LIVE : पंजाब ट्रेन हादसा, पंजाब में एक दिन का शोक घोषित, स्कूल-कालेज-दफ्तर बंद रहेंगे

पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस ने हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टी की है। हादसा तब हुआ जब रेलवे लाइन के किनारे चल रहे रावण दहन के कार्यक्रम में आए हजारों लोग भगदड़ मचने से वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

19 Oct 2018, 11:49 PM

घायलों के इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई अलर्ट पर

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने पंजाब के प्रधान स्वास्थ्य सचिव सतीश चंद्रा से बात कर हालात का जायजा लिया। चंडीगढ़ के पीजीआई को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

19 Oct 2018, 11:33 PM

रावण दहन के बाद मची भगदड़ का वीडियो आया सामने

19 Oct 2018, 11:32 PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब ट्रेन हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, “ अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे की ख़बर से बहुत आहत हूँ| मेरी संवेदनाएं इस हादसे में मारे गए और पीड़ितों के परिवारों के साथ है।राज्य सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के साथियों से मेरा आग्रह है कि राहत और बचाव कार्य में अपना पूर्ण योगदान दें और पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाएं| ”


19 Oct 2018, 11:21 PM

पंजाब में शनिवार को राजकीय शोक घोषित, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज-दफ्तर

पंजाब ट्रेन हादसे के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शनिवार को पंजाब में सभी स्कूल-कालेज और दफ्तर बंद रहेंगे।

19 Oct 2018, 9:48 PM

रावण का पुतला गिरने के बाद लोग पटरी की तरफ दौड़े, तभी ट्रेन आ गई: सीपीआरओ, उत्तर रेलवे

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक रावण दहन पटरी से कोई 70-80 मीटर दूर हो रहा था। जब रावण का पुतला गिरा तो लोग रेलवे पटरी की तरफ दौड़ पड़े। उस समय वहां से एक ट्रेन गुजर रही थी। लेवल क्रासिंग बंद थी, लेकिन लोग पटरी पर आ गए।


19 Oct 2018, 9:33 PM

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मौके के लिए रवाना

19 Oct 2018, 9:31 PM

पंजाब रेल हादसा: घायलों को अमृतसर के सिविल अस्पताल ले जाया गया


19 Oct 2018, 9:28 PM

एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन दुर्घटनास्थल पहुंची : एडीजी पीआर, रेलवे

रेलवे की एडीडी पीआर ने कहा है कि यह दुखद घटना है। हमारे पास मरने वालों की सही संख्या की जानकारी नहीं है। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है।

19 Oct 2018, 9:19 PM

हादसे पर राजनीति होना शर्मनाक: नवजोत कौर सिद्धू


19 Oct 2018, 9:12 PM

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने जताया शोक, सरकार से पीड़ितों को हर मदद देने की अपील

19 Oct 2018, 9:08 PM

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की


19 Oct 2018, 9:05 PM

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दुर्घटना को दुखद बताया

19 Oct 2018, 9:04 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शोक, कल करेंगे दुर्घटनास्थल का दौरा


19 Oct 2018, 9:01 PM

पंजाब में रावण दहन देखते लोगों पर चढ़ी ट्रेन, 50-60 लोगों की मौत की पुष्टि, आंकड़ा बढ़ने की आशंका

19 Oct 2018, 8:17 PM

पंजाब में बड़ा ट्रेन हादसा, पुलिस ने की 50 से ज्यादा के मरने की पुष्टि

पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस ने हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टी की है। हादसा तब हुआ जब रेलवे लाइन के किनारे चल रहे रावण दहन के कार्यक्रम में आए हजारों लोग भगदड़ मचने से वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए।


19 Oct 2018, 8:06 PM

पंजाब में बड़ा रेल हादसा, रावण दहन के दौरान भगदड़ से ट्रेन की चपेट में आए सैकड़ों लोग

पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसा अमृतसर में जोड़ा फाटक के करीब हुआ, जहां रेलवे लाइन के किनारे चल रहे रावण दहन के कार्यक्रम में हजारों लोग एकत्र हुए थे। बताया जा रहा है कि रावण दहन के दौरान पटाखों की आवाज पर लोग भागने लगे और इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की आवाज उन्हें नहीं सुनाई दी, जिससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन पठानकोट से अमृतसर आ रही थी।

19 Oct 2018, 7:27 PM

नव धार्मिक रामलीला कमेटी के आयोजन में हुआ रावण का पुतला दहन

दिल्ली में नव धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आय़ोजित रावण दहन कार्यक्रम में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने सांकेतिक रूप से तीर चलाई।


19 Oct 2018, 5:56 PM

भीमा कोरेगांव केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने आनंद तेलतुंबड़े की गिरफ्तारी पर लगाई 26 अक्टूबर तक रोक

बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को मानवाधिकार कार्यकर्ता और दलित बुद्धिजीवी आनंत तेलतुंबड़े की गिरफ्तारी पर 26 अक्टूबर तक के लिए रोक लगा दी है। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने आनंद तेलतुंबड़े पर माओवादियों से संबंध होने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हाई कोर्ट ने इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है।

19 Oct 2018, 4:42 PM

क्वान एंटरटेनमेंट के फाउंडर अनिर्बान ने की खुदकुशी की कोशिश

मी टू अभियान के यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे क्वान एंटरटेनमेंट के फाउंडर अनिर्बान दास ब्लाह ने आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की है। अनिर्बान ने मुंबई में वाशी के एक ब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश की। अनिर्बान पर चार महिलाओं ने यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगाए हैं।


19 Oct 2018, 2:45 PM

पूर्व सांसद के ‘पिस्तौलबाज’ बेटे की जमानत अर्जी पटियाला हाउस कोर्ट से खारिज

दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात के बाहर पिस्तौल लहराने वाले बीएसपी के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे की जमानत अर्जी पटियाला हाउस कोर्ट से खारिज हो गई है। कोर्ट ने आशीष पांडे को सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

19 Oct 2018, 1:33 PM

मेरी जिंदगी खतरे में है: रेहाना फातिमा

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश नहीं मिल पाने के बाद लौटी रेहाना फातिमा ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मेरे बच्चों का क्या हुआ। मेरी जिंदगी भी खतरे में है लेकिन पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिया है। इसलिए मैं वापस जा रही हूं।”


19 Oct 2018, 1:23 PM

सबरीमाला मंदिर: कविता जक्कल ने समर्थन के लिए सबका धन्यवाद दिया

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश नहीं मिल पाने के बाद पत्रकार कविता जक्कल और महिला कार्यकर्ता रेहाना फातिमा पंबा वापस आ गई हैं। कविता ने समर्थन के लिए सबका धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, हमें गर्व महसूस हो रहा है और आपने देखा कि हमें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

19 Oct 2018, 12:54 PM

कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के घर में तोड़फोड़, सबरीमाला मंदिर पहुंचीं फातिमा को अंदर जाने से रोका

कोच्चि में कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है। इस बीच रेहाना फातिमा पुलिस सुरक्षा के बीच सबरीमाला मंदिर तो पहुंचीं, लेकिन पुजारियों ने मंदिर का दरवाजा नहीं खोला, जिसके चलते वह मंदिर के अंदर नहीं जा पाईं।


19 Oct 2018, 10:35 AM

केरल के सबरीमाला मंदिर की ओर बढ़ रही दो महिलाओं को आईजी ने अपने दफ्तर में बुलाया

केरल के सबरीमाला मंदिर की ओर बढ़ रही दो महिलाओं को आईजी ने अपने दफ्तर में बुलाया है। भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच करीब 100 पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे के बीच दोनों महिलाएं सबरीमाला मंदिर की ओर आगे बढ़ थीं।

19 Oct 2018, 9:00 AM

पुणे से सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई हिरासत में, पीएम मोदी से की सबरीमाला पर चर्चा की मांग

पुणे से सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को पुलिस ने आज सुबह हिरासत में लिया है। उन्होंने गुरुवार को अहमदनगर के एसपी को पत्र लिखकर पीएम मोदी से सबीरमाला मंदिर के मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि अगर उन्हें पीएम मोदी से नहीं मिलने दिया गया तो वह उनके काफिले को शिरडी में रोक देंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिरडी पहुंचेंगे। वह शिरडी साईंबाबा की समाधि के सौ साल होने पर पूरे साल चले महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।

तृप्ति देसाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सुबह शिरडी के लिए निकलने वाले थे कि पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा, “विरोध करने का हमारा संवैधानिक अधिकार है। मोदी जी के माध्यम से हमारी आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है।”

गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर के कपाट खुलने के दो दिन बाद भी 10 साल से ज्यादा और 50 साल से कम उम्र की महिलाएं अब तक दर्शन नहीं कर पाई हैं। प्रदर्शनकारी मंदिर परिसर के आसपास जमे हुए हैं। जो भी महिलाएं जा रही हैं उन्हें रास्ते में ही रोक दे रहे हैं। तृप्ति देसाई ने पीएम मोदी से सबरीमाला मंदिर के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia