बड़ी खबर LIVE: त्रिपुरा हिंसा के बहाने महाराष्ट्र को जलाने की कोशिश, तीन शहरों में पत्थरबाजी, तोड़फोड़, हरकत में आई सरकार

त्रिपुरा हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र में आज निकाले गए विरोध मार्च के दौरान नांदेड़, मालेगांव और अमरावती में हिंसा हुई है। घटना के बाद सभी जगहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। राज्य के गृह मंत्री दिलिप वलसे पाटिल ने अफवाह फैलाने वालों के चेतावनी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

12 Nov 2021, 10:18 PM

वाराणसी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने काल भैरव मंदिर में किया पूजा-अर्चना, सीएम योगी भी रहे मौजूद

12 Nov 2021, 10:15 PM

नांदेड़ पुलिस ने बताया कैसा भड़की हिंसा, कुछ शरारती तत्वों ने शांतिपूर्ण धरने में माहौल खराब किया

महाराष्ट्र के नांदेड़ के एसपी प्रमोदकुमार शेवाले ने बताया कि रजा अकादमी ने आज नांदेड़ में धरने का आयोजन किया था। इस दौरान कुछ युवक मिश्रित रिहायशी इलाकों की ओर जा रहे थे, पुलिस ने उन्हें रोका जिसके बाद उन्होंने पथराव किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। यह शहर में 3-4 स्थानों पर हुआ। हम अपराध दर्ज कर रहे हैं। वर्तमान में नांदेड़ में शांति है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर विश्वास न करें। 7-8 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

12 Nov 2021, 10:13 PM

सोनिपत में पहलवान हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सौंपा

हरियाणा के सोनीपत में पहलवान निशा और उसके भाई की हत्या के सिलसिले में दिल्ली में स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को दिल्ली की अदालत के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने हरियाणा पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया है।


12 Nov 2021, 9:31 PM

त्रिपुरा हिंसा के बहाने महाराष्ट्र को जलाने की कोशिश, तीन शहरों में पत्थरबाजी, तोड़फोड़, हरकत में आई सरकार

त्रिपुरा हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र में आज निकाले गए विरोध मार्च के दौरान नांदेड़, मालेगांव, अमरावती और कुछ अन्य स्थानों पर हिंसा हुई है। घटना के बाद सभी जगहों पर भारी पुलिस की तैनाती की गई है। राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने अफवाह फैलाने वालों के चेतावनी दी है।

12 Nov 2021, 9:04 PM

रेलवे ने खत्म किया स्पेशल और होलीडे स्पेशल का झंझट, अब नियमित ट्रेनें अपने निर्धारित नंबर और किराये के साथ चलेंगी

भारतीय रेलवे ने ऐलान किया है कि सभी नियमित समय सारणी वाली ट्रेनें जो वर्तमान में MSPC (मेल/एक्सप्रेस विशेष) और HSP (हॉलिडे स्पेशल) ट्रेन सेवाओं के रूप में संचालित हो रही है, उन्हें अब अपने नियमित संख्या, किराए और वर्गीकरण के साथ संचालित किया जाएगा।


12 Nov 2021, 8:52 PM

पीएम मोदी ने आज पीएम आवास पर आयोजित 'दिवाली मिलन' के अवसर पर पीएमओ के अधिकारियों के साथ बातचीत की

12 Nov 2021, 8:11 PM

मालेगांव में हुई हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में, पुलिस ने अफवाह नहीं फैलाने की दी चेतावनी

मालेगांव में हुई हिंसा पर नासिक के एसपी सचिन पाटिल ने कहा कि पुलिस आज शाम हुई इस घटना के संबंध में कार्रवाई कर रही है। मालेगांव में अभी शांति है। नियमित पेट्रोलिंग शुरू हो गई है। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि अफवाह न फैलाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।


12 Nov 2021, 8:01 PM

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 812 नए केस मिले, 8 मौतें भी दर्ज

12 Nov 2021, 7:59 PM

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने NCP प्रमुख शरद पवार से उनके आवास मुलाकात की


12 Nov 2021, 7:23 PM

राजस्थान: कंगना के आजादी वाले बयान के खिलाफ जोधपुर में पुलिस में शिकायत

12 Nov 2021, 7:21 PM

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, दोबारा नहीं होगी नीट 2021 परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को दो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने आदेश को खारिज करते हुए कहा, "हम सहानुभूति रखते हैं, लेकिन पुन: परीक्षा का आदेश नहीं दे सकते।"

यह दावा किया गया है कि पर्यवेक्षकों की लापरवाही के कारण छात्रों की टेस्ट बुकलेट और ओएमआर शीट मिश्रित हो गई थी।


12 Nov 2021, 6:59 PM

अफगानिस्तान: नंगराहार में शुक्रवार को हुए विस्फोट में दो लोग मारे गए, 17 घायल: टोलो न्यूज

12 Nov 2021, 6:55 PM

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाराणसी में विधानसभा प्रभारी बैठक में हिस्सा लिया


12 Nov 2021, 6:38 PM

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 227 नए मामले

12 Nov 2021, 6:27 PM

नाबालिग गैंगरेप केस में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

चित्रकूट नाबालिग गैंगरेप केस में यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। गायत्री प्रजापति को गुरुवार को दोषी ठहराया गया था। आजतक की खबर के मुताबिक पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। वहीं दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।


12 Nov 2021, 6:18 PM

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6674 नए मामले, 59 और लोगों की मौत

12 Nov 2021, 6:08 PM

क्रूज ड्रग्स केस: नवी मुंबई के बेलापुर आरएएफ कैंप में चल रही आर्यन खान के बयान की रिकॉर्डिंग


12 Nov 2021, 6:00 PM

आम लोगों पर पड़ी महंगाई की मार, खुदरा महंगाई दर में उछाल

आम लोगों को महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अक्टूब में खुदरा महंगाई दर में फिर से बढ़ोतरी हुई है। अक्‍टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.48% हो गई है, सितंबर में यह 4.35% थी।

12 Nov 2021, 5:38 PM

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में आदर्श ग्राम में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के तहत 81 घरों का शिलान्यास किया


12 Nov 2021, 5:34 PM

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कासगंज जिले में हिरासत में हुई मौत पर यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी से रिपोर्ट मांगी

12 Nov 2021, 5:21 PM

लखनऊ: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 'हर घर दस्तक' अभियान के तहत सरोजिनी नगर के नटकुर गांव में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया


12 Nov 2021, 5:07 PM

ओडिशा में कोरोना के 263 नए मामले, बीते 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत

12 Nov 2021, 5:05 PM

झारखंड पुलिस ने एक करोड़ रुपये का इनाम वाले शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को किया गिरफ्तार: आधिकारिक सूत्र


12 Nov 2021, 5:04 PM

उत्तर प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह ने वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

12 Nov 2021, 4:50 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश दास की प्रतिमा का अनावरण किया 


12 Nov 2021, 4:21 PM

एक आतंकवादी सहयोगी पकड़ा गया और एक ग्रेनेड बरामद हुआ है: गांदरबल पुलिस, जम्मू-कश्मीर 

12 Nov 2021, 4:20 PM

एक आतंकवादी सहयोगी पकड़ा गया तथा एक ग्रेनेड बरामद हुआ है, जांच जारी है: गांदरबल पुलिस, जम्मू-कश्मीर


12 Nov 2021, 3:46 PM

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में स्थित मस्जिद में ब्लास्ट, 12 जख्मी

12 Nov 2021, 3:23 PM

कन्याकुमारी में भारी बारिश, स्कूल, कॉलेज बंद

चेन्नई में हुई भारी बारिश लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर अब दक्षिण तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंच गई है, जहां पर भारी बारिश लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। जिले के कई इलाकों के घरों में बारिश का पानी भर गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जिले के कई हिस्सों में औसतन 77.2 मिमी बारिश हुई, जबकि आठ स्थानों पर बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।


12 Nov 2021, 3:22 PM

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार 14 नवंबर को भारत बायोटेक का दौरा करेंगी: सूत्र

12 Nov 2021, 3:04 PM

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, “15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हम जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे और देश के सभी हिस्सों में हमारे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15-22 नवंबर तक हम इस आयोजन में अपने स्वंतत्रता सेनानियों को सम्मान और श्रद्धांजलि देंगे।”

उन्होंने कहा, “ये केवल आयोजन के रूप में नहीं बल्कि जनजातीय समाज को संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्ररेणा देगा। देश में इस आयोजन के माध्यम से हम और संकल्पित होंगे।”


12 Nov 2021, 3:00 PM

मुझे कल अर्जुन अवार्ड मिलने वाला है, मैं बहुत खुश हूं: पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल

पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने कहा, “मैंने हाल ही में टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता है और मुझे कल अर्जुन अवार्ड मिलने वाला है। हर एथलेटिक का सपना होता है कि वो अर्जुन अवार्ड प्राप्त करे, मुझे ये मौका मिलने जा रहा है इसलिए मैं बहुत खुश हूं।”

12 Nov 2021, 2:41 PM

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

आम आदमी पार्टी ने 2022 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।


12 Nov 2021, 2:37 PM

हम कहते हैं कि हिन्दू धर्म और हिन्दुत्व में फर्क है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी हिन्दुत्व की बात करती है। हम कहते हैं कि हिन्दू धर्म और हिन्दुत्व में फर्क है क्योंकि अगर फर्क नहीं होता तो नाम एक ही होता।”

उन्होंने कहा, “हिन्दुस्तान में दो विचारधाराएं हैं, एक कांग्रेस पार्टी की और एक RSS की। आज के हिन्दुस्तान में बीजेपी और RSS ने नफरत फैला दी है और कांग्रेस की​ विचारधारा जोड़ने, भाईचारे और प्यार की है।”

12 Nov 2021, 2:25 PM

बहरीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियामक प्राधिकरण ने भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी


12 Nov 2021, 1:47 PM

मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने पेश हुए  

12 Nov 2021, 1:37 PM

हमारी सरकार डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारी सरकार डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और ये दोनों डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर इस प्रतिबद्धता का परिणाम हैं।”

उन्होंने कहा, “हम जल्दी ही एक केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना ला रहे हैं जिसमें डिफेंस इंडस्ट्रीज को कॉरिडोर में निवेश करने के लिए इंसेंटिवाइज किए जाने का प्रावधान है। पिछले 5 सालों में रक्षा निर्यात 334% बढ़ा है और हम आज 75 देशों को रक्षा निर्यात कर रहे हैं।”


12 Nov 2021, 1:26 PM

चारों तरफ पराली जलने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “चारों तरफ पराली जलने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को मिलाकर अब तक 45,000 जगहों पर पराली में आग लगाई गई है। इससे दिल्ली के प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।”

12 Nov 2021, 12:56 PM

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा की


12 Nov 2021, 12:47 PM

अर्थव्यवस्था में रिकवरी के मोदी सरकार के दावों की खुली पोल, अक्टूबर में एक तिहाई गिर गई कार और अन्य वाहनों की बिक्री

अर्थव्यवस्था में रिकवरी के मोदी सरकार के दावों की पोल खुल गई है। एसआईएएम के मुताबिक अक्टूबर महीने में कार और अन्य वाहनों की बिक्री एक तिहाई गिर गई है। ऑटो इंडस्‍ट्री की प्रमुख संस्‍था सियाम ने शुक्रवार को कहा कि सेमी‍कंडक्‍टर की कमी से ऑटोमोबाइल वि‍निर्माताओं के उत्‍पादन पर बुर असर पड़ा है, जो बिक्री घटने का एक प्रमुख कारण है। अक्‍टूबर, 2021 में कुल 2,26,353 इकाई की बिक्री हुई, जबकि एक साल पहले समान माह में यह आंकउ़ा 3,10,694 इकाई था।

12 Nov 2021, 12:37 PM

LAC के पास चीनी कब्जे को लेकर CDS और विदेश मंत्रालय के विरोधाभाष बयान पर राहुल गांधी का निशाना

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से आपराधिक खिलवाड़ की जा रही है क्योंकि मोदी सरकार के पास कोई स्ट्रैटेजी नहीं है और Mr 56 इंच डर गए हैं। मेरी संवेदनाएं उन जवानों के साथ हैं जो अपनी जान पर खेलकर हमारे बॉर्डर की रक्षा कर रहे हैं जबकि केंद्र सरकार झूठ पे झूठ बोल रही है।”


12 Nov 2021, 12:31 PM

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है

12 Nov 2021, 12:20 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे और उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक में हिस्सा लिया।


12 Nov 2021, 11:35 AM

यूपी सरकार की अपील पर SC ने लखीमपुर खीरी हिंसा से संबंधित मामले में सुनवाई 15 नवंबर के लिए स्थगित किया

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा से संबंधित मामले में सुनवाई 15 नवंबर के लिए स्थगित कर दी, जहां किसानों के विरोध के दौरान चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे।

12 Nov 2021, 11:16 AM

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया


12 Nov 2021, 11:06 AM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक की

12 Nov 2021, 10:52 AM

पंजाब में कक्षा एक से दसवीं तक के सभी छात्रों के लिए पंजाबी भाषा को अनिवार्य विषय बना गया: सीएम चरणजीत एस चन्नी

पंजाब के सीएम चरणजीत एस चन्नी ने कहा, “पंजाब में कक्षा एक से दसवीं तक के सभी छात्रों के लिए पंजाबी भाषा को अनिवार्य विषय बना दिया गया है। उल्लंघन करने पर स्कूलों पर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। कार्यालयों में पंजाबी अनिवार्य है। साथ ही राज्य के सभी बोर्डों के ऊपर पंजाबी लिखा जाएगा।”


12 Nov 2021, 10:18 AM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में जारी मुठभेड़ में 2 हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए  

12 Nov 2021, 10:17 AM

शेयर बाजार: सेंसेक्स 320 अंक से अधिक चढ़ा, वर्तमान में 60,235 पर कारोबार कर रहा


12 Nov 2021, 10:05 AM

तमिलनाडु: लगातार बारिश के बाद चेन्नई के टी-नगर में रुका हुआ पानी निकाला जा रहा

12 Nov 2021, 9:36 AM

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है  


12 Nov 2021, 9:27 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 12,516 नए केस आए सामने, 501 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,516 नए मामले आए, 13,155 रिकवरी हुईं और 501 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

12 Nov 2021, 9:24 AM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रही मुठभेड़ में अब तक दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रही मुठभेड़ में अब तक दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।


12 Nov 2021, 9:08 AM

हिमाचल प्रदेश: शिमला में एक होटल ने प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कनों का उपयोग कर एक लंबी दीवार बनाई

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक होटल ने प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कनों का उपयोग कर एक लंबी दीवार बनाई है। होटल के मैनेजर ने बताया, "शिमला में बहुत पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, जिसकी वजह से बहुत सारा प्लास्टिक इकट्ठा होता है। पहले हमने प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कनों को इकट्ठा किया।"

12 Nov 2021, 8:56 AM

कर्नाटक: आज सुबह कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के 5 डिब्बे अचानक बोल्डर गिरने से बेंगलुरु के टोपपुरू-सिवदी के बीच पटरी से उतर गए


12 Nov 2021, 8:21 AM

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान ख्रीव, पुलवामा के आमिर रियाज के रूप में हुई 

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान ख्रीव, पुलवामा के आमिर रियाज के रूप में हुईहै, वो प्रतिबंधित आतंकी संगठन मुजाहिदीन गजवतुल हिंद से जुड़ा था। वह लेथपोरा आतंकी हमले के एक आरोपी का रिश्तेदार था, उसे फिदायीन हमले को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। यह जानकारी IGP कश्मीर विजय कुमार ने दी है।

12 Nov 2021, 8:20 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में वाराणसी के दौरे पर जाएंगे


12 Nov 2021, 8:14 AM

मिजोरम में कोरोना वायरस के 631 नए मामले सामने आए

12 Nov 2021, 8:13 AM

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी खराब श्रेणी में

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। एक व्यक्ति ने बताया, "प्रदूषण बहुत ज़्यादा है। सुबह मैं 'मॉर्निंग वाक' के लिए आता हूं तो परेशानी होती है। दिल्ली सरकार को इसपर कुछ सोचना चाहिए।"


12 Nov 2021, 8:12 AM

चेन्नई में भारी बारिश के बाद कोरातुर क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में पानी भरा

12 Nov 2021, 8:10 AM

मुंबई के मानखुर्द के न्यू मंडाला इलाके में गोदामों में आग, काबू पाने की कोशिश जारी

मुंबई के मानखुर्द के न्यू मंडाला इलाके में गोदामों में आग लग गई है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। मुंबई के मुख्य अग्निशमन अधिकारी हेमंत परब ने बताया, "यहां 12 फायर इंजन और 10 टैंकर हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, 25-30 गोदामों के जलने की आशंका है।"


12 Nov 2021, 7:59 AM

सावधान! यूपी के कानपुर और कन्नौज के बाद लखनऊ में जीका वायरस की दस्तक, दो मामले आए सामने

उत्तर प्रदेश के कानपुर और कन्नौज के बाद लखनऊ में भी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। लखनऊ में जीका वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. वेद व्रत सिंह ने की है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia