बड़ी खबर LIVE: हिंदुत्व खतरे में हो सकता है, हिंदू धर्म न कभी खतरे में था, न कभी होगा- दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है, उनके लिए बता दूं कि इस देश के राष्ट्रपति, पीएम और सीएम हिंदू हैं। हिंदुत्व खतरे में हो सकता है लेकिन हिंदू धर्म कभी खतरे में नहीं था और भविष्य में भी कभी नहीं होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Jan 2022, 10:23 PM

पांचों चुनावी राज्यों में कोरोना वैक्सीन के प्रमाणपत्र से पीएम मोदी की तस्वीर हटी, चुनाव आचार संहिता का असर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए पांचों चुनावी राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कोरोना वैक्सीन के प्रमाणपत्रों से पीएम मोदी की तस्वीर हटा दी है।

10 Jan 2022, 10:21 PM

हरियाणा में आज कोरोना के 5736 नए केस मिले, ओमिक्रॉन के भी 26 नए मामले मिले

10 Jan 2022, 9:39 PM

हिंदुत्व खतरे में हो सकता है, हिंदू धर्म न कभी खतरे में था, न कभी होगा- दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है, उनके लिए बता दूं कि इस देश के राष्ट्रपति, पीएम और सीएम हिंदू हैं। हिंदुत्व खतरे में हो सकता है लेकिन हिंदू धर्म कभी खतरे में नहीं था और भविष्य में भी कभी नहीं होगा।


10 Jan 2022, 9:33 PM

ओडिशा कैबिनेट ने राज्य सेवाओं में प्रवेश के लिए ऊपरी आयु सीमा को 2023 तक 32 से 38 वर्ष करने का फैसला लिया

ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने कहा कि ओडिशा मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार की सेवा में प्रवेश के लिए ऊपरी आयु सीमा को 32 से 38 वर्ष के लिए तीन साल के लिए 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय उन युवाओं को सक्षम करने के लिए लिया गया है जो कोरोना के कारण भर्ती परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके।

10 Jan 2022, 9:29 PM

राजस्थान सरकार ने निजी लैब में कोरोना के रैपिड एंटीजन टेस्ट का शुल्क 50 रुपये तय किया


10 Jan 2022, 9:17 PM

BJP उत्तराखंड में पार्टी की सभाओं और वर्चुअल रैलियों में तेजी लाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक आईटी विशेषज्ञ तैनात करेगी

10 Jan 2022, 9:16 PM

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 33470 नए केस आए, 8 लोगों की हुई मौत


10 Jan 2022, 9:14 PM

BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा कोरोना संक्रमित हुए, खुद को किया आइसोलेट

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और डॉक्टरों की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।

10 Jan 2022, 9:10 PM

कोलकाता में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को आज से वैक्सीन का 'एहतियाती' खुराक देना शुरू हुआ


10 Jan 2022, 8:45 PM

आयुष के लिए नीट लागू नहीं होने के छात्रों के दावे पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली उच्च न्यायालय में छात्रों के एक समूह ने सोमवार को दायर एक याचिका में दावा किया कि आयुष पाठ्यक्रम राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के तहत नहीं आ सकते क्योंकि यह परीक्षा आधुनिक वैज्ञानिक चिकित्सा तक ही सीमित है और इसमें पारंपरिक चिकित्सा पाठ्यक्रम शामिल नहीं हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने छह आयुष चिकित्सकों द्वारा दायर याचिका पर इस मामले में केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी का रुख जानने के लिए नोटिस जारी किया।

न्यायालय ने कहा भी कहा कि वह एलोपैथिक डॉक्टरों के एक समूह द्वारा दायर एक अन्य याचिका के साथ मामले की सुनवाई 30 मार्च को करेगा, जिन्होंने आयुष चिकित्सकों को कुछ प्रकार की सर्जरी करने की अनुमति देने के खिलाफ अदालत का रुख किया है। खंड़पीठ ने केंद्र की सरकार की वकील मोनिका अरोड़ा से एलोपैथिक डॉक्टरों की याचिका का ब्योरा देने को भी कहा है।

10 Jan 2022, 8:42 PM

पंजाब में कोरोना के 3969 नए मामले, बीते 24 घंटे में 7 और लोगों की मौत


10 Jan 2022, 8:41 PM

COVID रोकथाम योजना के हिस्से के रूप में डाइन-इन सेवाओं के लिए दिल्ली में भोजनालय बंद

10 Jan 2022, 8:38 PM

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अगले आदेश तक सभी वैकल्पिक सर्जरी पर रोक


10 Jan 2022, 8:34 PM

गुजरात: IIM अहमदाबाद के 67 छात्र कोरोना पॉजिटिव 

10 Jan 2022, 8:27 PM

मुंबई में कोरोना के 13648 नए मामले, बीते 24 घंटे में 5 और लोगों की मौत


10 Jan 2022, 8:23 PM

मोलनुपिरवीर दवा के लाभ संभावित जोखिमों से कहीं अधिक : विशेषज्ञ

मोलनुपिरवीर की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों के बीच, भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया है कि उच्च जोखिम वाले रोगियों के मामले में दवा के लाभ संभावित जोखिमों से कहीं अधिक हैं।
मोलनुपिरवीर मुंह से ली जाने वाली एंटी वायरल दवा है, जिसे कोविड-19 के इलाज के लिए अनुमोदित (अप्रूव्ड) किया गया है।

अमेरिका स्थित दवा कंपनी मर्क द्वारा विकसित, मोलनुपिरवीर को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा कोविड-19 के खिलाफ अनुमोदित किया गया है। यह यूके मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) द्वारा वयस्कों में हल्के से मध्यम कोविड-19 के उपचार के लिए अनुमोदित है, जिनमें गंभीर बीमारी के बढ़ने का उच्च जोखिम है।

10 Jan 2022, 8:23 PM

रेलमंत्री ने सभी रेलवे जोन की कोविड तैयारियों की समीक्षा की

देशभर में हाल ही में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विभिन्न रेलवे क्षेत्रों और मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों को रेलवे अस्पतालों और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के उपयोग को आम जनता के लिए सुविधाजनक बनाने का निर्देश दिया। सोमवार को आयोजित इस बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी के त्रिपाठी, बोर्ड के सदस्य और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सभी जोनल रेलवे/पीयू के महाप्रबंधक (जीएम) और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) शामिल हुए।

समीक्षा बैठक में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वी वैष्णव ने कोविड तैयारी से संबंधित तमात पहलुओं की जांच की। जैसे-रेलवे अस्पताल का बुनियादी ढांचा, बाल चिकित्सा वार्ड कामकाज, टीकाकरण- रेलवे के फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज के प्रावधान सहित रेलवे के कर्मचारियों का टीकाकरण किस स्तर पर है। साथ ही दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति, जिओलाइट स्टॉक और अन्य आवश्यक चिकित्सा सहायता और वेंटिलेटर, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक व ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थिति।


10 Jan 2022, 8:09 PM

बिहार में कोरोना के मामलों में उछाल, बीते 24 घंटे में 4737 नए केस

10 Jan 2022, 8:06 PM

गुजरात में कोरोना के 6097 नए मामले, पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत


10 Jan 2022, 7:52 PM

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

10 Jan 2022, 7:50 PM

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट हुए कोरोना पॉजिटिव, घर में खुद को किया आइसोलेट


10 Jan 2022, 7:49 PM

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19286 नए केस, 16 मौतें

10 Jan 2022, 7:48 PM

कर्नाटक में कोरोना के 11698 नए मामले, बीते 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत


10 Jan 2022, 7:24 PM

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13990 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

10 Jan 2022, 7:23 PM

औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, रुका संचालन

चमोली जनपद के जोशीमठ में रोपवे के 27 कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव होने से हड़कंप मच गया है। जिसके कारण रोपवे का संचालन रोक दिया गया है। बता दें कि इन दिनों औली में काफी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। आपको बता दें कि रविवार को चमोली जिले के जोशीमठ में कोरोना जांच के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के 34 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी रोपवे कर्मचारी हैं। इस कारण रोपवे का संचालन रोकना पड़ गया। इन दिनों औली में बर्फबारी के बाद हजारों की संख्या में देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में अधिकतर पर्यटक रोपवे से औली का दीदार करते हैं।


10 Jan 2022, 7:22 PM

दिल्ली में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी, बीते 24 घंटे में 19166 नए केस, 17 मरीजों की मौत

10 Jan 2022, 7:16 PM

केरल: राज्य मंत्री वी.एन.वासवन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के.टी.थॉमस ने कोट्टायम के एक वैक्सीनेशन सेंटर में लगवाई बूस्टर डोज़


10 Jan 2022, 7:15 PM

मुंबई के धारावी में कोरोना के 97 नए मामले, इलाके में कुल 943 एक्टिव केस

10 Jan 2022, 7:05 PM

दिल्ली में रेस्तरां और बार को बंद करने के आदेश, केवल 'टेक अवे' सुविधा की अनुमति

नई दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने के बाद रेस्तरां और बार को बंद करने का फैसला लिया गया है। अब ग्राहकों सिर्फ रेस्टोरेंट से घर खाना ले जाने की इजाजत होगी।


10 Jan 2022, 6:52 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आईपीएस अधिकारियों से मुलाकात की

10 Jan 2022, 6:50 PM

बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में गए

बिहार में कोरोना की रफ्तार अब तेज हो गई है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर साझा की है। बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की है। कहा गया है कि फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं।

कार्यालय द्वारा ट्वीट में लिखा गया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉजि़टिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं।

ट्वीट में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।

इससे पहले राज्य के कई राजनेता संक्रमित हो चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सहित बिहार के कई मंत्री संक्रमित हो चुके हैं।


10 Jan 2022, 6:48 PM

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव चिन्ह के रूप में मिला

10 Jan 2022, 6:39 PM

उत्तराखंड में कोरोना के कारण सभी स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने के आदेश


10 Jan 2022, 6:32 PM

यूपी सरकार ने कोविड को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सभी सरकारी और निजी कार्यालय एक बार में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे। सरकार वर्क फ्रॉम होम मॉड्यूल को भी प्रोत्साहित कर रही है और ट्रांसमिशन के स्तर को नीचे लाने के लिए कार्यस्थल पर रोटेशन सिस्टम लागू करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा है कि 'जीवन और आजीविका दोनों' को बचाने के प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को बढ़ावा देने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि काम में कोई असुविधा न हो, उन्होंने कार्यालयों में रोटेशन सिस्टम लागू करने के भी निर्देश दिए।

राज्य सरकार के नए कोविड नियंत्रण दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि निजी क्षेत्र के कार्यालयों में कार्यरत कोई कर्मचारी कोविड पॉजिटिव निकलता है, तो उसे भी वेतन में बिना किसी कटौती के 7 दिन का अवकाश दिया जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में सोमवार को कुल 8,334 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

वर्तमान में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 33,946 है, जिसमें से 33,563 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

10 Jan 2022, 6:27 PM

कर्नाटक: अपने ऋण आवेदन की अस्वीकृति से परेशान, एक व्यक्ति ने रविवार को हावेरी जिले में बैंक को कथित रूप से आग लगा दी


10 Jan 2022, 6:08 PM

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5797 नए मामले, 19 मरीजों की मौत 

10 Jan 2022, 5:52 PM

चंडीगढ़ में फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज़ लगाई गई


10 Jan 2022, 5:37 PM

कांग्रेस में शामिल हुईं सोनू सूद की बहन, मोगा से लड़ सकती हैं पंजाब विधानसभा चुनाव

एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। माना जा रहा है कि वह मोगा से कांग्रेस की विधानसभा चुनाव उम्मीदवार होंगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सोनू सूद अपनी मानवता और दयालुता के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और आज उस परिवार का एक सदस्य हमसे जुड़ रहा है। ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।

10 Jan 2022, 5:33 PM

नफरत को हराने का सही मौका है चुनाव : राहुल गांधी

पांच राज्यों के चुनावों की घोषणा के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव नफरत को हराने का सही मौका है। राहुल गांधी ने सोमवार को हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "नफरत को हराने का सही मौका है।"


10 Jan 2022, 5:30 PM

बिहार में कोरोना के 3 वेरिएंट मिले, ओमिक्रॉन के 27, डेल्टा के 4 और एक अनजान वेरिएंट का पता चला

10 Jan 2022, 5:18 PM

कर्नाटक में आज ओमिक्रॉन के 146 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 479 हुई


10 Jan 2022, 5:13 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के कारण नए प्रतिबंधों का ऐलान, मास्क नहीं लगाने पर 100 रुपए का चालान

10 Jan 2022, 5:12 PM

केरल में ओमिक्रॉन के 17 नए केस, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 345 हुई


10 Jan 2022, 5:11 PM

कोरोना: हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए, ऑनलाइन क्लास चलाने के आदेश

10 Jan 2022, 4:55 PM

1 जनवरी 2022 से अबतक दिल्ली पुलिस के 1000 जवान कोरोना संकमित


10 Jan 2022, 4:38 PM

नफ़रत बीजेपी का स्थायी हथियार है, मगर हिंदुस्तान इसके खिलाफ तैयार है: कांग्रेस

10 Jan 2022, 4:37 PM

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनू और उनकी बहन से मोगा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।


10 Jan 2022, 4:19 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं उन सभी से खुद को अलग करने और टेस्ट करने का अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं।

10 Jan 2022, 4:08 PM

'बुली बाई' ऐप मामला: बांद्रा की एक अदालत ने आरोपी श्वेता सिंह और मयंक को 14 जनवरी तक मुंबई पुलिस साइबर सेल की हिरासत में भेज दिया है.


10 Jan 2022, 3:49 PM

भारत में डेल्टा की जगह ले रहे ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट : रिपोर्ट

तीन सब वेरिएंट के साथ अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन भारत में पहले के प्रमुख डेल्टा स्ट्रेन की जगह ले रहा है, जिससे देश में कोविड -19 मामलों की दैनिक संख्या बढ़ रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, ओमिक्रॉन वेरिएंट (पैरेंट पेंगो लिनेज बी.1.1.529) में तीन लिनेज (बीए.1,बीए.2 और बीए.3) शामिल हैं। जबकि बीए.1 और बीए.3 में स्पाइक प्रोटीन में 69-70 विलोपन है, बीए.2 नहीं है।

10 Jan 2022, 3:38 PM

कांग्रेस सांसद के.सी.वेणुगोपाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखा पत्र

कांग्रेस सांसद के.सी.वेणुगोपाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर केरल के राज्यपाल और राज्य सरकार पर केरल विश्वविद्यालय के कुलपति से जुड़े अपने 'राजनीतिक विवादों' में राष्ट्रपति कार्यालय को घसीटने का आरोप लगाया और उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगने व फटकार लगाने को आग्रह किया।


10 Jan 2022, 3:34 PM

पंजाब: अमृतसर के शास्त्री बाज़ार में सोमवार को लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का पालन भी नहीं किया।

10 Jan 2022, 3:03 PM

गोवा: मायेम से विधायक प्रवीण ने दिया इस्तीफा


10 Jan 2022, 2:56 PM

तमिलनाडु सरकार ने जल्लीकट्टू आयोजनों के लिए एसओपी की जारी, केवल 150 दर्शकों या 50% बैठने की क्षमता की अनुमति 

10 Jan 2022, 2:48 PM

हरिद्वार धर्म संसद विवाद! हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, SC याचिका पर सुनवाई को तैयार

सुप्रीम कोर्ट उत्तराखंड के हरिद्वार में हाल में हुई ‘धर्म संसद’ के दौरान हेट स्पीच और भड़काऊ बयान देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया।चीफ जस्टिस एनवी रमणा की अध्यक्षता वाली बेंच ने सीनियर वकील कपिल सिब्बल की उन दलीलों पर गौर किया कि हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई ।


10 Jan 2022, 2:45 PM

महाराष्ट्र सरकार द्वारा संशोधित दिशानिर्देश जारी करने के बाद जिम, सैलून ने नागपुर में 50% क्षमता पर कारोबार फिर से शुरू किया

10 Jan 2022, 2:21 PM

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, विमान को टो करने वाली गाड़ी में लगी आग

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला है। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट को 'टो' करने वाले एक वाहन में विमान के पास आग लग गई।


10 Jan 2022, 2:20 PM

राजधानी दिल्ली में कोविड की स्थिति पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक खत्म हुई।

10 Jan 2022, 1:55 PM

दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आज से फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई।


10 Jan 2022, 1:36 PM

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को जयपुर में मिली COVID19 वैक्सीन की 'एहतियाती खुराक'

10 Jan 2022, 1:31 PM

नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है: राहुल गांधी


10 Jan 2022, 1:14 PM

वर्तमान सरकार चुनाव आयोग के आदेश की बहुत शर्मनाक तरीके से अवहेलना कर रही है: हरीश रावत

देहरादून में हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार चुनाव आयोग के आदेश की बहुत शर्मनाक तरीके से अवहेलना कर रही है। ये बहुत शर्मनाक है कि आबकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता विभाग में चहेतों को पोस्टिंग दी गई। हमने चुनाव आयोग को ऐसे विभागों की सूची भेज दी है और शिकायत कर दी है।

10 Jan 2022, 12:55 PM

गोवा में भाजपा के मंत्री ने दिया इस्तीफा, बोले- छोटे कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर रही पार्टी

गोवा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो ने विधानसभा चुनाव के करीब एक महीने पहले सोमवार को कैबिनेट और विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया। लोबो ने कहा कि गोवा में भाजपा इतनी बड़ी हो गई है कि 'छोटी पार्टी' के कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है।

लोबो ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा, "भाजपा के साथ यह काफी अच्छी, लंबी यात्रा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी से नाखुश हैं। शायद मैं भी गलत हूं। मैंने अपनी आंखों से देखा है, अपने कानों से सुना है।"

लोबो ने कहा, "अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझे बताया है कि पार्टी इतनी बड़ी हो गई है कि वह छोटे कार्यकर्ताओं को नहीं देखती है। हम जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। हम उपेक्षित, दरकिनार महसूस करते हैं।"

मंत्री के रूप में अपने इस्तीफे के तुरंत बाद, लोबो ने एक विधायक के रूप में भी अपना इस्तीफा दे दिया।


10 Jan 2022, 12:54 PM

मुंबई फैक्ट्री में गैस रिसाव, एक की मौत, 2 घायल

उपनगरीय घाटकोपर में सोमवार सुबह एक औद्योगिक क्षेत्र से गैस रिसाव की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम दो लोग घायल हो गए। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने जानकारी दी।

घटना सुबह करीब 8 बजे हुई जब उत्तर-पूर्वी मुंबई के कुर्ला इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक फैक्ट्री के परिसर में मेथनॉल और सायन्यूरिक क्लोराइड गैस का रिसाव हुआ।

वहां पहुंची मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, 36 वर्षीय रामनिवास सरोद की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।

दो अन्य- 36 वर्षीय रुबिन सोलकर, 25 वर्षीय सर्वांश सोनवणे को बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि गैस रिसाव के कारणों, फैक्ट्री परिसर में उस समय कितने लोग मौजूद थे पता लगाया जा रहा है, साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

10 Jan 2022, 12:25 PM

उत्तराखंड में आज से बूस्टर डोज अभियान, नौ महीने पूरे होना वाला सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य

कोरोना संक्रमण के बाद अब देश, विदेश में नए वैरिएंट के आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना वैक्सीन के बाद अब नए वैरिएंट से बचने के लिए बूस्टर डोज (प्रीकॉशन डोज) शुरू हो गई है। उत्तराखंड में बूस्टर डोज की शुरूआत 10 जनवरी से हो रही है। इसके लिए पहले 60 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां चाक-चौबंद हैं। बूथों पर 20 प्रतिशत वैक्सीन तीसरी डोज के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए पहले हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे लोगों का टीकाकरण होगा। इस डोज को लगाने से पहले उनके पास कोरोना वैक्सीन के नौ महीने पूरे होना वाला सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। बिना नौ महीने पूरे करने वालों को यह डोज नहीं लगाई जाएगी। यह डोज अभी 60 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों को लगाई जा रही है।


10 Jan 2022, 12:08 PM

बीजेपी को पेगासस के बाद टेक फॉग का सहारा, लोगों में नफरत का जहर घोल रही है: कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि बीजेपी को पेगासस के बाद टेक फॉग का सहारा है। बीजेपी लोकतंत्र पर हमला कर रही है, टेक फॉग के माध्यम से नफरत का जहर घोल रही है।

10 Jan 2022, 11:52 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन: 12 जनवरी 2022 को सुबह 10:30 बजे करेंगे


10 Jan 2022, 11:14 AM

कोरोना वैक्सीन की पहली-दूसरी डोज़ लेने वाले लोगों को प्रीकॉशन डोज़ दिया जा रहा है

10 Jan 2022, 10:43 AM

तेलंगाना: हैदराबाद में फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई


10 Jan 2022, 10:24 AM

बिहार: देश में आज से फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो गया है।

10 Jan 2022, 10:03 AM

जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में बर्फबारी हुई।


10 Jan 2022, 10:02 AM

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में फ्रंट लाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रीकॉशन डोज़ वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हुआ।

10 Jan 2022, 9:11 AM

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,52,717 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69,15,75,352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: ICMR


10 Jan 2022, 9:10 AM

देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में 1,79,723 नए मामले, 146 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए, 46,569 रिकवरी हुईं और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

10 Jan 2022, 9:01 AM

कर्नाटक में आज से लगाया जाएगा बूस्टर वैक्सीन

कर्नाटक सरकार सोमवार यानी आज से स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और को-मोरबिडिटी वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों के लिए 'बूस्टर खुराक' या 'एहतियाती खुराक' टीकाकरण शुरू करेगी। राज्य में कम से कम 6 लाख स्वास्थ्य देखभाल कर्मी, 7 लाख फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से ज्यादा उम्र के 8 लाख व्यक्ति, जो 9 महीने या 39 सप्ताह के टीकाकरण के साथ को-मोरबिडिटी वाले हैं, उन्हें 'एहतियाती खुराक' या 'बूस्टर खुराक' दी जाएगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इस एहतियाती खुराक टीकाकरण का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, बेंगलुरु में करेंगे।


10 Jan 2022, 8:39 AM

अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है: डिवीजनल फायर ऑफिसर

10 Jan 2022, 8:12 AM

हिमाचल प्रदेश: शिमला में आज बर्फबारी होने के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत बि​छ गई।


10 Jan 2022, 8:12 AM

मुंबई: भायखला में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर

महाराष्ट्र: मुंबई के भायखला इलाके के मुस्तफा बाज़ार के पास एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई, दमकल की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

10 Jan 2022, 8:11 AM

हिमाचल प्रदेश: शिमला में आज लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई।


10 Jan 2022, 8:11 AM

मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 518 नए मामले सामने आए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई।

10 Jan 2022, 8:09 AM

कोरोना के कहर के बीच आज से फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को दी जाएगी बूस्टर डोज

देश में आज से 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लगना शुरू हो जाएगा। दरअसल 60 साल से अधिक आयु के वे सभी लोग जो किसी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित हैं उन्हें कोरोना वैक्सीन का यह बूस्टर डोज दिया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia