बड़ी खबर LIVE: T20 World Cup पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा, फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2021 पर ऑस्ट्रैलिया ने कब्जा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 172 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 173 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

फोटो: ICC
फोटो: ICC
user

नवजीवन डेस्क

14 Nov 2021, 10:52 PM

T20 World Cup पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा, फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2021 पर ऑस्ट्रैलिया ने कब्जा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 172 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 173 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

14 Nov 2021, 10:49 PM

ब्रिटेन के लीवरपूल में अस्पताल के बाहर कार में धमाका, 1 शख्स की मौत

14 Nov 2021, 10:47 PM

T20 World Cup Final: जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया, अब बस 13 रन की दरकार

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप पर कब्जे के बेहद करीब है। जीत के लिए सिर्फ 13 रन की दरकार है।


14 Nov 2021, 10:20 PM

T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, वॉर्नर 53 रन बनाकर आउट

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 13वें ओवर में 2 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 53 रन बनाकर आउट हुए।

14 Nov 2021, 10:04 PM

T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में 1 विकेट पर बनाए 77 रन, मार्श और वॉर्नर क्रीज पर

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। मार्श और वॉर्नर की जोड़ी क्रीज पर है।


14 Nov 2021, 9:55 PM

मुंबई में आज कोरोना के 265 नए मामले सामने आए, दो लोगों की मौत

14 Nov 2021, 9:54 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 805 नए मामले, बीते 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत


14 Nov 2021, 9:33 PM

T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, कप्तान ऐरन फिंच 5 रन बनाकर आउट

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। कप्तान फिंच 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

14 Nov 2021, 9:24 PM

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना से 7 और लोगों की मौत, 875 नए केस


14 Nov 2021, 9:23 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 956 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत

14 Nov 2021, 9:22 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरना के 174 नए मामले, 2 मौतें


14 Nov 2021, 9:15 PM

T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 173 रनों का लक्ष्य, कप्तान केन ने खेली 85 रन की पारी

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का लक्ष्य मिला है। कप्तान केन ने 85 रनों की शानदार पारी खेली।

14 Nov 2021, 8:58 PM

T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड को बहुत बड़ा झटका, कप्तान केन 85 रन बनाकर आउट

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। न्यूजीलैंड को चौथा और सबसे बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियमसन 85 रन पर आउट हो गए हैं। 18 वें ओवर में स्कोर 148/4 है।


14 Nov 2021, 8:55 PM

T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड तीसरा झटका, फिलिप्स 18 रन बनाकर पर आउट, स्कोर-144/3

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। ग्लेन फिलिप्स 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

14 Nov 2021, 8:50 PM

राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर करके संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ काम कर रही मोदी सरकार: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत


14 Nov 2021, 8:36 PM

T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार, कप्तान केन ने जड़ा अर्धशतक

14 Nov 2021, 8:32 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 56 नए मामले, बीते 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत


14 Nov 2021, 8:24 PM

T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, गप्टिल 28 रन बनाकर आउट, स्कोर-76/2

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। गप्टिल 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

14 Nov 2021, 8:14 PM

T20 World Cup 2021 Final: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 57/1, गप्टिल और कप्तान केन क्रीज पर

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में एक विकेट खो कर 57 रन बना लिए हैं। कप्तान केन और गप्टिल क्रीज पर हैं।


14 Nov 2021, 8:07 PM

आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की याद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रांची में संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

14 Nov 2021, 8:06 PM

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सोमवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे


14 Nov 2021, 7:47 PM

T20 World Cup 2021 Final: ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता, हेजलवुड ने मिचेल को 11 रन पर चलता किया

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। न्यूजीलैंड का पहला विकेट 28 रन पर गिर गया है। मिचेल 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

14 Nov 2021, 7:29 PM

महाराष्ट्र पुलिस ने कल एक मुठभेड़ के बाद गढ़चिरौली के ग्यारापट्टी के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया


14 Nov 2021, 7:03 PM

T20 World Cup 2021 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता

टी20 वर्ल्ड कप का मेगा फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

14 Nov 2021, 7:01 PM

श्रीनगर शहर के जमालता इलाके में आज एक संदिग्ध ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी के दौरान गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल: जम्मू-कश्मीर पुलिस


14 Nov 2021, 6:59 PM

हरियाणा: वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया, 17 नवंबर तक निर्माण गतिविधियों पर भी रोक

14 Nov 2021, 6:47 PM

UP: 70 साल लगे पेट्रोल की कीमत 70 रूपये तक आने में और सिर्फ 7 सालों में पेट्रोल का दाम 100 रूपये हो गए, प्रियंका गांधी का तंज


14 Nov 2021, 6:36 PM

पटना में हुए बम विस्फोट में चार घायल

पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर इलाके में रविवार दोपहर एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एएसपी दानापुर सैयद इमरान मसूद ने मामले की जांच के लिए मौके का दौरा किया है।

मसूद ने कहा, "अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बम कहां रखा गया था। विस्फोट के कारण एक दूसरे से सटी दो इमारतों का एक हिस्सा ढह गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।"

धमाका दानापुर सेना छावनी में एक ठेकेदार मोहम्मद शफीक और मोहम्मद ओन के घर में हुआ। जोरदार धमाका होने से दोनों के घरों की बगल की दीवार गिर गई, वहीं बगल के मकान के शीशे भी टूट गए।

14 Nov 2021, 6:31 PM

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जन जागरण अभियान निकाला


14 Nov 2021, 6:22 PM

कर्नाटक में 236 नए केस, बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत

14 Nov 2021, 6:09 PM

केरल में कोरोना के 5848 नए मामले, बीते 24 घंटे में 46 मरीजों की मौत


14 Nov 2021, 6:08 PM

गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 26 नक्सलियों को किया ढेर

14 Nov 2021, 6:01 PM

राहुल बोले- भाजपा सिस्टम पत्रकारिता की हत्या में जुटा है, लेकिन झूठ के सामने सच कब रुका है?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी का सिस्टम पत्रकारिता की हत्या में जुटा है। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन झूठ के सामने सच कब रुका है?


14 Nov 2021, 5:35 PM

पंजाब में पराली जलाना जारी, अमृतसर के जंडियाला गांव का दृश्य

14 Nov 2021, 5:34 PM

पाकिस्तान: कराची जेल से 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया


14 Nov 2021, 5:07 PM

दिल्ली में कोरोना के 36 नए मामले, बीते 24 घंटे में एक की मौत, 47 मरीज ठीक हुए

14 Nov 2021, 5:04 PM

उत्तर प्रदेश: भारतीय वायु सेना के लडाकू विमान सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अभ्यास करते हुए


14 Nov 2021, 4:48 PM

रूस ने भारत को S-400 मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी शुरू की: रूसी अधिकारी

14 Nov 2021, 4:47 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश के अपने दौरे के दौरान भोपाल में पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे: पीएमओ


14 Nov 2021, 4:46 PM

प्रियंका गांधी का ऐलान- यूपी में अपने दम पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

14 Nov 2021, 3:38 PM

मणिपुर के इम्फाल में 46 असम राइफल्स के राइफलमैन खतनेई कोन्याक को श्रद्धांजलि दी गई  

मणिपुर के इम्फाल में 46 असम राइफल्स के राइफलमैन खतनेई कोन्याक को श्रद्धांजलि दी गई। कल मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले में उन्होंने अपनी जान गंवाई थी।


14 Nov 2021, 3:32 PM

CBI और ED के निदेशकों के कार्यकाल को केंद्र सरकार ने 5 साल तक बढ़ाया, अध्यादेश लेकर आई सरकार

केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई के निदेशकों के कार्यकाल को 5 साल तक बढ़ा दिया है। इसके लेकर केंद्र सरकार एक अध्यादेश लेकर आई है।

14 Nov 2021, 3:32 PM

केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई के निदेशकों के कार्यकाल को 5 साल तक बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाई


14 Nov 2021, 3:04 PM

भाकपा माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ 'किशन दा' को झारखंड पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया  

भाकपा माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ 'किशन दा' को झारखंड पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उनके ऊपर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। उनकी पत्नी शीला मरांडी, जो भाकपा माओवादी की सदस्य भी हैं, को भी गिरफ्तार किया गया। इनके साथ चार अन्य सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।

14 Nov 2021, 2:42 PM

पिछले 6 साल में केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण के ऊपर क्या काम किया?: बीजेपी सांसद गौतम गंभीर


14 Nov 2021, 2:04 PM

रूस ने भारत को S-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति शुरू की

14 Nov 2021, 2:03 PM

जब मेरे खिलाफ FIR दर्ज हुई तो मैं हतप्रत रह गई: बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह

रिंटू सिंह हत्या मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों पर बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने कहा, “जब मेरे खिलाफ FIR दर्ज हुई तो मैं हतप्रत रह गई। हमारी सरकार जांच कराएगी। मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास हो रहा है। पुलिस जांच करेगी, जांच में पता चल जाएगा। मैं जांच के लिए तैयार हूं।”


14 Nov 2021, 1:24 PM

रक्षा मंत्रालय उन फर्मों की एक नई सूची जारी की है, जिनके साथ सौदे को निलंबित कर दिया गया  

रक्षा मंत्रालय उन फर्मों की एक नई सूची जारी की है, जिनके साथ सौदे को निलंबित कर दिया गया है, रोक दिया गया है। ताजा सूची में अगस्ता वेस्टलैंड और उसकी मूल कंपनी लियोनार्डो को बाहर रखा गया है। रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में शर्तों के साथ उन पर से प्रतिबंध हटा लिया था।

14 Nov 2021, 1:04 PM

दिल्ली के अंदर जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वह सब बंद रहेंगे: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट निर्माण कार्य पर पूछे गए सवाल पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “दिल्ली के अंदर जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वह सब बंद रहेंगे। छोटे-बड़े निर्माण कार्य, केंद्र और दिल्ली सरकार या फिर निजी और MCD के कार्य, सभी तरह के निर्माण कार्य बंद रहेंगे।”


14 Nov 2021, 12:36 PM

दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बीएसपी प्रमुख मायावती से मुलाकात की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बीएसपी प्रमुख मायावती से मुलाकात की। वह बीएसपी प्रमुख की मां के लिए संवेदना व्यक्त करने आई थीं, जिनका कल निधन हो गया था।

14 Nov 2021, 11:37 AM

बिहार पुलिस पूरी तरह से नीतीश कुमार की पुलिस हो गई है: तेजस्वी यादव

मधुबनी के बेनीपट्टी इलाके में RTI एक्टिविस्ट की कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या के मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार पुलिस पूरी तरह से नीतीश कुमार की पुलिस हो गई है। अगर जांच होने लगे तो नीतीश कुमार की पूरी कैबिनेट मंत्री से लेकर विधायक तक सब लोग जेल में मिलेंगे।”


14 Nov 2021, 11:36 AM

आंध्र प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह वेंकटचलम पहुंचे  

14 Nov 2021, 10:35 AM

हिमाचल प्रदेश: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए लोग शिमला की तरफ रूख कर रहे


14 Nov 2021, 10:33 AM

महाराष्ट्र के ग्यारापट्टी के गढ़चिरौली के जंगलों में पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए

महाराष्ट्र के ग्यारापट्टी के गढ़चिरौली के जंगलों में पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में एमएमसी जोन का प्रमुख मिलिंद तेलतुम्बडे शामिल है, उसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम था और कोरची दलम के कमांडर किशन/जयमान पर 8 लाख रुपये का इनाम था।

14 Nov 2021, 10:31 AM

बिहार: राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने देश के पहले पीएम पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें पटना में श्रद्धांजलि दी


14 Nov 2021, 10:22 AM

आज उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ में सबसे आगे है क्योंकि ठोको राज चल रहा: अखिलेश यादव 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कुशीनगर में कहा, “आज उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ में सबसे आगे है क्योंकि ठोको राज चल रहा है, ठोको राज में पता ही नहीं है कि कौन किसको ठोक दे।”

उन्होंने आगे कहा, “ये ट्रेन, स्टेशन बेच रहे हैं, पानी का जहाज और पोर्ट बेच रहे हैं, ये बेचने वाली सरकार है। अभी तक तो लोग कहते थे कि ये फेकू सरकार है लेकिन ये बेचू सरकार भी निकली।”

14 Nov 2021, 10:04 AM

उत्तर प्रदेश: गाज़ियाबाद में प्रदूषण के कारण घनी धुंध दिखाई दी


14 Nov 2021, 10:03 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 12,55,904 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 12,55,904 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 62,37,51,344 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

14 Nov 2021, 9:30 AM

देश के पहले पीएम पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर राहुल गांधी ने किया याद 


14 Nov 2021, 8:56 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन कर दिया गया 

14 Nov 2021, 8:55 AM

पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत माता की जय में किसानों की जय है: प्रियंका गांधी 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय उसकी भूमि पर रहने वाले इन सबकी जय है।"

उन्होंने आगे कहा, पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत माता की जय में किसानों की जय है, जवानों की जय, श्रमिकों की जय है।


14 Nov 2021, 8:53 AM

राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब श्रेणी में

राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब श्रेणी में है। तस्वीरें अक्षरधाम के पास की हैं। एक व्यक्ति ने कहा, "प्रदूषण की स्थिति आज पिछले दो दिनों से बेहतर है। अगर हरियाणा और पंजाब में जल रही पराली को नियंत्रित किया जाए तो अच्छा होगा।"

14 Nov 2021, 8:52 AM

मध्य प्रदेश के इंदौर की फिजियोथेरेपिस्ट ने डीएम को पत्र लिखकर उन लोगों को अपनी सेवाएं देने से मना किया

मध्य प्रदेश के इंदौर की फिजियोथेरेपिस्ट ने डीएम को पत्र लिखकर उन लोगों को अपनी सेवाएं देने से मना किया जो कोविड से पूरी तरह वैक्सीनेट नहीं हैं। फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया, “हम रोज़ 50-60 लोगों के संपर्क में आते हैं। इससे स्टाफ और उनके परिवार के लोगों को संक्रमित होने का खतरा होता है।”


14 Nov 2021, 8:40 AM

देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर सोनिया गांधी ने शांतिवन में श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें दिल्ली के शांतिवन में श्रद्धांजलि दी।

14 Nov 2021, 8:12 AM

लखीमपुर कांड में बड़ा अपडेट! किसानों को रौंदने वाली जीप के ड्राइवर का फोन बरामद 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में एक बड़ा अपडेट मिला है। किसानों को रौंदते हुए जो जीप चली गई थी उसके ड्राइवर का फोन लखनऊ पुलिस ने बरामद कर लिया है। फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। हरिओम मिश्रा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का ड्राइवर था। हिंसा में हरिओम मिश्रा की मौत हो गई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia