बड़ी खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग के अंदर बस और ट्रक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 14 घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अटल टनल के अंदर एक बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। मंडी जिले की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

14 Oct 2021, 11:30 PM

गुजरात के अहमदाबाद में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, हैपेटाइटिस के मरीज बढ़े

14 Oct 2021, 10:54 PM

हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग के अंदर बस और ट्रक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 14 घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अटल टनल के अंदर एक बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। मंडी जिले की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए हैं।

14 Oct 2021, 10:54 PM

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ऑट टनल के अंदर बस और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, 14 घायल हो गए।नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने आज जम्मू-कश्मीर के एलजी  मनोज सिन्हा से मुलाकात की, विभिन्न विकास मुद्दों पर हुई चर्चा


14 Oct 2021, 10:40 PM

महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड सिविल इंजीनियर पर कथित हमले के मामले में कोर्ट में हुए पेश, मिली जमानत

महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड आज एक सिविल इंजीनियर पर कथित हमले के मामले में वर्तक नगर थाने में पेश हुए। उन्होंने अपना बयान दर्ज किया और फिर उन्हें ठाणे की अदालत में पेश किया गया। बाद में, उन्हें 10,000 रुपये के मुचलके और एक जमानत पर रिहा कर दिया गया।

14 Oct 2021, 10:35 PM

कर्नाटक के विजयपुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता


14 Oct 2021, 10:22 PM

जम्मू-कश्मीर में 100 फीसदी योग्य लोगों को लगा कोरोना टीका का पहला डोज

14 Oct 2021, 9:59 PM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक आतंकरोधी अभियान में एक जेसीओ और एक जवान गंभीर रूप से घायल


14 Oct 2021, 9:57 PM

देखें महानवमी पर दिल्ली के सीआर पार्क के एक पूजा पंडाल में कैसे हो रही है दुर्गा पूजा

14 Oct 2021, 9:28 PM

मुंबई पुलिस ने NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ाई, जासूसी का लगाया था आरोप

मुंबई पुलिस ने एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा खुद की जासूसी की आशंका जताए जाने के बाद उनको सुरक्षा देने वाले अंगरक्षकों और सशस्त्र कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। एनसीबी कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।


14 Oct 2021, 9:02 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 1259 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 20 मरीजों की मौत

14 Oct 2021, 8:51 PM

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने महानवमी के मौके पर एक पूजा पंडाल में आरती की


14 Oct 2021, 8:36 PM

देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 97 करोड़ के पार पहुंचा

14 Oct 2021, 8:33 PM

कर्नाटक में कोरोना के 310 नए मामले, आज 347 मरीज ठीक हुए, 6 की मौत


14 Oct 2021, 8:25 PM

प्रचार के वीडियो में नाबालिगों का इस्तेमाल करने पर दिल्ली सरकार को एनसीपीसीआर का नोटिस

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गुरुवार को एक प्रचार वीडियो की शिकायत पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें नाबालिग स्कूली छात्रों को दिखाया गया है। शीर्ष बाल अधिकार पैनल ने कहा कि वीडियो, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना मास्क पहने स्कूली बच्चों की बड़ी सभा के साथ देखा जा सकता है और सामाजिक दूरी से परहेज करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और नाबालिग स्कूली बच्चों के जीवन को खतरे में डालता है।

14 Oct 2021, 8:04 PM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी

म्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सेना द्वारा शुरू किए गए तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान गुरुवार को गोलियों की आवाज सुनी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेना ने सुरनकोट इलाके में धेरा की गली से सटे कई गांवों के पास घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। एक सूत्र ने कहा, "क्षेत्र की घेराबंदी और तलाशी अभियान आगे बढ़ने पर गोलियों की आवाज सुनी गई।"


आईएएनएस


14 Oct 2021, 7:50 PM

मुंबई में कोरोना के 546 नए मामले, आज 5 और लोगों की मौत

14 Oct 2021, 7:39 PM

दिल्ली में कोरोना के 28 नए केस, आज 29 और लोग ठीक हुए


14 Oct 2021, 7:32 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 182 नए मामले, आज 4 और लोगों की मौत

14 Oct 2021, 7:27 PM

18 अक्टूबर को आएगी10वीं और 12वीं कक्षा के पहले पार्ट की डेटशीट, नवंबर-दिसंबर में होगी परीक्षा

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं कक्षा का सिलेबस दो हिस्सों में बांट चुका है। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में होगी जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2022 में होगी। सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के सिलेबस को दो भागों में बांट चुका है।


14 Oct 2021, 7:15 PM

सितंबर में भारत के निर्यात में 22.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी

सितंबर 2021 में भारत के निर्यात में वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 22.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

14 Oct 2021, 7:06 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 2384 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत


14 Oct 2021, 6:38 PM

महाराष्ट्र सरकार ने विधायकों के क्षेत्र विकास कोष को 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये किया

14 Oct 2021, 6:08 PM

मुंबई: विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में अरमान कोहली और दो अन्य की जमानत याचिका खारिज की


14 Oct 2021, 6:05 PM

कर्नाटक: मैसूर पैलेस में आज आयुध पूजा की गई

14 Oct 2021, 6:04 PM

केरल में कोरोना के 9246 नए मामले, बीते 24 घंटे में 96 लोगों की मौत


14 Oct 2021, 5:40 PM

कांग्रेस का सवाल- क्या हमारे अन्नदाता के हितों की रक्षा करना मोदी जी का राजधर्म नहीं है?

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि क्या किसानों के हितों की रक्षा करना उनका राजधर्म नहीं है। पार्टी ने ट्वीट कर सवाल किया, क्या हमारे अन्नदाता के हितों की रक्षा करना मोदी जी का राजधर्म नहीं है?

14 Oct 2021, 5:28 PM

दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिलकर एम्स से निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी


14 Oct 2021, 5:19 PM

तमिलानडु में कोरोना लॉकडाउन में 31 अक्टूबर तक रहेगी ढील, तीन दिन तक होटल, दुकानें रात 11 बजे तक खुले रहेंगे

14 Oct 2021, 5:17 PM

दिल्ली: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह से मिलने एम्स पहुंचे राहुल गांधी


14 Oct 2021, 5:05 PM

कोर्ट ने 20 अक्टूबर को आदेश जारी करने की बात की है, सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है: मुनमुन धमेचा के वकील अली काशिफ खान

14 Oct 2021, 4:54 PM

आर्यन खान की जमानत अर्जी पर स्पेशल NDPS कोर्ट 20 अक्टूबर तक फैसला रखा सुरक्षित

मुंबई के पास क्रूज पर ड्रग्स से संबंधित मामले में स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की ज़मानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रखा है।


14 Oct 2021, 4:34 PM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में उत्साह के साथ लोगों ने नवमी मनाई

14 Oct 2021, 4:29 PM

आर्यन खान की जमानत अर्जी पर थोड़ी देर में कोर्ट से आएगा फैसला

मुंबई के सेशंस कोर्ट शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है। थोड़ी देर में फैसला आएगा। इस बीच दोनों पक्षों ने अपनी अपनी दलीलें रखीं। आर्यन के वकील अमित देसाई ने स्टारकिड की गिरफ्तारी को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि आर्यन के पास के कोई ड्रग्स की बरामदगी नहीं हुई, ना ही एनसीबी को कोई कैश मिल और जिसने आर्यन को पार्टी में बुलाया था वह गिरफ्तार नहीं है। वहीं, कोर्ट में एनसीबी ने दलील दी कि अरबाज से बरामद ड्रग्स आर्यन ही लेने वाले थे।


14 Oct 2021, 4:08 PM

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने काबुल से उड़ानें स्थगित करने की घोषणा की

14 Oct 2021, 4:04 PM

दिल्ली: कांग्रेस का सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, छठ पूजा की अनुमति देने की मांग

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत पार्टी के सदस्यों ने सीएम आवास पर छठ पूजा की अनुमति देने से इनकार करने के फैसले का विरोध किया।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

14 Oct 2021, 3:26 PM

दिल्ली: सीआर पार्क में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों ने नवमी पर्व मनाया

14 Oct 2021, 3:06 PM

दिल्ली पार्टी के अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास पर छठ पूजा की अनुमति देने से इनकार करने का विरोध किय।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

14 Oct 2021, 2:47 PM

महंगाई को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, बोले- कुशासन को खत्म करेगी जनता

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि पुरानी लोककथाओं में ऐसे लालची कुशासन की कहानी होती थी जो अंधाधुंध टैक्स वसूली करता था। पहले जनता दुखी हो जाती लेकिन अंत में जनता ही उस कुशासन को खत्म करती थी। असलियत में भी ऐसा ही होगा।

14 Oct 2021, 2:44 PM

दशहरा, दिवाली पर भक्तों के लिए बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर दशहरा (15 अक्टूबर) और दिवाली (4 नवंबर) को श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने अपने संशोधित एसओपी में कहा कि इस तरह के उत्सव के अवसरों पर अपेक्षित बड़ी भीड़ के कारण कोविड-19 के प्रसार में किसी भी बढ़ोतरी से बचने के लिए, मंदिर शुक्रवार को सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा।


14 Oct 2021, 2:35 PM

कल से हम 2 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति कर रहे हैं: केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी

झारखंड चतरा में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “कल से हम 2 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति कर रहे हैं। सभी बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति की जाएगी, किसी को भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हम कोयले की आपूर्ति करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।”

14 Oct 2021, 2:06 PM

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू थाने में FIR दर्ज कराने पहुंचीं मॉडल शर्लिन चोपड़ा

मॉडल शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत करने जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं है। शर्लिन चोपड़ा का कहना है कि राज कुंद्रा ने उनके काम के पैसे अभी तक नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह पुलिस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज करना चाहती हैं।


14 Oct 2021, 1:57 PM

महाराष्ट्र: वाडा पुलिस ने पालघर में 25 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

14 Oct 2021, 1:32 PM

क्रूज ड्रग्स केस पर मुंबई के सेंशस कोर्ट में कुछ देर में सुनवाई

क्रूज ड्रग्स केस पर मुंबई के सेंशस कोर्ट में कुछ देर में सुनवाई होगी। इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होगी।


14 Oct 2021, 1:20 PM

महिलाएं आज दुनिया भर में सशस्त्र बलों की सेवा कर रही हैं: सीडीएस बिपिन रावत

सीडीएस बिपिन रावत एससीओ-अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में 'सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका' पर कहा, “महिलाएं आज दुनिया भर में सशस्त्र बलों की सेवा कर रही हैं। भारतीय सेना में महिला सैनिकों का प्रशिक्षण कठिन रहा है और इसने उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों को करने के लिए अच्छी ताकत में मदद की है।”

14 Oct 2021, 1:02 PM

आगामी यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की जीत का दावा किया 


14 Oct 2021, 12:55 PM

दिल्ली में इस दिन तक पटाखों की बिक्री-इस्तेमाल पर लगी रोक, यमुना में मूर्ति-विसर्जन पर भी आदेश जारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राजधानी में पटाखों की बिक्री और उनके इस्तेमाल पर 1 जनवरी 2022 तक के लिए रोक लगा दी गई है। दिल्ली पुलिस इसके लिए अस्थाई लाइसेंस भी नहीं देगी। साथ ही दुर्गा पूजा के मौके पर यमुना में मूर्ति-विसर्जन की भी इजाजत नहीं होगी। यह आदेश दिल्ली पलूशन कंट्रोल कमेटी ने जारी किया है।

14 Oct 2021, 12:39 PM

न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली 


14 Oct 2021, 12:32 PM

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने भोपाल में अपने आवास पर महानवमी के अवसर पर कन्या पूजन किया

14 Oct 2021, 12:27 PM

CM केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को राष्ट्रीय राजधानी में छठ उत्सव की अनुमति को लेकर एक पत्र लिखा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को राष्ट्रीय राजधानी में छठ उत्सव की अनुमति को लेकर एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में कोविड की स्थिति बेहतर है। मेरे विचार से हमें सभी कोविड निर्देशों का पालन करते हुए छठ पूजा की अनुमति देनी चाहिए।"


14 Oct 2021, 12:02 PM

लखीमपुर कांड में अंकित ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में मंत्री के आरोपी बेटे को लेकर किया बड़ा खुलासा!

लखीमपुर कांड में गिरफ्तार सह-आरोपी अंकित दास ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। अंकित ने पूछताछ में बताया कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा किसानों के प्रदर्शन से नाराज थे और उन्हें सबक सिखाने की बात भी कही थी। हालांकि किसानों पर जीप चढ़ाने के समय आशीष गाड़ी में थे या नहीं इस पर अंकित दास चुप्पी साध ली।

14 Oct 2021, 11:52 AM

दिल्ली: 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED दफ्तर पहुंची नोरा फतेही


14 Oct 2021, 11:00 AM

मुंबई: आर्यन खान और 5 अन्य को कोविड की रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद जेल कॉमन सेल में स्थानांतरित किया गया  

मुंबई के आर्थर रोड केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट नितिन वायचल ने कहा, “आर्यन खान समेत 5 आरोपियों का कल कोविड टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। आज से आर्यन खान और अन्य कैदियों को सामान्य कैदियों के बीच में शिफ़्ट करेंगे। आर्यन खान समेत अन्य कैदियों को घर के कपड़े इस्तेमाल करने की अनुमति है। उन्हें बाहर से या घर का खाना देने की अनुमति नही है इसलिए आर्यन खान और अन्य आरोपी जेल का खाना खा रहे हैं। आर्यन ने कूपन से जेल की कैंटीन से बिस्किट,स्नैक्स, पानी की बोतल ली। आर्यन खान और आरोपियों को अन्य कैदियों की तरह कंबल और चादर दी गई है।”

14 Oct 2021, 10:45 AM

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' से BRO द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' से BRO द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया।


14 Oct 2021, 10:34 AM

'दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक जगह पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं होगी'

दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (DPCC) ने आदेश जारी कर कहा है कि दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक जगह पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। घरों में ही बाल्टी या कंटेनर में करना होगा विसर्जन।

14 Oct 2021, 10:24 AM

केरल में कल कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए केस आए सामने 


14 Oct 2021, 10:11 AM

नवरात्रि के नोंवे दिन नवमी के उपलक्ष्य में कटरा में "माता वैष्णो देवी" में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे 

जम्मू-कश्मीर में नवरात्रि के नोंवे दिन नवमी के उपलक्ष्य में कटरा में "माता वैष्णो देवी" में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। एक श्रद्धालु ने बताया, "मैं यहा दर्शन के लिए दिल्ली से आया हूं। मुझ बहुत खुशी हो रही है। मैं प्रार्थन करता हूं कि कोरोना जल्द ही खत्म हो जाएं।"

14 Oct 2021, 10:08 AM

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं


14 Oct 2021, 10:03 AM

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 307 अंक उछला, पहली बार सेंसेक्स 61 हजार के पार 

14 Oct 2021, 9:58 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 18,987 नए केस आए सामने, 246 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,987 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,808 लोग डिस्चार्ज हुए और 246 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।


14 Oct 2021, 9:46 AM

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में प्रशासन ने लोगों को कोविड वैक्सीन की 100% दोनो डोज लगाई 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में प्रशासन ने लोगों को कोविड वैक्सीन की 100% दोनो डोज लगाई। जिला कलेक्टर अबीद हुसैन ने बताया, “किन्नौर देश का प्रथम ज़िला बन गया है जहां लोग पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गए हैं। मैं सबको बधाई देता हूं क्योंकि किन्नौर दुर्गम इलाकों में गिना जाता है।”

14 Oct 2021, 9:43 AM

दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया


14 Oct 2021, 8:51 AM

दिल्ली: नवरात्रि के नौवें दिन भक्तों ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की   

14 Oct 2021, 8:31 AM

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में एक बस दुर्घटना की शिकार हुई, तीन लोग घायल

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में एक बस दुर्घटना की शिकार हो गई। SSP पवन कुमार ने बताया, "बस नोएडा से गाज़ियाबाद आ रही थी। 3 लोग घायल हुए। बस का टायर फटने के कारण बस गलत दिशा में मुड़ गई। 2 दोपहिया वाहन भी दुर्घटना के शिकार हो गए।"


14 Oct 2021, 8:28 AM

दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक एनजीओ 10 रुपए में लोगों को भर पेट खाना खिला रहा

दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक एनजीओ 10 रुपए में लोगों को भर पेट खाना खिला रहा है। एनजीओ के संस्थापक ने बताया, “कोविड में कई लोगों की नौकरी चली गई जिससे उनको खाने में दिक़्क़तें हो रही हैं। इसलिए तब हमने सोचा कि क्यों न लोगों को 10 रुपए में खाना खिलाया जाए।”

14 Oct 2021, 8:20 AM

जनता पर फिर चला महंगाई का ‘बल्ला’, देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नई कीमत

कोरोना महामारी के बीच जनता पर महंगाई की मार जारी है। देश में एक बार फिर तेल के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत 35-35 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


14 Oct 2021, 8:13 AM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। गाजियाबाद के CMO डॉ भवतोष शंखधार ने बताया, "अभी विभिन्न अस्पतालों में डेंगू के 79 मरीज़ भर्ती है। कल 30 के आसपास मरीज आए थे। लोगों से निवेदन है कि वे अपने आसपास पानी को इकट्ठा ना होने दें।"

14 Oct 2021, 8:12 AM

दिल्ली: छतरपुर मंदिर में नवरात्रि के नवमी के दिन आरती की गई


14 Oct 2021, 8:06 AM

उत्तर प्रदेश: गाज़ियाबाद में पुलिस ने नकली इंजन ऑयल बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने नकली इंजन ऑयल बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। एएसपी आकाश पटेल ने बताया, "हमें नकली इंजन ऑयल बनाने की सूचना मिली थी। 3 स्थानों पर छापा मारकर नकली तेल ज़ब्त किया गया। इस तेल की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है। 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।"

14 Oct 2021, 8:00 AM

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला आज, मिलेगी बेल या आर्थर रोड जेल में ही रहेंगे?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट से फैसला आज आना है। कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज तय होगा कि आर्यन खान आर्थर रोड जेल से बाहर आएंगे या फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।

इस मामले में बुधवार को सेशंस कोर्ट ने दोपहर करीब 3 बजे सुनवाई शुरू की थी। सुनवाई के दौरान एनसीबी और आर्यन के वकील ने जमानत को लेकर अपनी दलीलें पेश कीं। मामले की सुनवाई शाम करीब पौने 6 बजे तक चली। इसके बाद अदालत ने जमानत पर अपना फैसला गुरुवार यानी आज तक के लिए टाल दिया था।

एनसीबी की यह कोशिश है कि आर्यन खान को जमानत ना मिले। एनसीबी ने अपनी दलील पेश करते हुए बुधवार को कोर्ट में कहा कि भले ही आर्यन के पास ड्रग्स नहीं मिली हो, लेकिन वे ड्रग्स पेडलर के संपर्क में थे, यह एक बड़ी साजिश है और इसकी जांच जरूरी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia