बड़ी खबर LIVE: पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास 8.5 किलो हेरोइन बरामद की, 42 करोड़ रुपये से अधिक है कीमत

पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में भारत-पाक सीमा के पास 42 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 8.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस अभियान में सीमा सुरक्षा बल का भी सहयोग मिला, क्योंकि यह बीएसएफ के नियंत्रण वाले इलाके में चलाया गया था।

फाइल फोटो: IANS
फाइल फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

17 Sep 2021, 11:03 PM

सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने सहित विभिन्न कार्यवाही की समय सीमा 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाई

केंद्र सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने के लिए आयकर विभाग को आधार संख्या देने की समय सीमा 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गई है। साथ ही आयकर अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही पूरी करने की नियत तारीख भी 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गई है। इसके अलावा, बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम, 1988 के तहत निर्णायक प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी करने और आदेश पारित करने की समय सीमा भी 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी गई है।

17 Sep 2021, 10:44 PM

UN महासचिव ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को सतत विकास लक्ष्यों के अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की शुरुआत से पहले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को नए सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया।

17 Sep 2021, 10:24 PM

पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास 8.5 किलो हेरोइन बरामद की, 42 करोड़ रुपये से अधिक है कीमत

पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में भारत-पाक सीमा के पास 42 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 8.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस अभियान में सीमा सुरक्षा बल का भी सहयोग मिला, क्योंकि यह बीएसएफ के नियंत्रण वाले इलाके में चलाया गया था।


17 Sep 2021, 9:52 PM

रक्षा सचिव अजय कुमार ने आज दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय का दौरा किया

17 Sep 2021, 9:41 PM

मुंबई NCB ने दाऊद के करीबी अजीम भाऊ को गिरफ्तार किया, ड्रग्स समेत कई मामले दर्ज

मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी अजीम भाऊ उर्फ मोहम्मद अजीम अबू सलीम को गिरफ्तार किया है। वह जबरन वसूली और नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल था। उसके खिलाफ कई थानों में रंगदारी व लूट के मामले दर्ज हैं।


17 Sep 2021, 9:40 PM

देश में आज 2.25 करोड़ लोगों को लगा टीका, एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का बना रिकॉर्ड 

17 Sep 2021, 9:32 PM

कर्नाटक ने 26.92 लाख वैक्सीन लगाकर आज देश में टीकाकरण में किया टॉप

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि कर्नाटक आज देश में 26.92 लाख खुराक (रात 9 बजे तक) देकर कोविड टीकाकरण अभियान में सबसे ऊपर है। मैं उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस ऐतिहासिक टीकाकरण अभियान में शामिल रहे हैं।


17 Sep 2021, 9:31 PM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर की हत्या की, सुरक्षा बल घटनास्थल के लिए रवाना

17 Sep 2021, 9:05 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 1669 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत


17 Sep 2021, 9:04 PM

हर उस व्यक्ति का जिसने आज मुझे शुभकामनाएं दी हैं मैं अपने दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करना चाहता हूं: जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों से पीएम मोदी

17 Sep 2021, 8:31 PM

कैंसर संबंधी ड्रग्स जैसे कीट्रूडा पर जीएसटी की दर 12% से घटाकर 5% की गई है: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण


17 Sep 2021, 8:31 PM

एम्फोटेरिसिन-बी और टोसीलिज़ुमैब पर जीएसटी नहीं लगेगा, रेमडेसिविर और हेपरिन पर 5% जीएसटी लगेगा: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

17 Sep 2021, 8:28 PM

चीन के बाद रूस का तालिबान को सपोर्ट, पुतिन ने कही बड़ी बात

चीन और पाकिस्तान के बाद अब रूस भी तालिबान से सकारात्मक रिश्तों की पहल कर चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस को तालिबान के साथ मिलकर काम करना होगा। पुतिन ने चीन और रूस के नेतृत्व वाले सुरक्षा ब्लॉक, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में ये बात कही है।


17 Sep 2021, 8:16 PM

कोरोना से संबंधित दवाइयों पर 31 दिसंबर तक जीएसटी दरों में छूट जारी रहेगी

17 Sep 2021, 8:14 PM

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय के समन को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया


17 Sep 2021, 8:06 PM

कुछ जीवन रक्षक दवाएं जो बहुत महंगी हैं, जो बच्चों के लिए ज़्यादा इस्तेमाल की जाती हैं, ऐसी ड्रग्स को जीएसटी से छूट: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

17 Sep 2021, 7:45 PM

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 719 नए मामले


17 Sep 2021, 7:37 PM

बिहार: करमा पर्व पर नदी में स्नान करने गई 3 बच्चियों की डूबने से मौत

बिहार के बांका जिले के धोरैया प्रखंड में शुक्रवार को करमा पर्व के मौके पर नदी में स्नान करने गई तीन बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धोरैया प्रखंड के खड़ौधा जोठा पंचायत के पोठिया गांव की कुछ बच्चियां करमा पर्व के मौके पर पास के ही गहिरा नदी के सुंदरकुंड घाट पर स्नान करने गईं थी।

स्नान करने के क्रम में ही पांच बच्चियां गहरे पानी में उतर गईं और डूबने लगी। पास में ही स्नान कर रहे अन्य बच्चों द्वारा जब शोर मचाया गया तब गांव के लोग नदी में पहुंचे और दो बच्चों को किसी तरह बचा लिया गया लेकिन तीन लड़कियों का पता नहीं चल सका।

इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई। धोरैया के अंचल अधिकारी (सीओ) अंशनाथ तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता तीनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया गया है।

आईएएनएस

17 Sep 2021, 7:22 PM

गोवा का दो दिवसीय विधानसभा सत्र 18 अक्टूबर से शुरू होगा


17 Sep 2021, 7:07 PM

कर्नाटक में कोरोना के 1003 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत

17 Sep 2021, 7:06 PM

हरियाणा पुलिस ने 2 लाख रुपए इनामी अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया


17 Sep 2021, 6:52 PM

370 और 35A कानूनी तरीके से नहीं गया, जायज तरीके से नहीं गया बल्कि नाजायज तरीके से गया: PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ़्ती

17 Sep 2021, 6:46 PM

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले के वानपोह में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारी, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत


17 Sep 2021, 6:32 PM

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले के वानपोह में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारी

17 Sep 2021, 6:22 PM

यूपी में भारी बारिश: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से नुकसान का आकलन करने, किसानों को मुआवजा देने का आग्रह किया


17 Sep 2021, 6:21 PM

भारतीय युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन को "राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस" के रूप में मनाया

17 Sep 2021, 6:19 PM

केरल में आज कोरोना के 23,260 नए केस मिले, 131 लोगों की मौत


17 Sep 2021, 5:47 PM

SCO सम्मेलन में पीएम मोदी- ये मानदंड आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर आधारित होने चाहिए, इनमें क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म और टेरर फाइनेंसिंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक कोड ऑफ कंडक्ट होना चाहि

17 Sep 2021, 5:47 PM

SCO सम्मेलन में पीएम मोदी- हम सभी देश पहले भी आतंकवाद से पीड़ित रहे हैं इसलिए हमें मिलकर सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान की धरती का उपयोग किसी भी देश में आतंकवाद फैलाने के लिए न हो


17 Sep 2021, 5:35 PM

SCO सम्मेलन में पीएम मोदी- अगर अफगानिस्तान में अस्थिरता और कट्टरवाद बना रहेगा तो इससे पूरे विश्व में आतंकवादी और उग्रवादी विचारधाराओं को बढ़ावा मिलेगा

17 Sep 2021, 5:30 PM

SCO सम्मेलन में पीएम मोदी- नई व्यवस्था की मान्यता पर फैसला वैश्विक समुदाय सोच समझकर और सामूहिक तरह से ले 


17 Sep 2021, 5:28 PM

SCO सम्मेलन में पीएम मोदी- समावेशी नहीं है तालिबानी सरकार

17 Sep 2021, 5:27 PM

SCO सम्मेलन में पीएम मोदी- अफ़ग़ानिस्तान में हाल के घटनाक्रम का सबसे अधिक प्रभाव हम जैसे पड़ोसी देशों पर होगा


17 Sep 2021, 5:18 PM

देश में अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका

17 Sep 2021, 5:15 PM

पीएम मोदी 18 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोवा में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे


17 Sep 2021, 5:09 PM

राहुल का तंज- राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की ज़रूरत ही नहीं पड़ती अगर BJP जनता के लिए काम करती- मित्रों के लिए नहीं!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्रेंड करने को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की ज़रूरत ही नहीं पड़ती अगर BJP जनता के लिए काम करती- मित्रों के लिए नहीं!

17 Sep 2021, 4:40 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हैं। 56 मरीज कोरोना से ठीक हुए और 1 मौत हुई। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 407 है।


17 Sep 2021, 4:17 PM

पीएम मोदी ने एससीओ के शिखर सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए से हस्ताक्षर समारोह में लिया हिस्सा

17 Sep 2021, 3:59 PM

प्रदेश में अभी तक देश में सबसे अधिक 7.59 करोड़ कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल


17 Sep 2021, 3:42 PM

देशभर में आज 1.5 करोड़ से ज़्यादा कोविड वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी है।

17 Sep 2021, 3:02 PM

'चारधाम यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को सभी तरह की तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं'

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर उत्तराखंड के चमोली के ज़िलाधिकारी हिमाशुं खुराना ने कहा, “स्वास्थ्य विभाग को सभी तरह की तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। चेक प्वाइंट पर टेस्टिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। जिन जगहों पर रोड बाधित होती है, वहां पर मशीनों को तैनात किया जाएगा।”


17 Sep 2021, 2:58 PM

दिल्ली: सीबीआई बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग

दिल्ली के लोधी रोड इलाके में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई बिल्डिंग के बेसमेंट में आज आग लग गई। इमारत के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को खाली करा लिया गया है।

17 Sep 2021, 2:53 PM

उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। बिहार के चुनाव में बेईमानी EVM और DM ने की लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने जवाब दिया। हमें इस बार EVM और DM से सावधान रहना होगा।”


17 Sep 2021, 2:50 PM

दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया

17 Sep 2021, 2:31 PM

SC ने 11वीं कक्षा की परीक्षा शारीरिक रूप से आयोजित करने के केरल सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच, ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा शारीरिक रूप से आयोजित करने के केरल सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया।


17 Sep 2021, 2:16 PM

महाराष्ट्र सरकार ने 19 सितंबर को गणेश विसर्जन के अवसर पर पुणे शहर, छावनी और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें बंद रखने का फैसला किया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा, “19 सितंबर को गणेश विसर्जन के अवसर पर हमने पुणे शहर, पुणे छावनी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। रेस्टोरेंट और होटल खुले रहेंगे, आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी।”

17 Sep 2021, 2:14 PM

बंगाल: अर्पिता घोष को तत्काल प्रभाव से TMC का महासचिव नियुक्त किया गया


17 Sep 2021, 2:03 PM

यूपी: सीएम योगी ने 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना' के तहत प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट, पीएम मुद्रा योजना के तहत चेक बंटे 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना' के अंतर्गत प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत चेक वितरित किया।

17 Sep 2021, 1:27 PM

तालिबान राज में अफगानियों के सामने बड़ी मुसीबत! अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने खींचे अफगानिस्तान से हाथ

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद अफगानियों के सामने मानवीय संकट खड़ा हो गया है। देश भुखमरी की कगार पर खड़ा है। लोगों की आय के साधन खत्म हो चुके हैं। बैंकों के पास फंड नहीं है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी अफगानिस्तान से अपने हाथ खींच लिए हैं।

मुद्रा कोष के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा कि जब तक तालिबान को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का रुख स्पष्ट नहीं हो जाता और इसे वैश्विक मान्यता नहीं मिल जाती तब तक वह सरकार के साथ अपने रिश्तों को बढ़ावा नहीं देंगे।


17 Sep 2021, 1:01 PM

दिल्ली कोर्ट ने LJP सांसद प्रिंस राज की अग्रिम जमानत याचिका पर उनके खिलाफ कथित बलात्कार के मामले में आदेश सुरक्षित रखा

17 Sep 2021, 12:30 PM

ताजिकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात की


17 Sep 2021, 12:08 PM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 15,27,420 सैंपल टेस्ट किए गए 

17 Sep 2021, 12:07 PM

दिल्ली: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन के लिए मार्च निकाला

तीन कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन के लिए मार्च निकाला।


17 Sep 2021, 11:43 AM

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखनऊ में GST परिषद की 45वीं बैठक की अध्यक्षता की 

17 Sep 2021, 11:30 AM

महाराष्ट्र के नाशिक में एक मिठाई की दुकान में 12,000 रुपये किलो के मोदक बिक रहे 

देशभर में गणेश उत्सव का त्योहार जारी है। इस दौरान महाराष्ट्र के नाशिक में एक मिठाई की दुकान में 12,000 रुपये किलो के मोदक बिक रहे हैं। दुकान के मालिक दीपक चौधरी ने बताया, "सोने के मोदक की मांग है। इसके साथ हमने 25 प्रकार के और मोदक भी बनाए हैं।"


17 Sep 2021, 11:01 AM

कृषि कानून के 1 साल पूरे होने पर दिल्ली में अकाली दल का 'ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च', जाम के झाम में फंसे लोग

केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को पास किए जाने के एक साल पूरा होने पर अकाली दल द्वारा दिल्ली में 'ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च' किया जा रहा है। इस बीच हरियाणा से दिल्ली आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। राजधानी की सीमाएं सील होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलग-अलग इलाकों में भीषण जाम लग गया है।

17 Sep 2021, 10:24 AM

तीन कृषि कानून के खिलाफ अकाली दल के विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली के शंकर रोड इलाके में प्रदर्शन 


17 Sep 2021, 10:10 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 34,403 नए केस आए सामने

17 Sep 2021, 9:48 AM

कृषि कानूनों का विरोध: गुरुद्वारा रकाब गंज पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

तीन कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर दिल्ली में आज शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व में गुरुद्वारा रकाब गंज से संसद तक होने वाले मार्च को देखते हुए गुरुद्वारा रकाब गंज पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


17 Sep 2021, 9:27 AM

कर्नाटक: सीएम बसवराज बोम्मई कल्याण कर्नाटक उत्सव दिवस के अवसर पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कल्याण कर्नाटक उत्सव दिवस के अवसर पर कलबुर्गी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

17 Sep 2021, 9:15 AM

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई


17 Sep 2021, 9:03 AM

दिल्ली: तीन कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर आज अकाली दल का 'सब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च', सुरक्षा कड़ी

तीन कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल द्वारा दिल्ली में घोषित 'ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च' को देखते हुए शंकर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

17 Sep 2021, 9:02 AM

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन के अवसर पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं


17 Sep 2021, 8:38 AM

मध्य प्रदेश: मॉडल श्रेया कुमार द्वारा ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश में मॉडल श्रेया कुमार द्वारा ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एसएचओ तहजीब कॉजी ने बताया, "श्रेया को नोटिस देकर उनके ख़िलाफ़ दर्ज़ हुई FIR के बारे में उन्हें सूचित कर दिया गया है। उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।"

17 Sep 2021, 8:36 AM

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोलकाता में पीएम मोदी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर राजभवन में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा, "पीएम को जन्मदिन की बधाई और इस उपलक्ष्य में पहले के भांति राजभवन में जिस उम्र में उन्होंने पदार्पण किया है उतने पेड़ लगाएं जा रहे हैं।"


17 Sep 2021, 8:35 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,121 नए मामले सामने आए, 3 लोगों की मौत

17 Sep 2021, 8:23 AM

यूपी के बांदा में वायरल बुखार का कहर! एक दिन में सामने आए 400 मरीज, अब तक 4 हजार लोग चपेट में आए

उत्तर प्रदेश के बांदा में वायरल बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला मलेरिया अधिकारी और सीएमएस ने बताया कि पूरे जिले में गुरुवार को करीब 400 मरीज सामने आए। इसमें से 51 बच्चे शामिल हैं। जिले में अब तक 4000 मरीज वायरल बुखार की चपेट में आ चुके हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia