बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी ने किया पहला ट्वीट, लिखा-साबरमती की गरिमामयी सादगी में सत्य का बसेरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांंधी ने पहला ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि साबरमती की गमिमामयी सादगी में सत्य का बसेरा है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने महात्मा गांधी के एक वचन का जिक्र किया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

12 Mar 2019, 11:16 PM

प्रियंका गांधी ने किया पहला ट्वीट, लिखा- साबरमती की सादगी में सत्य का बसेरा है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार ट्वीट किया है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि, “साबरमती की गरिमामयी सागी में सत्यका बसेरा है।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में महात्मा गांधी के एक वचन का जिक्र किया है।

12 Mar 2019, 10:32 PM

झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन का आरोप, बीजेपी के हिसाब से रखी गई चुनावों की तारीख

झारखंड के पूर्व सीएम और झरखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि बीजेपी को फिर से सत्ता में लाने की नीयत से चुनाव की तारीखें तय की गई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने जा रहा है क्योंकि झारखंड में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीतेगी।

12 Mar 2019, 9:53 PM

शरद पवार का दावा, चुनाव में बीजेपी बन सकती है बड़ी पार्टी, लेकिन मोदी नहीं बनेंगे पीएम

एनसीपी नेता शरद पवार ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह कोई ज्योतिषी तो नहीं हैं, लेकिन जितना भी राजनीति को समझते हैं, उसके आधार पर कह सकते हैं कि बीजेपी को उतनी सीटें नहीं आने जा रही हैं।


12 Mar 2019, 8:02 PM

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों से लोकसभा उम्मीदवार का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों से समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने हाथरस (सुरक्षित) से रामजी लाल सुमन और मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी दल उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

12 Mar 2019, 7:55 PM

तीन सालों में कुछ नहीं बदला, मोदी अब भी चला रहे हैं सूट बूट की सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस ने राहुल गांधी द्वारा तीन साल पहले पीएम मोदी पर लोकसभा में दिए भाषण को ट्विट कर कहा है कि तीन सालों में कुछ नहीं बदला। कांग्रेस ने कहा कि मोदी जी अब भी सूट बूट की ही सरकार चला रहे हैं।


12 Mar 2019, 6:58 PM

महान विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धौनी से ऋषभ पंत का तुलना ठीक नहीं: भरत अरुण

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण विकेटकीपर ऋषभ पंत का बचाव करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी की तुलना दिग्गज विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी से करना सही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि इस समय पंत की तुलना धोनी से करना सही नहीं होगा। धोनी महान खिलाड़ी हैं, विकेट के पीछे उनका काम कमाल का रहा है। मैदान में विराट कोहली को जब भी जरूरत होती है तो उनकी तरफ देखते हैं। टीम पर उनका काफी असर है।

12 Mar 2019, 6:38 PM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 6 लोगों की मौत

यूपी के कानपुर में जहरीली शराब ने कोहराम मचा हुआ है। जहरीली शराब पीने से अब तक 6 लोग मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला प्रशासन और पुलिस बीमारों का समुचित इलाज मुहैया कराने की कवायद कर रहा है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि शराब बेचने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।


12 Mar 2019, 6:32 PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 15 मार्च को जाएंगे रायपुर, डॉक्टरों से करेंगे चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 15 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष वहां स्वास्थ्य पेशेवरों से बातचीत भी करेंगे।

12 Mar 2019, 6:03 PM

पश्चिम बंगाल: सभी सीटों पर सीएम ममता बनर्जी ने जारी की टीएमसी की लिस्ट


12 Mar 2019, 5:51 PM

मुजफ्फरपुर कांड: बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

आर्म्स एक्ट के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को जमानत पटना हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में आज बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की जमानत मंजूर कर ली। इससे पहले मंजू वर्मा के वकील ने जमानत के लिए दलील देते हुए कोर्ट को बताया कि उनकी मुवक्किल महिला हैं और नवंबर 2018 से ही जेल में बंद हैं। कारतूस की बरामदगी घर से जिस वक्त हुई थी उस वक़्त मंजू वर्मा घर में नहीं रह रही थी।

12 Mar 2019, 5:42 PM

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- पंजाब में कांग्रेस अकेली लड़ेगी लोकसभा चुनाव


12 Mar 2019, 5:41 PM

मोदी सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकसभा चुनाव का परिणाम अच्छा रहेगा। मोदी सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ देश में गुस्सा की लहर है।

12 Mar 2019, 5:13 PM

सोनिया-राहुल गांधी की मौजूदगी में हार्दिक पटेल कांग्रेस में हुए शामिल

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्वी यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हार्दिक ने कांग्रेस का दामन थामा।


12 Mar 2019, 4:50 PM

मोदी सरकार ने लोगों से किया हुआ वादा पूरा नहीं किया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में किसानों, बेरोजगार युवाओं और आम जनता से कई वादे किए थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने जो भी वादे किए उसे पूरा किया। राहुल गांधी ने कहा कि आगे भी हम अपने वादे को पूरा करेंगे।

12 Mar 2019, 4:44 PM

कांग्रेस की सरकार ने जिस आतंकी मसूद को पकड़ा, उसे बीजेपी की सरकार ने छोड़ दिया

राहुल गांधी ने कहा कि जिस आतंकी मसूदज अजहर को कांग्रेस की सरकार ने पकड़ा था उसे बीजेपी की सरकार ने छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जिस आतंकी को बीजेपी की सरकार ने छोड़ा था, वही पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड है।


12 Mar 2019, 4:40 PM

वायुसेना की जेब से 30 हजार करोड़ रुपये निकालकर पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में डाला

राहुल गांधी ने मंच से राफेल का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय वायुसेना की जेब से 30 हजार करोड़ रुपये निकाल कर पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने फ्रांस जाकर राफेल सौदे को बदलवा दिया। उन्होंने कहा कि जिस विमान का सौदा यूपीए सरकार के दौरान 526 करोड़ में किया गया था, उसका सौदा मोदी सरकार ने 1600 करोड़ से ज्यादा का करवाया और अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया।

12 Mar 2019, 4:35 PM

नोटबंदी और जीएसटी ने देश को बर्बाद किया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी से कई लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि जिस वक्त मोदी सरकार ने देश में नोटबंदी लागू किया, उस वक्त एटीएम पर कोई उद्योगति पैसे के लिए लाइन में नहीं लगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़कर रख दी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो हम जीएसटी को आसान बनाएंगे, ताकि कारोबारियों को आसानी हो।


12 Mar 2019, 4:32 PM

हमने वादा किया था कि कर्जमाफी करेंगे, तीन राज्यों में सरकार बनते ही कर्जमाफी की: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसान परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हमने किसानों से वादा किया था कि अगर हम सत्ता में आए तो किसानों की कर्जमाफी करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे ही तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी हमने किसानों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें दुख है कि हम गुजरात के किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए। राहुल ने कहा कि हम जानते हैं कि आपको भी इसकी जरूरत है।

12 Mar 2019, 4:25 PM

गांधीनगर रैली में बोले राहुल- इस देश को महत्मा गांधी और गुजरात ने बनाया

गांधीनगर रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर इस देश को किसी ने बनाया है तो महात्मा गांधी और गुजरात ने बनाया है। उन्होंने कहा कि दूसरी शक्तियां इस देश को बर्बाद करने में लगी हैं। इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि हमें काम नहीं करने दिया जा रह हैं। उसके तुरंत बात जज लोया का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सुप्रीम कोर्ट के जज जनता के सामने न्याय मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो रहा है, हर संस्थान में हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोगों को बांटा जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी न्यू इंडिया की बात करते हैं, लेकिन देश के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।


12 Mar 2019, 4:14 PM

यह देश भाईचारे के आधार पर बना है, देश में जो हो रहा उससे दुख होता है: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने गाधीनगर रैली को संबोधित करते हुए कहा, “पहली बार मैं गुजरात आई और पहली बार मैं अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में गई। जब वहां भजन सुनी तो मेरी आंखों में आंसू आने वाले थे। मेरे मन में यह बातई आई की यह देश भाईचारे के आधार पर बना है। आज देश में जो कुछ होता है उससे दुख होता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश की हिफाजत आप कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप जागरुक बनें, इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं। आपकी जागरुकता, आपका वोट एक हथियार है। ये ऐसा हथियार है, जिससे किसी को चोट नहीं पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करना चाहती हूं कि इस बार सोच समझकर फैसला लें।

12 Mar 2019, 4:08 PM

लोकसभा चुनाव में 40.5 फीसदी महिला प्रत्याशी उतारेगी टीएमसी, किया ऐलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है, “आगामी लोकसभा चुनाव में टीएमसी 40.5 फीसदी महिला प्रत्याशी उतारेगी। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।”


12 Mar 2019, 4:05 PM

यूपी: उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी में खींचतान शुरू, साक्षी महाराज ने उन्नाव सीट पर ठोंका दावा

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को एक खत लिखा है। उन्होंने खत में लिखा है, “अगर पार्टी ने उन्नाव संसदीय क्षेत्र के लिए (मेरी उम्मीदवारी को लेकर) कोई अन्य फैसला करती है तो इससे राज्य और देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हो सकता हैं, इसके परिणाम सकारात्मक नहीं होंगे।”

12 Mar 2019, 3:58 PM

गुजरात: गांधीनगर रैली में पहुंचे राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता गांधीनगर में आयोजित रैली में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं।


12 Mar 2019, 3:23 PM

चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी देश को बांटने का काम कर रहे हैं: आनंद शर्मा

प्रेस से बात करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी देश को बांटने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी पूरी तरह से नाकाम हुए हैं, उन्होंने देश को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि हम मोदी दोबारा देश को बेवकूफ बनाने का मौका नहीं देंगे। शर्मा ने कहा कि बैठक में गठबंधन के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

12 Mar 2019, 3:13 PM

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पास, पार्टी ने कहा- सरकार की नाकामियों को करेंगे उजागर

आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को यह बताएगी कि बीजेपी ने लोगों के भरोसे को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि कार्य समिति की बैठक में देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा हुई। पिछले 45 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि देश में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान को बचाएगी। लोगों को वह चीजें नहीं मिलीं, जिसके बारे में उनसे वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो देश के युवाओं और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम करेगी।

आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कार्य समिति की बैठक को संबोधित किया और किसानों की मौजूदा हालत पर चिंता जाहिर की। आनंद शर्मा ने कहा कि अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की संस्थाओं का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया है।


12 Mar 2019, 2:58 PM

अहमदाबाद: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राजनीति प्रस्ताव पास

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी नेता आनंद शर्मा ने प्रेस से बात की। उन्होंने का कि कार्य समिति की बैठक में पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया है। शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर हमारा स्टैंड एक है, पार्टी किसी भी प्रकार के बाहरी हमले के खिलाफ देश के साथ खड़ी है।

12 Mar 2019, 2:43 PM

अहमदाबाद: सरदार पटेल स्मारक पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म


12 Mar 2019, 2:42 PM

कोलकाता: ममता बनर्जी के आवास पर टीएमसी की बैठक

कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के आवास पर टीएमसी की बैठक हो रही है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है।

12 Mar 2019, 2:24 PM

14 मार्च को होगी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

दिल्ली में 14 मार्च को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।


12 Mar 2019, 2:22 PM

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, गाड़ियों से ज्यादा प्रदूषण फैलता है, सिर्फ पटाखा फैक्ट्रियों पर रोक क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह तुलनात्मक अध्ययन करके बताए कि पटाखों और गाड़ियों में से सबसे ज्यादा प्रदूषण किससे फैलता है। कोर्ट ने कहा कि लोग पटाखों पर बैन लगाने के लिए भागते कहते हैं, जबकि ऐसा दिखता है कि गाड़ियों से ज्यादा प्रदूषण फैलता है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा, “उन मजदूरों के काम करने के अधिकारों का क्या होगा जो पटाखा फैक्ट्रियों में काम करते हैं। हम उन्हें भूखा नहीं छोड़ सकते। हम नहीं चाहते कि बेरोजगारी बढ़े। अगर व्यवसाय कानूनी है और विधिवत लाइसेंस है तो आप इसे कैसे रोक सकते हैं?”

12 Mar 2019, 2:08 PM

उत्तर प्रदेश के देवबंद से भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को पुलिस ने यूपी के दवबंद से गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर चंद्रशेखर के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, “मैं कमल वालिया राष्ट्रीय महासचिव भीम आर्मी ट्वीट कर रहा हूं। भाई चन्द्रशेखर आजाद को पुलिस ने देवबंद से गिरफ्तार कर लिया है। सभी साथी बहुजन एकता का परिचय दें। शांति बनाए रखें ये बहुजनों की आवाज दबाने की साजिश है, वो माहौल खराब करवाना चाहते हैं।”


12 Mar 2019, 1:39 PM

सीडब्लूयसी की बैठक पर राहुल बोले, आरएसएस-बीजेपी की नफरत वाली सोच को हराने का हमने लिया संकल्प

अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में मौजदू है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “गांधी जी की ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति ने फासीवाद, घृणा, क्रोध और विभाजन की आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा को हराने का संकल्प लिया। इस लड़ाई में हमारी जीत होगी।”

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कहा कि पीएम मोदी विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, जिसमें देश के लोग ही पीड़ित हैं। वहीं बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी की नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

12 Mar 2019, 1:16 PM

अहमदाबाद: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पुलवामा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धंजलि

गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। बैठक में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमहोन सिंह समेत कार्य समिति के सदस्य मौजूद हैं।


12 Mar 2019, 1:10 PM

केरल: तिरुवल्ला में युवती पर पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले करने के मामले में युवक गिरफ्तार

केरल के तिरुवल्ला में युवती पर पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक, युवती के साथ जा रहा था इस दौरान उसने अचानक युवती पर पेट्रोल छिड़क कर युवती को आग के हवाले कर दिया। युवती 60 फीसदी तक जल गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवती की हालत गंभीर है।

12 Mar 2019, 12:57 PM

अहमदाबाद: सरदार पटेल स्माकर पहुंचे हार्दिक पटेल

अहमदाबाद में हार्दिक पटेल, सरदार पटेल स्माकर पहुंचे गए हैं। यहां पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। आज हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल होंगे।


12 Mar 2019, 12:38 PM

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी, राहुल, सोनिया गांधी मौजूद

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमहोन सिंह समेत कार्य समिति के सदस्य मौजूद हैं।

12 Mar 2019, 12:28 PM

सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के फैसले का सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने किया बचाव

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने का बचाव किया। सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि 10 फीसदी आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन ने संविधान की मूल संरचना या सुप्रीम कोर्ट के 1992 के फैसले का उल्लंघन नहीं किया है, जिसमें आरक्षण की सीमा 50 फीसदी तय की गई थी।


12 Mar 2019, 12:20 PM

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा, उम्मीदवारों की संपत्ति में आय से अधिक वृद्धि को ट्रैक करने के लिए कदम क्यों नहीं उठाया

चुनाव सुधार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कानून मंत्रालय से पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उसने पिछले कुछ सालों में उम्मीदवारों की संपत्ति में आय से अधिक वृद्धि को ट्रैक करने के लिए एक स्थायी तंत्र क्यों नहीं बनाया। कोर्ट ने नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में विधायी विभाग के सचिव से जवाब देने के लिए कहा है।

12 Mar 2019, 12:13 PM

अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक जारी

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमहोन सिंह समेत कार्य समिति के सदस्य मौजूद हैं।


12 Mar 2019, 12:10 PM

अहमदाबाद: सोनिया, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद के साबरमती आश्रमम में सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साबरमती आश्रम के विजिटर बुक में संदेश लिखा, “बहुत ही प्रेरणादायक जगह है। हमारे नेता की लौ को जीवित रखने के लिए धन्यवाद।”

12 Mar 2019, 12:08 PM

दांडी मार्च पर पीएम ने लिखा ब्लॉग, अहमद पटेल बोले- न भूलें आपके गुरुजनों ने किया था इसका विरोध

पीएम मोदी द्वारा दांडी मार्च की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर लिखे गए ब्लॉग पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सत्य और धर्म का अनुपालन करते हुए आज से 89 वर्ष पहले बापू ने दांडी यात्रा निकाली थी। पिछले 5 सालों से कुछ लोग,राजनीतिक फायदे के लिए बापू के नाम पर ब्लॉग तो लिख रहे हैं, लेकिन मैं उनको याद दिला दूं कि जिस समय डांडी यात्रा निकाली गई थी,आपके गुरुजनों ने इस यात्रा का विरोध किया था।”


12 Mar 2019, 11:52 AM

दिल्ली में बीजेपी चुनाव घोषणापत्र समिति की बैठक

12 Mar 2019, 11:30 AM

नरोदा पाटिया मामला: सुप्रीम कोर्ट ने प्रकाश राठौड़ की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

2002 में गुजरात दंगे के नरोदा पाटिया मामले के दोषियों में से एक प्रकाश राठौड़ की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।


12 Mar 2019, 11:20 AM

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा, जिनके नाम मतदाता सूची में है, उनके नाम एनआरसी सूची में क्यों नहीं है

एनआरसी मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा है कि वह बताए कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में हैं, उनके नाम एनआरसी सूची में क्यों नहीं हैं? यह एनआरसी सूची 31 जुलाई को जारी की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा है कि 1 जनवरी, 2018 से 1 जनवरी, 2019 के बीच मतदाता सूची में कितने नाम जोड़े और हटाए गए। इस मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को करेगा।

12 Mar 2019, 11:03 AM

अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में प्रार्थना खत्म, थोड़ी देर में होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में प्रार्थना खत्म हो गई है। थोड़ी देर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी।


12 Mar 2019, 10:51 AM

साबरमती आश्रम में राहुल, सोनिया गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद

12 Mar 2019, 10:42 AM

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में प्रार्थना, राहुल और सोनिया गांधी मौजूद

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में प्रार्थना हो रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद हैं। थोड़ी देर में कार्य समिति की बैठक होगी।


12 Mar 2019, 10:35 AM

अहमदाबाद: साबरमती आश्रम पहुंचे कांग्रेस नेता

अहमदाबाद में दांडी मार्च की वर्षगांठ के मौके पर साबरमती आश्रम की यह तस्वीरें हैं। कांग्रेस के नेता आश्रम पहुंचे हैं। यहां पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सरदार पटेल स्मारक पर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक भी होगी।

12 Mar 2019, 10:26 AM

दिल्ली में कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ताओं के संबोधन वाला वीडियो राहुल गांधी ने ट्वीट किया


12 Mar 2019, 10:20 AM

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने अहमदाबाद पहुंचे राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी

गुजरात के अहमदाबाद में थोड़ी देर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू होगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

12 Mar 2019, 10:16 AM

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले के काल्पा में बर्फबारी में ताजा बर्फबारी


12 Mar 2019, 10:02 AM

कानपुर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या तीन हुई

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। यहां के डीएम ने बताया कि मामले में तीसरी मौत लाला लाजपत राय अस्पताल में हुई। भीतरगांव में शनिवार को एक शादी के समारोह में जहरीली शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई थी।

12 Mar 2019, 9:11 AM

पीओके के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले की निंदा की

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले की कड़ी निंदा की है।


12 Mar 2019, 9:07 AM

अयोध्या मामला: बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने आज लखनऊ में बुलाई बैठक

अयोध्या मामले में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने आज लखनऊ में बैठक बुलाई है। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता का आदेश दिया था। कहा जा रहा है कि इस बैठक में मध्यस्थता को लेकर चर्चा होगी।

12 Mar 2019, 8:01 AM

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में मंदिर की मूर्तियां तोड़ने से तनाव

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के अमरिया थाना इलाके में शरारती तत्वों द्वारा मंदिर के अंदर मूर्तियां तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


12 Mar 2019, 7:56 AM

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस से मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ही बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia