बड़ी खबर LIVE: ओमीक्रॉन रोकने के लिए द. अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट्स पर पाबंदी लगाए केंद्र, महाराष्ट्र सरकार की अपील

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से अपील की है कि ओमिक्रॉन को रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाई जाए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि आने वाले दिनों में इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

29 Nov 2021, 10:52 PM

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से अपील की है कि ओमिक्रॉन को रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाई जाए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि आने वाले दिनों में इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा।

29 Nov 2021, 10:05 PM

दिल्ली के नेब सराय इलाके में कबाड़ गोदाम में आग, दमकल की 20 गाड़िया मौके पर

राजधानी दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक कबाड़ गोदाम में भयंकर आग लगी है। आग आसपास की झुग्गियों तक पहुंच गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली फायर सर्विस के डिवीजनल अफसर के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हम जांच कर रहे हैं।

29 Nov 2021, 9:47 PM

ट्विटर सीईओ जैक डॉर्सी ने पद छोड़ा, पराग अग्रवाल संभालेंगे अब कमान

ट्विटर के को फाउंडर और सीईओ जैक डॉर्सी ने सोमवार को कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया। उनके बाद कंपनी के बोर्ड ने ट्विटर के चीफ टेक्निकल ऑफिसर पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त करने का एलान किया है।


29 Nov 2021, 9:04 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 730 नए मामले, बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत

29 Nov 2021, 8:41 PM

देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 123 करोड़ के पार पहुंचा


29 Nov 2021, 8:31 PM

केजरीवाल सरकार लोगों के हित में नहीं बल्कि लोगों के विरोध में काम करती है और आयुष्मान भारत इसका जीता जागता उदाहरण है: बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, दिल्ली

29 Nov 2021, 8:07 PM

राज्यसभा के निलंबित सांसद कल सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू से मिल सकते हैं: सरकारी सूत्र


29 Nov 2021, 7:59 PM

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित 'झुग्गी सम्मान यात्रा' के समापन समारोह में शामिल हुए

29 Nov 2021, 7:51 PM

उत्तराखंड: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, सीएम धामी ने की अध्यक्षता


29 Nov 2021, 7:42 PM

मुंबई एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर

29 Nov 2021, 7:25 PM

नरेंद्र मोदी जी आपकी बातें खोखली हैं, आप किसानों के हमदर्द नहीं हैं, आप वोटों के हमदर्द हैं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि किसान क़ानूनों, MSP की माँग और लखीमपुर नरसंहार की चर्चा किए बगैर संसद की कार्यवाही की गयी। नरेंद्र मोदी जी आपकी बातें खोखली हैं, आप किसानों के हमदर्द नहीं हैं, आप वोटों के हमदर्द हैं।


29 Nov 2021, 7:15 PM

हमने कहा है कि यात्रियों को 7 दिन के लिए क्वारंटीन कर जांच की जाए और उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली जाए: यूपी के स्वास्थय मंत्री

29 Nov 2021, 6:58 PM

झारखंड के वित्त मंत्री बोले- कृषि कानूनों की वापसी का स्वागत है, पर एमएसपी की गारंटी दे केंद्र

संसद से तीन नये कृषि कानूनों को वापस लिये जाने पर झारखंड के खाद्य आपूर्ति और वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने खुशी जतायी है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि किसानों की चिंता अब भी समाप्त नहीं हुई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों की अब भी सबसे बड़ी चिंता फसल को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की है। ऐसे में किसानों को इसकी गारंटी मिलनी चाहिए। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने के लिए कानून बनाया जाना आवश्यक है। देश में बाजार की जो स्थिति है, उससे सभी वाकिफ हैं। देश में बढ़ती महंगाई के कारण फसल लागत में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है पर किसानों का लाभ स्थिर है। ऐसे में एमएसपी को कानूनी स्वरूप दिया जाना आवश्यक है।


29 Nov 2021, 6:56 PM

उत्तर प्रदेश में बाहर से आए यात्रियों का RT-PCR टेस्ट करना अनिवार्य: स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह

29 Nov 2021, 6:26 PM

Omicron Variant: लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए लखनऊ डीएम ने प्रोटोकॉल जारी किया 


29 Nov 2021, 6:11 PM

केरल में कोरोना के 3382 नए मामले, बीते 24 घंटे में 59 मरीजों की मौत

29 Nov 2021, 5:45 PM

किसानों के खिलाफ मुकदमे वापस लेना, एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी; मांगों का जवाब देने के लिए केंद्र के पास 30 नवंबर तक का समय: पंजाब के किसान नेता

पंजाब के किसानों ने केंद्र सरकार से कहा है कि सरकार किसानों के खिलाफ दायर मुकदमे वापल ले और एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी दे। किसानों ने इसके लिए केंद्र सरकार को 30 नवंबर तक का समय दिया है।


29 Nov 2021, 5:37 PM

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम के रामकी फार्मेसी में जहरीली गैस के रिसाव से 2 लोगों की मौत

29 Nov 2021, 5:34 PM

दूसरों के लिए आवाज उठाने वालों की आवाज दबाई जाती है, तो यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है: 12 सांसदों के निलंबन पर आरएस मल्लिकार्जुन खड़गे


29 Nov 2021, 5:12 PM

TRS और कुछ विपक्षी दल गलत प्रचार कर रहे हैं। हम किसान हित सरकार है। हमारी सरकार धान खरीद नीति को जारी रखेगी: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी 

29 Nov 2021, 4:55 PM

ये काला क़ानून एक बिमारी थी, जितना जल्दी कट गई उतनी जल्दी ठीक है: राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा कि ये काला क़ानून एक बिमारी थी, जितना जल्दी कट गई उतनी जल्दी ठीक है। अब इस बिल पर राष्ट्रपति की मोहर लग जाएगी तो यह ख़त्म हो जाएगा। सरकार जहां बुलाएगी हम वहां बात करने जाएंगे।


29 Nov 2021, 4:54 PM

सरकार की केवल ये मानसिकता है कि विपक्ष के ऊपर किसी तरह से वार करो: कपिल सिब्बल

12 सांसदों को शीतकालीन सत्र से सस्पेंड करने पर कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार की केवल ये मानसिकता है कि विपक्ष के ऊपर किसी तरह से वार करो और इनको मालूम है कि अगर वो इस तरह निलंबित करेंगे तो निश्चित रूप से विपक्ष इसका विरोध करेगी और फिर सदन नहीं चलेगा। वो यही चाहते हैं कि सदन न चले।

29 Nov 2021, 4:27 PM

कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ


29 Nov 2021, 3:37 PM

जो लोग किसान को नकली बताते थे आज उनको एहसास हुआ कि इनकी वोट असली है इसलिए उन्होंने अपने कदम पीछे हटाए: दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो लोग किसान को नकली बताते थे आज उनको एहसास हुआ कि इनकी वोट असली है इसलिए उन्होंने अपने कदम पीछे हटाए। आज लोकतंत्र की फिर से हत्या हुई है। इस (कृषि क़ानून) पर चर्चा न पारित कराते समय हुई न वापस लेते समय हुई। यह लोकतंत्र नहीं ठोकतंत्र है।

29 Nov 2021, 3:34 PM

कांग्रेस, टीएमसी और शिवसेना के 12 सांसद राज्यसभा से निलंबित


29 Nov 2021, 3:33 PM

दिल्ली में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं

29 Nov 2021, 3:31 PM

जो छीने संसद से चर्चा का अधिकार, फ़ेल है, डरपोक है वो सरकार: राहुल गांधी


29 Nov 2021, 3:29 PM

उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक नुकसान दिख रहा था इसलिए उन्होंने मजबूरी में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना पड़ा: असदुद्दीन ओवैसी

संसद के दोनों सदनों में कृषि कानून निरसन विधेयक पारित होने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक नुकसान दिख रहा था इसलिए उन्होंने मजबूरी में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना पड़ा।

29 Nov 2021, 3:27 PM

ये तीन क़ानून किसानों और मज़दूरों पर आक्रमण था: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि हमने कहा था कि 3 काले क़ानूनों का वापस लेना पड़ेगा। हमें पता था कि 3-4 बड़े पूंजीपतियों की शक्ति हिन्दुस्तान के किसानों के सामने खड़ी नहीं हो सकती। और वही हुआ काले क़ानूनों को रद्द करना पड़ा। ये किसानों की सफलता है, देश की सफलता है। ये तीन क़ानून किसानों और मज़दूरों पर आक्रमण था। परन्तु किसानों और मज़दूरों की कठिनाइयां MSP, कर्ज़ माफी आदि लंबी लिस्ट है। वे अभी भी उनकी मांगें हैं, हम उनका समर्थन करते हैं। आपने कहा प्रधानमंत्री ने माफी मांगी, इसका मतलब प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि उनकी ग़लती के कारण 700 लोग मारे गए, उनकी ग़लती से आंदोलन हुआ। अगर उन्होंने ग़लती मानी है तो नुकसान की भरपाई तो करनी पड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से संसद में बिना किसी चर्चा के क़ानून रद्द किए गए, ये दिखाता है कि सरकार चर्चा से डरती है। सरकार जानती है कि उन्होंने ग़लत काम किया है। 700 किसानों की मृत्यु, क़ानूनों को लागू करने के पीछे किसकी शक्ति थी इस पर चर्चा होनी थी पर सरकार ने नहीं होने दी।


29 Nov 2021, 3:08 PM

यूपी की जनता को योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए: अखिलेश यादव

29 Nov 2021, 3:02 PM

कानपुर टेस्ट: जडेजा की फिरकी का कमाल, विलियमसन को किया OUT, जीत अब 4 विकेट दूर


29 Nov 2021, 2:56 PM

पीएम ने माना उनकी गलती से गई 700 लोगों की जान, नुकसान की भरपाई करे सरकार: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपने कहा प्रधानमंत्री ने माफी मांगी, इसका मतलब प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि उनकी ग़लती के कारण 700 लोग मारे गए, उनकी ग़लती से आंदोलन हुआ। अगर उन्होंने ग़लती मानी है तो नुकसान की भरपाई तो करनी पड़ेगी।

29 Nov 2021, 2:54 PM

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना चर्चा के कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया गया, चर्चा करने से डरती है मोदी सरकार: राहुल गांधी


29 Nov 2021, 2:50 PM

कृषि कानूनों की वापसी पर बोले राहुल गांधी- ये किसानों की सफलता, दे देश की सफलता

29 Nov 2021, 2:48 PM

कानपुर टेस्ट: चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 125/4, जीत से 6 विकेट दूर टीम इंडिया


29 Nov 2021, 2:19 PM

हंगामे के बीच कृषि कानून निरसन विधेयक राज्यसभा में पास

शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर संसद की मुहर लग गई है। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वापसी का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया।

29 Nov 2021, 2:07 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश किया


29 Nov 2021, 1:53 PM

तीनों कृषि विरोधी काले क़ानूनों को ना पारित करते चर्चा हुई, न ख़त्म करते हुए चर्चा हुई।

29 Nov 2021, 1:27 PM

हमने लखीमपुर खीरी घटना और बिजली बिल सहित किसान आंदोलन के दौरान हुई कई घटनाओं पर चर्चा की मांग की है: खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का स्वागत करते हैं। हमने लखीमपुर खीरी घटना और बिजली बिल सहित आंदोलन के दौरान हुई कई घटनाओं पर चर्चा की मांग की। किसान अभी भी धरना स्थल पर मौजूद हैं।


29 Nov 2021, 1:23 PM

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- नए वेरिएंट(ओमीक्रोन) को लेकर चर्चा हुई, हम तैयार हैं, कोई कमी नहीं होगी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नए वेरिएंट(ओमीक्रोन) को लेकर चर्चा हुई है, भारत सरकार के हमारे विशेषज्ञों ने अभी तक इससे संबंधित जो भी जानकारी मिली है, उससे डीडीएमए को अवगत कराया। अगर किसी कारण से मामलों में बढ़ोतरी होती है तो हम उसके लिए तैयार हैं। कोई कमी नहीं होगी।

29 Nov 2021, 1:20 PM

लोकसभा से कृषि कानून वापसी का बिल नहीं हुई चर्चा, अधीर रंजन बोले- सदन में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

लोकसभा से कृषि कानून वापसी का बिल पारित हो गया। बिल के पारित होने पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिल पर चर्चा नहीं कराए जाने पर कहा कि 'सदन में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है।


29 Nov 2021, 1:15 PM

बिना चर्चा के सरकार ने लोकसभा में पास कराया कृषि कानून निरस्त करने का बिल, नहीं सुनी विपक्ष की बात 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम चाहते हैं कि कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 पर चर्चा हो। लेकिन लोकसभा में इस विधेयक को जल्दबाजी में पारित कर वे (सरकार) सिर्फ यह साबित करना चाहते हैं कि वे किसानों के पक्ष में हैं।

29 Nov 2021, 12:57 PM

हंगामे के चलते लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी 2 बजे तक स्थगित


29 Nov 2021, 12:33 PM

लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक पारित होने पर राकेश टिकैत ने कहा कि जिन 700 किसानों की मृत्यु हुई उनको ही इस बिल के वापस होने का श्रेय जाता है।

लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक पारित होने पर राकेश टिकैत ने कहा कि जिन 700 किसानों की मृत्यु हुई उनको ही इस बिल के वापस होने का श्रेय जाता है। MSP भी एक बीमारी है। सरकार व्यापारियों को फसलों की लूट की छूट देना चाहती है। आंदोलन जारी रहेगा।

29 Nov 2021, 12:32 PM

लोकसभा को आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।


29 Nov 2021, 12:31 PM

लोकसभा को आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।6 साल बेमिसाल नहीं बदहाल 16 साल रहे हैं: तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 16 साल बेमिसाल नहीं बदहाल 16 साल रहे हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री ने देखा है या नहीं। इस साल भी नीति आयोग के कई सूचकांक में बिहार पीछे से पहले नंबर पर है। जो व्यक्ति रिपोर्ट कार्ड पढ़ेगा ही नहीं वो क्या काम करेगा।

29 Nov 2021, 12:15 PM

हंगामे के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानून वापसी बिल पेश कर दिया है

लोकसभा कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा फिर शुरू हो गया है। हंगामे के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानून वापसी बिल पेश कर दिया है। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के स्थगित कर दी गई। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में विधेयक पर चर्चा की मांग की थी।


29 Nov 2021, 11:49 AM

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में राम गंगा नदी पर बना पुल ढह गया। जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ।

29 Nov 2021, 11:40 AM

आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है:


29 Nov 2021, 11:30 AM

राज्यसभा की कार्यवाही 12:19 तक स्थगित

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही 12:19 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

29 Nov 2021, 11:28 AM

आज सड़कों पर हमारे अन्नदाताओं द्वारा किए संघर्ष की जीत की गूंज संसद में होगी: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सड़कों पर हमारे अन्नदाताओं द्वारा किए संघर्ष की जीत की गूंज संसद में होगी। आज एक बार फिर किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों की, लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन है। आज जब संसद में बिल वापस होंगे, पूरा देश एक साथ 'जय किसान' बोलेगा और अन्नदाताओं को नमन करेगा।


29 Nov 2021, 11:18 AM

लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के चलते 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई।

नए सांसदों के शपथ लेने के बाद लोकसभा में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस और अन्य पार्टियां नारे लगा रहे थे।

29 Nov 2021, 11:09 AM

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।दोनों सदनों में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। नए सांसद शपथ ले रहे हैं। फिलहाल अभी सदन में शांति है, विपक्ष की ओर से कोई हंगामा नहीं हो रहा है।


29 Nov 2021, 10:56 AM

सोनिया गांधी और पार्टी के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पार्टी के विरोध का नेतृत्व किया

29 Nov 2021, 10:49 AM

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी पहुंचे


29 Nov 2021, 10:43 AM

पीएम बोले- हम हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, सरकार हर सवाल का जवाब देगी

पीएम मोदी संसद के शीतकालीन सत्र होने से पहले संसद पहुंच। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक चाहेगा कि संसद का यह सत्र और आने वाला सत्र देश की आजादी के दीवानों की भावनाओं के अनुरूप देश की प्रगति के लिए चर्चा करे, इसके लिए रास्ते निकाले। ऐसे में यह सत्र विचारों की समृद्धि वाला, दूरगामी प्रभाव पैदा करने वाले सकारात्मक निर्णय लेने वाला बने। भविष्य में संसद को कैसा चलाया, कितना अच्छा चलाया... इस रूप में याद रखा जाए। पीएम ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर खुली चर्चा को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

29 Nov 2021, 10:27 AM

कृषि क़ानूनों को रद्द करने का बिल लेकर आ रही है लेकिन इस सरकार ने 750 किसानों की शहादत ली है: संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि कृषि क़ानूनों को रद्द करने का बिल लेकर आ रही है लेकिन इस सरकार ने 750 किसानों की शहादत ली है। किसानों के मन में आशंका है कि ये सरकार कब क्या कर दे, उन्हें भरोसा नहीं। आज प्रधानमंत्री को सदन में ये स्पष्ट करना चाहिए कि ये बिल दोबारा इस संसद में नहीं आएगा:


29 Nov 2021, 10:23 AM

संसद सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक जारी

29 Nov 2021, 10:13 AM

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे


29 Nov 2021, 10:09 AM

विदेशियों की एंट्री पर जापान में रोक, ओमीक्रॉन के मद्देनजर लिया गया फैसला

29 Nov 2021, 10:03 AM

कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया, 'सरकार को कृषि कानूनों के विरोध में जान गंवाने वाले किसानों का रिकॉर्ड बनाने और उनके परिवारों को मुआवजा देने का निर्देश देने के लिए' चर्चा कराने का आग्रह किया।


29 Nov 2021, 9:59 AM

हम आज किसानों के मुद्दे पर, मंहगाई पर और जो पहले मुद्दे उठाए गए हैं उन सभी पर बात करेंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे

आज से शुरू हो रहे संसद के सत्र पर बोलते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कल जो ऑल पार्टी मीटिंग हुई थी उसमें 15 से 16 मुद्दों पर बात हुई थी। कई राज्यों में आई बाढ़ के मुद्दे पर भी बात हुई थी। MSP के मुद्दे पर बात होगी क्योंकि किसान अभी भी बॉर्डर पर बैठें हैं। किसानों की समस्याएं जब तक हल नहीं होगी तब तक वो बॉर्डर से नहीं उठेंगे। हम आज किसानों के मुद्दे पर, मंहगाई पर और जो पहले मुद्दे उठाए गए हैं उन सभी पर बात करेंगे।

29 Nov 2021, 9:54 AM

संसद का शीतकालीन सत्र: टीआरएस सांसद डॉ के केशव राव ने राज्यसभा में 'तेलंगाना से फसलों की खरीद न करने की केंद्र सरकार की भेदभावपूर्ण फसल खरीद नीति' पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया


29 Nov 2021, 9:47 AM

संसद का शीतकालीन सत्र, कांग्रेस ने आज कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में अपने राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई

आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरु हो रही है। कांग्रेस ने आज सीपीपी कार्यालय में अपने राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई है।

29 Nov 2021, 9:44 AM

भारत में पिछले 24 घंटों में 8,309 नए कोविड मामले, 236 मौतें और 9,905 रिकवरी दर्ज़ की गई।


29 Nov 2021, 9:43 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में आज से पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 50% क्षमता के साथ खोले गए हैं।

29 Nov 2021, 9:06 AM

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।


29 Nov 2021, 8:33 AM

पंजाब: पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। 

29 Nov 2021, 8:26 AM

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।


29 Nov 2021, 8:25 AM

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना में जूट उत्पादों की मांग काफी बढ़ गई है परन्तु जूट उद्योग कच्चे जूट की कमी से परेशानी में है।

29 Nov 2021, 8:21 AM

दिल्ली में आज से फिर सभी स्कूल खुले, लेकिन इन बातों का रखना होगा ध्यान

प्रदूषण की वजह से बंद दिल्ली के सभी स्कूल आज से खुल गए हैं। इसे लेकर शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी सरकारी, प्राइवेट, सरकारी सहायता प्राप्त, तीनों निगम, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट बोर्ड के स्कूलों के नाम सर्कुलर जारी किया है। स्कूलों को कोविड गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित करना होगा। ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia