बड़ी खबर LIVE: लॉरेंस बिश्नोई ही है सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने आज दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई ही हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। साथ ही पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर एक शूटर के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Jun 2022, 11:11 PM

मुंबई: BMC कर्मचारी रेप के एक मामले में गिरफ्तार

08 Jun 2022, 10:58 PM

शिवपाल की पार्टी अपने दम पर निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अब अपने दम निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी के बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। कहा कि निकाय चुनाव अपने दम लड़ा जाएगा। इससे पहले बुधवार को अखिलेश यादव की ओर से भी शिवपाल यादव को झटका दिया गया था। दरअसल, रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें शिवपाल यादव का नाम नहीं था। जिसके बाद बुधवार शाम को शिवपाल यादव ने अपने पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की है। इस अवसर पर शिवपाल यादव ने कहा कि प्रगतिशील सामाजवादी पार्टी (लोहिया) अपने पूर्व के अनुभवों से सबक लेते हुए आसन्न स्थानीय निकाय का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

08 Jun 2022, 10:28 PM

गोवा में एक ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया: सीएम प्रमोद सावंती


08 Jun 2022, 9:54 PM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में डीजे पर डांस को लेकर शादी समारोह में हंगामा, कई लोग घायल

08 Jun 2022, 9:25 PM

भाजपा के एक प्रवक्ता के बयान से देश को पड़ा सहना अपमान : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे


08 Jun 2022, 9:24 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से मुलाकात की

08 Jun 2022, 8:50 PM

बिहार में धर्मांतरण विरोधी कानून की जरुरत नहीं : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि बिहार में धर्मान्तरण विरोधी कानून की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यहां हमेशा अलर्ट रहती है, सभी लोग शांति से रहते हैं। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यहां इस तरह के कानून की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सरकार यहां हमेशा अलर्ट रही है। यहां इस तरह का कोई 'डिस्प्यूट' नहीं है। बिहार में बहुत शांति है। लोग चाहे वे किसी भी धार्मिक समूह के हों शांति से रहते हैं।


08 Jun 2022, 8:49 PM

जम्मू-कश्मीर: एलजी ने मृतक शिक्षिका रजनी बाला के परिजनों से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सांबा का दौरा किया और 31 मई को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा मारी गई शिक्षिका रजनी बाला के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, उपराज्यपाल ने कहा कि रजनी बाला घाटी में सबसे प्रिय और प्रशंसित शिक्षकों में से एक थीं।

इस दौरान उपराज्यपाल ने परिवार के सदस्यों को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

08 Jun 2022, 8:32 PM

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे संतोष यादव और सौरभ महाकाल गिरफ्तार


08 Jun 2022, 8:23 PM

दिल्ली में कोरोना के 564 नए मामले, बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत

08 Jun 2022, 8:06 PM

लॉरेंस बिश्नोई ही है सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने आज दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई ही हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। साथ ही पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर एक शूटर के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।


08 Jun 2022, 7:54 PM

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल एक शूटर का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने किया दावा

08 Jun 2022, 7:51 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में उछाल, आज 2701 नए मामले मिलने से हड़कंप


08 Jun 2022, 7:49 PM

पीएम मोदी 10 जून को गुजरात दौरे पर जाएंगे, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

08 Jun 2022, 6:57 PM

नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरीं उमा भारती, कहा- उनको धमकी भारतीय संस्कृति नहीं


08 Jun 2022, 6:55 PM

हरमनप्रीत कौर को आगामी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया

08 Jun 2022, 6:21 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा


08 Jun 2022, 6:19 PM

चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के पहले मैच से केएल राहुल बाहर, ऋषभ पंत करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

टीम इंडिया को 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो पांच टी20 मैच की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान केएल राहुल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तान होंगे। सीरीज में विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को पहले ही आराम दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

08 Jun 2022, 6:18 PM

कांग्रेस ने कल सभी महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई


08 Jun 2022, 6:15 PM

सलमान खान को धमकी मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली पहुंची

08 Jun 2022, 5:39 PM

रूसी विदेश मंत्री का दावा- यूक्रेनी बंदरगाहों में फंसे अनाज के लिए रूस जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने के लिए तैयार था

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मास्को यूक्रेन से जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए तैयार था क्योंकि यूक्रेन के बंदरगाहों में फंसे अनाज को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।


08 Jun 2022, 5:39 PM

मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पंजाब ने 19 मई को ही CBI को गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का प्रस्ताव भेजा था

08 Jun 2022, 5:10 PM

जम्मू-कश्मीर LG मनोज सिन्हा ने 31 मई को आतंकवादियों द्वारा मारी गई शिक्षक रजनी बाला के घर का दौरा किया


08 Jun 2022, 4:59 PM

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के लिए तैयारियां जारी

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के लिए तैयारियां जारी है। हरिद्वार के SSP डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा, "सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी और 5 PAC कंपनी लगाई गई है। डायवर्जन का प्लान तैयार है। आज शाम के बाद से ट्रकों की एंट्री बंद कर दी जाएगी।"

08 Jun 2022, 4:51 PM

खरीफ की 17 फसलों पर बढ़ाई गई MSP, केंद्रीय कैबिनेट का फैसला

खरीफ की 17 फसलों पर एमएसपी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने यह फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला लिया गया है कि तिल के दाम में 523 रुपए की बढ़ोतरी होगी। मूंग पर प्रति क्विंटल 480 रुपए की बढ़ोतरी होगी। सूरजमुखी पर 358 रुपए प्रति क्विंटल है। मूंगफली पर 300 रुपए की बढ़ोतरी की है।


08 Jun 2022, 4:48 PM

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप विमानन नियामक DGCA हवाई अड्डों के लिए कोविड के नए नियम जारी किए

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप विमानन नियामक DGCA हवाई अड्डों के लिए कोविड के नए नियम जारी किए हैं जिसमें विमान यात्रा के दौरान मास्क होगा और केवल असाधारण परिस्थितियों में ही मास्क हटाने की अनुमति मिलेगी। उल्लंघन करने वालों को 'नियम तोड़ने वाले यात्री' के रूप में माना जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को 'नो फ्लाई लिस्ट' में रखा जा सकता है।

08 Jun 2022, 4:21 PM

MLC चुनाव: महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा- शिवसेना ने विधान परिषद के लिए सचिन अहीर और अमाशा पाडवी के नाम दिए 


08 Jun 2022, 4:21 PM

दिल्ली: लाजपत नगर मार्केट की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

08 Jun 2022, 4:15 PM

झारखंड: रांची में छह नक्सली गिरफ्तार, लोहरदगा में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बुधवार को झारखंड पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। रांची शहर के तुपुदाना इलाके से प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर कुंवर उरांव उर्फ जयदीय उर्फ जैना सहित छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ लोहरदगा जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान छह आईईडी बम और 421 राउंड कारतूस सहित विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होनेवाले कई सामान बरामद किये गये हैं।


08 Jun 2022, 3:43 PM

यूपी: सड़क हादसे में घायल हुए यूपी बीजेपी विधायक

यूपी के चंदौली के चकिया इलाके में बुधवार तड़के बीजेपी विधायक की एसयूवी एक खड़े डंपर से टकरा जाने से बीजेपी विधायक कैलाश खरवार, उनके ड्राइवर और गनर और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

08 Jun 2022, 3:19 PM

कांग्रेस ने चंद्रकांत हंडोरे और भाई जगताप को महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवार बनाया


08 Jun 2022, 3:18 PM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के धर्मसाल इलाके में एलओसी पर लगी आग

08 Jun 2022, 2:53 PM

यूपी: मुजफ्फरनगर में भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद


08 Jun 2022, 2:44 PM

मुंबई: खार पुलिस ने धारा 353 के तहत दूसरी FIR में सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

मुंबई की खार पुलिस ने धारा 353 के तहत दूसरी FIR में सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। बोरीवली कोर्ट ने आज कपल को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी है। सुनवाई की अगली तारीख 16 जून है।

08 Jun 2022, 2:39 PM

दिल्ली: एक शख्स और दो लड़कियों ने पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की

दिल्ली में एक शख्स और दो लड़कियों ने पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की। उन्हें रोक दिया गया क्योंकि वे एक मोटरसाइकिल पर ट्रिपल सवारी कर रहे थे जो गलत साइड से आ रही थी और सामने नंबर प्लेट भी नहीं थी।


08 Jun 2022, 2:37 PM

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हासीमारा में सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया और पारंपरिक नृत्य किया

08 Jun 2022, 2:17 PM

टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

क्रिकेटर मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनका बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "इतने सालों तक टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात थी। इसने मुझे निश्चित रूप से एक व्यक्ति के रूप में आकार दिया और उम्मीद है कि भारतीय महिला क्रिकेट को भी आकार देने में मदद मिली।"


08 Jun 2022, 2:13 PM

'फ्रिंज' बीजेपी का मूल है- राहुल गांधी

08 Jun 2022, 2:11 PM

सत्तारूण बीजेपी ने भारत की शाख को चोट पहुंचाया, पीएम मोदी, गृहमंत्री और विदेश मंत्री चुप रहे- कांग्रेस

भारत की शाख को चोट पहुंचाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्री की मोदी सरकार को घेरा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भारत को शर्मिंदा होना पड़ा है। पूरी दुनिया, जिसके मन में भारत की एक अच्छी छवि है, वह भारत के सत्तारूण दल के नफरती चेहरों से, उनके नफरती बयानों से और प्रधनमंत्री की चुप्पी से हैरान रह गया। गृह मंत्री चुप हैं, विदेश मंत्री चुप हैं। इन तीनों नेताओं का बोलने का खूब शौक है। इस मुद्दे पर जब इनकी अपनी पार्टी नफरत फैलाती रही तो यह एक शब्द नहीं बोले।


08 Jun 2022, 1:53 PM

कोयले की कमी और बिजली संकट को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “देश में कोयला और बिजली संकट कई महीनों से चल रहा है। सरकार ने राज्यों को बाहर से कोयला खरीदने को कह दिया है और घरेलू कोयले में कटौती शुरू कर दी है। सरकार ने 8 सालों में, कोयले की समस्या खत्म होगी, 24 घंटे बिजली मिलेगी, जैसी सिर्फ कोरी बयानबाजी की है। देश को अंधेरे में रखकर मोदी सरकार किसका विकास कर रही है?"

08 Jun 2022, 1:47 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण सड़क हादसा, खाई में यात्री वैन के गिरने से 18 लोगों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पहाड़ी इलाके में एक यात्री वैन के खाई में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जोब राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा कर रही वैन किल्ला सैफुल्ला इलाके के पास खाई में जा गिरी।


08 Jun 2022, 1:37 PM

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के समरोली के पास पत्‍थर खिसकने से जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग ब्लॉक हुआ

08 Jun 2022, 1:11 PM

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

महाराष्‍ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में करीब 14 लाख छात्र शामिल हुए थे। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org पर भी उपलब्‍ध हैं। यहां आप नतीजे देख सकते हैं।


08 Jun 2022, 1:03 PM

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए रवाना

08 Jun 2022, 12:39 PM

AAP ने आगामी राज्य चुनावों की तैयारी के बीच अपनी गुजरात इकाई को किया भंग, जल्द ही एक नई राज्य इकाई की घोषणा की जाएगी


08 Jun 2022, 12:18 PM

महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी

महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

08 Jun 2022, 12:16 PM

बीजेपी ने यूपी, महाराष्ट्र और बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की


08 Jun 2022, 12:06 PM

आजमगढ़-रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए एसपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

आजमगढ़-रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

08 Jun 2022, 11:56 AM

केरल: NCPCR ने एसपी अलाप्पुझा को 13 जून को एक लड़के के पीएफआई रैली में 'नफरती नारे' लगाने के मामले में तलब किया


08 Jun 2022, 11:53 AM

उत्तर प्रदेश: मेरठ जेल प्रशासन ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह जेल में बंदियों के लिए योग शिविर लगाया

08 Jun 2022, 11:42 AM

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 193.53 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 193.53 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 14.48 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।


08 Jun 2022, 11:28 AM

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में 400 रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू

08 Jun 2022, 11:05 AM

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल जिले के तुलमुल्ला गांव में खीरभवानी मेले में उमड़े श्रद्धालु  


08 Jun 2022, 11:04 AM

झारखंड: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव पलामू से पटना के लिए रवाना हुए

08 Jun 2022, 11:01 AM

PM मोदी ने अवनी लेखा को चेटौरौक्स 2022 में R2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी


08 Jun 2022, 10:46 AM

लोग अपने 'RuPay' क्रेडिट कार्ड से भी UPI के माध्यम से लेन-देन कर सकेंगे- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास 

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया, “फिलहाल लोग UPI से अपने बचत और चालू खाते से अपने डेबिट कार्ड के माध्यम से लेन-देन कर सकते हैं। यह प्रस्तावित हुआ है कि लोग अपने 'RuPay' क्रेडिट कार्ड से भी UPI के माध्यम से लेन-देन कर सकेंगे। शुरूआत में 'RuPay' क्रेडिट कार्ड UPI प्लेटफॉर्म पर जुड़ सकेंगे।”

उन्होंने कहा, “घर की कीमतों में हुई वृद्धि को ध्यान में रखते शहरी सहकारी बैंकों और ग्रामीण सहकारी बैंकों द्वारा 2011 और 2009 में फिक्स किए गए इंडिविजुअल होम लोन की सीमा को 100 फीसदी से संशोधित किया जा रहा है।”

08 Jun 2022, 10:44 AM

दिल्ली के जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में आग, पाया गया काबू 

दिल्ली के जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में आग लग गई। इसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और कई ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा ने दी है।


08 Jun 2022, 10:33 AM

पंजाब: मानसा में मूसा गांव में दिवंगत गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के घर पर अंतिम अरदास का आयोजन किया गया

08 Jun 2022, 10:26 AM

महंगाई के बीच जनता को बड़ा झटका! महंगा हुआ लोन-बढ़ेगी आपकी EMI, RBI ने फिर बढ़ाया 0.50% रेपो रेट

रिजर्व बैंक ने एक बार फिर से रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब रेपो रेट 0.50 फीसदी बढ़कर 4.90 फीसदी हो गया है। यह करीब एक महीने के अंतराल में रेपो रेट में लगातार दूसरी बढ़ोतरी है। इसका सीधा असर अपकी जेब पर पड़ेगा। लोन अब महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही अपकी EMI बढ़ जाएगी।


08 Jun 2022, 10:18 AM

अन्ना हजारे 19 जून को दिल्ली पहुंचेंगे, नए संगठन 'राष्ट्रीय लोकांदोलन' के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का करेंगे आयोजन

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे 19 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। वह यहां अपने नए संगठन 'राष्ट्रीय लोकांदोलन' के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेंगे।

08 Jun 2022, 9:34 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर हिंसा मामले में CSI ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जाकर साक्ष्य एकत्रित किया

उत्तर प्रदेश के कानपुर हिंसा मामले में CSI ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जाकर साक्ष्य एकत्रित किया। ACP त्रिपुरारी पांडे ने बताया, "सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। ये देख रहे हैं कि पत्थर किधर से चला था और साक्ष्य में क्या-क्या चीजें छुटी थी, वो सब एकत्रित की जा रही है।"


08 Jun 2022, 9:31 AM

यूपी: बांदा जेल के डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह को निलंबित किया गया, जेल परिसर में निरीक्षण में बाधा डालने का आरोप

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल के डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह को "जेल परिसर में निरीक्षण में बाधा डालने और गंभीर अनियमितताओं का दोषी पाए जाने के बाद" तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

08 Jun 2022, 9:30 AM

बीती रात दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक CCTV फुटेज सामने आया, लोग पथराव करते नजर आ रहे, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया


08 Jun 2022, 9:27 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 3,13,361 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 3,13,361 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,35,22,623 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

08 Jun 2022, 9:06 AM

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी उछाल, 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा नए केस आए सामने

देश में कोरोना संक्रमितों संख्या में एक बार फिर बड़ी उछाल देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के के 5,233 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 3,345 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई।


08 Jun 2022, 8:32 AM

RJD प्रमुख लालू यादव को पलामू कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में किया बरी, 6 हजार रुपये का लगाया जुर्माना 

लालू प्रसाद यादव 2009 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पलामू में विशेष MP, MLA अदालत में पेश हुए। सुनवाई के बाद उनके वकील धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कोर्ट ने सभी बातों को सुना और सभी याचिका को देखते हुए कोर्ट ने 6,000 रुपये का फाइन लेकर उन्हें बरी किया और मामले को निष्पादित किया।

08 Jun 2022, 8:19 AM

ईरान के विदेश मंत्री डॉ. हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया गया

ईरान के विदेश मंत्री डॉ. हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी, "ये यात्रा हमारे ऐतिहासिक संबंधों और साझेदारी को और बढ़ावा देगी।"


08 Jun 2022, 8:17 AM

झारखंड: बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पलामू में विशेष MP, MLA अदालत से रवाना हुए

08 Jun 2022, 8:15 AM

उत्तर प्रदेश: एक नाबालिग ने अपनी मां को पबजी खेलने से रोकने पर चाकू मारकर हत्या कर दी


08 Jun 2022, 7:59 AM

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के दफ्तर में आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के दफ्तर में देर रात आग लग गई। यह आग रूम नम्बर 82 A और B में लगी थी जो कि टेलीफोन एक्सचेंज का दफ्तर बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */