बड़ी खबर LIVE: आतंकियों ने कश्मीर पुलिस नियंत्रण कक्ष पर ग्रेनेड फेंका, कोई घायल नहीं, इलाके को घेरकर जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आज शाम अज्ञात आतंकवादियों ने कश्मीर पुलिस नियंत्रण कक्ष की ओर एक ग्रेनेड फेंका, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

फाइल फोटो: सोशल मीडिया
फाइल फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

17 Jan 2022, 10:27 PM

कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से पटना में मूर्ति कलाकारों के सामने संकट गहराया

17 Jan 2022, 10:26 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 'डोर-टू-डोर कैंपेन' किया

17 Jan 2022, 10:10 PM

तेलंगाना के हैदराबाद में कुछ डॉक्टर ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 रुपये का क्लीनिक शुरू किया


17 Jan 2022, 10:07 PM

आतंकियों ने कश्मीर पुलिस नियंत्रण कक्ष पर ग्रेनेड फेंका, कोई घायल नहीं, इलाके के घेरकर जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आज शाम करीब 7.45 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कश्मीर की ओर एक ग्रेनेड फेंका, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

17 Jan 2022, 9:54 PM

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फ के बीच भी भारतीय सेना कर रही है पेट्रोलिंग


17 Jan 2022, 9:49 PM

कांग्रेस के साथ मिलकर मणिपुर का चुनाव लड़ेगी NCP, गोवा में गठबंधन की कोशिशें जारी- नवाब मलिक

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ गोवा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कुछ स्थानीय नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हो सका। कल हमारे महासचिव और एक मंत्री गठबंधन के बारे में बात करने के लिए गोवा जाएंगे। हम कांग्रेस के साथ मिलकर मणिपुर का चुनाव लड़ेंगे।

17 Jan 2022, 9:18 PM

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,111 नए केस मिले, 24 लोगों की हुई मौत 


17 Jan 2022, 9:12 PM

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 9385 नए केस मिले, 33 लोगों की हुई मौत

17 Jan 2022, 8:58 PM

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: भारत में निवेश करने का यह सबसे अच्छा समय- पीएम मोदी


17 Jan 2022, 8:57 PM

भारत ने दुनिया को वैक्सीन की सप्लाई की: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी

17 Jan 2022, 8:50 PM

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना से 24 लोगों की मौत, 31111 नए मामले आए सामने, 29092 मरीज ठीक हुए


17 Jan 2022, 8:37 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी, पिछले 24 घंटे में 9385 नए केस, 33 मौतें

17 Jan 2022, 8:34 PM

कर्नाटक में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 27156 नए केस, 14 मौतें

कर्नाटक में कोरोना का कहर जारी है। यहां बीते 24 घंटे में कोविड के 27156 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 14 और मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 7827 मरीज ठीक भी हुए हैं। इन्हें डिस्चार्ज किया गया है।


17 Jan 2022, 8:16 PM

असम में कोरोना के मामले में उछाल, बीते 24 घंटे में 6982 नए केस 

17 Jan 2022, 8:09 PM

जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2827 नए मामले सामने आए


17 Jan 2022, 7:44 PM

मणिपुर में आज ओमिक्रॉन के नए मामले सामने आए, राज्य में कुल 39 केस

17 Jan 2022, 7:41 PM

मुंबई में कोरोना के मामलों में कमी, बीते 24 घंटे में 5956 नए केस, 12 मरीजों की मौत


17 Jan 2022, 7:33 PM

ट्विन टावर ध्वस्त करने के लिए एक सप्ताह के भीतर एजेंसी के साथ समझौता करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश

उच्चत्तम न्यायालय ने सोमवार को सुपरटेक से कहा कि वह अपने 40 मंजिला टावरों दोनों टावरों को गिराने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा तय की गई बिल्डिंग डिमोलिशन फर्म के साथ एक हफ्ते के भीतर समझौते को क्रियान्वित करे।

उच्चत्तम न्यायालय ने पिछले साल अगस्त में, नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।

नोएडा प्राधिकरण का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र कुमार ने न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और सूर्यकांत की खंडपीठ को अवगत कराया किएजेंसी ने इस काम को अंजाम देने के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग के नाम को अंतिम रूप दिया है।

17 Jan 2022, 7:16 PM

गुजरात: कोराना की तीसरी लहर के चलते अहमदाबाद में मास्क की बिक्री में इजाफा


17 Jan 2022, 7:12 PM

कोविड पर नियंत्रण करने के बजाय सीएम घोषणाएं करके जनता को कर रहे भ्रमित : दिल्ली कांग्रेस

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों व अन्य समस्याओं पर दिल्ली कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जनता को भृमित करने का आरोप लगाया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि, कोविड ऑमिक्रॉन संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर नियंत्रण पाने की बजाय सीएम अपने चुनावी पर्यटन में लोकलुभावनी घोषणाएं करके वहां की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। दरअसल दिल्ली में कोरोना के मामले कम आने लगे हैं, हालांकि दिल्ली में जांच की भी संख्या घट गई है।

दिल्ली कांग्रेस के अनुसार, दिल्ली में 30 प्रतिशत संक्रमण दर पहुंचने के बावजूद अरविन्द केजरीवाल पिछले 30 दिनों में सिर्फ 16 दिन बाहर रहे, एक सप्ताह कोविड संक्रमित होने के अलावा बाकी दिन दिल्लीवालों के बचाव के लिए कुछ नहीं किया, जिस कारण राजधानी में हर तीसरा व्यक्ति कोविड संक्रमित है।

17 Jan 2022, 7:10 PM

84 फीसदी परिवारों की आय में गिरावट आई, मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं : कांग्रेस

केंद्रीय बजट की घोषणाओं से कुछ दिन पहले, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की खराब आर्थिक नीति के कारण देश में बेरोजगारी दर 7 फीसदी तक पहुंच गई है और थोक महंगाई दर बढ़कर 7 फीसदी हो गई है। 13.56 प्रतिशत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 74 प्लस पर आ गया है। 84 प्रतिशत परिवारों की आय 2021 में घट गई जबकि कुछ व्यक्तियों की संपत्ति नौ गुना बढ़ गई। कांग्रेस ने मांग की है कि जिस तरह कॉरपोरेट टैक्स को 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी किया जाए, उसी तरह मध्यम और निम्न आय वर्ग को भी राहत दी जानी चाहिए।

पार्टी ने मांग की है कि सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की कमी करनी चाहिए, जबकि आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों को या तो छूट दी जानी चाहिए या इन्हें तर्कसंगत बनाया जाना चाहिए क्योंकि इन वस्तुओं पर उच्च दरें 'प्रतिगामी' हैं।

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, "देश में 84 फीसदी घरों की आय 2021 में घटी, लेकिन साथ ही भारतीय अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 (39 फीसदी की वृद्धि) हो गई।


17 Jan 2022, 6:54 PM

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3295 नए मामले, 4 लोगों की मौत

17 Jan 2022, 6:37 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे कोरोना के 15622 नए केस, 9 मरीजों की मौत 

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15622 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12402 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं 9 मरीजों की मौत भी हुई है।


17 Jan 2022, 6:35 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 4108 नए केस, पिछले 24 घंटे में 696 मरीज डिस्चार्ज हुए

17 Jan 2022, 6:24 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 4108 नए मामले, बीते 24 घंटे में 696 मरीज डिस्चार्ज हुए


17 Jan 2022, 6:18 PM

राहुल का पीएम मोदी से सवाल- जनता को टैक्स और बेरोज़गारी से कमज़ोर किया जा रहा है, क्या WEF में इन आँकड़ों की चर्चा भी होगी?

17 Jan 2022, 6:12 PM

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22946 नए केस, 18 मौतें


17 Jan 2022, 6:05 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12527 नए केस, 24 मौतें, संक्रमण दर भी घटी

17 Jan 2022, 6:02 PM

असम, मणिपुर में भूकंप के झटके, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

पूर्वोत्तर राज्यों असम और मणिपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार को मध्यम तीव्रता के दो भूकंप आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को 28 मिनट के भीतर आए भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

एनसीएस के आंकड़ों के अनुसार, 3.5 तीव्रता का पहला भूकंप दक्षिणी असम में आया। 3.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप सतह से 20 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया, जिससे मणिपुर के कांगपोकपी जिले और आसपास के क्षेत्रों में झटका लगा।


17 Jan 2022, 5:59 PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने Republic Day परेड से तमिलनाडु की झांकी को बाहर करने पर पीएम मोदी को लिखा पत्र

17 Jan 2022, 5:35 PM

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में प्रतिबंधित आतंकी संगठन JEM से जुड़े 2 आतंकवादियों के सहयोगी, विस्फोटक सामग्री बरामद


17 Jan 2022, 5:26 PM

चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों के आगे बढ़ाए जाने पर मैं उनका धन्यवाद करता हूं : पंजाब के मुख्यमंत्री

17 Jan 2022, 5:22 PM

तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बुधवार तक हल्की बारिश हो सकती है। चेन्नई और आसपास के जिलों में सोमवार को और कई तटीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि तिरुवल्लुर जिले के एक या दो स्थानों पर भी भारी बारिश होगी।

शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो औसत 29.3 डिग्री से काफी कम है। चेन्नई के मौसम विज्ञान उप महानिदेशक एस. बालचंद्रन ने कहा कि उत्तरी तटीय क्षेत्र और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के अंदरूनी इलाकों में भी मंगलवार को मध्यम बारिश होगी।


17 Jan 2022, 5:20 PM

UAE एयरपोर्ट के पास ड्रोन से अटैक, दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत

17 Jan 2022, 5:13 PM

दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा मुख्यालय पहुंचे


17 Jan 2022, 5:12 PM

कर्नाटक: बेंगलुरु में आज ओमिकॉन के 287 नए केस मिले, राज्य में कुल 766 मामले 

17 Jan 2022, 5:09 PM

देश में 12 से 15 साल तक के बच्चों को मार्च से कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी

देश में मार्च महीने से 12 से 15 साल तक के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया जा सकता है। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के प्रमुख एनके अरोड़ा के मुताबिक मार्च में 15 से 18 साल वालों के टीका देने के बाद इनके लिए टीकाकरण शुरू किया जा सकता है।


17 Jan 2022, 5:00 PM

उत्तर प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में गोरखपुर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

17 Jan 2022, 4:43 PM

कर्मचारियों के पॉजिटिव टेस्ट के बाद गोवा राजभवन आम लोगों के लिए बंद

गोवा में राजभवन को 23 जनवरी तक विजिटर्स के लिए बंद कर दिया गया है। राज्यपाल के आधिकारिक आवास पर कई कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद सोमवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।


17 Jan 2022, 4:32 PM

बिहार: पटना से पंजाब लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पथराव, 4 गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना के पटना साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पथराव के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

17 Jan 2022, 4:29 PM

अबू धाबी में तेल कंपनी के डिपो के पास तीन ईंधन टैंक फट गए


17 Jan 2022, 4:20 PM

70 साल पहले भारत के लोगों को देश को अंग्रेजों से आज़ाद कराने का मौका मिला, हमारे पास मौका है BJP से जान छुड़ाने का: महबूबा मुफ़्ती

17 Jan 2022, 4:04 PM

देश मोदी सरकार की वैक्सीन नीति की क्रोनोलॉजी को समझ चुका है- कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि देश मोदी सरकार की वैक्सीन नीति की क्रोनोलॉजी को समझ चुका है। मोदी सरकार स्पष्ट नीति बनाने की बजाय झूठे दावे करने में व्यस्त रही।


17 Jan 2022, 3:49 PM

यूपी में लोगों को ठगने के आरोप में नेपाल का तांत्रिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने काला जादू कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के नाम पर ठगी करने के आरोप में नेपाल के एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।

17 Jan 2022, 3:24 PM

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नितेश राणे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। नीतीश राणे को गिरफ्तारी से अंतिम राहत दी गई थी। न्यायूमर्ति सी वी भदंग ने बहुप्रतीक्षित निर्णय सुनाया।

हालांकि, अदालत के अनुरोध पर, अभियोजन पक्ष ने आश्वासन दिया कि वह अपनी पहले की प्रतिबद्धता को जारी रखेगा और 27 जनवरी तक नितेश राणे के खिलाफ किसी भी कठोर कदम से परहेज करेगा।

अन्य बातों के अलावा, 39 वर्षीय नितेश राणे को एक सत्तारूढ़ शिवसेना नेता संतोष परब के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आरोपित किया गया है - जो कथित तौर पर सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली शहर में 18 दिसंबर (2021) को हुआ था। यह इलाका राणे परिवार का राजनीतिक गढ़ है।


17 Jan 2022, 3:23 PM

रेलवे ने किया 396 ट्रेनों को रद्द, 10 ट्रेनों को रीशेड्यूल

रेलवे की ओर से सोमवार को रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक 396 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। जबकि, 10 ट्रेनों को रीशेड्यूल और 4 ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट किए गए हैं। जबकि कोहरे की वजह से दिल्ली पहुंचने वाली 5 ट्रेनें लेट रहीं।

रेलवे ने सोमवार को सभी प्रभावित होने वाली ट्रेनों की लिस्ट अपडेट कर दी है। इस सूची के मुताबिक, 396 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। वहीं 18 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किए गए हैं। रेलवे ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार समेत कई अन्य राज्यों की 4 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है। जबकि 10 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है।

17 Jan 2022, 3:10 PM

पंजाब विधानसभा चुनाव की तरीख बदलने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू


17 Jan 2022, 3:08 PM

कांग्रेस की सरकार बनी तो नोएडा और दादरी के किसानों दिया जाएगा मालिकाना हक़: नोएडा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

17 Jan 2022, 2:52 PM

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से की मुलाकात 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से मुलाकात कर सबको चौंका दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने के अभियान में जुटे संजीव बालियान ने सोमवार को सिसौली में नरेश टिकैत के घर जाकर उनसे मुलाकात कर नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है।

उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर चुनाव में उतरी भाजपा के लिए पहले और दूसरे चरण का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस इलाके में किसान और जाट ही जीत हार का फैसला करते हैं, इसलिए भाजपा किसान संगठन और किसान नेताओं को मनाने की लगातार कोशिश कर रही है। रविवार को भाजपा के एक दिग्गज नेता ने यह बताया था कि उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान शाह जाट नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस लिहाज से बालियान-टिकैत की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


17 Jan 2022, 2:51 PM

ओडिशा ने लगातार 5 वें दिन 10 हजार से अधिक कोविड मामले दर्ज किए

लगातार पांचवें दिन, ओडिशा ने 10,000 से अधिक कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10,489 व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाए गए। राज्य ने रविवार को 11,177 मामले, शनिवार को 10,856 मामले, शुक्रवार को 10,273 मामले और गुरुवार को 10,059 मामले दर्ज किए थे। राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, कुल मामलों में से 6,082 क्वारंटीन में है, जबकि 4,407 स्थानीय संपर्क मामले हैं।

17 Jan 2022, 2:27 PM

पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब 20 फरवरी को मतदान

चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तरीख बदल दी है। राज्य में अब 20 फरवरी को मतदान होगा। पहले पंजाब में 14 फरवरी को वोटिंग होनी थी लेकिन संत रविदास जयंती की वजह से लगभग सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तारीख बदलने की मांग की थी।


17 Jan 2022, 2:12 PM

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं, हमारे परिवार की हमसे ज़्यादा बीजेपी को चिंता: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं। हमारे परिवार की हमसे ज़्यादा चिंता भाजपा को है। हमारा घोषणा पत्र भाजपा के घोषणा पत्र के बाद आएगा।

17 Jan 2022, 2:03 PM

आदिवासी बच्चियों के लिए शांति देवी जी ने उम्र भर जो काम किया उसे देश कभी नहीं भुलाएगा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, "आदिवासी बच्चियों के लिए शांति देवी जी ने उम्र भर जो काम किया उसे देश कभी नहीं भुलाएगा। वे सही मायने में एक गांधीवादी समाज सेविका थीं जो सत्य और न्याय के पथ पर चलती रहीं। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी शोक संवेदनाएं।"


17 Jan 2022, 2:01 PM

पुडुचेरी में कोरोना के 907 नए मामले सामने आए, 3 लोगों की मौत

17 Jan 2022, 1:59 PM

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित व्यक्तियों को पोस्टल बैलेट सुविधा का उपयोग करके अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति दी है।


17 Jan 2022, 1:37 PM

यूपी में रोज़गार, किसान, महिलाओं के सम्मान की नहीं जाति और धर्म की बात होती है: ग्रेटर नोएडा में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल

17 Jan 2022, 1:26 PM

सिर्फ़ दलित होने के चलते रोहित वेमुला के साथ अत्याचार हुए और उनकी हत्या कर दी गयी: राहुल गांधी


17 Jan 2022, 1:20 PM

झारखंड के 33 मजदूर माली में बने बंधक, केंद्र और राज्य सरकार से लगायी वतन वापसी की गुहार

झारखंड के 33 मजदूर दक्षिण अफ्रीकी देश माली में बंधक बन गए हैं। इन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर आंध्र प्रदेश निवासी केएसपपी नामक एक ब्रोकर माली की राजधानी बमाको ले गया था। चार महीने से वहां की किसी कंपनी में काम कर रहे इन मजदूरों को आज तक वेतन नहीं मिला है। ब्रोकर ने भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। रविवार को मजदूरों ने एक वीडियो संदेश जारी कर भारत और झारखंड सरकार से अपनी रिहाई और वतन वापसी की गुहार लगायी है।

17 Jan 2022, 1:10 PM

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें दिन कड़ाके की ठंड जारी रही

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें दिन कड़ाके की ठंड जारी रही। मौसम विभाग ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर ठंडे की स्थिति के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली में 13 जनवरी से लगातार ठंड के दिनों की रिकॉडिर्ंग हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 16 और 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तरी राजस्थान में भी दिन के दौरान मध्यम कोहरा और हल्के बादल छाए रहे। साथ ही क्षेत्र में हल्की हवाएं चल रही हैं। इन स्थितियों के कारण दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


17 Jan 2022, 12:58 PM

पंजाब के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कल 12 बजे किया जाएगा: पंजाब विधानसभा चुनाव पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

17 Jan 2022, 11:56 AM

दिल्ली में आज आ सकते हैं कोरोना के 13-14 हजार केस - हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन


17 Jan 2022, 11:29 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री से सम्मानित शांति देवी के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया।

17 Jan 2022, 11:12 AM

सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित शांति देवी का कल रात ओडिशा के रायगड़ा ज़िले के गुनुपुर में उनके आवास पर निधन हो गया।


17 Jan 2022, 11:04 AM

योगी जी को गोरखपुर से टिकट देना ये दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी कमजोर हुई है: महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक

17 Jan 2022, 10:40 AM

पंजाब विधानसभा चुनाव को स्थगित करने के अनुरोध पर भारत चुनाव आयोग चर्चा कर रही है।


17 Jan 2022, 10:22 AM

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

17 Jan 2022, 10:00 AM

कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। मैं कांग्रेस पार्टी के लिए काम करूंगा: हरक सिंह रावत

उत्तराखंड में हरक सिंह रावत ने कहा, "कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। मैं कांग्रेस पार्टी के लिए काम करूंगा।"


17 Jan 2022, 9:13 AM

देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटों में 2,58,089 नए मामले आए, 385 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,58,089 नए मामले आए और 1,51,740 रिकवरी हुईं। और 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

17 Jan 2022, 9:10 AM

भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है:PM

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।


17 Jan 2022, 8:43 AM

भिवंडी के काजी परिसर में एक बंद कपड़े की फैक्ट्री में कल रात भीषण आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जल गई।

17 Jan 2022, 8:12 AM

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ठंड और शीतलहर का कहर


17 Jan 2022, 8:11 AM

तमिलनाडु: मदुरै के अलंगनल्लूर में जल्लीकट्टू खेला जा रहा है

17 Jan 2022, 8:04 AM

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर रहे बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय बिरजू महाराज की हार्ट अटैक के चलते मौत की खबर मिली है। कथक नृत्य के जरिए सामाजिक संदेश देने के लिए बिरजू महाराज को हमेशा याद किया जाएगा। कला जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */