बड़ी खबर LIVE: पंजाब में राहुल गांधी की डिजिटल रैली, बोले- पंजाब एक प्रदेश नहीं, एक सोच है

पंजाब में राहुल गांधी डिजिटल रैली कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब एक प्रदेश नहीं, एक सोच है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के दिल में कांग्रेस बसता है। क्योंकि हम सबको जोड़ कर चलने वाले हैं और पंजाबी भी यही करते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

27 Jan 2022, 10:41 PM

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल दक्षिणी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति और टीकाकरण पर बात करेंगे

27 Jan 2022, 10:40 PM

BJP ने अमृतसर पूर्व से पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जगमोहन सिंह राजू को दिया टिकट

27 Jan 2022, 9:56 PM

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता


27 Jan 2022, 9:46 PM

RRB-NTPC रिजल्ट के खिलाफ छात्र संगठनों ने कल बुलाया बिहार बंद,  RJD ने अपने नेताओं से समर्थन करने को कहा

27 Jan 2022, 9:29 PM

यूपी मे सपा जाति के और बीजेपी धर्म के आधार पर लड़ रही है, कांग्रेस मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जाति के आधार पर चुनाव लड़ रही है और बीजेपी धर्म के आधार पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस पार्टी मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है।


27 Jan 2022, 9:24 PM

बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की रिहर्सल के लिए आज दिल्ली के विजय चौक पर लेजर शो का आयोजन हुआ

27 Jan 2022, 9:16 PM

गोवा चुनाव में TMC ने विक्टर बेंजामिन को सांता क्रूज से और डाबोलिम से महेश भंडारी का टिकट दिया


27 Jan 2022, 8:53 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 28515 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 53 लोगों की हुई मौत 

27 Jan 2022, 8:40 PM

असम में बीते 24 घंटे में कोरोना से 20 और मरीजों की मौत, 3677 नए केस आए सामने


27 Jan 2022, 8:38 PM

कर्नाटक में कोरोना के 38083 नए मामले आए सामने, 49 और लोगों की गई जान

27 Jan 2022, 8:37 PM

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22 मरीजों की मौत, 23197 नए केस आए सामने


27 Jan 2022, 8:35 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 25425 नए मामले, बीते 24 घंटे में 42 मरीजों की मौत

27 Jan 2022, 8:21 PM

भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की


27 Jan 2022, 8:17 PM

शराब पीकर वाहन चलाने से हुई छोटी-मोटी दुर्घटना में भी नरमी नहीं बरती जानी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

शराब के नशे में गाड़ी चलाने के लिए सेवा से बर्खास्त किए गए ड्राइवर के प्रति नरमी दिखाने से इनकार करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ इसलिए कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी, ऐसे मामले में यह नरमी दिखाने का आधार नहीं हो सकता है।

खंडपीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ एक कर्मचारी द्वारा दायर एक सिविल अपील में यह टिप्पणी की। दरअसल, अनुशासनात्मक प्राधिकरण द्वारा कर्मचारी की बर्खास्तगी का आदेश दिया गया था। इसके खिलाफ उसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने प्राधिकरण के फैसले को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्न की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, यह सौभाग्य की बात है कि दुर्घटना एक घातक दुर्घटना नहीं थी। यह एक घातक दुर्घटना हो सकती थी।

27 Jan 2022, 8:16 PM

प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में पीड़ित रेलवे प्रतियोगी छात्रों से बात की

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले प्रयागराज में पुलिस द्वारा छात्रों के हॉस्टल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को प्रयागराज में पुलिसिया दमन के पीड़ित प्रतियोगी छात्रों से वर्चुअल बात की।

रेलवे एनटीपीसी व ग्रुप डी के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लॉज में घुसकर छात्रों को पीटा था। इस पूरी घटना को लेकर छात्रों ने प्रियंका गांधी को अपनी आप बीती सुनाई जिसके बाद प्रियंका ने कहा, हम आपके साथ खड़े हैं। मैं हर मंच से, हर फोरम में आपकी बात उठाऊंगी। डरिए मत, ये सुनिश्चित करिए कि चुनाव आपके मुद्दों पर हो, आपके रोजगार के मुद्दे पर हो। सरकार आपको नौकरी नहीं देती और आप पर दमन भी करती है। अब जब नेता वोट मांगने आएं तो उनकी जवाबदेही तय करिए।

प्रियंका गांधी ने कहा भर्ती प्रक्रियाओं को सालों साल लटकने से बचाने का हल है, जॉब कैलेंडर। हमने अपने युवा घोषणा में जॉब कैलेंडर की बात की है। बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रयागराज जाकर छात्रों से मिलने का भी वादा किया।


27 Jan 2022, 8:14 PM

समाजवादी पार्टी जाति के आधार पर चुनाव लड़ रही है और भाजपा धर्म के आधार पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस पार्टी मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है: भूपेश बघेल

27 Jan 2022, 8:07 PM

50 लाख रुपये के सोने की तस्करी के प्रयास में 1 गिरफ्तार

सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि एक भारतीय नागरिक को यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने की तस्करी का प्रयास करते गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति शारजाह से दिल्ली आया था।

अधिकारी ने कहा कि आईजीआई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को उसके बारे में विशेष जानकारी मिली थी, जिसके बाद 25 जनवरी को उसे रोका गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने कहा, "उसके बैग की जांच के दौरान सोने के लग रहे पीले रंग के पेस्ट के दो पाउच मिले। इसे कर्मचारियों ने जब्त कर लिया।"

अधिकारी ने बताया कि सोने की कुल कीमत करीब 50,78,880 रुपये है। सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत सोना जब्त कर लिया गया है। हालांकि अधिकारी ने व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया।


27 Jan 2022, 8:05 PM

दिल्ली दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट का मामला: अब तक सात महिलाएं और दो नाबालिग गिरफ्तार

27 Jan 2022, 7:53 PM

'बुली बाई' ऐप मामला: मुंबई की एक अदालत ने आरोपी नीरज बिश्नोई को 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा


27 Jan 2022, 7:51 PM

केंद्रीय बजट 2022-23 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेपरलेस रूप में पेश करेंगी: केंद्रीय वित्त मंत्री

27 Jan 2022, 7:32 PM

लोकसभा अध्यक्ष ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई


27 Jan 2022, 7:22 PM

केरल में कोरोना से 11 और मरीजों की मौत, पिछले 24 घंटे में 51739 नए मरीज मिले

27 Jan 2022, 7:17 PM

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1384 नए मामले, 12 और लोगों की मौत


27 Jan 2022, 7:15 PM

कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है ये एक विचारधारा है और इस विचारधारा में हम सब एक हैं : राहुल गांधी

27 Jan 2022, 7:12 PM

सपा ने जारी की 56 प्रत्याशियों की सूची, भाजपा बसपा से आये नेताओं को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 56 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लिस्ट में भाजपा और बसपा से आए नेताओं को टिकट दिया है। इस सूची में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को उनकी परंपरागत सीट बांसडीह से मैदान में उतारा गया है। भाजपा से आये दारा सिंह चौहान को घोसी से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी को टिकट मिला है। वहीं फूलपुर पवई से रमाकांत यादव जैसे कद्दावर नेताओं का नाम भी शामिल किया गया है। विधानसभा पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे को कुल की परंपरागत सीट इटवा से मैदान में उतारा गया है। बसपा से आए लालजी वर्मा को कटेहरी और राकेश पांडे को जलालपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। सपा के प्रदेश महासचिव रहे अरविंद सिंह गोप को दरियाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है।

बाहुबली अभय सिंह को गोसाईगंज से मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद दाउद अहमद को मोहम्मदी से मैदान में उतारा गया है। ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को पथरदेवा, दुर्गा प्रसाद यादव आजमगढ़, रामपुर कारखाना से गजाला लरी को उम्मीदवार बनाया गया है। फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद को कैंपियरगंज से उम्मीदवार बनाया गया है।


27 Jan 2022, 7:11 PM

आप ने जारी की पांचवी सूची, सुनीता बाजवा को बाजपुर से दिया टिकट

आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। गुरुवार को पार्टी ने पांचवीं सूची जारी की। पार्टी ने सुनीता बाजवा को बाजपुर से टिकट दिया है। सूची में कुल छह लोगों का सूची में नाम है। आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अब तक पार्टी 67 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है। इससे पहले 25 जनवरी को पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि क्षेत्र में आप प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू करा रहे हैं।

27 Jan 2022, 7:08 PM

दिल्ली में कोरोना के 4291 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 34 मरीजों की मौत


27 Jan 2022, 6:58 PM

पंजाब में राहुल गांधी का ऐलान- कार्यकर्ताओं से पूछकर तय करेंगे CM प्रत्याशी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता और पंजाब चाहता है तो फिर हम मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे, हम इसका निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर लेंगे।

27 Jan 2022, 6:56 PM

शांति और भाईचारा पंजाब की हिस्ट्री, ये हमेशा बनी रहनी चाहिए: राहुल गांधी

पंजाब में डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी शांति को कभी भंग नहीं होने देगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जनता है कि शांति कैसे बनाई जाती है। हम मर जाएंगे लेकिन यहां कभी शांति भंग नहीं होने देंगे।


27 Jan 2022, 6:52 PM

महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण COVID19 पॉजिटिव पाए गए

27 Jan 2022, 6:51 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 4959 नए मामले, बीते 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत


27 Jan 2022, 6:43 PM

पंजाब में कांग्रेस के अंदर कोई लड़ाई नहीं, हम सब एक हैं: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

27 Jan 2022, 6:36 PM

पंजाब में राहुल गांधी की डिजिटल रैली, बोले- पंजाब एक प्रदेश नहीं, एक सोच है

पंजाब में राहुल गांधी डिजिटल रैली कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब एक प्रदेश नहीं, एक सोच है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के दिल में कांग्रेस बसता है। क्योंकि हम सबको जोड़ कर चलने वाले हैं और पंजाबी भी यही करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं एक विचारधारा है। यह वो विचारधारा है जिसने अंग्रेजों को हराकर इस देश को बनाया है। पीएम मोदी ने किसानों के खिलाफ तीन बिल लाए, जिसे पंजाब के किसानों ने खड़े होकर इस खारिज कर दिया। ये है पंजाब और पंजाब के किसानों की शक्ति।


27 Jan 2022, 6:32 PM

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर COVID19 पॉजिटिव हुए

27 Jan 2022, 6:26 PM

महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तीसरी बार परम बीर सिंह को किया तलब


27 Jan 2022, 5:55 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 13374 नए मामले, राज्य में कुल 109493 केस एक्टिव

27 Jan 2022, 5:36 PM

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8901 नए केस, 20 मरीजों की मौत

यूपी में बीते 24 घंटे में COVID19 के 8,901 मामले आए हैं। 16,786 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, 20 लोगों की मृत्यु हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 72,393 हो गई है, जिसमें 70,175 मरीज़ होम आइसोलेशन में और 1,300 मरीज़ अस्पताल में हैं। पॉज़िटिविटी रेट 4.98% है।


27 Jan 2022, 5:21 PM

उत्तर प्रदेश चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह ने दादरी में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया

27 Jan 2022, 5:18 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के धामपुर विधानसभा सीट में घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार


27 Jan 2022, 5:14 PM

नोएडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान लग्जरी गाड़ी से बरामद किए 21 लाख रुपए

गामी विधानसभा चुनाव के चलते गौतमबुद्धनगर पुलिस अवैध हथियार, शराब आदि को रोकने के लिए सीमाओं पर चेकिंग कर रही है। इसी के तहत नोएडा पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से चेकिंग के दौरान 21 लाख से अधिक की रकम बरामद की है। नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई, इसके तहत वाहनों की चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस और एसएसटी (स्थानीय निगरानी समिति) को एक पोर्श कार से 21.23 लाख से अधिक की रकम बरामद हुई है।

पुलिस विभाग के मुताबिक, थाना सेक्टर-58 पुलिस नोएडा और एसएसटी (स्थाई निगरानी समिति ) द्वारा चेकिंग के दौरान संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई, थाना सेक्टर-58 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-60 चौकी के पास से आ रही कार (पोर्श) जिसे रोहित अवाना चला रहे थे।

27 Jan 2022, 5:13 PM

मेरठ: परतापुर में सड़क हादसे में 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में परतापुर दिल्ली देहरादून हाईवे पर बिग बाइट रेस्टोरेंट के सामने देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें ट्रक से वैगनआर कार की भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार में सवार 4 साल की 1 बच्ची और 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

लुधियाना के रहने वाले विनय जैन ग्रेटर नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। विनय जैन पत्नी निधि, मां सुषमा और बेटी आराध्या तथा भांजी सादगी के साथ मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में गए थे। गुरुवार की सुबह शादी समारोह से लौटते समय दिल्ली हाईवे पर बिग बाइट रेस्टोरेंट के सामने उनकी कार ट्रक से टकरा गई।

बताया गया कि हाइवे पर हादसा ट्रक के यू टर्न लेने से हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।


27 Jan 2022, 5:10 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के अमृतसर में जलियांवाला बाग का दौरा किया

27 Jan 2022, 5:09 PM

उत्तर प्रदेश चुनाव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रेटर नोएडा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया


27 Jan 2022, 5:08 PM

भारत-मध्य एशिया की पहली शिखर बैठक में बोले पीएम मोदी-अफगानिस्तान के घटनाक्रम से चिंतित हैं

27 Jan 2022, 4:55 PM

हर बार की तरह आज भी दरबार साहिब में सर झुकाकर अच्छा लगा, अपनापन महसूस हुआ: राहुल गांधी  


27 Jan 2022, 4:50 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 35,756 नए केस आए सामने, सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर जारी है। राज्य में कोरोना के 35,756 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है।

27 Jan 2022, 4:42 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर खाया


27 Jan 2022, 4:32 PM

कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल में अभी 3 लाख से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं, आंध्र प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में 1-2 लाख सक्रिय मामले हैं।

27 Jan 2022, 4:20 PM

टाटा समूह ने आज से एयर इंडिया का प्रबंधन और नियंत्रण संभाला।


27 Jan 2022, 4:02 PM

रांची में हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में शिबू सोरेन के आवास के सामने अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो जख्मी

रांची के मोरहाबादी में हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में गुरुवार की दोपहर ढाई बजे अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग में कार पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। मारे गये युवक का नाम कालू लामा बताया जा रहा है, जो पुलिस फाइल में हिस्ट्रीशीटर है। यह वारदात झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। यह बेहद भीड़भाड़ और हाई सिक्योरिटी वाला इलाका है।

27 Jan 2022, 3:48 PM

सीबीटी 2 ग्रूप डी के छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन

सीबीटी 2 ग्रूप डी पर आई सरकार की अधिसूचना के बाद देशभर में शुरू हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए और पुलिस द्वारा बिहार व उत्तर प्रदेश में छात्रों की बर्बरता से हुई पिटाई के खिलाफ आज कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने शास्त्री भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।


27 Jan 2022, 3:46 PM

पंजाब: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ मंदिर के दर्शन किए

पंजाब: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ मंदिर के दर्शन किए। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी उपस्थित रहे।

27 Jan 2022, 3:34 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर खाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर खाया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे।


27 Jan 2022, 3:34 PM

फ्रांस के यूरोपीय संघ की अध्यक्षता में 22 फरवरी को यूरोपीय संघ और इंडो-पैसिफिक (पेरिस फोरम) के बीच संबंधों पर केंद्रित एक कार्यक्रम होगा : फ्रांसीसी विदेश मंत्री

27 Jan 2022, 3:05 PM

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। फतेह सिंह बाजवा बटाला से, विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।


27 Jan 2022, 2:27 PM

केरल उच्च न्यायालय ने 2006 कोझीकोड दोहरे विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी और एक अन्य आरोपी को बरी किया 

27 Jan 2022, 2:13 PM

दिल्ली में हटा वीकेंड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, DDMA की बैठक में फैसला

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने कुछ प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है। इसके अलावा अब 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खुल सकेंगे।


27 Jan 2022, 2:04 PM

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महान गायिका लता मंगेशकर में सुधार के संकेत दिख रहे

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महान गायिका लता मंगेशकर में सुधार के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में रहेगी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

27 Jan 2022, 1:53 PM

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म होगा और नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, स्कूलों को खोलने पर आगे होगा विचार- सूत्र

न्यूज़ एजेंसी एएनाई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है की राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू खत्म होगा और नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। डीडीएमए की अगली बैठक में स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा। शादियां अधिकतम 200 लोगों या 50 फीसदी क्षमता के साथ होंगी। बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल के लिए 50 फीसदी क्षमता की अनुमति होगी। सरकारी कार्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे।


27 Jan 2022, 1:35 PM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के राजबाग में एक इमारत में आग लगी

27 Jan 2022, 1:34 PM

आज़म खान का नामांकन आज दायर हो गया: रामपुर से समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के चीफ इलेक्शन एजेंट असीम रज़ा

रामपुर से समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के चीफ इलेक्शन एजेंट असीम रज़ा ने कहा, “मोहम्मद आज़म खान का नामांकन आज दायर हो गया है। प्रस्तावक की हैसियत से मैंने नामांकन दायर किया है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं।”


27 Jan 2022, 1:10 PM

बिहार में रेल भर्ती में अनियमितताओं के लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी निंदा की

बिहार में रेल भर्ती में अनियमितताओं के लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी निंदा की है। सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “जिस तरह से हमने पिछले 24-48 घण्टों में छात्रों पर लाठी बरसते हुए, लहूलुहान होते हुए देख देखा है- ये लोकतंत्र और युवा पीढ़ी के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है।”

उन्होंने कहा, “2019 के लोकसभा चुनाव से पहले आनन-फानन में रेलवे ने ग्रुप D की नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। इस देश के सवा करोड़ युवाओं ने फॉर्म भरा, फीस दी। मगर 3 साल बाद भी भर्ती का न होना दिखाता है कि सरकार की मंशा युवाओं को नौकरी देने की नहीं है।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “बीजेपी सरकार की मंशा रेलवे के पद खत्म करने की है और युवा मजबूरन रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। फरवरी 2019 में ये नोटिफिकेशन आया था, लेकिन फरवरी 2021 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल कहते हैं कि अभी एजेंसी नियुक्त की जा रही है। अब पता चलता है कि परीक्षा के नियम बदलने की बात हो रही है।”

27 Jan 2022, 1:10 PM

पंजाब: राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका, CM चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू भी साथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। उनके साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।


27 Jan 2022, 12:32 PM

उपहार सबूतों से छेड़छाड़ का मामला- दिल्ली हाई कोर्ट ने अंसल बंधुओं और अन्य की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा  

27 Jan 2022, 12:26 PM

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात! गैंगरेप के बाद महिला के काटे बाल, जूतों की माला पहनाकर घुमाया

दिल्ली में दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि गैंगरेप के बाद विवेक विहार में एक महिला के बाल काट कर चेहरे पर कालिख पोत दी गई और जूते की माला पहनाकर गलियों में घुमाया गया। महिला की छोटी बहन की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस ने इस मामले में गैगरेप का केस दर्ज कर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।


27 Jan 2022, 12:05 PM

दिल्ली में कोविड के स्थिति नियंत्रण में है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “दिल्ली में कोविड के स्थिति नियंत्रण में है। आज दिल्ली में कोविड के मामले 5000 से भी कम आने की संभावना है। पॉजिटिविटी दर भी 10 फीसदी से कम रहने की उम्मीद है।”

27 Jan 2022, 11:43 AM

राहुल गांधी ने ट्विटर से की शिकायत, मेरे ट्विटर फॉलोअर्स की वृद्धि को अचानक रोक गया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 27 दिसंबर 2021 को ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को लिखा, “मेरे ट्विटर फॉलोअर्स की वृद्धि को अचानक रोक दिया गया। मेरे 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। मेरा ट्विटर अकाउंट एक्टिव है और इस साल जुलाई 2021 हर दिन मेरे 8-10 हजार फॉलोअर्स बढ़ते रहे।”


27 Jan 2022, 10:25 AM

बिहार में जहरीली शराब से फिर कोहराम! बक्सर में 6 लोगों की मौत, नीतीश सरकार पर सवाल

कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बिहार के बक्सर के अमसारी गांव में 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। एक मृतक के परिजन ने कहा कि यह जहरीली बिहार शराब के कारण हुआ है। प्रशासन क्या कर रहा है? अगर शराब पर प्रतिबंध है, तो इधर शराब कैसे मिल रही है?

27 Jan 2022, 10:09 AM

पंबाज में आज शाम 4 बजे राहुल गांधी वर्चुअल रैली करेंगे


27 Jan 2022, 9:39 AM

ठंड बढ़ने से पंजाब के लुधियाना में आज घना कोहरा छाया 

ठंड बढ़ने से पंजाब के लुधियाना में आज घना कोहरा छाया। कोहरे की वजह से लोगों को काफी दिक़्क़तें हुईं। एक स्थानीय ने बताया, “2-4 दिनों से बहुत ठंड पड रही है जिसकी वजह से बहुत कोहरा हो रहा है। ठंड के चलते कोई काम भी नहीं मिल रहा है। इस बार पिछले साल से बहुत ज़्यादा ठंड है।”

27 Jan 2022, 9:27 AM

शेयर बाजार: सेंसेक्स 888.89 अंक टूटकर 56,969.26 पर कारोबार कर रहा


27 Jan 2022, 9:14 AM

देश में 24 घंटे में 2 लाख 86 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, 573 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना वायरस का कहर है जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 2,86,384 नए संक्रमित मिले हैं और 573 लोगों की मौत हो गई है। इसी दौरान 3,06,357 रिकवरी हुई।

27 Jan 2022, 8:28 AM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के नौगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी


27 Jan 2022, 8:27 AM

उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की एक और सूची

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की हैं। हरीश रावत का विधानसभा क्षेत्र रामनगर से बदलकर अब लालकुआं कर दिया गया है। उनकी बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

27 Jan 2022, 8:08 AM

झारखंड में नक्सलियों ने ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक को उड़ाया, दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप  

झारखंड में गिरिडीह के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया है। हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। कुछ ट्रेनों को रूट बदलकर परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia