बड़ी खबर LIVE: महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत की होगी सीबीआई जांच, योगी सरकार ने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की अब सीबीआई जांच होगी। यूपी सरकार ने बताया कि इस मामले की प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर सीबीआई से जांच कराने की संस्तुति की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

22 Sep 2021, 11:38 PM

महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत की होगी सीबीआई जांच, योगी सरकार ने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की अब सीबीआई जांच होगी। यूपी सरकार ने बताया कि इस मामले की प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर सीबीआई से जांच कराने की संस्तुति की गई है।

22 Sep 2021, 11:14 PM

तमिलनाडु में आज कोरोना के 1682 नए केस मिले, 21 लोगों की मौत

22 Sep 2021, 11:13 PM

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मारी, पुलिस ने इलाके को घेरा


22 Sep 2021, 10:48 PM

NEET के खिलाफ उभरने लगा राज्यों का विरोध, तमिलनाडु के रद्द करने के बाद अब महाराष्ट्र ने दिए संकेत 

महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने कहा कि तमिलनाडु ने नीट परीक्षाओं को रद्द कर दिया, जिसने चर्चाओं को जन्म दिया कि नीट राज्यों के लिए सही है या नहीं और छात्रों के भविष्य के लिए क्या बेहतर होगा। हम सभी जानकारी एकत्र करेंगे और नफा-नुकसान पर विचार करने के बाद निर्णय लेंगे। हम सरकार का रुख साफ करेंगे।

22 Sep 2021, 10:40 PM

महाराष्ट्रः पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने एक व्यक्ति को शादी के बहाने 50 से अधिक महिलाओं को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में पुलिस ने 50 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि हमें 2 महिलाओं से शिकायतें मिली थीं, जिन्होंने आरोप लगाया कि शख्स ने उनसे 14 लाख रुपये और 20,000 रुपये की ठगी की। उसके खिलाफ चेन्नई में एक महिला के साथ 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था। उसने 50 से ज्यादा महिलाओं को ठगा है।


22 Sep 2021, 9:48 PM

हरिद्वार में सील आश्रम को अवैध तरीके से चला रहा था आनंद गिरि, फिर से किया गया सील

उत्तराखंड के हरिद्वार में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने आनंद गिरी के आश्रम को सील कर दिया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वीएस पांडे ने कहा कि 13 मई को इसे सील किया गया था और इसे हटाने का कोई आदेश नहीं दिया गया था। जब मुझे पता चला कि सील हटा दी गई है, तो मैंने क्षेत्र के जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उसे फिर से सील कर दिया।

22 Sep 2021, 9:39 PM

कोरोना के दबाव के बावजूद राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी से आमने-सामने मुलाकात की पहल कीः भारतीय राजदूत

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं हम अभी भी कोविड के दबाव में हैं और खासकर अमेरिका भी, लेकिन राष्ट्रपति बिडेन ने आगे बढ़कर पीएम मोदी को अपने पहले आमने-सामने की मुलाकात के लिए आमंत्रित करने की पहल की है।


22 Sep 2021, 9:34 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का ऐलान, भारत में 2022 के अंत तक एक बिलियन टीके का उत्पादन करने में मदद करेगा क्वाड

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारी क्वाड साझेदारी 2022 के अंत तक वैश्विक आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए भारत में कम से कम एक बिलियन वैक्सीन खुराक का उत्पादन करने में मदद करने की राह पर है।

22 Sep 2021, 8:55 PM

आंध्र हाईकोर्ट ने टीटीडी विशेष आमंत्रितों की नियुक्ति पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड के 52 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त करने के राज्य सरकार के आदेश (जीओ) पर रोक लगा दी है। तीन जनहित याचिकाओं (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए, अदालत ने एक अंतरिम आदेश पारित किया, जिसमें जीओ 568 को 50 सदस्यों को विशेष आमंत्रित के रूप में नियुक्त किया गया और जीओ 569 ने दो अन्य को पदेन सदस्यों के रूप में नियुक्त किया था।

जनहित याचिका भारतीय जनता पार्टी के नेता जी भानुप्रकाश रेड्डी, तेलुगु देशम पार्टी के नेता एम उमामहेश्वर नायडू और हिंदू जनशक्ति संक्षेम संघ के संस्थापक के ललित कुमार द्वारा दायर की गई थी।


22 Sep 2021, 8:52 PM

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एससीओ शांति मिशन अभ्यास में भाग लेने रूस पहुंचे

22 Sep 2021, 8:42 PM

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की


22 Sep 2021, 8:37 PM

दिल्ली: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की

22 Sep 2021, 8:19 PM

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 102 नए मामले


22 Sep 2021, 8:18 PM

महाराष्ट्र में कोरोना से 48 और लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 3608 नए मामले

22 Sep 2021, 8:11 PM

दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की


22 Sep 2021, 8:04 PM

कर्नाटक में कोरोना के 847 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 20 मरीजों की मौत

22 Sep 2021, 8:03 PM

गुजरात: वडोदरा में बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात


22 Sep 2021, 7:54 PM

IPL 2021 DC Vs SRH : हैदराबाद को दूसरा झटका, साहा 18 रन बनाकर आउट, स्कोर- 29/2

22 Sep 2021, 7:45 PM

उत्तर प्रदेश: महंत नरेंद्र गिरि मौत के मामले में एक और आरोपी संदीप तिवारी की गिरफ़्तारी


22 Sep 2021, 7:39 PM

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा: 23 सितंबर को पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी में ग्लोबल सीईओ से मुलाकात करेंगे

22 Sep 2021, 7:36 PM

IPL 2021 DC Vs SRH : हैदराबाद को पहले ओवर में ही झटका, डेविड वार्नर 0 पर आउट


22 Sep 2021, 7:28 PM

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, लखनऊ में बैठक

22 Sep 2021, 7:13 PM

IPL 2021 DC Vs SRH : हैदराबाद की पहले बैटिंग, दिल्ली में श्रेयस अय्यर की वापसी


22 Sep 2021, 7:00 PM

पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने पहले ही काफ़ी कदम उठाए हैं, पिछले 3 सालों में 4,000 से अधिक मशीनें किसान समूहों को दिए गए, 1 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर तक पराली जलाने पर प्रतिबंध रहेगा: डिप्टी कमिश्नर लुधियाना वरिंदर शर्मा, पंजाब

22 Sep 2021, 6:38 PM

दिल्ली: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की


22 Sep 2021, 6:27 PM

केरल में कोरोना के 19675 नए मामले, बीते 24 घंटे में 142 और लोगों की मौत

22 Sep 2021, 6:19 PM

देश को घुन लगा है और मित्रों की गोद में सो रही केंद्र सरकार, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 21 हजार करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ने जाने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, देश को घुन लगा है और केंद्र सरकार मित्रों की गोद में सो रही है। क्या इस ज़हर से बर्बाद हो रहे सैकड़ों परिवारों की ज़िम्मेदारी केंद्र सरकार की नहीं है?


22 Sep 2021, 6:08 PM

एनजीटी ने 3 नदियों में पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर जुर्माना लगाया

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीन नदियों महानंदा, जोरापानी और फुलेश्वरी के पानी की गुणवत्ता बहाल करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अंतरिम मुआवजे के रूप में दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यायिक और विशेषज्ञ सदस्यों के साथ इसके अध्यक्ष आदर्श गोयल की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय पीठ ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को जनवरी 2022 में सुनवाई की अगली तारीख पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित होने का भी निर्देश दिया।

याचिकाकर्ताओं ने 2016 में तीनों नदियों में प्रदूषण की शिकायत को हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) से की थी। 20 सितंबर को सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने बताया कि उसने इस विषय पर लगभग एक दर्जन आदेश पारित किए थे, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई है।

22 Sep 2021, 6:06 PM

COVID-19 पीड़ितों के परिजनों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) से अनुग्रह सहायता प्रदान की जाएगी


22 Sep 2021, 6:05 PM

आतंकी संबंधों के कारण जम्मू-कश्मीर के 6 सरकारी कर्मचारियों को किया जाएगा बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर सरकार के कर्मचारियों के इतिहास को सत्यापित करने के लिए नामित समिति ने बुधवार को छह कर्मचारियों को उनके आतंकवाद से जुड़े होने के कारण बर्खास्त करने की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के कारण सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश करने वाली नामित समिति ने छह कर्मचारियों को बर्खास्त करने की सिफारिश की है।

IANS

22 Sep 2021, 5:26 PM

महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी में पानी बढ़ने से नासिक में बाढ़ जैसे हालात


22 Sep 2021, 5:22 PM

नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, हम आपको भारत को तालिबान जैसा नहीं बनाने देंगे, हम किसी को भी भारत को बांटने नहीं देंगे: ममता बनर्जी

22 Sep 2021, 5:21 PM

पश्चिम बंगाल में हिंसा और अन्य अपराधों के संबंध में सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर दो और मामले दर्ज किए


22 Sep 2021, 5:14 PM

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1365 नए मामले, 8 मरीजों की मौत

22 Sep 2021, 5:13 PM

प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला, आनंद गिरि को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया


22 Sep 2021, 5:12 PM

महाराष्ट्र: बीजेपी नेता प्रवीण दारेकर के खिलाफ केस दर्ज, एनसीपी और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप

22 Sep 2021, 5:08 PM

बीजेपी एक 'जुमला' पार्टी है, वे झूठ कहते हैं कि हम राज्य में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा की अनुमति नहीं देते हैं: सीएम ममता बनर्जी


22 Sep 2021, 4:59 PM

मौजूदा सरकार में सिर्फ जनता और गरीब के अधिकार को लूटने का काम हो रहा: तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “मौजूदा सरकार में सिर्फ जनता और गरीब के अधिकार को लूटने का काम हो रहा है। कटियार ज़िले के प्रत्याशी रहें तारकिशोर के परिवार को 53 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट देना जांच का विषय है। इसमें पूरी तरीके से भ्रष्टाचार हुआ है। नीतीश जी को इसे स्पष्ट करना चाहिए: तेजस्वी यादव, RJD मौजूदा सरकार में सिर्फ जनता और गरीब के अधिकार को लूटने का काम हो रहा है। कटियार ज़िले के प्रत्याशी रहें तारकिशोर के परिवार को 53 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट देना जांच का विषय है। इसमें पूरी तरीके से भ्रष्टाचार हुआ है। नीतीश जी को इसे स्पष्ट करना चाहिए।”

22 Sep 2021, 4:52 PM

पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के वाहनों पर हमला, पांच लोग मारे गए

हमलावरों ने बुधवार को पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के वाहनों पर हमला किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगस्त के मध्य में देश के समूह के अधिग्रहण के बाद से इस ताजा हिंसा में कम से कम दो लड़ाके और तीन नागरिक मारे गए।


22 Sep 2021, 4:43 PM

मध्य प्रदेश: पन्ना में एक युवती की ऑख में कुछ बदमाशों ने तेजाब डाला

22 Sep 2021, 4:35 PM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 30 नए केस आए सामने

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30 नए मामले सामने आए, 19 रिकवरी और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई।


22 Sep 2021, 4:17 PM

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद

22 Sep 2021, 4:07 PM

पुडुचेरी: बीजेपी उम्मीदवार एस. सेल्वागणपति ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।


22 Sep 2021, 3:56 PM

ब्रह्मलीन नरेन्द्र गिरि को दी गयी भू समाधि, उमड़ा जनसैलाब

अखिल भारतीय आखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत दीवंगत नरेन्द्र गिरि को भू समाधि दे दी गयी है। पोस्टमार्टम के बाद उनका शरीर बाघम्बरी गद्दी पर लाया गया। इस दौरान फूलों से सजे वाहन पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया। इसके बाद उनकी अन्तिम यात्रा शहर के मार्गों से होते हुए संगम पहुंची। वहां स्नान आदि कराने के बाद लेटे हुए हनुमान मंदिर के बाद फिर वापस मठ ले जाया गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंहत को समाधि दे दी गयी। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही।

22 Sep 2021, 3:53 PM

नेपाल ने भारत से अपने राजदूत को वापस बुलाया

नेपाल की शेर बहादुर देउबा सरकार ने मंगलवार को पूर्व में के.पी शर्मा ओली सरकरा द्वारा नियुक्त 12 राजदूतों सहित भारत के राजदूत नीलांबर आचार्य को वापस बुलाने का फैसला किया है।


22 Sep 2021, 3:40 PM

दिल्ली: मनोनीत वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वी.आर. चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

22 Sep 2021, 3:34 PM

मध्य प्रदेश: इंदौर में IPL में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ़्तार किया।


22 Sep 2021, 3:20 PM

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए

आईपीएल के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को बाकी टीम से अलग कर लिया है। मेडिकल टीम ने खिलाड़ी के 6 करीबी संपर्कों की भी पहचान की है।

22 Sep 2021, 3:02 PM

एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया 


22 Sep 2021, 3:00 PM

 जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने 6 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संबंध रखने का आरोप

जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने 6 कर्मचारियों को आतंकी संबंध रखने और ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम करने की वजह से बर्खास्त कर दिया है।

22 Sep 2021, 2:58 PM

महंत नरेंद्र गिरि को बाघंबरी मठ में दी गई भू-समाधि

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को बाघंबरी मठ में भू-समाधि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद हैं।


22 Sep 2021, 2:28 PM

महंत नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर बाघंबरी मठ लाया गया, भू-समाधि की प्रक्रिया शुरू

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को बाघंबरी मठ लाया गया है। उन्हें भू-समाधि दी जा रही है। मंत्रोच्चार शुरू हो गए हैं और बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद हैं।

22 Sep 2021, 2:00 PM

तनवीर अख्तर का कोरोना की वजह से निधन हो गया इसलिए हम सबने तय किया कि उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया जाए: सीएम नीतीश

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “रोजिना नाजिश जेडीयू और पूरे एनडीए की विधान परिषद उपचुनाव में उम्मीदवार हैं। तनवीर अख्तर का कोरोना की वजह से निधन हो गया इसलिए हम सबने तय किया कि उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया जाए।”


22 Sep 2021, 1:39 PM

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को प्रयागराज के संगम में स्नान करवाया गया  

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को प्रयागराज के संगम में स्नान करवाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को हनुमान मंदिर में ले जाया जाएगा और फिर अंत में भूसमाधि दी जाएगी।

22 Sep 2021, 1:24 PM

जांच के अनुसार, मौलाना के ट्रस्ट के खाते में एकमुश्त 1.5 करोड़ रुपया बहरीन से आया है: प्रशांत कुमार  

यूपी के एडीजी कानून-व्यवस्था ने कहा, “अभी तक की जांच के अनुसार मौलाना के ट्रस्ट के खाते में एकमुश्त 1.5 करोड़ रुपया बहरीन से आया है। अब तक की जांच से कुल 3 करोड़ रुपये की फंडिंग के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। बीती रात लगभग 9 बजे मौलाना कलीम सिद्दिकी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है।”


22 Sep 2021, 1:09 PM

बिहार: पडोसी के घर टीवी देखने गई नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी 5 बच्चों का पिता फरार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासाहन थाना क्षेत्र में पड़ेसी के घर टीवी देखने गई एक सात वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी पांच बच्चों का पिता बताया जाता है।

22 Sep 2021, 1:09 PM

निपाह महामारी को रोकने के लिए सुअर के फार्म को बंद करें: पेटा

केरल में निपाह वायरस से 12 साल के बच्चे की मौत के बाद पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने केरल के पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री जे. चिंचरानी से अनुरोध किया कि संक्रमण के और प्रसार और संभावित महामारी को रोकने के लिए राज्य में सुअर फार्मों को बंद किया जाए।


22 Sep 2021, 12:59 PM

कांग्रेस चाणक्य विश्वविद्यालय विधेयक 2021 का विरोध कर रही है

22 Sep 2021, 12:44 PM

यूपी मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस द्वारा भंडाफोड़ करने वाले भारत के सबसे बड़े धर्मांतरण सिंडिकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

यूपी के एडीजी कानून-व्यवस्था ने कहा, “20 जून को अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने वाले लोग गिरफ्तार गिए गए थे।इस संबंध में मुकदमा दर्ज़ किया गया था। उमर गौतम और इसके साथियों को ब्रिटिश आधारित संस्था से लगभग 57 करोड़ रुपये की फंडिंग की गई थी। जिसके खर्च का ब्योरा अभियुक्त नहीं दे पाए।”

उन्होंने कहा, “इस संबंध में आज के अभियुक्त को छोड़कर कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए थे जिसमें से 6 के खिलाफ विभिन्न तिथियों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, 4 के खिलाफ जांच चल रही है।”


22 Sep 2021, 12:23 PM

राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार सिर्फ मित्रों के साथ और मैं देश के साथ हूं और रहूंगा

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार सिर्फ मित्रों के साथ है। लेकिन देश अधिकार और आत्मसम्मान के लिए सत्याग्रह कर रहे किसान-मजदूर-विद्यार्थी के साथ है। और मैं हमेशा देश के साथ हूं और रहूंगा।”

22 Sep 2021, 12:08 PM

पुडुचेरी में 24 घंटे में कोरोना के 117 नए केस आए सामने, 2 लोगों की मौत 


22 Sep 2021, 11:58 AM

चंडीगढ़: ‘वर्ल्ड कार फ्री डे’ के अवसर पर  सीएम मनोहर लाल खट्टर और उनका मंत्रिमंडल साइकिल से सचिवालय पहुंचा

‘वर्ल्ड कार फ्री डे’ के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनका मंत्रिमंडल साइकिल से सचिवालय पहुंचा। मुख्यमंत्री ने कहा, "कार फ्री डे को मनाने का मतलब है कि डीज़ल-पेट्रोल पर चलने वाली गाड़ियां कम हों और ई-वाहन को लोग अपनाएं जिससे प्रदूषण में कमी आए।"

22 Sep 2021, 11:50 AM

‘महंत नरेंद्र गिरि की फांसी लगाने से हुई मौत’, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

महंत नरेंद्र गिरि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ी बात निकल कर सामने आई है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र गिरि की मौत दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की वजह बताया गया है।


22 Sep 2021, 11:38 AM

SC ने कहा- NDA प्रवेश परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को शामिल होने के अपने अंतरिम आदेश को नहीं कर सकता रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह इस साल नवंबर में होने वाली एनडीए प्रवेश परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को शामिल होने के अपने अंतरिम आदेश को रद्द नहीं कर सकता है।

22 Sep 2021, 11:35 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के लिए रवाना हुए। वे वहां पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड नेताओं की समिट में भाग लेंगे, द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।


22 Sep 2021, 11:25 AM

शुरू हुई महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा, भू-समाधि से पहले संगम ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। मठ से नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को संगम ले जाया जाएगा, जहां स्नान होना है। उसके बाद लेटे हनुमान मंदिर तक पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा और अंत में भूसमाधि दी जाएगी। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी अंतिम यात्रा के दौरान मौजूद रहे।

22 Sep 2021, 11:12 AM

दिल्ली में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 39 मामले सामने आए

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया, “दिल्ली में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 39 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी दर 0.06% है और कोरोना से कोई मृत्यु नहीं हुई है। कोरोना पिछले 2 महीनों से नियंत्रण में हैं। जनता से अपील है कि कोविड दिशानिर्देशों का पालन करें।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली में 19 सितंबर तक के महीने में डेंगू के 87 मामले आए हैं। पिछले साल ये आंकड़ा 188 था। सरकार ने डेंगू को लेकर अभियान चलाया है जो सफल रहा है।”


22 Sep 2021, 11:01 AM

हरियाणा के पूर्व सीएम और सीएलपी के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आज चंडीगढ़ में सीएलपी की बैठक बुलाई

22 Sep 2021, 11:00 AM

बंगाल: भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिए हरदीप सिंह पुरी और प्रियंका टिबरीवाल ने घर-घर प्रचार अभियान शुरू किया

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रियंका टिबरीवाल ने घर-घर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।


22 Sep 2021, 10:32 AM

यूपी में 2 दलित बहनों को जिंदा जलाने पर 7 को उम्रकैद

मुरादाबाद में 2010 में दो दलित बहनों को आग लगाने के मामले में एक विशेष एससी/एसटी अदालत ने सात लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

22 Sep 2021, 10:21 AM

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। पांच डाक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक शव का पोस्टमार्टम किया है। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई और जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ अखाड़ों के पदाधिकारी और साधु संत मौजूद रहे। 


22 Sep 2021, 9:51 AM

ठाणे: घोड़बंदर रोड पर गड्ढों से बचने के प्रयास में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 23 साल के युवक की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड पर गड्ढों से बचने के प्रयास में मंगलवार को बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से मुंब्रा निवासी 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ठाणे नगर निगम ने यह जानकारी दी है।

22 Sep 2021, 9:38 AM

SAARC देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द, बैठक में तालिबान को शामिल करने की मांग कर रहा था पाकिस्तान

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 76वें सत्र से इतर होने वाली SAARC देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान SAARC की इस बैठक में तालिबान के प्रतिनिधि को शामिल होने देने की अनुमति देने की वकालत कर रहा था। इसके बाद यह बैठक रद्द कर दी गई।


22 Sep 2021, 9:34 AM

'साथ' कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन राज्य में 35,000 से अधिक नौकरियों का सृजन करेगा

जम्मू-कश्मीर के 'साथ' कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन राज्य में 35,000 से अधिक नौकरियों का सृजन करेगा। JKRLM की मिशन डायरेक्टर डॉ.सैयद सेहरिश असगर ने बताया,''इसके तहत हमने 12 क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को क्षमता के आधार पर प्रक्रिया के तहत चुनाव किया।''

22 Sep 2021, 9:31 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के करीब 27 हजार नए केस आए सामने, 383 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,964 नए मामले आए, 34,167 रिकवरी हुईं और 383 लोगों की कोरोना से मौत हुई।


22 Sep 2021, 9:24 AM

सहयोगियों के साथ दरार के बीच संयुक्त राष्ट्र की शुरूआत में बाइडन ने 'अथक कूटनीति' का वादा किया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र में एक भाषण में कहा कि अमेरिका दो दशक के अफगान युद्ध को समाप्त करने के बाद कूटनीति का एक नया अध्याय खोल रहा है।

22 Sep 2021, 8:49 AM

महाराष्ट्र: स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स और रैपिड रेस्क्यू टीम गढ़चिरौली में 15 लोगों की जान लेने वाले बाघ को ढूंढ रही  

बाघ के आतंक से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के गांवों में 15 लोगों ने जान गंवा चुके हैं। स्पेशल टायगर प्रोटेक्शन फोर्स के दिलीप ने कहा,"कैमरा ट्रैप, स्थानीय लोगों कि मदद से बाघ को पकड़ने की कोशिश चल रही है। 15 जान जाने से लोगों में उसे मारने के लिए रोष है। आदेश के बाहर जाकर कुछ नहीं कर सकते।"


22 Sep 2021, 8:26 AM

प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया

प्रयागराज में महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

22 Sep 2021, 8:19 AM

25 करोड़ रुपये मूल्य की 5 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को गिरफ्तार मुंबई कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार


22 Sep 2021, 8:10 AM

'मेरठ में अब तक डेंगू के कुल सक्रिय मामले 115 हैं'

मेरठ में अब तक डेंगू के कुल सक्रिय मामले 115 हैं जिसमें आज 26 नए मामले आए। हम एंटी-लार्वा अभियान चला रहे हैं। अस्पताल या अन्य किसी माध्यम से हमें जब डेंगू के मामले की जानकारी मिलती है तो टीम वहां जाती है और घर में एंटी-लार्वा स्प्रे करती है।

22 Sep 2021, 8:07 AM

अगले दो घंटे में दिल्ली, यूपी और हरियाणा के इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और डीग (राजस्थान) के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।


22 Sep 2021, 8:06 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,355 नए मामले सामने आए

22 Sep 2021, 7:56 AM

तालिबान का ऐलान, बताया- संयुक्त राष्ट्र में कौन होगा अफगानिस्तान का राजदूत

संयुक्त राष्ट्र में सुहैल शाहीन अफगानिस्तान के राजदूत होंगे। तालिबान ने इस बात की घोषणा कर दी है। इस हफ्ते शाहीन को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर बोलना है। इसके लिए तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र से पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

तालिबान ने कहा है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान और युद्ध ग्रस्त देश के पुर्ननिर्माण के लिए मदद चाहते हैं। तालिबान के विदेश मंत्री आमीर खान मुत्तकी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस को लिखे गए पत्र में आग्रह किया था कि संयुक्त राष्ट्र के मंच पर तालिबान को भी बोलने का मौका मिले।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia