बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में सोमवार से फिर से खुलेंगे सभी स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल और अभिभावकों की मंजूरी आवश्यक

महाराष्ट्र में कोविड की तीसरी लहर के कारण बंद सभी स्कूल गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक दो दिन पहले 24 जनवरी से शारीरिक कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे। सरकार ने कहा है कि जहां कोरोना के मामले कम हैं, वहां सभी प्रोटोकॉल के साथ प्री-प्राइमरी और कक्षा 1-12 के लिए कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

20 Jan 2022, 10:30 PM

महाराष्ट्र में सोमवार से फिर से खुलेंगे सभी स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल और अभिभावकों की मंजूरी आवश्यक

महाराष्ट्र में कोविड की तीसरी लहर के कारण बंद सभी स्कूल गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक दो दिन पहले 24 जनवरी से शारीरिक कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे। सरकार ने कहा है कि जहां कोरोना के मामले कम हैं, वहां सभी प्रोटोकॉल के साथ प्री-प्राइमरी और कक्षा 1-12 के लिए कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अगले सोमवार से पूरे कोविड प्रोटोकॉल और एसओपी के साथ स्कूलों को फिर से खोलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। प्रो. वर्षा ने कहा कि उन क्षेत्रों में स्थित स्कूल, जहां कोरोना के मामले कम हैं, वे प्री-प्राइमरी और कक्षा 1-12 के लिए शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू कर सकते हैं। हम राज्य में स्कूलों की सुरक्षित बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

उन्होंने कहा कि स्कूल फिर से खोलने की योजना के इस चौथे चरण में सभी को अनिवार्य रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और माता-पिता की सहमति आवश्यक होगी।

20 Jan 2022, 10:10 PM

पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 10,959 नए केस मिले, 37 लोगों की मौत हुई

20 Jan 2022, 10:09 PM

मुंबई में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के 48 वर्षीय साले ने किया आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया

मुंबई पुलिस ने कहा कि कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा के 48 वर्षीय साले, जेसन सैवियो वॉटकिंस की मुंबई में उनके अपार्टमेंट में आत्महत्या से मृत्यु हो गई। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मामला दर्ज किया गया है।आगे की जांच चल रही है।


20 Jan 2022, 9:29 PM

नौसेना ने वेटरन सरदार सुजान सिंह को उनके 100वें वर्ष पर सम्मानित किया

भारतीय नौसेना कर्मियों और नौसैनिकों द्वारा हरियाणा के करनाल में नौसेना के दिग्गज सरदार सुजान सिंह को उनके 100वें वर्ष पर सम्मानित किया गया। उन्हें नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की ओर से एक प्रशंसा पत्र, सीएनएस शिखा, एक स्मृति चिन्ह और एक 'प्राउड नेवल वेटरन' टोपी भेंट की गई।

20 Jan 2022, 9:27 PM

जम्मू-कश्मीर में हर शुक्रवार दोपहर 2 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध

जम्मू और कश्मीर सरकार ने राज्य में कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 2 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।


20 Jan 2022, 9:12 PM

बिहार में नालंदा के बाद सारण में शराब पीने से 5 लोगों की मौत का आरोप, प्रशासन ने जांच की बात कही

बिहार के सारण डीएम राजेश मीणा ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि मकेर और अमौर क्षेत्र में 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हम मौत के सही कारणों का पता लगा रहे हैं। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया है कि यह घटना शराब के सेवन के कारण हुई है. हम मामले की जांच कर रहे हैं।

20 Jan 2022, 8:55 PM

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची


20 Jan 2022, 8:41 PM

भारत ने बढ़ी हुई क्षमताओं के साथ ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने गुरुवार को उन्नत क्षमताओं से लैस ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक बयान में कहा कि स्वदेश में निर्मित और बेहतर क्षमता प्रदर्शन के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का एक परीक्षण शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे ओडिशा के चांदीपुर तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

यह परीक्षण ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की टीमों के साथ मिलकर किया गया। इस मिसाइल परीक्षण के दौरान ब्रह्मोस ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करते हुए अनुमानित प्रक्षेपपथ का अनुसरण किया।

20 Jan 2022, 8:24 PM

तमिलनाडु में कोरोना से 39 और लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 28561 नए केस आए सामने


20 Jan 2022, 8:19 PM

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24485 नए मामले, 13 मौतें

20 Jan 2022, 8:18 PM

बिहार में बुधवार को कोरोना के 3475 नए केस आए सामने, राज्य में कुल 26673 केस एक्टिव


20 Jan 2022, 8:10 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 2368 नए केस, बीते 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत

20 Jan 2022, 8:09 PM

असम में कोरोना के 7929 नए मामले, बीते 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत


20 Jan 2022, 7:57 PM

हिंदुत्ववादी अपनी नफ़रत cyber दुनिया में फैलाते जा रहे हैं क्योंकि कायर सिर्फ़ छुपकर वार करते हैं, राहुल गांधी का ट्वीट

20 Jan 2022, 7:48 PM

दिल्ली में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, अब RT-PCR के देने होंगे सिर्फ 300 रुपए


20 Jan 2022, 7:27 PM

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5708 नए मामले, 12 लोगों की मौत

20 Jan 2022, 7:24 PM

कर्नाटक में आज कोरोना के 47754 नए मामले आए सामने, बीते 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत


20 Jan 2022, 7:17 PM

चीनी सेना ने अरुणाचल से 17 साल के लड़के का किया अपहरण, भारतीय सेना ने वापसी की मांग की

भारतीय सेना ने हॉटलाइन के जरिए चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से संपर्क किया है और अरुणाचल प्रदेश में अपहृत किशोर मिराम तरोन की वापसी की मांग की है। रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक रक्षा पीआरओ ने ट्वीट किया, अरुणाचल प्रदेश के जोदो के 17 वर्षीय मिराम तरोन को कथित तौर पर एलएसी के पार पीएलए ने पकड़ लिया है। सूचना मिलने पर, भारतीय सेना ने तुरंत एक हॉटलाइन के माध्यम से पीएलए से संपर्क किया। प्रोटोकॉल के तहत उसका पता लगाने और उसे वापस करने के लिए पीएलए से मदद मांगी गई है।

अरुणाचल प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने यहां कहा कि राज्य सरकार ने भी युवा लड़के की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए रक्षा मंत्रालय के हस्तक्षेप की मांग की है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस मामले को चीनी प्राधिकरण के समक्ष उठाया है।

20 Jan 2022, 7:16 PM

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3390 नए केस, 9 मरीजों की मौत


20 Jan 2022, 7:12 PM

उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 4,818 नए मामले, देहरादून में 1601 कोविड पॉजिटिव

उत्तराखंड राज्य में पिछले 7 महीनों के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। तो वहीं, गुरुवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर में 4,818 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी गुरुवार को प्रदेश भर में 4,818 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जोकि बीते दिनों से काफी अधिक हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 3,422 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही चार संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7,460 लोगों की मौत हो चुकी है।

20 Jan 2022, 6:56 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 5992 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत


20 Jan 2022, 6:55 PM

पंजाब में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान धुरी क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे

दो बार के सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। राज्य मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने गुरुवार को मोहाली में यह घोषणा की।

चड्ढा ने संवाददाताओं से कहा, "मान पूरे पंजाब के नेता हैं और राज्यभर में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। आप एकमात्र पार्टी है, जो मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनाव में उतरी है।" उन्होंने यह भी कहा कि मान और अरविंद केजरीवाल ने मिलकर मजबूत टीम बनाई है।

48 वर्षीय मान को कांग्रेस के मौजूदा विधायक दलवीर सिंह गोल्डी के खिलाफ खड़ा किया गया है, जहां संगरूर के पूर्व विधायक प्रकाश चंद गर्ग शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

20 Jan 2022, 6:54 PM

बीजेपी के उत्पल को पणजी से टिकट न देने पर विपक्षी दलों ने बताया 'पर्रिकर का अपमान'

गोवा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर को पणजी सीट टिकट न दिए जाने पर विपक्षी दलों ने इसे दिवंगत पर्रिकर का अपमान करार दिया है। आम आदमी पार्टी और शिवसेना समेत तमाम विपक्षी दलों ने उत्पल के समर्थन का ऐलान किया है। बीजेपी ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपनी 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें लगातार पणजी सीट टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र को टिकट नहीं दिया गया है। इसको लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, गोवावासियों को बहुत दुख है कि बीजेपी ने पर्रिकर परिवार के साथ भी यूज एंड थ्रो की नीति अपनाई है। मैंने हमेशा मनोहर पर्रिकर जी का सम्मान किया है। मैं उत्पल का स्वागत करूंगा अगर वह आप के टिकट पर चुनाव लड़ने और आप में शामिल होने को तैयार हैं।

इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने अपने गोवा दौरे के दौरान उत्पल को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। केजरीवाल की ओर से यह आमंत्रण बीजेपी की ओर से उत्पल को टिकट नहीं दिए जाने के फैसले के बाद एक बार फिर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर शिवसेना सांसद सजंय राउत ने कहा, यह उत्पल पर्रिकर पर निर्भर है कि वह गोवा विधानसभा चुनाव लड़ें या नहीं। गोवा में बीजेपी को स्थापित करने में उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान है। अगर वह स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ते हैं तो हम उनका समर्थन करेंगे।


20 Jan 2022, 6:48 PM

महाराष्ट्र: आईपीएस अधिकारी बी. के. उपाध्याय को महाराष्ट्र होम गार्ड का DG नियुक्त किया गया

20 Jan 2022, 6:37 PM

केरल में आज ओमिक्रॉन के 62 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल 707 लोग संक्रमित


20 Jan 2022, 6:36 PM

'बुली बाई' एप मामले के आरोपी नीरज बिश्नोई और 'सुल्ली डील्स' एप बनाने वाले ओंकारेश्वर ठाकुर को 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया

20 Jan 2022, 6:32 PM

झारखंड सरकार ने RT-PCR टेस्ट की कीमतों में कटौती की, एंटीजन जांच के लिए देने होंगे 50 रुपए


20 Jan 2022, 6:31 PM

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12306 नए मामले, 43 मरीजों की मौत

दिल्ली में आज कोरोना के 12306 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 43 और कोविड मरीजों की मौत हो गई है। अच्छी बात यह है कि इस दौरान 18815 मरीजों को इस वायरस से छुटकारा मिला है।

20 Jan 2022, 6:27 PM

केरल में कोरोना विस्फोट, बीते 24 घंटे में 46387 नए केस, 32 मौतें

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में जोरदार वृद्धि हुई है। राज्य में आज कोविड के 46387 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 32 और लोगों की मौत हुई है।


20 Jan 2022, 6:12 PM

रांची में शुरू हुई 'जीरो वेस्ट' मैरिज पार्टी की मुहिम, प्लास्टिक-थर्मोकोल से परहेज

रांची नगर निगम ने 'जीरो वेस्ट' थीम पर शादी की मुहिम शुरू की है। इस कड़ी में बीते बुधवार को शहर में पहली बार ऐसी शादी हुई, जिसमें प्लास्टिक-थर्मोकोल की किसी भी वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया गया। शादी समारोह के मेहमानों के लिए बने भोजन का शत-प्रतिशत इस्तेमाल किया गया। शादी के बाद समारोह स्थल से कचरे को जैविक तरीके से खाद में बदल दिया गया। निगम ने तय किया है कि शहर के लोगों को इस थीम पर शादी समारोह के आयोजन के प्रति जागरूक किया जायेगा। बैंकर आशुतोष मिंज और दीपशिखा तिर्की की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित शहर की यह पहली 'जीरो वेस्ट' पार्टी सैटेलाइट चौक स्थित एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। रांची नगर निगम के सिटी मैनेजर्स की टीम ने इसके लिए वर-वधू दोनों के परिजनों से संपर्क साधा और इस बात के लिए राजी कराया कि पार्टी का आयोजन इस तरह हो कि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। दोनों पक्षों की सहमति के अनुसार पार्टी में मिट्टी और कागज के बने प्लेट, कटोरी और ग्लास का उपयोग किया गया। पार्टी में आये मेहमानों से गुजारिश की गयी कि वे प्लेट में उतना ही भोजन लें, जितना खा सकें। पार्टी में आये तमाम मेहमानों ने इस पहल की सराहना की। इसके बाद भी थोड़ा-बहुत भोजन बच गया तो उसे समारोह स्थल पर लगायी गयी वेस्ट कंपोस्टर मशीन में डालकर खाद में तब्दील कर दिया गया।

समारोह स्थल की सजावट में भी प्लास्टिक और थर्मोकोल से पूरी तरह परहेज रखा गया। आर्टिफिशियल फूलों की जगह असली फूल लगाये गये और पार्टी खत्म होने के बाद इन फूलों को भी कंपोस्टिंग मशीन में डालकर खाद बना दिया गया। दावा किया जा रहा है कि इस थीम मैरेज के आयोजन से लगभग पचास हजार रुपये की बचत भी हुई है।

20 Jan 2022, 6:11 PM

बिहार : कुत्ता, मुर्गा विवाद में जमकर हुई मारपीट, चाकूबाजी, 5 घायल

बिहार के गोपालगंज जिले में एक छोटी सी घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुटों में हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते और मुर्गे को लेकर थावे थाना क्षेत्र में हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव निवासी मिथिलेश चौहान ने घर में कुछ मुर्गा पाल रखा है, जबकि उसके पड़ोसी बुनेला महतो पहले से एक कुत्ता पाले हुए है।

आरोप है कि बुधवार की शाम मिथिलेश चौहान का मुर्गा घर के बाहर घूम रहा था, तभी बुलेना महतो के पालतू कुत्ते ने उसे मार दिया और खा गया। इस बात की जानकारी जब चौहान के परिजनों को हुई तो वे शिकायत लेकर पड़ोसी बुनेला महतो के घर पहुंचे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद प्रारंभ हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्ष की ओर से मारपीट व चाकूबाजी शुरू हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।


20 Jan 2022, 6:01 PM

बिहार में 6 फरवरी तक कोरोना से संबंधित रोक रहेगी जारी, सीएम नीतीश का ऐलान

20 Jan 2022, 5:52 PM

मुंबई की अदालत ने 'बुली बाई' ऐप से संबंधित मामले में गिरफ्तार तीन छात्रों की जमानत याचिका खारिज की


20 Jan 2022, 5:46 PM

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज 47 मेडिकल मोबाइल यूनिट और 198 रोगी परिवहन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

20 Jan 2022, 5:38 PM

 महाराष्ट्र: बोरीवली में फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट बेचने का रैकेट चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार


20 Jan 2022, 5:24 PM

लाहौर के व्यस्त बाजार में विस्फोट, 2 की मौत, 25 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम दो लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए, जिसे एक लक्षित आतंकवादी हमले के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लोहारी गेट क्षेत्र के आसपास स्थित लाहौर के थोक बाजारों का केंद्र, जो एक भीड़भाड़ वाला और घनी आबादी वाला इलाका है, एक शक्तिशाली विस्फोट से हिल गया, जिसमें एक किशोर सहित कम से कम दो लोगों की जान चली गई और कम से कम 25 अन्य घायल हो गए। घायलों में 22 पुरुष जबकि तीन महिलाएं शामिल हैं।

इलाके के एक स्थानीय दुकानदार ने कहा, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि हम चीजों को हवा में उड़ते हुए देख सकते थे। अधिकारियों को संदेह है कि विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किया गया है, क्योंकि विस्फोट स्थल पर एक गहरा गड्ढा बन गया है।

20 Jan 2022, 5:22 PM

एक साल में दो करोड़ लोगों को नौकरियां देने का वादा मोदी सरकार का जुमला साबित हुआ: सिब्बल

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने बेरोजगारी तथा अर्थव्यवस्था के मसले पर केन्द्र सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरियां देने का मोदी सरकार का वादा महज एक जुमला सबित हुआ है। श्री सिब्बल ने एक ट्वीट में, कहा, मोदी जी ने 2019 में कहा था कि भारत 2022 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा । एक ट्रिलियन कृषि,एक ट्रिलियन, विनिर्माण, मोदी जी ने वादा किया था कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी और हर साल दो करोड़ रोजगार लोगों को दिए जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी शुरू से ही मोदी सरकार पर निशाना साधती रही है और उसने आरोप लगाया है कि 84 फीसदी भारतीयों की घरेलू आय में कमी आई है।

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की खराब आर्थिक नीति के कारण देश में बेरोजगारी दर 7 फीसदी, थोक महंगाई 13.56 फीसदी, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74 के स्तर पर आ गया है जबकि 2021 में 84 फीसदी घरों की आय में गिरावट आई है और कुछ व्यक्तियों की संपत्ति नौ गुना बढ़ गई' हैं।

कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि कॉरपोरेट टैक्स को 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी किया जाए और इसी तरह की राहत मध्यम और निम्न-आय वर्ग को दी जानी चाहिए।


20 Jan 2022, 5:21 PM

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में एक आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना की 53 आरआर और 181 बटालियन और सीआरपीएफ के साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा, तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।

20 Jan 2022, 5:05 PM

सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से लड़ सकते हैं चुनाव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।


20 Jan 2022, 5:02 PM

'उत्तर प्रदेश में 5,88,149 लोगों को 'एहतियाती खुराक' दी गई है'

20 Jan 2022, 4:52 PM

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 12,615 नए कोरोना मामले, 3674 ठीक हुए और 5 मौतें हुई


20 Jan 2022, 4:46 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,554 मामले सामने आए

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसास ने कहा, “उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,554 मामले सामने आए हैं। 19,328 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 97,329 सक्रिय मामले है जिसमें 94,529 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में 1,000 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं।”

20 Jan 2022, 4:25 PM

केरल में पॉजिटिविटी रेट 32%, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30%, और उत्तर प्रदेश में 6% से कुछ अधिक है: राजेश भूषण 


20 Jan 2022, 4:14 PM

वर्तमान में विश्व में कोविड की चौथी लहर देखी जा रही है, पिछले 1 सप्ताह में प्रतिदिन 29 लाख मामले दर्ज़ किए गए: स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण

20 Jan 2022, 4:13 PM

'बुली बाई' ऐप मामले में मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने आरोपी विशाल कुमार झा, श्वेता सिंह और मयंक रावत की ज़मानत याचिका खारिज़ कर दी है।


20 Jan 2022, 3:44 PM

गुरुग्राम में मिट्टी का ढेर गिरने से दो मजदूरों की मौत

गुरुग्राम के सेक्टर-56 में प्लॉट नंबर डी-323 पर एक निर्माण स्थल पर मिट्टी का ढेर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सेक्टर-56 थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में मध्य प्रदेश के रहने वाले मलखान (28) और गुड्डो (29) जिंदा दब गए, जबकि तीन अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।

शिकायतकर्ता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मलखान, गुड्डो और तीन अन्य पांच-सात दिनों से साइट पर काम कर रहे थे और बुधवार की शाम अचानक उन पर मिट्टी का ढेर गिर गया और वे फंस गए।

उन्होंने कहा, "मलखान और गुड्डो को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"

20 Jan 2022, 3:41 PM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ठंड के बीच गर्म कपड़ों की ज़्यादा बिक्री हो रही है।


20 Jan 2022, 3:05 PM

उत्तर प्रदेश: सीमा कुशवाहा लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुई   

20 Jan 2022, 2:21 PM

उत्तराखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 59 उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम धामी खटीमा से लड़ेंगे चुनाव 

उत्तराखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने 70 में से 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सीएम पुष्कर धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे।

ये है पूरी सूची:

  • पुष्कर सिंह धामी- खटीमा

  • सुबोध उनियाल- नरेन्द्र नगर

  • प्रीतम सिंह पंवार- धनौल्टी

  • गणेश जोशी- मसूरी

  • मदन कौशिक- हरिद्वार

  • धन सिंह रावत- श्रीनगर

  • सतपाल महाराज- चौबट्टाखाल

  • बिशन सिंह चुफाल- डीडीहाट

  • अरविन्द पांडेय- गदरपुर

  • सौरभ बहुगुणा- सितारगंज

  • स्वामी यतीश्वरानंद- हरिद्वार ग्रामीण

  • राजकुमार- पुरोला

  • भरत सिंह चौधरी- रुद्रप्रयाग

  • महेंद्र भट्ट- बद्रीनाथ

  • नवीन दुम्का- लालकुआं

  • बंशीधर भगत- कालाढूंगी

  • सुरेश राठौर- ज्वालापुर

  • प्रदीप बत्रा- रुड़की

  • आदेश चौहान- रानीपुर भेल

  • प्रणव सिंह चौंपियन- खानपुर

  • दीवान सिंह बिष्ट- रामनगर

  • विनोद कण्डारी- देवप्रयाग

  • सहदेव सिंह पुण्डीर- सहसपुर

  • विनोद चमोली- धर्मपुर

  • उमेश शर्मा काऊ- रायपुर


20 Jan 2022, 2:10 PM

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस सीईसी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेगी 

20 Jan 2022, 2:08 PM

कोरोना की सावधानियों के साथ हमने प्री-प्राइमरी स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया: महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस सीईसी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेगी।


20 Jan 2022, 1:43 PM

दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रिहर्सल चल रही 

20 Jan 2022, 1:11 PM

गोवा चुनाव के लिए बीजेपी ने 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की  


20 Jan 2022, 12:35 PM

गोरखपुर सदर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
20 Jan 2022, 12:13 PM

बुल्ली बाई ऐप केस: मुंबई पुलिस ने  एक और व्यक्ति को ओडिशा से गिरफ्तार किया 


20 Jan 2022, 11:59 AM

राजस्थान में गहलोत सरकार ने कृषि भूमि नीलामी रोकने के निर्देश दिए 

20 Jan 2022, 11:50 AM

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है। इस दूसरी लिस्ट में 16 महिलाओं के नाम का ऐलान किया गया है।


20 Jan 2022, 11:48 AM

असम: गंणतत्र दिवस को लेकर गुवाहाटी के असम खादी उद्योग बोर्ड में राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जा रहे

20 Jan 2022, 11:32 AM

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,783 नए मामले सामने आए


20 Jan 2022, 11:14 AM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम में हिस्सा लिया

20 Jan 2022, 10:46 AM

अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक को लेकर सेना ने चीन की सेना से संपर्क किया: रक्षा सूत्र

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक मिराम तरोन की घटना के संबंध में सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने तुरंत पीएलए से संपर्क किया है। पीएलए से उनके पक्ष में व्यक्ति का पता लगाने और युवक को प्रोटोकॉल के अनुसार वापस करने के लिए सहायता मांगी गई है।


20 Jan 2022, 10:39 AM

देश में कोरोना का कहर! 24 घंटे में 3 लाख 17 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 491 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 17 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं और 491 मरीजों की मौत हो गई है।

20 Jan 2022, 9:49 AM

गणतंत्र दिवस से पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने किया अपहरण, PM की बुजदिल चुप्पी उनका बयान, उन्हें नहीं पड़ता फर्क- राहुल गांधी 

अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसकर 17 साल के नाबिल के अपहरण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने अपहरण किया है, हम मीराम तारौन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे। पीएम की बुजदिल चुप्पी ही उनका बयान है, उन्हें फर्क नहीं पड़ता!”


20 Jan 2022, 9:32 AM

17 साल के नाबालिग का अपहरण र्भाग्यपूर्ण, अरुणाचल प्रदेश में अभी भी चीन के लोग घुसपैठ कर रहे: कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग

अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने कहा, “हमें पता चला कि अरुणाचल प्रदेश के ज़िदो क्षेत्र, ऊपरी सियांग ज़िले, लुंगटा जोर क्षेत्र में आकर चीन की PLA द्वारा 17 वर्षीय मिराम टैरोन का अपहरण किया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरुणाचल प्रदेश में अभी भी चीन के लोग घुसपैठ कर रहे हैं।”

20 Jan 2022, 9:07 AM

देश में 19 जनवरी तक देश में 70,93,56,830 कोविड सैंपल की जांच की गई


20 Jan 2022, 9:02 AM

कोहरे के चलते करीब 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि आज लगभग 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

20 Jan 2022, 9:00 AM

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में लोगों को घने कोहरे और ठंड का सामना करना पड़ रहा


20 Jan 2022, 8:26 AM

हम 10 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे: एसएसपी प्रमुख गुरनाम सिंह चादुनी

20 Jan 2022, 8:25 AM

दिल्ली हवाईअड्डे पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। सभी उड़ान संचालन वर्तमान समय में सामान्य

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुताबिक, “दिल्ली हवाईअड्डे पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। सभी उड़ान संचालन वर्तमान समय में सामान्य है।”


20 Jan 2022, 8:24 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 984 नए मामले सामने आए

20 Jan 2022, 8:16 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार किया। कल्याणपुर के ACP दिनेश शुक्ला ने बताया, "एक सब इंस्पेक्टर घायल हुआ है। पूछताछ में पता चला कि ये बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"


20 Jan 2022, 8:03 AM

यूपी के मुजफ्फरनगर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे BJP प्रत्याशी की फजीहत! लोगों ने गांव से खदेड़ा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुजफ्फरनगर में 10 फरवरी को पहले चरण में ही वोटिंग होनी है। प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार विक्रम सैनी चुनाव प्रचार के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के मुनव्वरपुर गांव पहुंचे थे, जहां लोगों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने विक्रम सैनी के साथ अभद्रता भी की।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia