बड़ी खबर LIVE: ऑमिक्रॉन की रोकथाम के लिए लखनऊ में धारा 144, मास्क लगाना अनिवार्य, धर्म स्थलों में 50 से ज्यादा लोगों पर रोक

उत्तर प्रदेश में ओमीक्रॉन की रोकथाम के लिए पुलिस ने राजधानी लखनऊ में धारा 144 लगा दी है। वहीं मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों में 50 से ज्यादा लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। जिम-रेस्त्रां 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकते हैं

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो
user

नवजीवन डेस्क

07 Dec 2021, 10:50 PM

ऑमिक्रॉन की रोकथाम के लिए लखनऊ में धारा 144, मास्क लगाना अनिवार्य, धर्म स्थलों में 50 से ज्यादा लोगों पर रोक

उत्तर प्रदेश में ओमीक्रॉन की रोकथाम के लिए पुलिस ने राजधानी लखनऊ में धारा 144 लगा दी है। वहीं मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों में 50 से ज्यादा लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। जिम-रेस्त्रां 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकते हैं

07 Dec 2021, 10:11 PM

विपक्ष का एक ही मोर्चा होगा, सभी विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ खड़े हों- एनसीपी

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि विपक्ष का एक ही मोर्चा होगा। हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ खड़े हों। अगर शिवसेना और कांग्रेस एक साथ आ सकते हैं तो हमारे नेता सभी विपक्षी दलों को एक साथ ला सकते हैं।

07 Dec 2021, 9:59 PM

शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक फाउसी का दावा- ओमिक्रॉन कोविड वैरिएंट निश्चित रूप से डेल्टा से अधिक गंभीर नहीं


07 Dec 2021, 9:44 PM

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कल नागालैंड का दौरा करेगा, मोन जिले में  मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेगा

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मोन जिले में उग्रवाद विरोधी अभियान में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने के लिए कल नागालैंड का दौरा करेगा।

07 Dec 2021, 9:29 PM

लखनऊ में 5 जनवरी 2022 तक धारा-144 लागू, क्रिसमस, नए साल के जश्न और कोरोना के खतरे को बताया वजह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने क्रिसमस और नए साल के जश्न, कोरोना खतरे, जिले में होने वाली आगामी परीक्षाओं और विभिन्न किसान संगठनों द्वारा घोषित विरोध के मद्देनजर 7 दिसंबर से 5 जनवरी, 2022 तक लखनऊ जिले में धारा 144 सीआरपीसी लागू कर दी है।


07 Dec 2021, 9:22 PM

तमिलनाडु के दो समूहों पर आयकर के छापे में 10 करोड़ रुपये कैश, 6 करोड़ के जेवरात बरामद

आयकर विभाग ने आभूषण, कपड़ा और घरेलू उपकरणों की खुदरा बिक्री में लगे तमिलनाडु स्थित दो समूहों के खिलाफ तलाशी और जब्ती अभियान चलाया, जिसमें 10 करोड़ रुपये कैश और लगभग 6 करोड़ रुपये के आभूषण और सराफा की जब्ती हुई।

07 Dec 2021, 8:55 PM

भोपाल: यूके और कनाडा से लौटे दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए,  उनके नमूने जीनोम स्किवेंसिंग के लिए भेजे गए


07 Dec 2021, 8:45 PM

सीएनजी, ई-ट्रकों और आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों को छोड़कर बाकी के प्रवेश पर प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा: दिल्ली पर्यावरण विभाग

07 Dec 2021, 8:19 PM

लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित


07 Dec 2021, 8:13 PM

केरल में 150 रुपए से ऊपर पहुंचा टमाटर का भाव

टमाटर की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमते 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। केरल में टमाटर 140 से 160 रुपए किलो मिल रहा है। वहीं तमिलनाडु में टमाटर 90 रुपए किलो बिक रहा है। साथ ही दूसरे सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

07 Dec 2021, 8:10 PM

फैसला 29 दिन में : दुष्कर्म और हत्या के दोषी को मौत की सजा

गुजरात की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने मंगलवार को ढाई साल की एक बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के दोषी व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि दुष्कर्म से संबंधित यह तीसरा मामला है, जिसमें अदालत ने तेजी से फैसला सुनाया - केवल 29 दिनों में।

संघवी ने संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज की कैबिनेट बैठक में पूरे पुलिस विभाग को शानदार काम करने के लिए बधाई दी। मैं फैसले के लिए न्यायपालिका को भी धन्यवाद देता हूं। यह तीसरा ऐसा मामला है, जिसमें इतनी जल्दी न्याय दिया गया है और यह न केवल गुजरात में, बल्कि शायद देश में एक ऐतिहासिक घटना है।"

घटना सूरत के व्यस्त पांडेसरा इलाके की है।


07 Dec 2021, 7:59 PM

तमिलनाडु में 90 रुपए किलो तक पंहुचा टमाटर का भाव, दूसरे सब्जियों के दाम भी बढ़े

07 Dec 2021, 7:52 PM

कर्नाटक: टमाटर की कीमतों में भारी उछाल, बेंगलुरु में 70 रु. किलो हुए भाव


07 Dec 2021, 7:50 PM

महाराष्ट्र: ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र से 12 विदेश से वापस आए लोग लापता

07 Dec 2021, 7:36 PM

दिल्ली में हथियारों की तस्करी के आरोप में डीजे, पहलवान समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में एक डीजे और एक पहलवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान डीजे योगेश पटेल, पहलवान पंकज कुमार भारद्वाज और जितेंद्र के रूप में हुई है। उन्हें दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया।

जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि 3 दिसंबर को सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर योगेश पटेल दिल्ली के सराय काले खां इलाके में दिल्ली-एनसीआर के कुछ अपराधियों को अवैध हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने आएगा।

इसी के तहत इलाके में जाल बिछाया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को मिलेनियम पार्क के सामने महात्मा गांधी मार्ग फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बैग जब्त किया, जिसमें 12 पिस्तौल थे।


07 Dec 2021, 7:31 PM

देश में मंहगाई, बेरोजगारी और भय का वातावरण : NCP नेता नवाब मलिक

07 Dec 2021, 7:11 PM

वयस्कों को वैक्सीन लेनी चाहिए, बच्चों की सुरक्षा के लिए COVID19-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए: स्वास्थ्य विशेषज्ञ


07 Dec 2021, 7:11 PM

काबुल के पुलिस जिला 2 में एक विस्फोट

07 Dec 2021, 6:42 PM

केरल में कोरोना के 4656 नए मामले, बीते 24 घंटे में 134 मरीजों की मौत


07 Dec 2021, 6:37 PM

अभी नहीं खत्म होगा किसान आंदोलन! किसानों को सरकार के केस वापसी वाले वादे पर संदेह, पूछा- टाइम बताओ

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्ताव दिया गया था कि सारी बातें मान ली जाएंगी आप उठ जाइए। MSP पर कमेटी बनाएंगे। परंतु कुछ स्पष्ट नहीं है। कल 2 बजे फिर से चर्चा होगी। केस वापसी को लेकर प्रस्ताव है कि केस वापस ले लिए जाएंगे, आप उठ जाइए। लेकिन चिट्ठी पर कौन विश्वास करेगा?

07 Dec 2021, 6:03 PM

दिल्ली में कोरोना के 51 नए मामले, बीते घंटे में 19 मरीज ठीक हुए


07 Dec 2021, 6:01 PM

सरकार को तुरंत मामले वापस लेने की शुरुआत करनी चाहिए: संयुक्त किसान मोर्चा 

07 Dec 2021, 5:40 PM

कांग्रेस सोनिया गांधी कल संसद के सेंट्रल हॉल में संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगी


07 Dec 2021, 5:40 PM

उत्तर प्रदेश के नौजवान नौकरी, तरक्की और विकास चाहते हैं, किसान न्याय चाहते हैं: RLD प्रमुख जंयत चौधरी, मेरठ, उत्तर प्रदेश

07 Dec 2021, 5:36 PM

सिंघु बॉर्डर पर किसानों की अहम बैठक खत्म, आंदोलन को लेकर बुधवार को होगा फैसला

सिंघु बॉर्डर पर चल रही संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक खत्म हो गई है। खबरों के मुताबिक, आंदोलन को लेकर आज कोई फैसला नहीं हुआ है। बुधवार को फिर बैठक होगी, इस बैठक में केंद्र की तरफ से भेजे गए मसौदा प्रस्ताव पर कोई फैसला लिया जा सकता है।


07 Dec 2021, 5:24 PM

संसद में राहुल के सवाल का मोदी सरकार ने दिया गोलमोल जवाब, तो बोले- क्या मजाक है!

07 Dec 2021, 5:12 PM

जयपुर रैली NDA सरकार के पतन की शुरुआत होगी और अगले चुनाव में कांग्रेस जीते इसकी शुरुआत भी होगी: 12 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस रैली पर राजस्थान CM अशोक गहलोत


07 Dec 2021, 5:11 PM

ओडिशा के तट से वर्टिकली लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफल परीक्षण: DRDO अधिकारी

07 Dec 2021, 5:05 PM

उत्तर प्रदेश: मुज़फ्फ़रनगर में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार किया


07 Dec 2021, 4:51 PM

सिंघु बॉर्डर पर किसानों की अहम बैठक जारी, आंदोलन पर किसान ले सकते हैं बड़ा फैसला

सिंघु बॉर्डर पर किसानों की एक बैठक चल रही है। खबरों के मुताबिक, बैठक के बाद पिछले एक साल से जारी किसान आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया जा सकता है। फिलहाल केंद्र की तरफ से भेजे गए मसौदा प्रस्ताव पर सिंघु बॉर्डर पर विचार-विमर्श जारी है।

खबरों के मुताबिक, सरकार इन बातों के लिए तैयार है:

  1. सरकार MSP की गारंटी पर कमेटी बनाएगी, जिसमें किसान नेता भी होंगे

  2. हरियाणा/यूपी में दर्ज़ मुक़दमे वापस होंगे

  3. हरियाणा/यूपी सरकार भी मृत किसानों को मुआवजा देने को तैयार

  4. पराली जलाने वालों पर मुकदमे नहीं होगे

07 Dec 2021, 4:35 PM

सरकारी संस्थाएं बेची जा रही है, सब कुछ बेच दिया जाएगा तो नौजवानों को नौकरी कहां से मिलेगी?: अखिलेश यादव

यूपी के मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “सरकारी संस्थाएं बेची जा रही है। सरकार ने पानी के जहाज बेच दिए, बंदरगाह बेच दिए, हवाई जहाज और एयरपोर्ट बेच दिए, ट्रेन बेच दी, रेलवे स्टेशन बेच दिए। जब सब कुछ बेच दिया जाएगा तो नौजवानों को नौकरी कहां से मिलेगी?”


07 Dec 2021, 4:25 PM

शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा और रोजगार मिलना चाहिए: प्रियंका गांधी  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा और रोजगार मिलना चाहिए। आज राहुल गांधीजी ने संसद में शहीद किसानों के नाम देकर ये मांग उठाई। किसानों को मुआवजा न देकर बीजेपी सरकार ने अपना किसान विरोधी रवैया जाहिर कर दिया है। शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा और रोजगार देना होगा।”

07 Dec 2021, 4:20 PM

यहां के किसान बीजेपी का सफाया चाहते हैं, नौजवान नौकरी चाहते हैं। किसानों के साथ धोखा हुआ, इनके वादें जुमले निकले: अखिलेश यादव


07 Dec 2021, 4:09 PM

अब तक विदेश से आने वाले 30 हज़ार यात्रियों की टेस्टिंग की गई है, 10 ऑमिक्रोन पॉजिटिव पाए गए हैं: डॉ. प्रदीप आवटे

07 Dec 2021, 3:56 PM

12 सांसदों के निलंबन वापसी की मांग में विपक्षी दल अनशन पर बैठेंगे

विपक्षी दलों ने मंगलवार को केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा में जो अड़चनें पैदा हो रही हैं, उसके लिए सरकार जिम्मेवार है। सरकार ने नियम को तोड़ते हुए हमारे 12 सदस्यों को निलंबित किया है। निलंबन वापस नहीं लिया तो, विपक्षी दल निलंबित सांसदों के साथ अनशन पर बैठेंगे।


07 Dec 2021, 3:56 PM

संसद का शीतकालीन सत्र: 12 सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्षी दल के नेता कल राज्यसभा का बहिष्कार करेंगे

संसद का शीतकालीन सत्र, 12 सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्षी और समान विचारधारा वाले दल कल राज्यसभा का बहिष्कार करेंगे।

07 Dec 2021, 3:44 PM

दिल्ली सरकार ने कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने पर कतर एयरवेज को भेजा कारण बताओ नोटिस

एतिहाद और अमेरिकन एयरलाइंस के बाद, दिल्ली सरकार ने अब कतर एयरवेज को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अनिवार्य कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने में विफल रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ऐसे समय पर जारी किया गया है, जब कई देशों से भारत आ रहे नागरिक कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जा रहे हैं।

नोटिस में कहा गया है कि उड़ानों में दो प्रतिशत यात्रियों के साथ रैंडम परीक्षण के मानदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था, जोकि रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे।

दिल्ली सरकार के एक नोटिस के अनुसार, कतर एयरवेज की उड़ान मंगलवार को दोहा के हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची और यह कुल यात्रियों के 2 प्रतिशत यात्रियों की पहचान करने में विफल रही, जिन्हें रैंडम आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना था।


07 Dec 2021, 3:34 PM

राज्यसभा कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

07 Dec 2021, 3:32 PM

हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है, हम महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है, हम महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा। हम कल इस घोषणा पत्र को जारी करेंगे।


07 Dec 2021, 3:21 PM

बेंगलुरु से परेशान करने वाली खबर! ओमिक्रॉन से संक्रमित डॉक्टर रिकवरी के बाद फिर हुआ कोरोना पॉजिटिव

बेंगलुरु में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित डॉक्टर रिकवरी के बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बेंगलुरु में रहने वाला यह डॉक्टर इंडिया में ओमिक्रॉन के शुरुआती दो केसों में से एक था। वहीं, दूसरा मरीज जो साउथ अफ्रीका का रहना वाला था और प्रशासन को बिना जानकारी दिए दुबई चला गया था, उसके खिलाफ पुलिस ने केश दर्ज कर लिया है।

07 Dec 2021, 3:08 PM

हमारे पास विरोध के दौरान मारे गए 400 से अधिक किसानों की सूची है: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सरकार 1 साल से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हमारे किसानों की मौतों की सही संख्या बताने से इनकार कर रही है। हमारे पास विरोध के दौरान मारे गए 400 से अधिक किसानों की सूची है।”


07 Dec 2021, 3:00 PM

राज्यसभा में पैदा हो रही अड़चनों के लिए सरकार ज़िम्मेदार है: मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “राज्यसभा में पैदा हो रही अड़चनों के लिए सरकार ज़िम्मेदार है, हमने सदन को चलाने की बहुत कोशिश की। हम बार-बार सदन के नेता, सभापति से मिलते रहे और अपनी बात रखी कि नियम 256 के तहत जब आप निलंबित कर रहे हैं तो उस ​नियम के मुताबिक ही निलंबित कर सकते हैं।”

07 Dec 2021, 2:31 PM

हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है, कल घोषणा पत्र को जारी करेंगे: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है, हम महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा। हम कल इस घोषणा पत्र को जारी करेंगे।”


07 Dec 2021, 2:19 PM

गुजरात: सूरत की एक अदालत ने सूरत के पांडेसरा में 2.5 साल की बच्ची से रेप के मामले में दोषी को मौत की सजा सुनाई

07 Dec 2021, 2:18 PM

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मेरठ में एक संयुक्त रैली की


07 Dec 2021, 1:26 PM

सरकार के कार्यों को भारत के संविधान के अनुरूप होना चाहिए: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, “सरकार बिना किसी चर्चा के संसद में कानूनों और विधेयकों को पारित करने के लिए अपने बहुमत का उपयोग करती है। सरकार कृषि कानूनों और पेगासस जैसी किसी भी चर्चा के लिए विपक्ष के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं करती है। सरकार के कार्यों को भारत के संविधान के अनुरूप होना चाहिए।”

07 Dec 2021, 12:55 PM

केस वापस नहीं होंगे तो घर वापसी नहीं होगी: किसान नेता दर्शन पाल सिंह

किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा, “हमने 5 सदस्यीय समिति बनाई है जिससे सरकार हमारे मुद्दों पर बात कर स्पष्ट करे लेकिन कल तक उनसे कोई बात नहीं हुई। आज हमारी बैठक है, बैठक में हम समिति से पूछेंगे और वो जो रिपोर्ट करेंगे उसके आधार हम आगे काम करेंगे। केस वापस नहीं होंगे तो घर वापसी नहीं होगी।”


07 Dec 2021, 12:53 PM

मुआवजा ना देना, नौकरी ना देना और अन्नदाताओं के खिलाफ पुलिस केस वापस ना लेना बहुत बड़ी ग़लतियां होंगी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “सत्याग्रही शहीद किसानों के नाम पर मुआवज़ा ना देना, नौकरी ना देना और अन्नदाताओं के ख़िलाफ़ पुलिस केस वापस ना लेना बहुत बड़ी ग़लतियां होंगी। आख़िर PM कितनी बार माफ़ी माँगेंगे?”

07 Dec 2021, 12:24 PM

NCP प्रमुख शरद पवार और सपा सांसद जया बच्चन आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा पर 12 निलंबित राज्यसभा सांसदों के धरने में शामिल हुए

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सपा सांसद जया बच्चन आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा पर 12 निलंबित राज्यसभा सांसदों के धरने में शामिल हुए।


07 Dec 2021, 12:15 PM

किसान आंदोलन में करीब 700 किसान मारे गए, पीएम ने देश और देश के किसानों से माफी मांगी: राहुल गांधी 

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “किसान आंदोलन में करीब 700 किसान मारे गए। पीएम ने देश और देश के किसानों से माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है। 30वें मिनट पर कृषि मंत्री से एक प्रश्न पूछा गया - आंदोलन में कितने किसान मारे गए? उन्होंने कहा कि उनके पास कोई डेटा नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हमने पाया कि पंजाब सरकार ने लगभग 400 किसानों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया है, 152 को रोजगार भी दिया। मेरे पास सूची है। हमने हरियाणा के 70 किसानों की एक और सूची बनाई है। आपकी सरकार कहती है कि आपके पास उनके नाम नहीं हैं।”

राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि किसानों को उनका हक दिया जाए। उन्हें मुआवजा भी दिया जाए और नौकरी भी दी जाए।

07 Dec 2021, 12:03 PM

दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं  

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं बाधित होने से इलाज के लिए आए लोग परेशान हो रहे हैं। एक महिला ने बताया, "मैं अपने बच्चे के इलाज के लिए आई थीं। डॉक्टर कह रहे हैं कि पर्ची नहीं बनेगी। क्या करें? अब हम घर जाएंगे।"


07 Dec 2021, 11:44 AM

SC ने सुधा भारद्वाज को डिफॉल्ट जमानत देने के बॉम्बे HC के आदेश को चुनौती देने वाली NIA की याचिका को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता-कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को डिफॉल्ट जमानत देने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की याचिका को खारिज कर दिया, जिसे भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार किया गया था और दो साल से अधिक समय से जेल में बंद है।

07 Dec 2021, 11:33 AM

उत्तराखंड: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय रैकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया 


07 Dec 2021, 11:32 AM

पीएम ने 14 दिसंबर को वाराणसी में अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को चाय पर बातचीत के लिए बुलाया है: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

07 Dec 2021, 11:12 AM

12 सांसदों का निलंबन रद्द करने की विपक्षी सांसदों की मांग के बीच राज्यसभा आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित


07 Dec 2021, 11:07 AM

दिल्ली: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और शिवसेना सांसद संजय राउत संसद पहुंचे   

07 Dec 2021, 11:05 AM

तमिलनाडु: त्रिची-डिंडीगुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जलभराव के कारण, वाहन धीरे-धीरे चल रहे


07 Dec 2021, 10:57 AM

ओमिक्रॉन का कहर! ब्रिटेन में शुरू हुआ कम्युनिटी स्प्रेड, बिना ट्रैवल हिस्ट्री के काफी लोग हुए संक्रमित

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर के 38 से ज्यादा देशों में फैल गया है। चिंता की बात यह है कि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है। बिना ट्रैवल हिस्ट्री के भी काफी लोग कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, भारत में भी काफी तेजी से केस मिले रहे हैं।

07 Dec 2021, 10:31 AM

मुंबई: वर्ली में 1 दिसंबर को सिलेंडर फटने से आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हुई


07 Dec 2021, 10:25 AM

दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक संपन्न

07 Dec 2021, 10:13 AM

राहुल गांधी का लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस, आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मुआवजे देने की मांग

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मुआवजे देने के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।


07 Dec 2021, 10:01 AM

गुजरात के वडोदरा में एक NGO द्वारा इंटरनेशनल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गुजरात के वडोदरा में एक NGO द्वारा इंटरनेशनल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण बचाओ पर थीम रखी गई। कार्यक्रम के प्रभारी ने बताया, "12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्रों को शामिल किया गया। पर्यावरण संरक्षण चिंता का विषय है।बच्चे पर्यावरण से जुड़े चित्र बना रहे हैं।

07 Dec 2021, 9:51 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 10,79,384 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबि, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 10,79,384 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 64,94,47,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


07 Dec 2021, 9:50 AM

डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह आज मिलेंगे, कई मुद्दों पर विचार करेंगे

डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह आज मिलेंगे इम्यूनोजेनेसिटी, प्रभावशीलता, सुरक्षा, साक्ष्य और बूस्टर खुराक टीकाकरण के लिए विचार पर

07 Dec 2021, 9:31 AM

दिल्ली: पीएम मोदी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे


07 Dec 2021, 9:30 AM

मध्य प्रदेश: विदिशा जिले में हिंदू संगठनों ने सेंट जोसेफ स्कूल में तोड़फोड़ की

मध्य प्रदेश में एक भीड़, जिसमें कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य भी शामिल थे, ने विदिशा जिले के गंज बसोदा में सेंट जोसेफ स्कूल में तोड़फोड़ की, स्कूल में छात्रों के धर्म परिवर्तन का दावा किया। घटना के समय छात्र 12वीं की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहे थे।

07 Dec 2021, 9:22 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 6,822 नए केस मिले, 220 लोगों की गई जान

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,822 नए मामले सामने आए है, 10,004 रिकवरी हुईं और 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई।


07 Dec 2021, 9:04 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में लगी आग पर काबू पाया 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मुरादाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया, "हमने 28 मरीज़ों और स्टाफ के 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।"

07 Dec 2021, 8:47 AM

देश पर मंडराया कोरोना की तीसरी लहर का खतरा? 5 दिन के भीतर ओमिक्रॉन केस का आंकड़ा 23 तक पहुंचा

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश में 2 दिसंबर को ओमिक्रॉन का पहला केस आया था और अब कुल 23 केस हो गए हैं। सिर्फ 5 दिन के भीतर ओमिक्रॉन के के मामले 5 राज्यों तक पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में 10, राजस्थान में 9, कर्नाटक में 2, दिल्ली और गुजरात में 1-1 मरीज सामने आ चुके हैं।


07 Dec 2021, 8:39 AM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं

07 Dec 2021, 8:38 AM

दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब होने की वजह से धुंध है। वीडियो इंडिया गेट के पास से है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 314 (बहुत खराब श्रेणी में) है।


07 Dec 2021, 8:10 AM

दिल्ली अब भी वायु प्रदूषण से बेहाल, प्रदूषण कम करने के लिए किया जा रहा पानी का छिड़काव

देश की राजधानी दिल्ली का हाल अभी भी वायु प्रदूषण से बेहाल है। ऐसे में प्रदूषण को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से शहर में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia