मू-कश्मीर के श्रीनगरमें रुकेगी और हम वहां तिरंगा फहराएंगे। यात्रा का उद्देश्य देश को एक करना है।

07 Nov 2022, 10:21 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी MCD चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया

07 Nov 2022, 10:20 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने MCD चुनाव का अतिरिक्त प्रभार डॉ अजय कुमार को सौंपा


07 Nov 2022, 9:40 PM

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने नांदेड़ से महाराष्ट्र में किया प्रवेश, कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने आज देर शाम तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में प्रवेश किया। यात्रा के स्वागत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

07 Nov 2022, 9:17 PM

महाराष्ट्र में 104 IPS अफसरों का तबादला, कई पुलिस अधिकारियों का मुंबई से बाहर ट्रांसफर

महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने राज्य में 104 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत राज्य में कई पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इसमें कई पुलिस अधिकारियों को मुंबई से बाहर भेजा गया है।


07 Nov 2022, 8:35 PM

पटना सिटी के पश्चिम दरवाजा इलाके में प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

07 Nov 2022, 8:33 PM

हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दायर केस में मनीष सिसोदिया की मुश्किल बढ़ी, असम कोर्ट में 19 नवंबर को होना होगा पेश 


07 Nov 2022, 8:02 PM

जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने आईईडी विस्फोट मामले का खुलासा किया, दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने 27 अक्टूबर को हुए आईईडी विस्फोट मामले में लश्कर-ए-तैयबा के दो हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया, "विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोपोर में वाटलाब क्रॉसिंग के पास एक विशेष चौकी स्थापित की। चेकिंग के दौरान बांदीपोरा से वाटलाब की ओर आ रहे सफेद रंग का बैग लिए एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया।"

07 Nov 2022, 7:43 PM

असम सरकार ने सचिवालय के कर्मचारियों को टी-शर्ट, जींस, लेगिंग पहनने पर लगाई रोक

असम सरकार ने दिसपुर में राज्य सचिवालय परिसर में काम करने वाले अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक ड्रेस कोड जारी किया है। कार्यालय के एक आदेश के अनुसार नए ड्रेस कोड ने सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों के जींस, टी-शर्ट और लेगिंग पहनने पर रोक लगा दी है। अब से उन्हें कार्यालय समय के दौरान अनिवार्य रूप से औपचारिक पोशाक पहननी होगी।


07 Nov 2022, 7:23 PM

कानपुर: जुलाई से लेकर 5 नवंबर तक 43 डेंगू के मरीज मिले, पिछले 2 महीनों से डेंगू से किसी की मौत नहीं

07 Nov 2022, 7:17 PM

पुणे: सुप्रिया सुले के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार के खिलाफ पुणे में विरोध प्रदर्शन किया


07 Nov 2022, 6:53 PM

सत्येन्द्र जैन ने तिहाड़ को बनाया वसूली का अड्डा : प्रवेश साहिब सिंह वर्मा

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब तिहाड़ जेल का नाम सुनकर अच्छे-अच्छे आरोपी डर जाते थे, लेकिन आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के मंत्री भी उस जेल से नहीं डर रहे हैं। उलटा केजरीवाल के मंत्री सत्येन्द्र जैन ने तिहाड़ को वसूली का अड्डा बना डाला है और साथ ही वहां मसाज करवा रहे हैं। प्रवेश साहिब सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि केजरीवाल भाजपा पर ऑपरेशन लोटस को लेकर कई आरोप लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक ना ही कोई फोन नंबर बताते और ना ही कोई पता। सुकेश चंद्रशेखर ने सिर्फ फोन नंबर ही नहीं बल्कि कार नंबर और जगह की भी बात अपने पत्र में लिखी है। उन्होंने कहा कि सत्येन्द्र जैन एक ऐसे मंत्री हैं जिनके खिलाफ जांच वे लोग कर रहे हैं जो उनके द्वारा ही नियुक्त किए गए हैं। आज तिहाड़ जेल में जो कुछ भी हो रहा है, वह सब एक-दूसरे के सहयोग से क्योंकि तिहाड़ के मालिक ही तिहाड़ के अंदर बंद है।

07 Nov 2022, 6:44 PM

हरियाणा: बहादुरगढ़ के गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र में कैमिकल फैक्ट्री के गोदाम में आग लगी


07 Nov 2022, 6:28 PM

उत्तर प्रदेश: देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के चेत सिंह घाट पर लोगों ने दीप जलाए

07 Nov 2022, 6:21 PM

कॉमेडियन वीर दास के बेंगलुरु शो के खिलाफ हिंदू समूह का विरोध जारी, प्राथमिकी दर्ज

 दक्षिणपंथी संगठन हिंदू जनजागृति समिति ने कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ कर्नाटक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और 10 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले उनके कॉमेडी शो को रद्द करने की मांग की है। शिकायत के बाद, बेंगलुरु में व्यालिकावल पुलिस ने दास के खिलाफ हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायत में कहा गया है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन का शो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है और भारत को दुनिया के सामने शो को सही ढंग से दर्शाया नहीं जाता है।


07 Nov 2022, 6:09 PM

अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित

 शिरोमणि अकाली दल (सैड) ने सोमवार को बीबी जागीर कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया, जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को तोड़ने की साजिश में शामिल होना भी शामिल है। सैड अनुशासन समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बीबी जागीर कौर के खिलाफ सभी विकल्पों को समाप्त करने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, जिसमें उन्हें सोमवार को व्यक्तिगत सुनवाई के माध्यम से अपनी बात रखने का अवसर देना शामिल है।

07 Nov 2022, 5:58 PM

मुख्य न्यायाधीश ललित द्वारा शुरू किए गए सुधारों में निरंतरता रहेगी: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

नामित सीजेआई न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित द्वारा अपने 74 दिनों के कार्यकाल के दौरान जिन सुधारों की शुरूआत की गई है, उनमें निरंतरता बनी रहेगी। मुख्य न्यायाधीश ललित मंगलवार को पद छोड़ देंगे।


07 Nov 2022, 5:56 PM

बेतिया: पुलिस से मुठभेड़ में शराब माफिया की मौत

07 Nov 2022, 5:40 PM

'राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन’ का झांसा दे कर अर्थव्यवस्था का DeMo-lition कर दिया, राहुल का पीएम मोदी पर तंज

राहुल गांधी पीएम मोदी पर तंज सकते हुए कहा कि, "काला धन नहीं आया, बस गरीबी आई। इकॉनमी कैशलेस नहीं, कमजोर हुई। आतंकवाद नहीं, करोड़ों छोटे व्यापार और रोजगार खत्म हुए। 'राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन’ का झांसा दे कर अर्थव्यवस्था का DeMo-lition कर दिया।"


07 Nov 2022, 5:30 PM

यूपी: मोबाइल लूटने वाले 3 गिरफ्तार, लूट के 38 मोबाइल बरामद

 गाजियाबाद पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान टीला मोड़ थाना क्षेत्र में तीन मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे हुए 38 मोबाइल बरामद हुए हैं। इनके पास से एक तमंचा और एक बाइक भी बरामद की गई है। जिससे यह लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए तीनों बदमाश शातिर मोबाइल लूटे गए हैं। जो लोगों से मोबाइल लूट लिया करते थे। इन पर मोबाइल लूट के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।

07 Nov 2022, 5:29 PM

दिल्ली शराब घोटाला : सिसोदिया के सहयोगी दिनेश अरोड़ा का सरकारी गवाह बनना तय

 दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में उनके करीबी और आरोपी दिनेश अरोड़ा के रूप में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के लिए नई मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं। सीबीआई ने इस मामले में अग्रिम जमानत पर चल रहे अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। जांच एजेंसी ने उनकी जमानत याचिका का विरोध नहीं किया।


07 Nov 2022, 5:29 PM

यूनिसेफ के दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए यूनिसेफ और उसके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए लखनऊ में एक फील्ड ट्रिप के लिए निकलीं।

07 Nov 2022, 5:27 PM

पीएम मोदी गुरु नानक जयंती समारोह में शामिल होंगे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पहले सिख गुरु की 553वीं जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर समारोह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर हो रहा है।


07 Nov 2022, 5:09 PM

बिहार: स्थानीय बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की कटिहार में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या

07 Nov 2022, 4:38 PM

जम्मू-कश्मीर के रामबन में अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि अलकायदा आतंकवादी समूह के एक सदस्य को जम्मू संभाग के रामबन जिले से गिरफ्तार किया गया है।


07 Nov 2022, 4:15 PM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं

07 Nov 2022, 3:52 PM

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में देव दीपावली की तैयारी अंतिम चरण में है


07 Nov 2022, 3:51 PM

हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्रियंका गांधी की हुंकार, कहा- युवा परेशान, लेकिन बीजेपी सरकार मस्त

हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली विधानसभा में एक जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां के युवा परेशान हो गए हैं। वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा है। यहां नशा फैलाया जा रहा मगर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। यहां युवाओं की 30 लाख आबादी है और 15 लाख बेरोजगार हैं।

07 Nov 2022, 3:09 PM

बिहार में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा तटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

कार्तिक पूर्णिमा यानी मंगलवार के दिन गंगा स्नान के लिए राजधानी पटना क्षेत्र में गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सर्वाधिक भीड़ की संभावना वाले गंगा घाटों पर स्थाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।


07 Nov 2022, 3:07 PM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में औद्योगिक क्षेत्र में पान मसाला फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगी

07 Nov 2022, 1:50 PM

बिहार में पुलिस और शराब कारोबारी गिरोह में मुठभेड़, एक की मौत 

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और अवैध शराब माफिया गुट से मुठभेड़ में एक अपराधी की मौत हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस को कोई क्षति नहीं पहुंची है।


07 Nov 2022, 1:17 PM

दिल्ली में 9 नवंबर से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, वर्क फ्रॉम होम का फैसला भी वापस

07 Nov 2022, 12:47 PM

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में ट्विटर की छंटनी की निंदा की

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में अपने कर्मचारियों को बर्खास्त करने के लिए एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें 'बदलाव के लिए उचित समय' दिया जाना चाहिए था।


07 Nov 2022, 12:22 PM

दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021 प्रदान किया

07 Nov 2022, 11:45 AM

गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी ब्रिज हादसे का लिया स्वत: संज्ञान, राज्य सरकार से एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी ब्रिज हादसे का स्वत: संज्ञान लिया। गृह विभाग, शहरी आवास, मोरबी नगर पालिका, राज्य मानवाधिकार आयोग सहित राज्य सरकार के अधिकारियों को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने राज्य से एक सप्ताह के भीतर पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी।


07 Nov 2022, 11:31 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पीरपंचल क्षेत्र और मुगल रोड में ताजा हिमपात देखा गया

07 Nov 2022, 11:05 AM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में वृद्धि के बाद जनपथ रोड पर पानी का छिड़काव किया गया


07 Nov 2022, 11:00 AM

EWS आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, 10 फीसदी आरक्षण बरकरार

सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की बेंच ने संविधान के 103 वें संशोधन अधिनियम 2019 की वैधता को बरकरार रखा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 10% EWS आरक्षण प्रदान किया गया है। चार न्यायाधीश अधिनियम को बरकरार रखने के पक्ष में जबकि एक न्यायाधीश ने इसपर असहमति जताई।

07 Nov 2022, 10:26 AM

महाराष्ट्र के पालघर में हादसा, 2 बसें आपस में टकराईं, 20 यात्री घायल


07 Nov 2022, 9:52 AM

बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 237 अंक चढ़कर 61200 के पास, निफ्टी 18200 के ऊपर खुला

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार खुला है और ग्लोबल मार्केट में तेजी से इसे भी सपोर्ट मिल रहा है। सारे एशियाई बाजार बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

07 Nov 2022, 9:12 AM

मध्य प्रदेश: बुंदेलखंड के छतरपुर ज़िले में एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया


07 Nov 2022, 8:35 AM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।

07 Nov 2022, 7:55 AM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है


07 Nov 2022, 7:54 AM

तेलंगाना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत कामारेड्डी से की

07 Nov 2022, 7:53 AM

दिल्ली-NCR की हवा में मामूली सुधार, स्कूल खोलने, घर से काम करने पर आज फैसला संभव

दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में लगातार दूसरे दिन मामूली सुधार हुआ है। सुधार होते ही केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता एजेंसी सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण वापस लेने की घोषणा कर दी। दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को खोलने और दफ्तरों में फिर से 100 फीसदी उपस्थिति लागू करने के बारे में राज्य सरकार आज फैसला ले सकती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia