बड़ी खबर LIVE: मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की शुरुआती जांच में खुलासा, ऑडिट में बरती गई लापरवाही

मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे में बीएमसी की शुरुआती जांच रिपोर्ट के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि स्‍ट्रक्‍रल ऑडिट गैरजिम्‍मेदाराना और लापरवाही पूर्ण तरीके से किया गया था। अगर सही से ऑडिट हुआ होता तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

15 Mar 2019, 7:05 PM

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हादसे को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख

15 Mar 2019, 6:45 PM

मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसा, बीएमसी की शुरुआती जांच रिपोर्ट में लापरवाही का हुआ खुलासा

मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे में बीएमसी की शुरुआती जांच रिपोर्ट के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि स्‍ट्रक्‍रल ऑडिट गैरजिम्‍मेदाराना और लापरवाही पूर्ण तरीके से किया गया था। अगर सही से ऑडिट हुआ होता तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था।

15 Mar 2019, 6:40 PM

न्यूजीलैंड में बंदूकधारियों के हमले एक भारतीय घायल, परिवार वालों ने मांगा सरकार से मांगा तुरंत वीजा

न्यूजीलैंड में बंदूकधारियों के हमले में 49 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। इसी घटना में भारतीय नागरिक अहमद इकबाल जहांगीर भी घायल हो गए हैं। इस बीच जहांगीर के भाई खुर्शीद ने भारत सरकार से मांग की है कि घायल अहमद इकबाल की वीजा की प्रक्रिया में तेजी लाया जाए।


15 Mar 2019, 5:04 PM

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में हथियारों को साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

15 Mar 2019, 5:02 PM

दिल्ली: मानहानि मामले में सीएम केजरीवाल को कोर्ट में पेश होने का आदेश

दिल्ली की एक कोर्ट ने बीजेपी नेता राजीव बब्बर द्वारा दायर मानहानि मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य को 30 अप्रैल तक अदालत के सामने पेश होने के लिये कहा है।


15 Mar 2019, 4:41 PM

मरना पड़े तब भी मोदी को फिर से नहीं बनने देंगे पीएम: चंद्रशेखर

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुंकार रैली को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम भीमा कोरेगांव को दोहरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमारे साथ इंसाफ नहीं कर रही है। हम सभी को मरना भी पड़े तब भी मोदी को फिर से पीएम नहीं बनने देंगे।

15 Mar 2019, 4:29 PM

तमिलनाडु: प्लास्टिक के कचरा गोदाम में लगी भीषण आग


15 Mar 2019, 4:27 PM

नीरव मोदी को बचा रही है मोदी सरकार, भगोड़े ने लंदन में शुरू किया नया कारोबार: कांग्रेस

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़े नीरव मोदी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्याल में प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर नीरव मोदी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 23 फरवरी 2018 को दावा किया था कि नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के दावे के बाद भी नीरव मोदी 6 देशों में घूमता रहा।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार नीरव मोदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कर रही है। लेकिन हकीकत यह है कि नीरव मोदी ने एक नई कंपनी लंदन में खोली है, जिसका नाम डायमंड होल्डिंग है। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी की कंपनी का रजिस्टर्ड पता लंदन का है, जो नीरव मोदी के चार्टर्ड अकाउंटेंट दत्तानी का पता है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब मोदी सरकार से पूछा गया कि पासपोर्ट रद्द होने के बाद भी नीरव मोदी कैसे घूमता रहा, तो विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया कि उसके पासपोर्ट को फिजिकली रद्द नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में जब सब कुछ ऑनलाईन है तो फिर ऐसा कैसे हुआ कि नीरव मोदी के पासपोर्ट को फिजिकली रद्द नहीं किया गया।

15 Mar 2019, 3:05 PM

दिल्ली: जंतर-मंतर पर भीम आर्मी की हुंकार रैली जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीम आर्मी की हुंकार रैली जारी है। लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव इसमें शामिल हुए हैं।


15 Mar 2019, 2:00 PM

न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुई फायरिंग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हुई

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दो मस्जिद में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 49 हो गई है।

15 Mar 2019, 1:25 PM

पाकिस्तान: आईएसआई के पूर्व अधिकारी ने की खुदकुशी


15 Mar 2019, 1:09 PM

दिल्ली: जंतर-मंतर पर भीम आर्मी का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन

15 Mar 2019, 12:57 PM

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गने आज होने वाली लोकपाल समिति की बैठक का बहिष्कार किया

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गने आज होने वाली लोकपाल समिति की बैठक का बहिष्कार किया है।


15 Mar 2019, 12:55 PM

पुलवामा हमले के गुनहगार मसूद अजहर को बड़ा झटका, फ्रांस में जब्त होगी आतंकी की संपत्तियां

फ्रांस में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की संपत्ति जब्त होगी। फ्रांस की सरकार ने आतंकी की संपत्ति जब्द करने का फैसला किया है। फ्रांस की सरकार ने कहा है कि आतंकवाद के साथ लड़ाई में वह हमेशा भारत के साथ है।

15 Mar 2019, 12:49 PM

रोजगार के आंकड़े दबाने पर राहुल बोले- अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं पीएम

केंद्र सरकार द्वारा रोजगार के आंकड़ दबाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर रहा, “नमो (नरेंद्र मोदी) रोजगार पर अपनी नाकामी की सच्चाई को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि लेबर ब्यूरो द्वारा रोजगार से जुड़ा एक आंकड़ा जारी किया जाना था। आरोप है कि मोदी सरकार ने उस आंकड़े को सार्वजनिक होने से रोक दिया। राहुल गांधी ने इस ट्वीट में इसी बात का जिक्र किया है।


15 Mar 2019, 12:09 PM

क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में 40 लोगों की मौत, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने की पुष्टि

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में 40 लोगों की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस हमले में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

15 Mar 2019, 12:05 PM

न्यूजीलैंड: आईसीसी के सीईओ ने क्राइस्टचर्च में हुए हमले में मारे गए लोगों पर शोक व्यक्त किया


15 Mar 2019, 11:58 AM

लालू प्रसाद यादव द्वारा मांगी गई जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से से जवाब मांगा

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा जमानत की अर्जी दायर करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने 2 सप्ताह के भीतर सीबीआई से जवाब मांगा। लालू यादव ने मेडिकल आधार पर जमानत मांगी है।

15 Mar 2019, 11:55 AM

न्यूजीलैंड में सभी मस्जिदों को बंद रखने के लिए पुलिस ने कहा


15 Mar 2019, 10:54 AM

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत को दी गई सजा की अवधि पर बीसीसीआई से नए सिरे से पुनर्विचार के लिए कहा

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत को दी गई सजा की अवधि पर बीसीसीआई से नए सिरे से पुनर्विचार के लिए कहा है।

15 Mar 2019, 10:35 AM

आंध्र प्रदेश: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाईएस विवेकानंद रेड्डी का निधन

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाईएस विवेकानंद रेड्डी का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह उस समय अपने पुलिवेंदुला स्थित आवास पर थे।


15 Mar 2019, 10:30 AM

मुंबई फुट ओवरब्रिज हादसा: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटनास्थल का जायजा लिया

मुंबई के सीएसटी स्टेशन के पास हुए फुट ओवरब्रिज हादसे के बाद आज राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात भी की।

15 Mar 2019, 10:26 AM

न्यूजीलैंड: मस्जिदों में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया गया

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने बताया कि मस्जिदों में हुई गोलीबारी के मामले में अब तक 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक महिला समेत चार लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना पर नजर बनी हुई है, खतरा अभी टला नहीं है।

न्यूजीलैंड की पुलिस ने बातया कि मस्जिदों में हमले के बाद कई बमों को उन्होंने निष्क्रिय किया जो कारों के नीचे लगाए गए थे।


15 Mar 2019, 10:00 AM

न्यूजीलैंड: मस्जिदों में हमले के बाद जान बचाने के लिए ऐसे भागते दिखे बांग्लादेश के खिलाड़ी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता जलाल यूनुस ने बताया कि पूरी टीम को बस में बिठाकर मस्जिद लाया गया था और जब गोलीबारी हुई, तब टीम मस्जिद में प्रवेश करने ही वाली थी। हमले के बाद जान बचाने के लिए बांग्लादेश की टीम भागती नजर आई।

15 Mar 2019, 9:52 AM

न्यूजीलैंड: मस्जिदों में गोलीबारी के बाद हेगली ओवल टेस्ट मैच रद्द

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिदों में गोलीबारी के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच होने वाला हेगली ओवल टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है।


15 Mar 2019, 9:29 AM

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 2 मस्जिदों में गोलीबारी के बाद की तस्वीरें

15 Mar 2019, 9:14 AM

न्यूजीलैंड: मस्जिद में हुई गोलीबारी में बाल-बाल बची बांग्लादेश की क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुई गोलीबारी में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बच गई है। खबरों के मुताबिक, जिस वक्त मस्जिद में फायरिंग हुई उस वक्त बांग्लादेश की क्रिकेट टीम पास में ही थी।


15 Mar 2019, 9:06 AM

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी, कई लोगों की मौत की खबर

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में कई लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने न्यूजीलैंड के इतिहास में यह सबसे काला दिन है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया है, लेकिन उनके पास अभी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

15 Mar 2019, 7:51 AM

मुंबई ओवरब्रिज हादसे में मृतकों की संख्या हुई 6, 33 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई के सीएसटी स्टेशन के पास हुए फुट ओवरब्रिज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। वहीं इस हादसे में 33 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर है। गुरुवार शाम को सीएसटी के प्‍लेटफॉर्म नंबर एक को बीटी लेन से जोड़ने वाला फुट ओवरब्रिज गिर गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia