बड़ी खबर LIVE: गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी कांग्रेस

गोवा में कांग्रेस नेता सरकार बनाने के लिए मंगलवार को राज्यपाल से मिलकर दावा पेश करेंगे। राज्य के कांग्रेस नेताओं और राज्यपाल मृदुला सिन्हा के बीच यहमुलाकात शाम 6:30 बजे हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

18 Sep 2018, 5:41 PM

गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी कांग्रेस

18 Sep 2018, 4:51 PM

एशिया कप: हांगकांग ने टॉस जीता, भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता

बड़ी खबर LIVE: गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी कांग्रेस

एशिया कप के चौथे और ग्रुप ए मुकाबले में आज हांगकांग ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर हांगकांग की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी के लिए टीम इंडिया को आमंत्रित किया है।

18 Sep 2018, 4:31 PM

आंध्र प्रदेश में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- महिलाओं के प्रति नजरिये को बदलना होगा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कुरनुल में छात्रों के साथ मुलाकात की और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात की। यहां छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “बहुत से भारतीय पुरुष महिलाओं को बराबरी की नजर से नहीं देखते हैं। यह बदलने की जरूरत नहीं है। मैं विश्वास करता हूं कि महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं और महिलाएं वो सब कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं।”


18 Sep 2018, 4:18 PM

2 अक्टूबर से कांग्रेस शुरू करेगी लोकसभा चुनाव के लिए चंदा इकट्ठा करने का आभियान

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। चुनावों की तैयारियों के लिए कांग्रेस देश भर के 10 लाख बूथों से 500 करोड़ का चंदा जुटाएगी। पार्टी यह अभियान गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से शुरू करेगी और 19 नवम्बर यानी इंदिरा गांधी की जयंती तक चलेगा। पार्टी ने हर बूथ कमेटी को 5 हजार रुपए चंदा जमा करने का टारगेट तय किया है। देश भर के लगभग 10 लाख बूथों से 500 करोड़ रुपया जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

18 Sep 2018, 3:23 PM

रेप की घटनाओं से देश का सिर शर्म से झुका, पीएम की चुप्पी अब गवारा नहीं: राहुल गांधी

देश में रेप की बढ़ती घटनाओं पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “रेप की घटनाओं से देश का सिर शर्म से झुक गया है। इन घटनाओं पर पीएम मोदी की खामोशी अब गवारा नहीं है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा, “ऐसी सरकार पर शर्म आती है जो देश की महिलाओं को असुरक्षित छोड़कर बलात्कारियों को आजाद होकर घूमने की इजाजत देती है।”

बता दें कि हाल ही में हरियाणा के रेवाड़ी में छात्रा से गैंगरेप की घटना सामने आई थी। इसके बाद उत्तराखंड के देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में रेप की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पीएम मोदी इन घटनाओं पर एक शब्द नहीं कहा।


18 Sep 2018, 2:34 PM

गुजरात: किसानों की कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर गांधीनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन

गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की कर्जमाफी और युवाओं को रोजगार देने समेत कई मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया। प्रदर्शन को दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

18 Sep 2018, 1:42 PM

अगर राफेल सौदा सस्ता है तो 36 विमान ही क्यों खरीदे गए: एके एंटनी

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार का कार्यकाल खत्म होने से पहले बातचीत लगभग पूरी हो चुकी थी। एनडीए के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने 10 अप्रैल, 2015 को 36 विमानों की एकतरफा खरीद की घोषणा की। अगर यूपीए का सौदा रद्द नहीं किया गया होता तो एचएएल को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के जरिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी मिलती। उसे लड़ाकू विमानों के निर्माण का अनुभव होता। भारत ने ये मौका खो दिया।”

राफेल डील में मोदी सरकार के मंत्रियों के बयान पर एके एंटनी ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, “कानून मंत्री ने दावा किया कि नये समझौते में विमान यूपीए सौदे से 9 फीसदी सस्ता है। वित्त मंत्री ने कहा 20 फीसदी सस्ता है। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि यह 40 फीसदी सस्ता है। अगर ये सस्ता है तो फिर उन्होंने 126 से अधिक विमान क्यों नहीं खरीदे? जब भारतीय वायुसेना ने 126 एयरक्राफ्ट की मांग की, तो फिर इनकी संख्या कम करके 36 करने के लिए प्रधानमंत्री को किसने अधिकृत किया?”


18 Sep 2018, 1:28 PM

राफेल डील पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर फिर बोला हमला

राफेल सौदे को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने कहा कि राफेल सौदे में मोदी सरकार देश की सुरक्षा के साथ समझौता करने की दोषी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार कहती आ रही है कि उसने सस्ते में राफेल सौदा किया है, अगर यह बात सही है तो फिर उसने सिर्फ 36 विमान ही क्यों खरीदे?

एंटनी ने कहा, “वायुसेना ने वर्ष 2000 में 126 विमानों की जरुरत बताई थी, सीमावर्ती देशों की तरफ से खतरा वर्ष 2000 के मुकाबले अब और बढ़ा है। मौजूदा स्थिति के अनुसार वायुसेना को जल्द से जल्द 126 से ज्यादा हवाई जहाजों की जरुरत है।

18 Sep 2018, 12:54 PM

सुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले की सुनवाई 10 अक्टूबर तक स्थगित

राफेल सौदे पर रोक लगाने की मांग करने वाले याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक सुनवाई स्थगित कर दी है। जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस केएम जोसेफ की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता एमएल शर्मा ने कोर्ट से कहा कि उन्हें इस मामले में कुछ और दस्तावेज पेश करने के लिए वक्त चाहिए। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की मांग को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।


18 Sep 2018, 11:27 AM

उत्तराखंड: देहरादून के एक स्कूल में 10वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, 9 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में देहरादून के एक स्कूल में 10वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप की वारदात को पिछले महीने अंजाम दिया गया था, जिसमें स्कूल के 4 छात्र और 5 कर्मचारी शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने स्कूल के 5 कर्मचारियों के साथ 4 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

18 Sep 2018, 10:23 AM

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ केस दर्ज, घर की तोड़ी थी सीलिंग

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मनोज तिवारी ने 16 सितंबर को दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनी गोकुलपुर में एक घर की सीलिंग तोड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि सीलिंग के पीछे सीएम केजरीवाल की साजिश है।

मनोज तिवारी ने कहा कि एक बार फिर वो आज यानी मंगलवार को सीलिंग तोड़ेंगे।


18 Sep 2018, 10:03 AM

अजय माकन के इस्तीफे का कांग्रेस ने किया खंडन, कहा, इलाज कराने के लिए गए हैं विदेश

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की खबर का पार्टी ने खंडन किया है। कांग्रेस ने कहा कि अजय माकन ने दिल्ली के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है, वे बीमार हैं और इलाजे कराने के लिए विदेश गए हैं।

गौरतलब है कि मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है।

18 Sep 2018, 8:42 AM

देश में फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को तेल के दाम फिर बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे और डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 82.16 रुपये और डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */