बड़ी खबर LIVE: BJP अकेले नहीं लड़ती, ED, IT और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का करती है इस्तेमाल- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी यहां हमारे राज्य का मॉडल सीखने आती है। हमारी योजनाओं को केंद्र ने अपनाया है। बीजेपी अकेले नहीं लड़ती, ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

09 Sep 2022, 11:00 PM

किंग चार्ल्स ने ब्रिटेन को किया संबोधित, कहा- महारानी ने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया

किंग चार्ल्स III ने महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु पर ब्रिटेन को संबोधित करते हुए कहा कि 1947 में अपने 21वें जन्मदिन पर उन्होंने (क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय) केप टाउन से कॉमनवेल्थ तक एक प्रसारण में प्रतिज्ञा की थी कि वह अपने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देंगी। यह एक वादे से कहीं अधिक था, यह एक गहन व्यक्तिगत प्रतिबद्धता थी जिसने उनके पूरे जीवन को परिभाषित किया।

09 Sep 2022, 10:54 PM

एशिया कप में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, 11 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी दोनों टीम

एशिया कप कप के सुपर 4 मुकाबले के 6ठे मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। अब रविवार 11 सितंबर को दोनों टीमें टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेलेंगी।

09 Sep 2022, 10:13 PM

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर नेपाल में तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा


09 Sep 2022, 9:29 PM

BJP अकेले नहीं लड़ती, ED, IT और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का करती है इस्तेमाल- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी यहां हमारे राज्य का मॉडल सीखने आती है। हमारी योजनाओं को केंद्र ने अपनाया है। बीजेपी अकेले नहीं लड़ती, ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती है।

09 Sep 2022, 9:27 PM

एशिया कप में पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 122 रन का लक्ष्य, 19 ओवर में आलआउट हुई टीम 


09 Sep 2022, 8:52 PM

हैदराबाद में हिमंत बिस्व सरमा का माइक छीनने वाले शख्स ने कहा- KCR पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे

09 Sep 2022, 8:45 PM

तेजस्वी ने नीतीश के विपक्षी नेताओं से मिलने को बताया बढ़िया, कहा- हम सब एक रहेंगे तो हम लोग कामयाब होंगे


09 Sep 2022, 8:04 PM

महाराष्ट्र: मुंबई के गिरगांव चौपाटी समुद्र तट पर भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए लोगों की भारी भीड़

09 Sep 2022, 7:43 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे


09 Sep 2022, 7:37 PM

मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी के बाद पहली बार केजरीवाल से मिले दिल्ली के उपराज्यपाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात की। यह मुलाकात केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अगस्त में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी करने के बाद पहली बार हुई है।

यह पहली साप्ताहिक बैठक थी - जो छापे के बाद हर शुक्रवार को मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच होती है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, सीएम केजरीवाल ने कहा कि बैठक 'खुशहाल माहौल' में संपन्न हुई, और दोनों ने बैठक में राजधानी शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

09 Sep 2022, 7:31 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ गणेश विसर्जन के लिए प्रेमपुरा घाट के लिए रवाना हुए


09 Sep 2022, 7:07 PM

एशिया कप: श्रीलंका ने टॉस जीता, पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता

09 Sep 2022, 7:06 PM

दिल्ली 38,155 करोड़ के कर्ज के साथ रिवेन्यू डेफिसिट राज्य बना: प्रदेश कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सरकार की गलत नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि, केजरीवाल की गलत नीतियों के कारण पिछले 7 वर्षों में राज्य में जीडीपी की तुलना में राजस्व सरप्लस होने की जगह घाटे में चला गया है।

केजरीवाल यह झूठा भ्रम फैला रहे हैं कि दिल्ली सरकार ने 7 वर्षों में 1 रुपये का भी लोन नहीं लिया है। लेकिन ऐसा नहीं है। वर्ष 2022 तक दिल्ली के उपर 38,155 करोड़ रुपये कर्ज बढ़ गया है। जिसके चलते दिल्ली वर्ष 2021-22 में दिल्ली रिवेन्यू डेफिसिट राज्य बन गया है।


09 Sep 2022, 7:02 PM

ज्यादा से ज्यादा एथलीट को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिले: नीरज चोपड़ा

09 Sep 2022, 6:49 PM

सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका अस्वीकार की 


09 Sep 2022, 6:37 PM

यूनाइटेड किंगडम: किंग चार्ल्स III और क्वीन कंसोर्ट कैमिला लंदन के बकिंघम पैलेस पहुंचे

09 Sep 2022, 6:19 PM

दिल्ली: आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की


09 Sep 2022, 6:17 PM

बीजेपी राज्यों के लिए पार्टी के राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

09 Sep 2022, 6:06 PM

बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गुजरात सरकार को 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार और कई हत्याओं के दोषी 11 लोगों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की पीठ ने गुजरात सरकार को सभी रिकॉर्ड दाखिल करने का निर्देश दिया, जो मामले के सभी आरोपियों को छूट देने का आधार बने। इसने राज्य सरकार से 2 सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा और कुछ आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ऋषि मल्होत्रा को भी जवाब दाखिल करने को कहा।

सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने पूछा कि क्या दूसरे मामले में नोटिस जारी करने की आवश्यकता है, क्या यह एक समान याचिका है, जिसमें कार्रवाई का एक ही कारण है।

मल्होत्रा ने प्रस्तुत किया, "बिना किसी 'ठिकाने' वाले लोगों द्वारा कई याचिकाएं दायर की जा रही थीं और मैं इस के खिलाफ हूं .. वे हर मामले में सिर्फ याचिकाएं और अभियोग आवेदन बढ़ा रहे हैं।"


09 Sep 2022, 5:49 PM

सिद्धिकी कप्पन की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जमानत दिए जाने के तुरंत बाद उनकी पत्नी रैहानाथ ने कहा कि अदालत ने उन्हें निर्दोष पाया है। कप्पन को 5 अक्टूबर, 2020 को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था।

रैहानाथ ने कहा, "अदालत ने पाया है कि कप्पन निर्दोष है और इसलिए जमानत दी गई। दो साल हो गए हैं और यह हमारे लिए बहुत कठिन था और हमने इसका सामना गहरी भावनाओं और पीड़ाओं के साथ किया।"

एक दलित लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के बाद कप्पन और अन्य हाथरस जा रहे थे, जब गिरफ्तारी हुई।

09 Sep 2022, 5:45 PM

थाईलैंड के लोगों ने मुंबई के जुहू में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित करने से पहले उनकी पूजा की


09 Sep 2022, 5:38 PM

पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा मामला, वरिष्ठ टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल समेत 13 अन्य बरी

09 Sep 2022, 5:13 PM

यूके: किंग चार्ल्स को शनिवार को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया जाएगा


09 Sep 2022, 4:57 PM

हैदराबाद में एक रैली के दौरान एक शख्स ने मंच पर चढ़कर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बदसलूकी की कोशिश की

09 Sep 2022, 4:30 PM

बिहार में नगर निकाय चुनावों का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान, 12-22 अक्टूबर को परिणाम

बिहार में नगर निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने 248 में से 224 निकाय चुनाव के लिए चुनाव कराने की घोषणा की है। दो चरणों में मतदान होगा। 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान होगा। इसमें कुल 37 जिलों में मतदान होगा। इसकी मतगणना 12 अक्टूबर को होगी। द्वितीय चरण में 16 अक्टूबर से नामांकन होगा और 20 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी। इस बार 21 नवगठित नगरपालिका में भी चुनाव होंगे।


09 Sep 2022, 4:22 PM

विश्व हिंदू परिषद ने आज गुरुग्राम के उपायुक्त को कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो को रद्द करने के लिए एक पत्र सौंपा

09 Sep 2022, 3:45 PM

महारानी के निधन के कारण इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे दिन का खेल रद्द

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल रद्द कर दिया गया। तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया था। दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्डस में पहला टेस्ट पारी और 12 रन से जीता था जबकि इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरा टेस्ट पारी और 85 रन से जीता था और सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी।

महारानी के निधन के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी ) के अध्यक्ष रिचर्ड थाम्पसन ने कहा, "मुझे विश्वास है कि मैं खेल में सभी की तरफ से बात कर रहा हूं। महारानी के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। वह खेल की बहुत बड़ी समर्थक थीं।"


09 Sep 2022, 3:37 PM

वेतन नहीं दे पा रहे हैं दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित 12 कॉलेज, डीडीयू कॉलेज ने की अस्थाई वेतन कटौती

दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेज अपर्याप्त ग्रांट के कारण अपने कर्मचारियों एवं शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं दे पा रहे हैं। कुछ कॉलेजों ने तो ग्रांट न मिलने तक शिक्षकों की वेतन कटौती भी शुरू कर दी है। इन 12 कॉलेजों में से एक दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में तो फंड की कमी के चलते असिस्टेंट प्रोफेसर्स के वेतन से 30 हजार और एसोसिएट प्रोफेसर्स व प्रोफेसर्स के वेतन में से 50 हजार रुपए रोकेने का नोटिस जारी किया है।

09 Sep 2022, 3:28 PM

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने निवास पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया


09 Sep 2022, 3:02 PM

पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली और अफगान क्रिकेटर फरीद अहमद पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली और अफगान क्रिकेटर फरीद अहमद पर सात सितंबर को 19वें ओवर की पांचवीं गेंद के बाद हुए विवाद के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी आईसीसी ने दी है।

09 Sep 2022, 2:49 PM

126 दिनों में 11 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे, पिछले सारे रिकॉर्ड टूटे 


09 Sep 2022, 2:47 PM

पीएम मोदी ने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर बधाई दी

09 Sep 2022, 2:01 PM

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जमानत दी

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जमानत दे दी है। पत्रकार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया था।


09 Sep 2022, 1:29 PM

BJP-RSS की विचारधारा ने जो नुकसान देश का किया है, उसके खिलाफ निकाली गई है भारत जोड़ो यात्रा- राहुल गांधी

कन्याकुमारी में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताया। मीडिया द्वारा पूछा गया सवाल कि बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा पर लगातार निशाना साधा रही है, इस पर भी राहुल गांधी बोले। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति का, हर एक संगठन की अपनी राय होती है। बीजेपी और आरएसएस की अपनी राय है, वो ठीक है। हमारे लिए यह यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा ने देश का किया है, जो देश को बांटा है, नफरत फैलाई है उसके खिलाफ हमने यह यात्रा निकाली है।

राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला किया कि वह देशभर में एक पदयात्रा निकालेगी। मैं कांग्रेस का सदस्य हूं। और एक सदस्य के रूप में, एक व्यक्ति जो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से सहमत है, उस रूप में मैं इस पदयात्रा में हिस्सा ले रहा हूं। पदयात्रा में शामिल होने को लेकर मैं कोई विवाद नहीं देखता।"

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “जैसा की मैं बता चुका हूं कि बीजेपी ने देश की सभी संस्थाओं पर कंट्रोल कर लिया है। बीजेपी ने अपने लोगों को ज्यादातर संस्थाओं में डाल दिया है। वह इन संस्थाओं के जरिए दबाव बनाती है। आप जानते हैं कि सीबीआई, आईटी, ईडी की क्या भूमिका है और यह एजेंसिया कैसे डील करती हैं। हम अब किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं। अब यह लड़ाई भारतीय राज्य की संरचना और विपक्ष के बीच की है। हर कोई इस बात को समझता है। यह लड़ाई कोई आसान नहीं है। यह एक कठिन लड़ाई है। मीडिया विपक्ष के साथ नहीं है। ऐसा नहीं है कि मीडिया ऐसा नहीं चाहता, बल्कि वह दबाव में है। मीडिया संस्थानों के मालिकों के अलग-अलग रिश्ते हैं। बहुत सारे लोग लड़ना नहीं चाहते हैं। वह सोच रहे हैं कि कहां फंसना है। वह सोचते हैं सबसे आसान यह है कि चलो बीजेपी के साथ हाथ मिला लेत हैं और जिंदगी आसान हो जाती है। लेकिन यह मेरी ट्रेनिंग नहीं और ना ही यह मेरा स्वभाव है। मेरा स्वभाव भारत के विचार के लिए लड़ना है। कांग्रेस पार्टी और विपक्ष में बहुत सारे लोग इस सोच के साथ सहमत हैं।”

09 Sep 2022, 12:50 PM

प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद करने को चुनौती देने वाली याचिका पर SC ने MEITY को नोटिस जारी किया


09 Sep 2022, 12:34 PM

नूपुर शर्मा पर कार्रवाई और गिरफ्तार करने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से SC ने किया इनकार 

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है, जिसमें अधिकारियों को बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनके कथित नफरत भरे बयान और मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए कार्रवाई करने और गिरफ्तार करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

09 Sep 2022, 11:57 AM

सीयूईटी यूजी 2022 के परिणाम 15 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे: यूजीसी अध्यक्ष 


09 Sep 2022, 11:19 AM

सुप्रीम कोर्ट से गोवा सरकार को बड़ा झटका! कोर्ट ने कर्लीज रेस्तरां पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने गोवा सरकार को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में कर्लीज रेस्तरां पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस शर्त पर रोक लगा दी है कि वहां कोई व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी। कर्लीज रेस्तरां वही है जहां बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत हुई थी। गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कर्लीज रेस्टोरेंट गिराने के आदेश दिए हैं। रेस्टोरेंट को सरकार ने पहले ही सील कर दिया था। अब इस पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

09 Sep 2022, 11:14 AM

महाराष्ट्र: गोरेगांव में 6 सितंबर को एक कैश वैन से 2.80 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में पुलिस अब तक 2 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गोरेगांव में 6 सितंबर को एक कैश वैन से 2.80 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में पुलिस अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।


09 Sep 2022, 11:04 AM

दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 6-7 लोगों के फंसे होने की संभावना है। 5 घायलों को हिंदू राव अस्पताल भेजा गया है। NDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है।

09 Sep 2022, 10:30 AM

हैदराबाद में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा 


09 Sep 2022, 10:01 AM

गोवा: तटीय क्षेत्र के कानूनों के उल्लंघन पर अंजुना में कर्लीज रेस्तरां को तोड़ा जा रहा

09 Sep 2022, 9:29 AM

देश में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 6 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,093 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले 49,636 हो गए हैं।


09 Sep 2022, 9:27 AM

भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रहा है जनसैलाब

09 Sep 2022, 9:24 AM

कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' की तस्वीरें


09 Sep 2022, 8:55 AM

'भारत जोड़ो यात्रा' धीरे-धीरे बढ़ रही है आगे

09 Sep 2022, 8:54 AM

आज देश उन हाथों में चला गया है जो संविधान के ताने-बाने व उसके मूल रूप के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं- अलका लांबा


09 Sep 2022, 8:18 AM

गोवा: कर्लीज रेस्तरां को तोड़ने से पहले यहां पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया

गोवा के कर्लीज रेस्तरां को तोड़ने से पहले यहां पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। रेस्तरां पर ग्रीन जोन के उल्लंघन का आरोप है। कर्लीज रेस्तरां वही है जहां बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत हुई थी। गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कर्लीज रेस्टोरेंट गिराने के आदेश दिए हैं। रेस्टोरेंट को सरकार ने पहले ही सील कर दिया था। अब इस पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

09 Sep 2022, 8:16 AM

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर की प्रतिक्रिया

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा, “प्रिंस चार्ल्स के भारत आने के बाद से ही मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन का ब्रिटिश शाही परिवार के साथ बहुत करीबी रिश्ता रहा है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बारे में सुनकर हम बहुत दुखी हैं और सभी डब्बावाले प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”


09 Sep 2022, 8:10 AM

भारत ने आज से टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

09 Sep 2022, 7:30 AM

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का तीसरा दिन, पदयात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज तीसरा दिन है। सुबह सवा सात बजे करीब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नागरकोइल के स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई है। राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने तीसरे दिन की पदयात्रा शुरू की। ‘भारत यात्रियों’ के साथ स्थानिय लोगों में पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। हजारों की संख्या में लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ चल रहे हैं।

'भारत जोड़ो यात्रा' का ये है आज का कार्यक्रम

बड़ी खबर LIVE: BJP अकेले नहीं लड़ती, ED, IT और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का करती है इस्तेमाल- भूपेश बघेल

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia