बड़ी खबर LIVE: अमरनाथ गुफा के पास बड़ा हादसा, 13 की मौत, सोनिया गांधी ने जताया दुख

अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से कम से कम 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए और कई यात्री लापता हैं। गुफा के पास बादल फटने की घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। बादल फटने से आई अचानक आई बाढ़ में कम से कम तीन लंगर (सामुदायिक रसोई) और 25 यात्री तंबू बह गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

08 Jul 2022, 11:09 PM

दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

08 Jul 2022, 10:33 PM

मणिपुर में ताजा भूस्खलन से महिला की मौत, 30 जून की घटना में मरने वालों की संख्या 49 हुई

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए, जबकि नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर विनाशकारी भूस्खलन के नौवें दिन शुक्रवार को शरीर के कुछ अंग बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 49 शव निकाले जा चुके हैं। चुराचांदपुर जिले के एक अधिकारी ने बताया कि एक यात्री वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से 49 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और पांच महिलाओं सहित 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

08 Jul 2022, 10:14 PM

दिल्ली महिला आयोग ने 16 साल की लड़की पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली नई दिल्ली (आईएएनएस )। दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 16 साल की लड़की पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। लड़की की मां ने दिल्ली महिला आयोग में एक शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आयोग ने कदम उठाया है।


08 Jul 2022, 10:04 PM

दिल्ली में कोरोना के 531 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत

08 Jul 2022, 9:55 PM

अमरनाथ हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख जताया


08 Jul 2022, 9:51 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमरनाथ हादसे को लेकर जताया दुख, कहा- ईश्वर से घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना

08 Jul 2022, 9:48 PM

राहुल गांधी ने अमरनाथ हादसे को लेकर जताया दुख


08 Jul 2022, 9:31 PM

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

08 Jul 2022, 9:20 PM

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद आई बाढ़, 13 की मौत, कई लापता 

अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से कम से कम 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए और कई यात्री लापता हैं। गुफा के पास बादल फटने की घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। बादल फटने से आई अचानक आई बाढ़ में कम से कम तीन लंगर (सामुदायिक रसोई) और 25 यात्री तंबू बह गए।


08 Jul 2022, 9:16 PM

अमरनाथ हादसा: सर्च ऑपरेशन जारी, एक्शन में आर्मी के हेलीकॉप्टर

08 Jul 2022, 8:36 PM

पीएम मोदी ने अमरनाथ गुफा के पास हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया


08 Jul 2022, 8:31 PM

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, 3 को बचाया गया: NDRF

जम्मू-कश्मीर में आज शाम करीब साढ़े पांच बजे अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। इस हादसे में 10 लोगों के मौत की खबर है। एनडीआरएफ के मुताबिक 3 लोगों को बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

08 Jul 2022, 7:51 PM

अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बादल फटने के बाद भारी मात्रा में पानी का बहाव जारी, घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी


08 Jul 2022, 7:48 PM

अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बचाव अभियान जारी, दो लोगों की मौत

08 Jul 2022, 7:46 PM

कर्नाटक के कलबुर्गी में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने येलो/रेड अलर्ट जारी किया

कर्नाटक के कलबुर्गी में भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने येलो/रेड अलर्ट जारी किया है। हालात को देखते हुए कलबुर्गी के उपायुक्त यशवंत गुरुकर ने 9 जुलाई को स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है।


08 Jul 2022, 7:41 PM

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, कई लोगों के हताहत होने की आशंका, NDRF, ITBP राहत कार्य में जुटी

जम्मू-कश्मीर में आज शाम करीब साढ़े पांच बजे अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य संबद्ध एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।

08 Jul 2022, 6:28 PM

कर्नाटक पुलिस ने फर्जी साइबर कॉल सेंटर चलाने और लोगों को ठगने के आरोप में गुजरात से 6 लोगों को गिरफ्तार किया


08 Jul 2022, 6:26 PM

ED ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को किया तलब, 14 जुलाई को मुख्यालय में पेश होने को कहा

08 Jul 2022, 6:20 PM

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने शिंजो आबे के निधन पर जताया शोक, कहा- अपने कार्यकाल में हम दोनों ने मिलकर भारात-जापान संबंध को नई ऊंचाई पर पहुंचाया

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान, हमने दोनों देशों के संबंधों को वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने के लिए काम किया। हमारे प्रयासों ने भारत-जापान संबंधों को गुणात्मक रूप से नए स्तर पर पहुंचाया।"


08 Jul 2022, 5:47 PM

तमिलनाडु के थेनी जिले में एक ही स्कूल के 31 छात्र कोरोना संक्रमित, जांच में 10 माता-पिता भी पॉजीटिव पाए गए

तमिलनाडु के थेनी जिले के अंदीपट्टी में एक ही स्कूल के 31 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना जांच में 10 माता-पिता भी पॉजीटिव पाए गए हैं। बड़ी संख्या में कोविड के मामले सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

08 Jul 2022, 5:44 PM

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में शपथ लिया


08 Jul 2022, 5:10 PM

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का निर्देश, सीएम के काफिले को विशेष प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं

08 Jul 2022, 5:09 PM

गृह मंत्री अमित शाह ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या पर उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की


08 Jul 2022, 4:47 PM

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर दलाई लामा ने जताया दुख

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा, "मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि मेरे दोस्त शिंजो अबे (पूर्व जापानी पीएम) का आज सुबह एक बंदूकधारी हमले के बाद निधन हो गया। मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं और आपके और आपके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

08 Jul 2022, 4:19 PM

सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर जताया शोक, बोलीं- मैं आबे की हत्या से स्तब्ध हूं 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, “कई वर्षों तक आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक रहे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा करने के लिए बहुत कुछ किया। मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात बहुत ही प्यार और स्पष्ट रूप से याद है। यह एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है जो जापान और वास्तव में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर पड़ा है। उनकी कमी खलेगी।”


08 Jul 2022, 4:01 PM

गुजरात: भारी बारिश से जलस्तर बढ़ने से जूनागढ़ में बाढ़ जैसे हालात

08 Jul 2022, 3:35 PM

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की


08 Jul 2022, 3:29 PM

राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स में लालू यादव का जाना हाल 

दिल्ली एम्स पहुंचकर राहुल गांधी ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव का हाल जाना। लालू यादव दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। कंधे में चोट आने के बाद उन्हें सबसे पहले पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार रात को लालू यादव को पटना से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था।

08 Jul 2022, 3:16 PM

धनुष और बाण के चिन्ह पर कोई संदेह न करे, ये शिवसेना का है और हमेशा रहेगा: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे


08 Jul 2022, 2:59 PM

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है, जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

08 Jul 2022, 2:52 PM

मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।"


08 Jul 2022, 2:51 PM

चीनी फाइटर जेट ने पिछले महीने पूर्वी लद्दाख में LAC पर घर्षण बिंदु के करीब उड़ान भरी थी

08 Jul 2022, 2:49 PM

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”


08 Jul 2022, 2:27 PM

नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, नारा शहर में भाषण के दौरान उन्हें मारी गई थी गोली

जापान का एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने बता कि अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत की पुष्टि हो गई है। कथित तौर पर उन्हें क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी।

08 Jul 2022, 1:26 PM

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की खबर से बेहद दुखी हूं: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर


08 Jul 2022, 1:21 PM

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में एक स्कूल में पेड़ गिरने से हादसा, 1 बच्चे की मौत, 13 घायल

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में एक पेड़ गिरने की वजह से 1 बच्चे की मौत हो गई और 13 बच्चे घायल हो गए। बच्चे लंच टाइम में पेड़ के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पेड़ बच्चों पर गिरा गया। घायल बच्चों को GMSH अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

08 Jul 2022, 12:58 PM

मेरे दोस्त और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले से मैं काफी दुखी हूं: डॉ. मनमोहन सिंह

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि मेरे दोस्त और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले से मैं काफी दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवारजनों के साथ हैं।


08 Jul 2022, 12:45 PM

ऑल्ट न्यूज़ के को फाउंडर मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सीतापुर केस में दी अंतरिम जमानत

ऑल्ट न्यूज़ के को फाउंडर मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट यूपी के सीतापुर में दर्ज मामले में मोहम्मद जुबैर को अंतरिम जमानत दे दी है।

जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस को नोटिस जारी करते हुए कहा कि जुबैर को शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी जा रही है। जुबैर न्यायिक क्षेत्र से बाहर नहीं जा पाएंगे। साथ ही मामले में फैसला होने तक जुबैर कोई ट्वीट नहीं करेंगे।

08 Jul 2022, 10:35 AM

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की मैं दुआ करता हूं। मेरी संवेदना इस परिवार के साथ है।”


08 Jul 2022, 10:04 AM

देश में कोरोना वायरस के 18,815 नए केस आए आए सामने, 38 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर डराने लगाने हैं। लगातार दूसरे दिने देश में कोरोना के 18 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 18,815 नए संक्रमण के मामले सामने आए, 15,899 रिकवरी हुई। इसी दौरान 38 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देस में सक्रिय मामले बढ़कर 1,22,335 हो गए हैं।

08 Jul 2022, 9:34 AM

उत्तरांख के रामनगर में बड़ा हादसा, रामनगर की ढेला नदी में कार बहने से 9 लोगों की मौत

उत्तरांख के रामनगर में बड़ा हादसा हुआ है। रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। एक लड़की को जिंदा बचाया गया है। वहीं, करीब 5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


08 Jul 2022, 8:39 AM

द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ दौरा आज, विधायकों-सांसदों से करेंगी समर्थन की अपील

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ का दौरा करेंगी। इस दौरान वह सांसदों और विधायकों समेत एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी।

08 Jul 2022, 8:25 AM

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, भाषण के दौरान मारी गई गोली

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक, नारा शहर में वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान उन्हें गोली मारी गई। पीछे से एक शख्स पहुंचा और हमला कर दिया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है।


08 Jul 2022, 8:16 AM

विवादित ट्वीट को लेकर हरियाणा BJP के IT सेल के प्रभारी अरुण यादव को उनके पद से हटाया गया

हरियाणा बीजेपी के IT सेल के प्रभारी अरुण यादव को उनके पद से हटाया गया। अरुण यादव को उनके विवादित ट्वीट के चलते हटाया गया है।

08 Jul 2022, 8:15 AM

SC में जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जे.के. माहेश्वरी की बेंच आज ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की याचिका पर सुनवाई करेगी


08 Jul 2022, 7:49 AM

यूपी में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए डेट जारी, जानें कब किस जिले में होगी सेना भर्ती रैली?

सेना अगले महीने से अग्निपथ योजना के तहत यूपी में डेट जारी कर दिया गया है। भर्ती रैलियां रैलियां अगस्त से दिसंबर तक अलग अलग शहरों में आयोजित होंगी। बरेली में भर्ती रैली का आयोजन 19 अगस्त से 15 सितंबर के बीच किया जाएगा। इस रैली में 12 जिले कवर होंगे। मुजफ्फरनगर और आगरा में रैली का आयोजन 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा। इसमें मुजफ्फरनगर के 13 और आगरा क्षेत्र के 12 जिले कवर होंगे।

वहीं, कानपुर में रैली भर्ती का आयोजन 22 अक्टूबर से 10 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें 13 जिले कवर होंगे। फैजाबाद में 16 नवंबर से 6 दिसंबर तक रैली का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी में 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक रैली चलेगी, इसमें 12 जिले कवर होंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia