बड़ी खबर LIVE: FIFA 2020 के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर, पेनाल्टी में क्रोएशिया से हारकर 5 बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर हुआ है। क्रोएशिया ने 5 बार के चैंपियन ब्राजील को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। नियमित समय और अतिरिक्त समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। लेकिन पेनाल्टी में क्रोएशिया बेहतर टीम साबित हुई।

फोटो सौजन्य - @FIFAWorldCup
फोटो सौजन्य - @FIFAWorldCup
user

नवजीवन डेस्क

09 Dec 2022, 11:28 PM

FIFA 2020 के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर, पेनाल्टी में क्रोएशिया से हारकर 5 बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर हुआ है। क्रोएशिया ने ब्राजील को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। नियमित समय और अतिरिक्त समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। लेकिन पेनाल्टी में क्रोएशिया बेहतर टीम साबित हुई।

09 Dec 2022, 11:11 PM

चेन्नई के पट्टिनपक्कम चक्रवात मैंडूस की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी

09 Dec 2022, 10:23 PM

चक्रवात मैंडूस के कारण चेन्नई में भारी बारिश के कारण पट्टिनपक्कम इलाके में जलभराव


09 Dec 2022, 10:21 PM

असम के गुवाहाटी में झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से कई घर जलकर खाक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

असम में गुवाहाटी के फाटासिल अंबरी इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आज भीषण आग लगने से कई घर जलकर खाक हो गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

09 Dec 2022, 9:25 PM

तमिलनाडुः डिंडीगुल कलेक्टर ने सिरुमलाई और कोडाइकनाल में कल स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया


09 Dec 2022, 9:23 PM

चक्रवात मैंडूस के कारण पुडुचेरी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी

चक्रवात मैंडूस के कारण पुडुचेरी में आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। चक्रवात के आज रात या कल सुबह पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा से गुजरने की उम्मीद है।

09 Dec 2022, 9:19 PM

चक्रवात 'मैंडूस' के आज आधी रात या कल सुबह तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है

चक्रवात 'मैंडूस' के आज आधी रात या कल सुबह 65-75 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और मामल्लापुरम के आसपास पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है।


09 Dec 2022, 9:04 PM

तेलंगाना के रंगारेड्डी में एक महिला का घर से अपहरण, माता-पिता ने 100 युवकों पर बेटी को जबरन उठाने का आरोप लगाया

तेलंगाना के रंगा रेड्डी के आदिबातला में एक महिला का उसके घर से अपहरण कर लिया गया है। महिला के माता-पिता का आरोप है कि करीब 100 युवक उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी वैशाली को जबरन उठा ले गए। आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने धारा 307 समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

09 Dec 2022, 8:24 PM

हिमाचल कांग्रेस की विधायक दल की बैठक शिमला में जारी, राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल, प्रतिभा सिंह मौजूद


09 Dec 2022, 8:22 PM

चक्रवात 'मैंडूस' के कारण चेन्नई में भारी बारिश, आज रात या कल तड़के पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा को पार करने की उम्मीद

09 Dec 2022, 7:39 PM

राजस्थान: राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में किसानों के साथ बजट पूर्व बैठक की 


09 Dec 2022, 7:14 PM

एनजेएसी को जल्द लागू कराने के लिए जोर देना बीजेपी का एक प्रोपेगेंडा है: कैप्टन अजय यादव

 राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कल राज्यसभा में कहा था कि अदालतें संसद द्वारा किए गए संवैधानिक संशोधनों को दरकिनार कर रही हैं। जो किसी अन्य लोकतंत्र में नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने अपनी प्रतिक्रिया रखी।

अजय यादव ने कहा की आज के दौर में जो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया है चंद्रचूड़ जी उनकी कार्यप्रणाली से सरकार को तकलीफ हो रही है। 2 साल का उनका कार्यकाल है। उन्होंने अभी डी मोनेटाइजेशन और इलेक्शन कमिश्नर पर आपत्ति जताई है। बहुत सारे मुद्दे हैं जिन पर वह निर्भीक होकर काम कर रहे हैं। तो इस वजह से बीजेपी ने एक प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया है राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) को लागू किया जाए।

09 Dec 2022, 6:50 PM

महिला ने शराबी पति के हाथ-पांव बांध लगा दी आग, कहा- तंग आ गई थी प्रताड़ना से 

झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोए हुए पति के हाथ-पांव बांधकर उसपर केरोसिन डाल आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


09 Dec 2022, 6:50 PM

छत्तीसगढ़ में महिलाओं का घर के करीब हो रहा 'मोबाइल दाई-दीदी क्लीनिक' से उपचार

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए दो साल पहले शुरू की गई मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिक योजना स्लम बस्तियों के परिवारों के लिए राहत देने वाली साबित हो रही है। इसके जरिए दो साल में एक लाख 32 हजार से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। राज्य सरकार ने दो साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं के लिए दाई-दीदी क्लीनिक की शुरूआत की थी। देश में यह अपने तरह की पहली और अकेली योजना है, जिसमें महिला डॉक्टरों की टीम महिलाओं का उपचार कर रही है।

09 Dec 2022, 6:38 PM

समान नागरिक संहिता बिल को लाने से पहले हितधारकों के साथ गहन चर्चा और बहस होनी चाहिए: कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन


09 Dec 2022, 6:23 PM

UCC विधेयक संविधान के ख़िलाफ़, देश हो जाएगा बर्बाद : SP सांसद रामगोपाल यादव

09 Dec 2022, 6:10 PM

कोयम्बटूर: गुडलूर में जंगली हाथियों के हमले में 50 से अधिक घर क्षतिग्रस्त


09 Dec 2022, 6:09 PM

गुजरात में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी विधायकों की बैठक कल

09 Dec 2022, 6:02 PM

केरल विधानसभा में कांग्रेस का माकपा पर ड्रग माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप

केरल विधानसभा में भारी हंगामे के बाद शुक्रवार को सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। ये स्थिति तब पैदा हुई जब विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने ड्रग माफिया से जुड़े लोगों के कथित तौर पर सत्तारूढ़ माकपा या उससे जुड़े संगठनों से संबंधों का आरोप लगाया। कांग्रेस सदस्य मैथ्यू कुझलनादन ने ड्रग माफियाओं पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव की इजाजत मांगी।


09 Dec 2022, 5:39 PM

तमिलनाडु: चक्रवात के कारण चेन्नई में लगातार हो रही बारिश 

09 Dec 2022, 5:15 PM

5 साल में PM मोदी की विदेश यात्राओं पर 239 करोड़ रुपए खर्च हुए : कांग्रेस 


09 Dec 2022, 5:08 PM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में पार्टी मुख्यालय में भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी का झंडा फहराया

09 Dec 2022, 4:37 PM

जोधपुर सिलेंडर हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कल, जोधपुर में हुआ गैस सिलेंडर हादसा, जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई, बेहद दुःखद त्रासदी है। सभी शोकाकुल प्रियजनों को मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। राजस्थान सरकार से मेरी विनती है कि घायलों को उच्चतम उपचार दिया जाए जिससे उन्हें जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त हो।”


09 Dec 2022, 4:23 PM

SC ने महिलाओं के लिए शादी की एक समान उम्र की मांग वाली NCW द्वारा दायर याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

09 Dec 2022, 4:07 PM

राज्यसभा में 'द यूनिफॉर्म सिविल कोड इन इंडिया बिल, 2020' पेश किया गया


09 Dec 2022, 3:49 PM

हिमाचल प्रदेश: राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेता गवर्नर हाउस से रवाना हुए

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और पार्टी पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और बीएस हुड्डा ने शिमला में राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की।

09 Dec 2022, 3:39 PM

आंध्र प्रदेश: चक्रवात मैंडूस की वजह से तिरुमाला, तिरुपति में भारी बारिश


09 Dec 2022, 3:36 PM

शाम को बैठक बुलाई गई है और उसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा, “शाम को बैठक बुलाई गई है और उसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। यहां गुटबाजी नहीं है। यहां किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है और हर कोई हमारे साथ है।”

09 Dec 2022, 3:29 PM

चक्रवात 'मैंडूस' के तमिलनाडु तट पर पहुंचने के कारण बारिश और तेज हवाओं के बीच कोडाइकनाल के विभिन्न हिस्सों में पेड़ उखड़े


09 Dec 2022, 3:29 PM

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने चक्रवात मंडौस के तेज होने की तैयारियों का निरीक्षण किया

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, जो चक्रवात मैंडूस के कारण समुद्र के कटाव से प्रभावित हुआ है।

09 Dec 2022, 3:20 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल के बाद तीन और आईएएस अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल के बाद शुक्रवार को तीन और आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। सूची में राजस्व, परिवहन और प्रशासन विभागों के अधिकारी शामिल हैं। स्थानांतरित अधिकारियों के नाम राजेश कुमार (विशेष सचिव राजस्व), खेम पाल सिंह (विशेष सचिव परिवहन) और राम नारायण सिंह यादव (विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन) शामिल हैं।

इससे पहले 30 नवंबर को कन्नौज पुलिस ने जिला पुलिस विभाग के कई अधिकारियों के तबादले की घोषणा की थी।


09 Dec 2022, 3:04 PM

हैदराबाद: YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

09 Dec 2022, 2:51 PM

LAC मुद्दा प्राथमिकता है, हमने राज्यसभा में नोटिस दिया, सभापति ने स्वीकार नहीं किया, इसे उठाना जारी रखेंगे- कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “एलएसी मुद्दा प्राथमिकता है। हमने राज्यसभा में नोटिस दिया, इसे सभापति ने स्वीकार नहीं किया। हम इसे उठाना जारी रखेंगे। केंद्र 22 महीने से भारत-चीन मुद्दे को टाल रहा है। हमने यह भी सलाह दी कि अगर रक्षा मंत्री बहस नहीं चाहते हैं तो उन्हें विपक्षी नेताओं को जानकारी देनी चाहिए।”


09 Dec 2022, 2:47 PM

खराब मौसम के कारण 9 दिसंबर को चेन्नई हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द की गईं: चेन्नई एयरपोर्ट

09 Dec 2022, 1:55 PM

हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की अहम बैठक

हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और अन्य नेताओं के साथ शिमला के एक होटल में बैठक की।


09 Dec 2022, 1:49 PM

शिमला की जनता की जीत हुई, कांग्रेस की जीत हुई और यहां के कार्यकर्ता तथा नेता की जीत हुई है- छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

हिमाचल प्रदेश के शिमला में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “शिमला की जनता की जीत हुई, कांग्रेस की जीत हुई और यहां के कार्यकर्ता तथा नेता की जीत हुई है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आर्शीवाद तो था ही इसके साथ प्रियंका जी का सबसे अहम रोल था। खड़गे जी के अध्यक्ष के रूप में ये पहली जीत है।”

09 Dec 2022, 1:21 PM

चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' का दिखने लगा असर, चेन्नई में हो रही बारिश, कई इलाकों में NDRF तैनात

चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' के प्रभाव से तमिलनाडु के चेन्नई में बारिश हो रही है। संदीप कुमार (सब इंस्पेक्टर और NDRF कमांडर) ने बताया, "चक्रवात मैंडूस से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं, हमारे पास सभी उपकरण हैं। मेरे टीम के 2 सब इंस्पेक्टर और 24 जवान यहां मौजूद हैं।"


09 Dec 2022, 1:18 PM

पुदुक्कोट्टई बलात्कार और 7 साल की बच्ची की हत्या के दोषी की मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पुदुक्कोट्टई बलात्कार और 7 साल की बच्ची की हत्या के दोषी की मौत की सजा पर रोक लगा दी है।

09 Dec 2022, 1:03 PM

तमिलनाडु: चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' के प्रभाव से नागपट्टिनम त्रिची में तेज़ हवाएं चल रही हैं


09 Dec 2022, 1:01 PM

हिमाचल में मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा, सीएम के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कहा, “कई नामों पर चर्चा हो रही है। हमें इसे नवनिर्वाचित विधायकों के निर्णय पर छोड़ देना चाहिए। यह उनका विशेषाधिकार है। लोगों ने अपना फैसला लिया। अब यह विधायकों को तय करना है कि वे अपने नेता के रूप में किसे चाहते हैं।

09 Dec 2022, 11:06 AM

उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून के राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया


09 Dec 2022, 10:33 AM

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की

09 Dec 2022, 10:18 AM

तमिलनाडु: चेन्नई में तमिलनाडु आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारी चक्रवाती तूफान मैंडूस की स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं


09 Dec 2022, 10:01 AM

चक्रवाती तूफान मैंडस: तमिलनाडु, पुडुचेरी और पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच आंध्र प्रदेश के तट को आज की मध्यरात्रि से 10 दिसंबर के शुरुआती घंटों में पार करेगा

09 Dec 2022, 9:40 AM

यूपी के कुशीनगर में ऑनर किलिंग : बहन की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार

ऑनर किलिंग के एक मामले में यहां दो भाइयों ने कथित तौर पर अपनी 22 वर्षीय बहन की हत्या कर दी, क्योंकि वह अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाहता था।


09 Dec 2022, 9:34 AM

श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली की साकेत अदालत में पेश होगा: दिल्ली पुलिस

09 Dec 2022, 9:18 AM

चक्रवात 'मैंडूस' के मद्देनजर तमिलनाडु के 3 जिले रेड अलर्ट जारी किया गया


09 Dec 2022, 8:31 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में तापमान में गिरावट, ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते दिखे

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तापमान में गिरावट, ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। एक स्थानीय ने बताया, "बहुत ठंड हो रही है, हम इस ठंड में बाहर कहीं आग ताप लेते हैं और चाय पी लेते हैं बस इसी से काम चल रहा  है।"

09 Dec 2022, 8:16 AM

मध्य प्रदेश: बैतूल जिले के मंडावी गांव में 6 दिसंबर को 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में 6 दिसंबर को 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी


09 Dec 2022, 7:41 AM

राजस्थान के जोधपुर में शादी के दौरान सिलेंडर फटने से कोहराम! 4 लोगों की मौत, 60 झुलसे

राजस्थान के जोधपुर के भूंगरा गांव में एक घर में शादी के दौरान सिलेंडर फट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 60 लोग झुलस गए। कई लोगों की हालत गंभीर है। 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है। सभी का इलाज जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia