बड़ी खबर LIVE: सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, गोवा में 7 दिन के लिए राजकीय शोक घोषित

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। पर्रिकर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वे काफी दिन से बीमार थे। पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राहुल गांधी समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

17 Mar 2019, 11:36 PM

जिग्नेश मेवाणी ने पर्रिकर को दी श्रद्धांजलि

17 Mar 2019, 11:34 PM

पर्रिकर के निधन पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दुख जताया

मनोहर पर्रिकर के निधन पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पर्रिकर का निधन बीजेपी के साथ समाज के लिए भी बड़ी क्षति है।

17 Mar 2019, 11:26 PM

पर्रिकर के निधन के चलते सोमवार को होने वाले बीजेपी ने अपने आधिकारिक कार्यक्रम रद्द किए

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सोमवार को होने वाली सीईसी की बैठक समेत बीजेपी ने अपने आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।


17 Mar 2019, 11:22 PM

कुमार विश्वास ने पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी

17 Mar 2019, 11:16 PM

गोवा में सोमवार, 18 मार्च को सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे

सीएम मनोहर पर्रिकर के सम्मान में गोवा में सोमवार, 18 मार्च को सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।


17 Mar 2019, 11:04 PM

सीएम पर्रिकर के निधन पर गोवा में 7 दिन के लिए राजकीय शोक घोषित

सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर गोवा में 7 दिन के लिए राजकीय शोक घोषित किया गया है।

17 Mar 2019, 10:57 PM

पर्रिकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार को गोवा जाएंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सीएम मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोवा जाएंगे।


17 Mar 2019, 10:41 PM

पर्रिकर के निधन पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शोक जताया

17 Mar 2019, 10:37 PM

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उच्चशिक्षित, जननेता
भारत माता के महान सपूत
आधुनिक गोवा के शिल्पकार
श्री मनोहर जी पर्रिकर हमारे बीच नहीं रहे।
मेरी भावभीनी श्रद्धांजली।”


17 Mar 2019, 10:34 PM

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया

17 Mar 2019, 10:32 PM

पर्रिकर के निधन पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक


17 Mar 2019, 10:04 PM

पर्रिकर के निधन पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शोक व्यक्त किया

17 Mar 2019, 9:36 PM

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया


17 Mar 2019, 9:31 PM

पर्रिकर के निधन पर केंद्र सरकार ने 18 मार्च को राष्ट्रीय शोक घोषित किया

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर केंद्र सरकार ने 18 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

17 Mar 2019, 9:30 PM

गोवा: पर्रिकर के घर पर पहुंच रहे हैं लोग, उनके घर के बाहर की तस्वीरें


17 Mar 2019, 9:28 PM

सीएम पर्रिकर के निधन पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक व्यक्त किया

17 Mar 2019, 9:26 PM

पर्रिकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख


17 Mar 2019, 9:19 PM

पर्रिकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पर्रिकर के निधन से बीजेपी को बड़ी क्षति पहुंची है।

17 Mar 2019, 9:18 PM

सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने दुख जताया


17 Mar 2019, 8:24 PM

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन, राहुल गांधी ने शोक जताया

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। इसकी सूचना सबसे पहले राष्ट्रपति कार्यालाय के एक ट्वीट से मिली। उनके निधन पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया है। राहुल गांधी ने कहा कि पर्रिकर जी ने एक साल से अधिक समय तक एक गंभीर बीमारी का बहादुरी के साथ सामना किया।

17 Mar 2019, 8:17 PM

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन, राष्ट्रपति कार्यालय ने दी जानकारी

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक ट्वीट की जरिए इसकी जानकारी दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि उनकी सेहत में काफी गिरावट आई है और डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश में जुटे हैं। पिछले साल फरवरी में पर्रिकर को एडवांस्ड पैनक्रियाटिक कैंसर होने का पता चला था।


17 Mar 2019, 7:41 PM

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद नाजुक, सीएम कार्यालय ने दी जानकारी

गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं और जो कुछ भी हो सकता है उनके लिए कोशिश कर रहे हैं। पर्रिकर एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से ग्रस्त हैं, जिसका पता पिछले साल फरवरी में चला था। उसके बाद उन्होंने गोवा, मुंबई, दिल्ली और न्यूयॉर्क के अस्पतालों में इलाज कराया। इस समय उनके निजी निवास पर उनका इलाज चल रहा है।

17 Mar 2019, 6:57 PM

अखिलेश यादव का दावा, बोले- इस बार लोकसभा चुनाव में 74 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि बीजेपी पूरे देश मे महज 74 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने एसपी-बीएसपी गठबंधन को सबसे बेहतर बताया, लेकिन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने तय कर रखा है कि क्या करना है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यहां एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता कहेगी तो वह वहां से लड़ेंगे।


17 Mar 2019, 3:14 PM

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष को लोकपाल बनाए जाने की सिफारिश की गई

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल बनाए जाने की रविवार को सिफारिश की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रख्यात कानूनविद मुकुल रोहतगी की चयन समिति ने उनका नाम तय किया और उसकी सिफारिश की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सदस्य मर्लिकार्जुन खड़गे ने इस बैठक में भाग नहीं लिया। वह भी समिति के सदस्य हैं।

17 Mar 2019, 12:45 PM

मसूद अजहर से जुड़ा मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा: भारत में चीन के राजदूत


17 Mar 2019, 12:32 PM

मोदी है तो नामुमकिन है: कपिल सिब्बल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ शब्द पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बिन मोदी ही मुमकिन होगा

राजनीति:

  1. सत्य
  2. शिष्टाचार
  3. आदर
  4. बिना जोड़-तोड़ के चुनाव

मोदी है तो नामुमकिन है।”

कपिल सिब्बल ने इस ट्वीट में यह समझाने की कोशिश की है कि अगर नरेंद्र मोदी हैं तो सत्य, शिष्टाचार और आदर की राजनीति नहीं की जा सकती है।

17 Mar 2019, 12:15 PM

गोवा में बीजेपी नेता मांडरेकर का बयान, पर्रिकर की लगातार बिगड़ रही तबीयत, उन्हें बदलने की जरूरत

गोवा में कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनाने के दावे के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता दयानंद मांडरेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “अगर मनोहर पर्रिकर फिट होते तो नेता को बदलने की जरूरत नहीं होती, लेकिन उनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। पार्टी को कुछ फैसला लेना चाहिए। केंद्र से गोवा तक कुछ फैसला लिया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि यह हो जाएगा।”


17 Mar 2019, 10:12 AM

बीएमसी के नेता प्रतिपक्ष का गंभीर आरोप, कहा- ब्रिज हादसे में मुख्य आरोपियों को बचा रही है बीएमसी

बीएमसी के नेता प्रतिपक्ष रवि राजा ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को खत लिखकर सीएसटी के पास हुए फुट ओवरब्रिज हादसे में बीएमसी पर गंभीर आरोप लागया है। अपने खत में उन्होंने लिखा है कि बीएमसी इस मामले में मुख्य आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

17 Mar 2019, 9:34 AM

राजस्थान: सीकर में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए


17 Mar 2019, 9:09 AM

इंडोनेशिया में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 42 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से 42 लोगों की मौत हो गई है।

17 Mar 2019, 8:06 AM

बिहार: गया में जेडीयू नेता के घर चोरी

बिहार के गया के रामपुर में जेडीयू नेता के घर से 4 लाख रुपये कैश और करीब तीन लाख रुपये के गहने चोरी हो गए है।


17 Mar 2019, 7:58 AM

बिहार: वैशाली में पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए 3 बदमाश, 3 गिरफ्तार, एके-47 और पिस्टल बरामद

बिहार के वैशाली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश मारे गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो एके-47 और पिस्टल बरामद की गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia