बड़ी खबर LIVE: लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा को पुलिस रिमांड में हुआ डेंगू, जेल अस्पताल में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस हिरासत में डेंगू हो गया है। उसे जेल अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस रिमांड खत्म होने से पहले आशीष की तबीयत बिगड़ने पर जेल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

23 Oct 2021, 11:41 PM

लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा को पुलिस हिरासत में हुआ डेंगू, जेल अस्पताल में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस हिरासत में डेंगू हो गया है। उसे जेल अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस रिमांड खत्म होने से पहले आशीष की तबीयत बिगड़ने पर जेल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

23 Oct 2021, 11:13 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना केस बढ़ने की आशंका, विशेषज्ञों ने जांच बढ़ाने, नाइट कर्फ्यू जारी रखने की दी सलाह

कोलकाता के पीयरलेस हॉस्पिटल डॉ सुभ्रोज्योति भौमिक ने कोरोना मामलों में वृद्धि पर कहा कि पश्चिम बंगाल में परीक्षण को बढ़ाने की आवश्यकता है। जितना अधिक हम परीक्षण करेंगे, उतना ही हम वायरस की पहचान करने में सक्षम होंगे। यदि एक मोहल्ले में मामलों का समूह है, तो सूक्ष्म-प्रबंधन क्षेत्र बनाए जाने चाहिए। रात का कर्फ्यू जारी रहना चाहिए।

23 Oct 2021, 10:45 PM

यूके की विदेश सचिव लिज़ ट्रस ने मुंबई के ताज पैलेस होटल में 2008 के आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

यूके की विदेश सचिव लिज़ ट्रस ने ट्वीट किया कि मैंने आज मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में उन लोगों की याद में पुष्पांजलि अर्पित की, जिनकी 2008 के आतंकवादी हमले में जान चली गई थी। हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। ब्रिटेन और भारत दोनों देश सुरक्षित हैं यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा पर एक साथ काम कर रहे हैं।


23 Oct 2021, 10:42 PM

विशाखापत्तनम नेवल हार्बर में खड़े INS रणविजय में लगी आग, काबू में करने में 4 नाविक झुलसे, जांच के आदेश

पूर्वी नौसेना कमान ने बताया कि भारतीय नौसेना के विध्वंसक आईएनएस रणविजय में आज शाम करीब साढ़े पांच बजे आग और बाढ़ की घटना की सूचना मिली। नौसेना की टीमों ने स्थिति पर काबू पा लिया। इसमें 4 कर्मी झुलस गए और उनका इलाज नौसेना अस्पताल, आईएनएचएस कल्याणी में किया जा रहा है। जहाज हाल ही में समुद्र में एक अभ्यास से लौटा था और विशाखापत्तनम नेवल हार्बर के बगल में खड़ा था। घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

23 Oct 2021, 10:35 PM

संसद भवन में प्रवेश के लिए जाली पास बनवाने पर बिहार का एक शख्स गिरफ्तार


23 Oct 2021, 10:12 PM

T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से हराया

23 Oct 2021, 10:10 PM

यूपी चुनाव से पहले योगी ने किया बड़ा फेरबदल, 10 डीएम सहित 14 आईपीएस अफसर बदले गए

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने यूपी चुनाव से पहले प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने प्रदेश में 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनके अलावा, दस जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। इनमें नीतीश कुमार को अयोध्या का डीएम बनाया गया है।


23 Oct 2021, 9:21 PM

तमिलनाडु में आज कोरोना के 1140 नए केस मिले, 17 लोगों की हुई मौत

23 Oct 2021, 8:11 PM

MNS प्रमुख राज ठाकरे, उनकी मां और बहन कोरोना वायरस से संक्रमित, मुंबई के लीलावती अस्पताल में हो रहा है इलाज

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, उनकी मां और बहन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। लीलावती अस्पताल के डॉ. जलीली पारकर ने बताया कि राज ठाकरे और उनकी बहन को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


23 Oct 2021, 7:49 PM

महामुकाबले से पहले कोहली ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ बना ली है मजबूत रणनीति, हम ही जीतेंगे

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर देश भर में रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस बीच मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत रणनीति बना ली है, हम ही मैच जीतेंगे।

23 Oct 2021, 7:30 PM

करवा चौथ से एक दिन पहले दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में मेहंदी लगाने उमड़ी महिलाओं की भीड़


23 Oct 2021, 7:21 PM

T20 वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराया

23 Oct 2021, 7:14 PM

शशि थरूर ने भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच का किया समर्थन, कहा- खेल और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए

शशि थरूर ने भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच पर कहा कि जब तक पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से खत्म नहीं होते, तब तक सब कुछ चलते रहना चाहिए। 1999 के कारगिल युद्ध का दौर नहीं भूलना चाहिए, जब सत्ता में बीजेपी की सरकार थी और हमने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच खेला था। खेल और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए।


23 Oct 2021, 7:11 PM

श्रीनगर में अमित शाह का दावा- कर्फ्यू लगाने, इंटरनेट बंद करने से घाटी के युवाओं को बचाया गया

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर यूथ क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने कर्फ्यू, इंटरनेट बंद करने पर सवाल उठाए। अगर कर्फ्यू नहीं होता तो न जाने कितनी जानें जातीं। कर्फ्यू, इंटरनेट बंद होने से कश्मीर के युवाओं को बचाया गया। 3 परिवारों ने 70 साल तक राज किया, 40,000 लोग क्यों मारे गए?

23 Oct 2021, 7:09 PM

अमित शाह ने श्रीनगर-शारजाह अंतरराष्ट्रीय उड़ान का उद्घाटन किया, कहा- पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदेश में अधिक निवेश लाने में मदद मिलेगी


23 Oct 2021, 7:07 PM

दिल्ली के रंजीत नगर में 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

दिल्ली के रंजीत नगर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने मामले में दर्ज एफआईआर का ब्योरा मांगा है। साथ ही आयोग ने दिल्ली पुलिस से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी भी मांगी है।

23 Oct 2021, 7:04 PM

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8909 नए केस मिले, 65 लोगों की हुई मौत 


23 Oct 2021, 6:20 PM

कश्मीर में अमित शाह ने किया ऐलान- पहले परिसीमन, उसके बाद चुनाव, फिर राज्य का दर्जा होगा बहाल

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर यूथ क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें परिसीमन क्यों रोकना चाहिए? परिसीमन होगा, उसके बाद चुनाव और फिर राज्य का दर्जा बहाल होगा। मैं कश्मीरी युवाओं से दोस्ती करना चाहता हूं।

23 Oct 2021, 6:15 PM

टी20 की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर विराट कोहली ने किया साफ- लोग कुछ ऐसा खोदने की कोशिश कर रहे हैं जो नहीं है

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी T20 विश्व कप के बाद T20 कप्तानी से हटने के अपने फैसले पर कहा कि हमारा ध्यान इस विश्व कप में एक टीम के रूप में अच्छा खेलने पर है और हमें वह करना है जो हमें करने की जरूरत है। लोग कुछ ऐसा खोदने की कोशिश कर रहे हैं जो मौजूद नहीं है, मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो इसे महत्व दे। मैंने पहले ही ईमानदारी से अपनी बात रखी है, अगर लोगों को लगता है कि इसमें और भी कुछ है, तो निश्चित रूप से ऐसा नहीं है।


23 Oct 2021, 5:54 PM

श्रीनगर में यूथ क्लब को संबोधन में अमित शाह का दावा- घाटी में आतंकवाद घटा, पत्थरबाजी खत्म हुई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर यूथ क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद कम हुआ है, पत्थरबाजी अदृश्य हो गया है और मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जो लोग जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करना चाहते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, यहां विकास में कोई बाधा नहीं डाल सकता है।

23 Oct 2021, 5:32 PM

सेना और पुलिस ने भारी बर्फबारी में कश्मीर के मुगल रोड पर पीर की गली में फंसे 12 लोगों को बचाया


23 Oct 2021, 5:28 PM

पीएम मोदी ने अदार पूनावाला सहित वैक्सीन निर्माताओं से बातचीत की, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी रहे मौजूद

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला सहित वैक्सीन निर्माताओं के साथ बातचीत की। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी मौजूद थे।

23 Oct 2021, 5:16 PM

महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक गाड़ी से 8.22 लाख रुपये का 35.90 किलो गांजा जब्त किया, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मुंबई-नासिक हाईवे पर खारेगांव के पास एक वाहन से 8.22 लाख रुपये मूल्य का 35.90 किलोग्राम गांजा जब्त किया और तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।


23 Oct 2021, 5:01 PM

जम्मू-कश्मीर: बडगाम पुलिस ने नागबल युसमर्ग में बर्फबारी में फंसे खानाबदोश समुदाय के 16 सदस्यों वाले 4 परिवारों को बचाया

जम्मू-कश्मीर की बडगाम पुलिस ने नागबल युसमर्ग (सलामनक नागबल शीर्ष) में भारी हवाओं और बर्फबारी में फंसे खानाबदोश समुदाय के 16 सदस्यों वाले 4 परिवारों को बचाया।

23 Oct 2021, 4:48 PM

टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले के 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए  


23 Oct 2021, 4:32 PM

गृह मंत्री शाह के कश्मीर दौरे पर महबूबा बोलीं- सबकुछ सामान्य दिखाने नाटक चल रहा, वास्तविकता काफी अलग

गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सबकुछ सामान्य दिखाने का नाटक चल रहा है, लेकिन वास्तविकता इससे काफी अलग है। महबूबा ने कहा कि शाह के दौरे से पहले 700 सिविलियन को डिटेन किया गया। कई अपराधियों को कश्मीर की बाहर की जेलों में शिफ्ट किया गया। ऐसे कदम तनाव को और ज्यादा बढ़ाने का काम करते हैं। सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश लगातार हो रही है, लेकिन असल सच्चाई को सभी दबाना चाहते हैं।

23 Oct 2021, 4:23 PM

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को 'राम लला दर्शन' के लिए अयोध्या जाएंगे


23 Oct 2021, 4:15 PM

टी 20 विश्व कप: साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले के 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए।

23 Oct 2021, 3:59 PM

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 'बकरवाल' परिवार के 3 सदस्य मारे गए, 1 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को एक 'बकरवाल' (घुमंतू गोदर) परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि पुलवामा जिले में त्राल तहसील के नूरपोरा इलाके में बकरवाल परिवार के सदस्यों के तट मिट्टी के तटबंध के मलबे की चपेट में आ गए, जिससे इस एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने कहा, "लगातार बारिश के कारण मिट्टी का तटबंध टूट गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस बचाव दल का समर्थन किया और चारों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।


23 Oct 2021, 3:59 PM

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ एनएसयूआई ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ते दामों को लेकर सियासत तेज होने लगी है, एनएसयूआई ने बढ़ते दामों के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के अनुसार, जब से भाजपा सत्ता में आई है, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

इसके अलावा एनएसयूआई कार्यकर्ता दुपहिया वाहन को ठेले पर लेकर जनपथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और बढ़ती कीमतों के खिलाफ आवाज उठाई। वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमत कम करने की मांग की है।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, भाजपा सरकार लगातार कीमतें बढ़ा रही है और पिछले कुछ हफ्तों में कीमतें आसमान छू रही हैं।

23 Oct 2021, 3:56 PM

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जाएंगे अयोध्या, 26 अक्टूबर को करेंगे रामलला के दर्शन


23 Oct 2021, 3:46 PM

सरकार को किसानों की मांग माननी चाहिए: बीजेपी सांसद वरुण गांधी

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सरकार को किसानों की मांग माननी चाहिए। मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है, लेकिन ऐसे नेता हैं जो पुलिस, खनन से पैसा लेते हैं... मैंने अपने सांसद का वेतन, सरकारी घर नहीं लिया है। जनता ने मुझे खुद को ऊपर उठाने के लिए नहीं बल्कि जनता के उत्थान की शक्ति दी है।

23 Oct 2021, 3:36 PM

मुंबई: बांद्रा में तीन ठिकानों पर एनसीबी की रेड जारी


23 Oct 2021, 3:35 PM

तिरुपति में अचानक आई बाढ़ से एक महिला की मौत

कर्नाटक की एक नवविवाहित महिला की शनिवार सुबह तिरुपति में बाढ़ के पानी में फंसने से मौत हो गई, जब वह अपने पति और अन्य रिश्तेदारों के साथ तिरुमाला मंदिर जा रही थी।

23 Oct 2021, 3:16 PM

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने 24 घंटे पहले किया टीम का ऐलान, जानिए किसे मिला मौका

टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। इस बीच आज पाकिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया। टीम ने 12 खिलाड़ियों का चयन किया है। जिसमें से प्लेइंग – 11 चुनी जाएगी।


23 Oct 2021, 3:10 PM

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करेगी

23 Oct 2021, 1:41 PM

प्रियंका गांधी ने यूपी में 'प्रतिज्ञा यात्रा' पर की घोषणाएं, किसानों का कर्जा होगा माफ, सबका बिजली बिल होगा हाफ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर यूपी की जनात के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा, “10 दिन के भीतर यूपी के अंदर हमारे पार्टी के नेता चार यात्राएं निकालेंगे। इसमें से तीन की शुरुआत आज है। एक यहां बाराबंकी से निकलेगी। इसकी शुरूआत करने के लिए मैं यहां आई हूं।”

प्रियंका गांधी ने कहा ये हैं हमारी प्रतिज्ञाएं:

  • हम 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे

  • लड़कियों और छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देंगे

  • किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा

  • 25 सौ में गेहूं-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान

  • बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ

  • 20 लाख को सरकारी रोजगार

कांग्रेस महासचिव कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाओं के बार में बताते हुए कहा कि महिलाएं जब तक आगे नहीं बढ़ेंगी, जब तक राजनीति में पूरी तरह से महिलाओं की भागीदारी नहीं होगी तब तक जो समस्याओं से मेरी बहने जो हर रोज लड़ती हैं, जिन संघर्षों का सामना करती हैं, वे समस्याएं हम कभी दूर नहीं कर पाएंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं के लिए हम अलग से एक घोषणा पत्र जारी करेंगे। वह करीब एक हफ्ते के अंदर निकलेगा। महिलाओं के लिए जो घोषणाएं करनी हैं, वे सभी उस घोषणापत्र में होंगी।


23 Oct 2021, 1:17 PM

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा समीक्षा के संदर्भ में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिन के दौरे पर हैं। आज उन्होंने सुरक्षा समीक्षा के संदर्भ में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

23 Oct 2021, 1:16 PM

उत्तराखंड में बारिश के बाद वहां बिहार के 10 लोग मारे गए हैं: सीएम नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “उत्तराखंड में बारिश के बाद वहां बिहार के 10 लोग मारे गए हैं। उनको वहां से बिहार लाया जा रहा है और घरों तक भेजा जा रहा है। ये हमारे ही लोग हैं जो मारे गए हैं। हमने तय किया हैं कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।”


23 Oct 2021, 1:07 PM

बिहार की राजधानी पटना में 'ठांय-ठांय' पुलिस-मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों में झड़प, 1 दर्जन पुलिसकर्मी घायल

बिहार की राजधानी पटना के धनरुआ में पुलिस और मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की हुई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

23 Oct 2021, 12:38 PM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले के भाटा दुरियां वन क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान जारी


23 Oct 2021, 12:11 PM

राहुल गांधी का म पर तंज, किसान परेशान है...भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है

23 Oct 2021, 12:03 PM

पुडुचेरी में कोरोना के 53 नए केस आए सामने, 2 लोगों की मौत


23 Oct 2021, 11:59 AM

यूपी: आज बाराबंकी से प्रियंका गांधी 'प्रतिज्ञा यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगीं

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के अजय कुमार लल्लू ने कहा, “आज बाराबंकी से प्रियंका गांधी यात्रा (प्रतिज्ञा यात्रा) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगीं। यात्रा सभी ज़िलों में जाएगी। इस यात्रा के जरिए जो हमारा प्रतिज्ञा पत्र है, उसे जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा। बसों से हम यह यात्रा निकालेंगे।”

23 Oct 2021, 11:56 AM

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे, वे आज से तीन दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं


23 Oct 2021, 11:50 AM

तमिलनाडु: चेन्नई में कोविड वैक्सीन के लिए छठा मेगा वैक्सीन अभियान चलाया जा रहा

23 Oct 2021, 11:08 AM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लोकभवन में टीम-9 के साथ बैठक की


23 Oct 2021, 10:27 AM

यूपी में किसानों की मौत को लेकर प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “धान खरीददारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।”

23 Oct 2021, 10:13 AM

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के लिए बांस से बने अस्थायी नाव का प्रयोग कर लोगों को वैक्सीनेट कर रहे

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के लिए बांस से बने अस्थायी नाव का प्रयोग कर लोगों को वैक्सीनेट कर रहे हैं। जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया, "स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बहुत मेहनत की है और कई जगहों को नाव से पार कर लोगों को डोज लगाई है।"


23 Oct 2021, 10:11 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में एक महिला ने दिवाली के लिए "चॉकलेट पटाखे" बनाए

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला ने दिवाली के लिए "चॉकलेट पटाखे" बनाए हैं। महिला ने बताया, "प्रदूषण बहुत फैल रहा है इसलिए पटाखे जलाएं नहीं बल्कि उसे खाएं। इसे मैंने लॉकडाउन में बनाना शुरू किया था। चॉकलेट पटाखे मैंने हल्दी और केसर से बनाए हैं इसलिए यह इम्युनिटी बूस्टर भी है।"

23 Oct 2021, 9:49 AM

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में बड़ी उछाल, 24 घंटे में 666 लोगों की मौत, 16,326 नए केस मिले

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में बड़ी उछाल देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 666 लोगों की जान चली गई है। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से 231 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,326 नए केस मिले हैं।


23 Oct 2021, 9:21 AM

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी 

23 Oct 2021, 9:19 AM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हल्की बारिश हो रही


23 Oct 2021, 9:00 AM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को खत लिखकर उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देने के लिए अपील की 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को खत लिखकर उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देने के लिए अपील की है। यह वो राज्य हैं जो कोविड 19 वैक्सीन की दूसरी खुराक देने में पिछड़ गए हैं। देश में लगभग 90 मिलियन लोगों को अभी टीके की दूसरी खुराक दी जानी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन राज्यों को पत्र लिखा उनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और ओडिशा के नाम शामिल हैं। यह प्रदेश कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का इंतजार कर रही 90 मिलियन पॉपुलेशन का लगभग 27 प्रतिशत हिस्सा हैं।

23 Oct 2021, 8:47 AM

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में लापता हो गए थे ट्रैकिंग पर निकले 17 पर्यटक, 7 के शव बरामद, रेस्क्यू किए गए 2

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लापता ट्रैकिंग पर निकले 17 पर्यटकों में से 7 के शव बरामद किए गए हैं। दो को रेस्क्यू कर लिया गया है।


23 Oct 2021, 8:37 AM

बंगाल की सीएम और TMC नेता ममता बनर्जी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले 28 अक्टूबर को गोवा का दौरा करेंगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “8 अक्टूबर को अपनी पहली गोवा की यात्रा की तैयारी करते हुए, मैं सभी लोगों, संगठनों और राजनीतिक दलों से भाजपा और उनके विभाजनकारी एजेंडे को हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान करती हूं। गोवा के लोगों ने पिछले 10 सालों में काफी कुछ झेला है।”

23 Oct 2021, 8:34 AM

स्वर्णिम विजय मशाल मणिपुर के कीथेलमनबी पहुंचा


23 Oct 2021, 8:31 AM

सीरिया में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गया अल-कायदा का वरिष्ठ नेता, पेंटागन के हवाले से एएफपी की रिपोर्ट

23 Oct 2021, 8:30 AM

यूपी: कोरोना की संख्या कम होने और दिवाली के आगमन पर गोरखपुर में टेराकोटा बनाने के कारीगरों को अच्छे व्यापार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में कोरोना की संख्या कम होने और दिवाली के आगमन पर गोरखपुर में टेराकोटा बनाने के कारीगरों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। एक कारीगर ने बताया, “हमारा माल पूरे देश में जाता है पर दक्षिण भारत में ज़्यादा मांग है। कोरोना की वजह से व्यापार में कमी आई, लोकिन अब मांग ठीक है।”


23 Oct 2021, 8:27 AM

उत्तर प्रदेश में त्योहारों के आगमन पर बाजार में मिट्टी के उत्पादों की मांग बढ़ी

उत्तर प्रदेश में त्योहारों के आगमन पर बाजार में मिट्टी के उत्पादों की मांग बढ़ गई है। अलीगढ़ में मिट्टी की चीजें बनाने वाली एक महिला ने बताया, "दिपावली के आने से पहले हमारा मट्टी का काम अच्छा चल रहा है। हम करवाचौथ के लिए मिट्टी के मटके भी बना रहे हैं।"

23 Oct 2021, 8:20 AM

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा, दंपति समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर उनसे स्ट्रिपचैट के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सिटी SP निपुल अग्रवाल ने बताया, "इस गैंग का संचालन एक दंपति कर रहे थे। दंपति के साथ 3 अन्य युवतियों को गिरफ़्तार किया है। इनके पास 8 बैंक अकाउंट थे।"

एसपी सिटी ने कहा, “अब तक हमें 4 बैंक अकाउंट की सूचना मिल गई है। इन चार बैंक अकाउंट में लगभग 3.8 करोड रुपए का लेनदेन हुआ है। सभी अकाउंट ज़ब्त कर लिए गए हैं।”


23 Oct 2021, 8:17 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अक्टूबर से 3 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अक्टूबर से 3 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे। वे श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर जम्मू-कश्मीर यूथ क्लब के लोगों से मुलाक़ात करेंग और संयुक्त अरब अमीरात में श्रीनगर और शारजाह के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान का उद्घाटन भी करेंगे।

23 Oct 2021, 8:04 AM

तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी जारी, लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नई कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी जारी है। देश में लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 107.24 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 113.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, में डीजल अब 104 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है जबकि राष्ट्रीय दिल्ली में डीजल की कीमत 95.97 रुपये प्रति लीटर है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia