मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 13 मजदूर घायल

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग साढ़ चार बजे ढह गया। इसमें 13 मजदूरों को चोटें आई हैं।

फोटो: ANI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया है। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार की सुबह 4.40 बजे हुआ।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग साढ़ चार बजे ढह गया। इसमें 13 मजदूरों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 17 Sep 2021, 8:01 AM