बड़ी खबर LIVE: CISF ने 50 मीटर ऊंचे लिफ्ट में फंसे दो श्रमिकों की जान बचाई, मध्य प्रदेश के थर्मल पावर स्टेशन की घटना

सीआईएसएफ कर्मियों ने आज मध्य प्रदेश के विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 2 श्रमिकों को बचाया, जो चिमनी में 50 मीटर की ऊंचाई पर अचानक यांत्रिक लिफ्ट के खराब होने से उसमें फंस गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

23 Oct 2021, 12:07 AM

आरएसएस के कई विचार वामपंथी विचारों की तरह, खुद को कभी नहीं कहा दक्षिणपंथी- दत्तात्रेय होसबले

आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबले ने दिल्ली में आरएसएस नेता राम माधव द्वारा लिखित पुस्तक- द हिंदुत्व प्रतिमान का विमोचन करते हुए कहा कि मैं आरएसएस से हूं, हमने संघ के प्रशिक्षण शिविरों में अपने प्रवचन में कभी नहीं कहा कि हम दक्षिणपंथी हैं। हमारे कई विचार वामपंथी विचारों की तरह हैं।

22 Oct 2021, 11:40 PM

CISF ने 50 मीटर ऊंचे लिफ्ट में फंसे दो श्रमिकों की जान बचाई, मध्य प्रदेश के थर्मल पावर स्टेशन की घटना

सीआईएसएफ कर्मियों ने आज मध्य प्रदेश के विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 2 श्रमिकों को बचाया, जो चिमनी में 50 मीटर की ऊंचाई पर अचानक यांत्रिक लिफ्ट के खराब होने से उसमें फंस गए थे।

22 Oct 2021, 11:37 PM

उत्तराखंड में युद्धस्तर पर बंद सड़के खोलने का काम जारी, अधिकारियों को फोन बंद नहीं करने के आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास में सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा राहत कार्यों में तेजी लाई जाए, बन्द सड़कों को खोलने के लिए आवश्यक उपकरणों एवं मानव संसाधन की व्यवस्था कर युद्धस्तर पर दिन रात कार्य किया जाए। इस दौरान अधिकारियों को अपने फोन बंद नहीं रखने का भी आदेश दिया गया।


22 Oct 2021, 11:34 PM

ओडिशा के भुवनेश्वर में कोरोना के कारण दीए का कारोबार प्रभावित, कारीगलों के सामने खड़ा हुआ संकट

22 Oct 2021, 11:13 PM

दिल्ली में कल बदला रहेगा मौसम का मिजाज, रात तक बूंदाबांदी संभव, जम्मू-कश्मीर, पंजाब में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। दिल्ली में कल बादल छाए रहेंगे, जम्मू-कश्मीर में बारिश शुरू होगी। दिल्ली में 23 अक्टूबर की रात या 24 अक्टूबर की सुबह बूंदाबांदी हो सकती है। पंजाब में अच्छी बारिश होगी, उत्तराखंड और अन्य क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी।


22 Oct 2021, 10:52 PM

लाहौर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक के समर्थकों के साथ संघर्ष में तीन पुलिस वालों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के पंजाब की पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम लाहौर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के समर्थकों के साथ संघर्ष में तीन पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए हैं।

22 Oct 2021, 10:50 PM

कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा- पंजाब को 'पंजाबियत' के दम पर आगे ले जाने के लिए सबको साथ लेकर चलूंगा

कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझ पर भरोसा जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मैं पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक ले जाऊंगा। पंजाब को 'पंजाबियत' के दम पर आगे ले जाने के लिए सबको साथ लेकर चलूंगा।


22 Oct 2021, 10:48 PM

कोलकाता इस्कॉन मंदिर ने बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं के खिलाफ शहर में पोस्टर लगाए

22 Oct 2021, 10:47 PM

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने अक्टूबर महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि वह हाल ही में राज्य में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर वह अक्टूबर महीने का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान के तौर पर देंगे।


22 Oct 2021, 10:45 PM

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने अधिकारियों को दूरदराज के गांवों में मरीजों तक पहुंचने के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का निर्देश दिया

22 Oct 2021, 9:56 PM

जापान के पीएम ने उत्तराखंड और केरल में मारे गए लोगों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के जल्द ठीक होने की दी शुभकामाना


22 Oct 2021, 9:41 PM

हालिया घटनाओं को देखते हुए श्रीनगर शहर में ड्रोन ग्रिड बना, मकसद  अल्पसंख्यक इलाकों की निगरानी और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराना

22 Oct 2021, 9:31 PM

कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में, CRPF समेत सभी सुरक्षा बल घाटी में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयारः CRPF स्पेशल डीजी


22 Oct 2021, 9:26 PM

हरियाणा के गुरुग्राम में आज फिर निर्धारित जगह पर नमाज पढ़ने का हुआ विरोध

हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ लोगों ने आज फिर खाली पड़ी जमीन पर नमाज अदा करने का विरोध किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मैं लोगों से केवल उन विशिष्ट स्थानों पर प्रार्थना या नमाज अदा करने की अपील करना चाहता हूं जो प्रशासन और सरकार द्वारा तय की गई हैं।

22 Oct 2021, 8:55 PM

जम्मू कश्मीर: NIA ने 6 जगहों पर किया रेड, 8 लोग गिरफ्तार


22 Oct 2021, 8:53 PM

बिहार में 18 पिस्तौल के साथ 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार

बिहार के लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की मदद से पुलिस ने 18 अर्धनिर्मित पिस्तौल के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी इन पिस्तौलों को लेकर मुंगेर जा रहे थे, जहां इनको पूरी तरह तैयार किया जाना था। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर अवैध हथियारों की खेप लेकर पहुंचने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की रात कबैया थाना क्षेत्र के जमुई मोड़ के पास पुलिस ने वाहनों का तलाशी अभियान चला रखा था।

इसी क्रम में एक पिकअप वैन से जांच में 18 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किए गए।

22 Oct 2021, 8:38 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 74 फीसदी की उछाल दर्ज की, शुद्ध लाभ 13,680 करोड़ रुपये रहा


22 Oct 2021, 8:37 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 1152 नए मामले, बीते 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

22 Oct 2021, 8:31 PM

ओडिशा: गंजम में एक व्यक्ति के पास से 75 लाख रुपये नकद, 8.597 किलोग्राम आभूषण, 10 किलोग्राम अफीम और 34 किलोग्राम गांजा जब्त


22 Oct 2021, 8:20 PM

पोलैंड ने कोविशील्ड वैक्सीन को दी मान्यता, भारत से जाने पर नहीं होना होगा क्वारंटीन

22 Oct 2021, 8:17 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 846 नए मामले, बीते 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत


22 Oct 2021, 7:58 PM

पंजाब CM चरणजीत चन्नी ने PM मोदी से 11 अक्टूबर 2021 की अधिसूचना से पहले की मौजूद यथास्थिति को फिर से बहाल करने का आग्रह किया

22 Oct 2021, 7:57 PM

दिल्ली: ब्रिटेन की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस ने आज विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की


22 Oct 2021, 7:36 PM

मुंबई में कोरोना के 421 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत

22 Oct 2021, 7:34 PM

कर्नाटक में कोरोना के 378 नए मामले, बीते 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत


22 Oct 2021, 7:11 PM

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार, 25 अक्टूबर को एक बार फिर से अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया

22 Oct 2021, 6:57 PM

नामीबिया ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई किया


22 Oct 2021, 6:52 PM

विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक नोगोजी ओकोंजो-इवेला ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की 

22 Oct 2021, 6:33 PM

ड्रग्स केस: NCB दफ्तर से निकलीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे, 4 घंटे तक चली पूछताछ


22 Oct 2021, 6:12 PM

केरल में कोरोना के 9361 नए मामले, बीते 24 घंटे में 99 मरीजों की मौत

22 Oct 2021, 6:08 PM

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पास सिर्फ 2 मुद्दे, एक धर्मांतरण और दूसरा सांप्रदायिकता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


22 Oct 2021, 6:01 PM

'बीते 6 साल में देश छोड़कर चले गए 35000 कारोबारी, डर का माहौल', मोदी सरकार पर गंभीर आरोप 

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मित्रा ने कहा कि साल 2014 से 2020 के छह साल के दौरान करीब 35,000 कारोबारी देश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि डर के मौहाल की वजह से कारोबारी देश छोड़ रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी इस मामले पर संसद में श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।

22 Oct 2021, 5:47 PM

दिल्ली महिला आयोग ने पांच लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया

दिल्ली महिला आयोग ने 2 नाबालिग लड़कियों सहित 5 लड़कियों को मानव तस्करी से छुड़ाया है। आयोग को बीते 19 तारीख को एनजीओ शक्ति वाहिनी से सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि 5 लड़कियों को दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली से पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद आयोग ने फौरन एक टीम बनाई जो चाइल्डलाइन और दिल्ली पुलिस के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच 2 नाबालिग समेत 5 लड़कियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से छुड़ाया गया। बचाई गई लड़कियों की उम्र 15 साल, 17 साल, 19 साल, 20 साल है।


22 Oct 2021, 5:39 PM

भारत-इंग्लैंड के बीच जुलाई 2022 में खेला जाएगा टेस्ट सीरीज़ का पांचवां मैच: इंग्लैंड क्रिकेट

22 Oct 2021, 5:29 PM

संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करना हमेशा से BJP की आदत: कांग्रेस


22 Oct 2021, 5:14 PM

कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए न्याय की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ेगी, ये हमारी प्रतिज्ञा भी है और प्रतिबद्धता भी: प्रियंका गांधी

22 Oct 2021, 5:06 PM

केंद्र ने भारतीय टेलीग्राफ अधिकार (संशोधन) नियम, 2021 को अधिसूचित किया


22 Oct 2021, 4:57 PM

महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा स्थगित

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 21 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की आधिकारिक साइट mahatet.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

22 Oct 2021, 4:46 PM

जम्मू-कश्मीर सरकार ने हिरासत में लिए गए 26 बंदियों को आगरा के केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू और कश्मीर जन सुरक्षा अधिनियम, 1978 के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिए गए 26 बंदियों को उनके वर्तमान स्थान से केंद्रीय जेल, आगरा, उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से हटाने/स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।


22 Oct 2021, 4:31 PM

उत्तराखंड: चमोली जिले में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब बर्फ की मोटी चादर से ढका 

22 Oct 2021, 4:29 PM

मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही फ्लाइट में एक आदमी की अचानक तबीयत खराब होने के बाद फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही फ्लाइट में एक आदमी की अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सब इंस्पेक्टर ने बताया, "वे दिल्ली जा रहे थे, अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"


22 Oct 2021, 4:17 PM

मध्य प्रदेश: दिल्ली जा रही फ्लाइट में एक आदमी की अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

22 Oct 2021, 3:59 PM

कोविड महामारी ने मई 2021 तक 80 हजार से लेकर 1,80,000 स्वास्थ्य कर्मियों की जान ली: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी ने जनवरी 2020 से इस साल मई तक अनुमानित 80,000 से 180,000 स्वास्थ्य कर्मियों की जान ले ली है।


22 Oct 2021, 3:50 PM

हज 2022 को लेकर नवम्बर महीने में होगा आवेदनों की तारीख का एलान

दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की हज को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई, इसमें हज 2022 के शेड्यूल को लेकर चर्चा की हुई और हज 2022 की अधिकृत घोषणा नवम्बर के पहले हफ्ते में कर दी जायेगी, उसके साथ ही हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

22 Oct 2021, 3:48 PM

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोविड 19 के 3 नए मामले आए हैं


22 Oct 2021, 3:45 PM

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 101 तक पहुंची

नेपाल में बेमौसम बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है, जबकि 35 अन्य लोग अब भी लापता हैं।

22 Oct 2021, 3:35 PM

सीआईएसएफ ने अभिनेत्री सुधा चंद्रन से माफी मांगी


22 Oct 2021, 3:15 PM

आज भारत सरकार की टीम आ गई है वो पूरी क्षति का आंकलन कर रही है: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

22 Oct 2021, 2:56 PM

मुंबई में अभिनेत्री अनन्या पांडे NCB दफ्तर पहुंचीं, ड्रग्स केस में पूछताछ

मुंबई में अभिनेत्री अनन्या पांडे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ़्तर पहुंचीं है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। ड्रग्स केस में उनसे पूछताछ हो रही है। खबरों के मुताबिक, आर्यन और अनन्या पांड के बीच कुछ चैट्स सामने आए थे।


22 Oct 2021, 2:19 PM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोपियां मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जवान कर्णवीर सिंह को सतना में श्रद्धांजलि दी  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोपियां मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जवान कर्णवीर सिंह को सतना में श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा, " परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेंट की जाएगी। उनके भाई को शासकीय सेवा में रखा जाएगा, गांव में उनकी मूर्ति लगाई जाएगी।"

22 Oct 2021, 2:07 PM

कर्नाटक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बेंगलुरु में वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) का दौरा किया  


22 Oct 2021, 2:00 PM

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले शोएब अख्तर बोले, कोहली से भी बड़ा है उनकी टीम का ये खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बेशक विराट के फैंस हैं, लेकिन एक और भारतीय बल्लेबाज हैं जो उनके देश में विराट से ज्यादा पूजा जाता है। अख्तर के मुताबिक, पाकिस्तान के लोग विराट के तो मुरीद हैं लेकिन उनसे ज्यादा वह रोहित शर्मा के मुरीद हैं।

22 Oct 2021, 1:36 PM

मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोपियां मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जवान कर्णवीर सिंह को सतना में श्रद्धांजलि दी


22 Oct 2021, 1:14 PM

मुंबई की ऊंची इमारत में आग लगने से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ा

मुंबई की ऊंची इमारत में आग लगने से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। मुंबई दमकल विभाग के मुताबिक, शख्स ने बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

22 Oct 2021, 12:45 PM

दिल्लीः ब्रिटिश नौसेना प्रमुख एडमिरल टॉनी राडाकिन ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी


22 Oct 2021, 12:36 PM

महाराष्ट्रः मुंबई में करी रोड स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी आग

22 Oct 2021, 12:30 PM

चीन के साथ व्यापार बढ़ने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज


22 Oct 2021, 12:28 PM

महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ कमा चुकी है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रुपये कमा चुकी है। हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए, इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं।”

22 Oct 2021, 12:22 PM

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चयन से पहले गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की


22 Oct 2021, 12:21 PM

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक कल शाम 6 बजे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी

22 Oct 2021, 12:03 PM

सेना असम में पिनाका और स्मर्च मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम प्रदर्शित किया 


22 Oct 2021, 12:01 PM

बिहारः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने परिवार के साथ पटना में खादी मॉल का दौरा किया

22 Oct 2021, 11:43 AM

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में आईटीबीपी के 21 जवानों को फूड प्वाइजनिंग होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आईटीबीपी के 21 जवानों को फूड प्वाइजनिंग होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "21 जवानों को कल सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। परसों नॉनवेज खाने के बाद उनको तकलीफ शुरू हुई। सभी की स्थिति ठीक है।"


22 Oct 2021, 11:32 AM

हरियाणा के बहादुरगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ के बादली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक नाबालिग घायल हो गया।

22 Oct 2021, 11:16 AM

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की तीन दिवसीय केंद्रीय समिति की बैठक दिल्ली में चल रही है


22 Oct 2021, 11:14 AM

'यूपी के मुरादाबाद में लगभग 11 गांवों में फसल प्रभावित हुई'

यूपी के मुरादाबाद के जिलाधिकारी ने कहा, “लगभग 11 गांवों में फसल प्रभावित हुई है। पहले हम प्राथमिक सर्वे करा रहे हैं उसके बाद विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। हम अभी उन्हीं खेतों का सर्वे कर पा रहे हैं जहां से पानी निकल गया है।”

22 Oct 2021, 10:01 AM

पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, 100 करोड़ वैक्सीन डोज को बताया एक नए अध्याय की शुरूआत

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों आज मैं अपनी बात की शुरूआत एक वेद वाक्य के साथ करना चाहता हूं। हमारे देश ने एक तरफ 100 कर्तव्य का पालन किया तो दूसरी तरफ उसे बड़ी सफलता भी मिली। कल 21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों कर्तव्य शक्ति लगी है।”

पीएम मोदी ने कहा, "यह सफलता भारत की सफलता है। हर देशवासी की सफलता है। मैं इसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। साथियों 100 करोड़ वैक्सीन डोज यह केवल एक आंकड़ा नहीं है। यह देश के सामर्थ्य का प्रतिबिम्ब है। इतिहास के नए अध्याय की रचना है। यह उस नए भारत की तस्वीर है जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करना जानता है। यह उस नए भारत की तस्वीर है, जो अपने संकल्पों की सिद्धि के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करता है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज कई लोग भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तुलना दुनिया के दूसरे देशों से कर रहे हैं। भारत ने जिस तेजी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। उसकी सराहना भी हो रही है। हमने यह शुरुआत कहां से की। दुनियाय के दूसरे बड़े देशों के लिए वैक्सीन पर रिसर्च करना। वैक्सीन खोजना इसमें दशकों से इसमें महारत है। भारत अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन पर ही निर्भर करता रहा है। जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्य भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा। भारत दूसरे देशों से इतने वैक्सीन खरीदने का पैसा कहा से लाएगा। भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं। क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके?”

पीएम मोदी ने कहा, “आज यह 100 करोड़ वैक्सीन डोज हर सवाल का जवाब दे रहा है। भारत ने अपने नागरिकों को 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है वो भी मुफ्त। 100 करोड़ वैक्सीन डोज का एक प्रभाव यह भी होगा कि दुनिया भारत को कोरोना से सुरक्षित मानेगा। पूरी दुनिया आज भारत की इस ताकत को देख रहा है। महसूस कर रहा है। साथियों भारत का वैक्सीनेशन अभियान, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास और सबका प्रयास का सबसे जीवंत मिसाल है। कोरोना हामारी की शुरूआत में यह भी आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं कि भारत जैसे देश में इस माहामारी से लड़ना बहुत मुश्किल होगा। इतना संयम इतना अनुशासन कैसे चलेगा। लेकिन हमारे लिए लोकतंत्र का मतलब है सबका साथ। सबको साथ लेकर देश ने सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन का अभियान शुरू किया।”

उन्होंने कहा, “हमने महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में जनभागिदारी को अपनी पहली ताकत बनाया। देश ने अपनी एकजुटता को ऊर्जा देने के लिए ताली, थाली बजाई। दीए जलाए। तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी। लेकिन हम सभी को उसमें देश की एकता दिखी सामूहिक शक्ति का जागरण दिखा। इसी शक्ति ने कोविड वैक्सीनेशन में आज देश को इतने कम समय में 100 करोड़ तक पहुंचाया है। कितनी ही बार हमारे देश ने एक दिन में एक करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया। यह बहुत बड़ा सामर्थ्य है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल है जो आज बड़े बड़े देशों के पास नहीं है।”

उन्होंने कहा, “भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा। वैज्ञानिक आधारों पर पनपा है। वैज्ञानिक तरीकों से चारों दिशाओं में पहुंचा। हम सभी के लिए गर्व करने की बात है कि भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम साइंस बॉन्ड, साइंस ड्रिवन और साइंस बेस्ड रहा है। वैक्सीन बनने से पहले और वैक्सीन बनने तक इस अभियान में हर जगह साइंस और साइंटिफिक अप्रोच शामिल रही।”


22 Oct 2021, 9:58 AM

उत्तर प्रदेशः मुरादाबाद की कोसी और रामगंगा नदी में बाढ़ आने से किसानों की धान की फसल खराब

22 Oct 2021, 9:49 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के नर खास वन क्षेत्र में सेना का आतंकवाद रोधी अभियान आज 12वें दिन भी जारी  


22 Oct 2021, 9:42 AM

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस: एनसीबी ने बीती देर रात एक 24 साल के ड्रग तस्कर को हिरासत में लिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने बीती देर रात एक 24 साल के ड्रग तस्कर को हिरासत में लिया। वह इस मामले में मुख्य संदिग्ध है, जिसका नाम ड्रग्स से संबंधित चैट में सामने आया है।

22 Oct 2021, 9:38 AM

थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, किसान आंदोलन पर करेंगे बात?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देश में संबोधित करेंगे। सभी को इंतजार है कि वह किस मुद्दे पर बात करेंगे। सवाल यह भी है कि क्या पीएम मोदी किसान आंदोलन पर बात करेंगे?


22 Oct 2021, 9:27 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में पेट्रोल 115.62 और डीजल 104.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा

22 Oct 2021, 9:25 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15,786 नए मामले सामने आए


22 Oct 2021, 9:10 AM

सिंघु बॉर्डर पर मजदूर के साथ मारपीट करने, उसके पैर में फ्रैक्चर करने के आरोप में एक निहंग गिरफ्तार 

हरियाणा पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर मुफ्त में मुर्गा देने से इनकार करने पर एक मजदूर के साथ मारपीट करने, उसके पैर में फ्रैक्चर करने के आरोप में एक निहंग नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर दर्ज़ कर ली गई है।

22 Oct 2021, 9:04 AM

नोएडा के सूरजपुर में हुई युवती की हत्या का आरोप गिरफ्तार

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने कहा, “थाना सूरजपुर में एक युवती की हत्या और उसके घर में लूट की गई थी। कल रात इस मामले में अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया। पुलिस टीम को इसके साथ आलाकत्ल बरामद करने के लिए भेजा गया, इस दौरान उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल भिजवा दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।”


22 Oct 2021, 9:00 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 13,24,263 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 13,24,263 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 59,70,66,481 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

22 Oct 2021, 8:25 AM

इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस को गोवा में भारत के 52 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।


22 Oct 2021, 8:17 AM

दिल्ली में आजादपुर मंडी में सब्जियों के दाम बढ़े

दिल्ली में आजादपुर मंडी के सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश की वजह से सब्जियां खराब होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। एक सब्जी विक्रेता ने कहा, "भारी बारिश और पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्जियां महंगी हुई हैं। हर दिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं।"

22 Oct 2021, 8:11 AM

मिजोरम में कोरोना वायरस के 737 नए मामले सामने आए


22 Oct 2021, 8:11 AM

देश में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में आज फिर तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 106.89 रुपये प्रति लीटर डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

22 Oct 2021, 8:00 AM

पीएम मोदी सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित, क्या घोषणा करेंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई है। पीएम मोदी का संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब एक दिन पहले ही देश में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia