बड़ी खबर LIVE: सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों को कांग्रेस नेताओं ने सौंपे चेक, प्रियंका गांधी ने किया था आर्थिक सहायता का ऐलान

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर हुए नरसंहार में मृतकों के परिजनों को कांग्रेस की तरफ से आज चेक दिए गए। अपने सोनभद्र दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नरसंहार पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

27 Jul 2019, 9:09 PM

बीजेपी से हाथ मिलाने वाली खबरें निराधार: कुमारस्वामी

पूर्व कर्नाटक सीएम एचडी कुमारस्वामी ने जेडीएस के बीजेपी से हाथ मिलाने वाली अफवाहों को लेकर कहा, ‘मैंने बीजेपी से हाथ मिलाने की खबरों के बारे में सुना। ये सभी अफवाह निराधार हैं। पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को इन सभी झूठी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हम पार्टी को जनसेवा से बनाएंगे। आम जनता के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।’

27 Jul 2019, 7:33 PM

मैंने सोनभद्र के लोगों से मिलकर उनका दुःख बांटने की कोशिश की: प्रियंका गांधी

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर हुए नरसंहार में मृतकों के परिजनों को कांग्रेस की तरफ से आज आर्थिक मदद के चेक दिए गए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, 'सोनभद्र में नरसंहार के बाद मेरी कोशिश थी कि वहां के लोगों की आवाज सुनी जाए। उन्हें एहसास हो कि वो अकेले नहीं हैं, लोग उनके साथ हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ मैंने मिलकर उनका दुःख बांटने की कोशिश की और आर्थिक मदद की भी घोषणा की। आज कांग्रेस के नेताओं ने उभ्भा जाकर आर्थिक सहायता के चेक पीड़ितों को दिए।’

27 Jul 2019, 7:02 PM

मध्य प्रदेश: लगातार बारिश की वजह से मंदसौर में कई कच्चे मकान ध्वस्त, राहत कार्य जारी

मध्य प्रदेश के मंदसौर में लगातार बारिश की वजह से कई कच्चे मकान धराशायी हो गए। जिला कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा, ‘पीड़ितों के लिए खाने-पीने की चीजों की व्यवस्था की गई है। प्रवधान को ध्यान में रखते हुए सभी को मुआवजा दिया जाएगा।’


27 Jul 2019, 6:46 PM

हिंडन एयरबेस पहुंची एएच-64ई अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर्स की पहली खेप

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए एएच-64ई अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर्स की पहली खेप यूपी के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर पहुंच चुकी है। भारत ने यूएस को 22 ऐसे हेलिकॉप्टर्स का ऑर्डर दिया था, जिनमें से फिलहाल चार वायुसेना को मिले हैं।

27 Jul 2019, 4:19 PM

महाराष्ट्र: भारी बारिश से लोगों का जीना मुहाल, भिवंडी में बाढ़ जैसे हालात

मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर जाने की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। शहर की सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठाणे और भिवंडी में हालात खराब हो गए हैं।


27 Jul 2019, 3:24 PM

मोइन कुरैशी केस: सीबीआई ने सतीश बाबू सना को 5 दिन के लिए ईडी की रिमांड पर भेजा

27 Jul 2019, 3:20 PM

सुरक्षित निकाले गए लोगों को एक विशेष ट्रेन से कोल्हापुर भेजा गया: मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

महालक्ष्मी एक्सप्रेस बचाव अभियान पर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित निकाले गए लोगों को 19 कोच वाली एक विशेष ट्रेन लेकर जा रही है। सभी लोगों को ये ट्रेन कल्याण से कोल्हापुर तक लेकर जाएगी।


27 Jul 2019, 3:18 PM

मणिपुर: इंफाल-सिलचर मार्ग पर भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही बंद

27 Jul 2019, 3:15 PM

मुंबई के लिए अगला 48 घंटा भारी, भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट


27 Jul 2019, 3:14 PM

मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में भारी बारिश के कारण 2 ट्रेनें रद्द, 9 ट्रेनें डायवर्ट

27 Jul 2019, 3:13 PM

मुंबई में एकनाथ गायकवाड़ और मिलिंद देवड़ा एक साथ काम करेंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुंबई में एकनाथ गायकवाड़ और मिलिंद देवड़ा एक साथ काम करेंगे। यह भ्रम था कि जब से मिलिंद देवड़ा ने अपना इस्तीफा सौंपा है वह काम नहीं कर रहे हैं, यह गलत है, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।


27 Jul 2019, 3:05 PM

मुंबई में पानी में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, घंटों मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को निकाला गया

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के पास बदलापुर में पूरी की पूरी ट्रेन सैलाब में फंस गई है। ट्रैक पर पानी भरने से महालक्ष्मी एक्सप्रेस एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 700 यात्री को निकाल लिया गया है।

27 Jul 2019, 2:34 PM

महालक्ष्मी एक्सप्रेस बचाव अभियान: एरियल शॉट्स में दिखी भयावह तस्वीर, अब तक 500 से अधिक यात्रियों को बचाया गया


27 Jul 2019, 2:04 PM

विधान सौधा के 2 किलोमीटर के दायरे के भीतर धारा-144, 29 से 30 जुलाई तक लागू: आलोक कुमार

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि विधान सौधा के 2 किलोमीटर के दायरे के भीतर धारा 144 लगाई गई है। 29 जुलाई से 30 जुलाई की मध्य रात्रि तक धारा 144 लागू रहेगी।

27 Jul 2019, 1:57 PM

सतीश बाबू सना को विशेष सीबीआई कोर्ट के सामने पेश, ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी

सतीश बाबू सना को विशेष सीबीआई कोर्ट के सामने पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी 14 दिन की रिमांड मांगी। उन्हें आज ईडी ने मोइन कुरैशी मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।


27 Jul 2019, 1:41 PM

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 48 घंटों में मुंबई के कई इलाकों में होगी भारी बारिश

भारी बारिश से परेशान मुंबईवासियों के लिए मौसम विभाग से बुरी खबर है। मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश होगी।

27 Jul 2019, 1:23 PM

ठाणे में फंसे 115 लोगों को बचाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नौसेना और वायुसेना को लिखा खत

महाराष्ट्र सरकार ने एनडीआरएफ, वायु सेना, नौसेना और सेना को ठाणे में कम्बा पेट्रोल पंप और रिवरविंग रिज़ॉर्ट में फंसे 115 से अधिक लोगों के लिए बचाव अभियान के लिए खत लिखा।


27 Jul 2019, 1:10 PM

महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस में फंसे 700 यात्रियों में से 500 लोगों को बचाया गया

मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ बदलापुर वनगानी के बीच महालक्ष्मी एक्सप्रेस कई घंटे से भी ज्यादा समय से फंसी हुई है। इस ट्रेन में करीब 700 यात्री सवार हैं, जिनमें से 500 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

27 Jul 2019, 1:05 PM

महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम जारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे वंजानी पर व्यक्तिगत रूप से बचाव अभियान की निगरानी करें जहां महालक्ष्मी एक्सप्रेस में लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ की 4 टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और वे 8 नावों की मदद से यात्रियों को निकाल रही हैं।


27 Jul 2019, 1:02 PM

आरटीआई संशोधन बिल के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी

दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस ने सूचना का अधिकार (संशोधन) अधिनियम 2019 लाने के लिए बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार इस संशोधन से आरटीआई कानून को कमजोर करना चाहती है।

27 Jul 2019, 12:50 PM

महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों को बचाने पहुंची एनडीआरएफ की टीम, अब तक 220 लोगों बचाया गया

मुंबई और कोल्हापुर के बीच चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस पिछले 7 घंटों से बदलापुर और वानगानी रूट पर पानी में फंसी हुई। बदलापुर में पानी में डूबे ट्रैक पर फंसी ट्रेन से लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। अब तक 220 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


27 Jul 2019, 12:38 PM

इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से कम कर पांच प्रतिशत किया गया

जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक में आज इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स घटाने पर फैसला लिया गया। इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से कम कर पांच प्रतिशत किया गया। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर पर जीएसटी 18 प्रतिशत से कम कर 5प्रतिशत किया गया।

27 Jul 2019, 12:33 PM

भारी बारिश से 13 ट्रेनें डायवर्ट, 2 ट्रेन रद्द: मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि भारी बारिश की वजह से 13 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया, 6 ट्रेनों को रोक दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है।


27 Jul 2019, 12:22 PM

मध्य प्रदेश: कई इलाकों में बारिश

27 Jul 2019, 12:22 PM

संसद में भी महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू


27 Jul 2019, 12:20 PM

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा में अपने पैतृक गांव बुकानाकेरे पहुंचे

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा में अपने पैतृक गांव बुकानाकेरे पहुंचे। उन्होंने कहा, “मेरी जन्मभूमि पर जाना मेरा कर्तव्य है। यह वह जगह है जहां मेरा जन्म और पालन-पोषण हुआ।”

27 Jul 2019, 12:14 PM

राजस्थान में भारी बारिश के बाद बुरा हाल, चूरू की सड़कें जलमग्न


27 Jul 2019, 12:03 PM

महाराष्ट्र: रेस्क्यू के लिए महालक्ष्मी एक्सप्रेस तक पहुंची एनडीआरएफ की टीम

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मुंबई और कोल्हापुर के बीच चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस पिछले 7 घंटों से बदलापुर और वानगानी रूट पर पानी में फंसी हुई। बदलापुर में पानी में डूबे ट्रैक पर फंसी ट्रेन से लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। 117 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

27 Jul 2019, 11:42 AM

राष्ट्रीय आपदा राहत बल की एक टीम फंसे हुए यात्रियों को बचाने के लिए महालक्ष्मी एक्सप्रेस की ओर बढ़ी


27 Jul 2019, 11:40 AM

सीतारमण ने वित्त मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जीएसटी काउंसिल की बैठक की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जीएसटी काउंसिल की बैठक की। राज्य मंत्री (वित्त) अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

27 Jul 2019, 11:38 AM

राहत कार्य के लिए पहुंचा नेवी का हेलिकॉप्टर

महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंसे यात्रियों को बचाने के लिए नौसेना से 8 बाढ़ बचाव दल जिसमें 3 गोताखोर दल शामिल हैं, जुटे हुए हं।


27 Jul 2019, 11:15 AM

महालक्ष्मी एक्सप्रेस बचाव अभियान: मध्य रेलवे के सीपीआरओ-ट्रेन में कुल 700 यात्री सवार हैं

27 Jul 2019, 11:14 AM

अफगानिस्तान: गाड़ी में धमाका होने से 4 की मौत, 20 लोग घायल

अफगानिस्तान के गाजी प्रांत में एक गाड़ी में विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना शनिवार सुबह की है।


27 Jul 2019, 11:12 AM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 ढेर

27 Jul 2019, 10:41 AM

दिल्ली में मॉब लिंचिंग: अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग की मौत, 6 गिरफ्तार- डीसीपी नॉर्थ वेस्ट

डीसीपी नॉर्थ वेस्ट विजयंत आर्य ने बताया कि आदर्श नगर में एक नाबालिग लड़के ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई है। अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तारी हुई है और मामले की जांच जारी है।


27 Jul 2019, 10:38 AM

महाराष्ट्र: रेलवे ट्रैक पर फंसी महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस, मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम

एनडीआरएफ की टीम उस स्थान पर पहुंच गई है जहां पर बदलापुर और वांगणी के बीच महालक्ष्मी एक्सप्रेस में लगभग 2000 यात्री फंसे हुए हैं।

27 Jul 2019, 10:33 AM

क्रिकेटर मोहम्मद शमी का अमेरिका ने रोका वीजा, बीसीसीआई को देना पड़ा दखल

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की निजी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शमी पर चल रहे पुलिस केस के कारण अब अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से इन्कार कर दिया। आखिर में बीसीसीआई ने दखल दिया, तब वीजा मिला।


27 Jul 2019, 10:14 AM

हिमाचल प्रदेश: बारिश के बाद भूस्खलन से मंडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-3 हुआ ब्लॉक

27 Jul 2019, 10:06 AM

मुंबई में भारी बारिश के बाद जनजीवन बेहाल, ट्रैक पर फंसी महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस, ट्रेन में फंसे 2000 लोग

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर मुसीबत की बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। भारी बारिश के कारण रेलवे सेवा भी प्रभावित हुई है। महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस, बदलापुर और वांगनी स्‍टेशनों के बीच पानी से भरे ट्रैक पर फंस गई है। बताया जा रहा है कि 2000 से ज्यादा यात्री इसमें फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम रवाना हो चुकी है। भारी बारिश की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

महाराष्ट्र के सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय बृजेश सिंह ने बताया है कि बचाव के लिए तीन नौकाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं जहां महालक्ष्मी एक्सप्रेस को बदलापुर और वांगणी के बीच लगभग 2000 यात्री फंसे हुए हैं।


27 Jul 2019, 9:43 AM

जाने-माने पत्रकार राहुल जलाली का निधन

पत्रकार आरकी टिको सिंह ने बताया कि भारत में सबसे अधिक पेशेवर पत्रकारों में से एक राहुल जलाली का आज सुबह निधन हो गया। वे बहुत याद आएंगे, विशेषकर उनके मार्गदर्शन, सलाह और प्रोत्साहन के लिए जो मुझे पिछले आठ वर्षों में मिला था।

27 Jul 2019, 9:36 AM

मुंबई: भारी वर्षा के बाद वाल्धूनी नदी ओवरफ्लो, कई स्थानों पर जलजमाव, देखें तस्वीरें


27 Jul 2019, 9:36 AM

तमिलनाडु: कोयंबटूर में सुलूर के पास कार और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत

27 Jul 2019, 9:18 AM

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 2-3 आतंकियों की घिरे होने की खबर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि एक इमारत में 2-3 आतंकी छिपे हैं। सुरक्षाबलों ने इमारत को घेर लिया है।


27 Jul 2019, 9:15 AM

महाराष्ट्र: बदलापुर के पास रोकी गई महालक्ष्मी एक्सप्रेस, 2000 लोग फंसे

मुंबई में भारी बारिश होने के चलते यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के बाद महालक्ष्मी एक्सप्रेस को महाराष्ट्र में बदलापुर और वानगनी के बीच रोक दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल और शहर की पुलिस उस स्थान पर पहुंच गई है जहां महालक्ष्मी एक्सप्रेस का ठहराव होता है। फंसे हुए यात्रियों को बिस्कुट और पानी बांटा जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम जल्द ही मौके पर पहुंची।

27 Jul 2019, 9:14 AM

मुंबई: सायन में रोड नंबर-6 पर जलजमाव, रात भर हुई भारी बारिश


27 Jul 2019, 9:01 AM

दिल्ली में मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार

दिल्ली में मॉब लिंचिंग का एक मामल समाने आया है। आदर्श नगर के लाल बाग इलाके में घर में घुसे नाबालिग की पीट पीटकर हत्या की खबर है। घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

27 Jul 2019, 8:39 AM

दिल्ली: मोईन कुरैशी केस में ईडी ने सतीश बाबू को किया गिरफ्तार

मोइन कुरैशी केस में सना सतीश बाबू को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। सना सतीश बाबू ने सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर रहे राकेश अस्थाना पर 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।


27 Jul 2019, 8:36 AM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

जम्मू और कश्मीर के शोपियां के बोना बाज़ार क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

27 Jul 2019, 8:34 AM

मुंबई: चेंबूर क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव

मुंबई में भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। चेंबूर क्षेत्र में बारिश के बाद हालात खराब है। मौसम विभाग ने अभी और बारिश होने की संभवाना जताई है।


27 Jul 2019, 8:17 AM

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। राज्य में मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में हालात खराब हो गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद देहरादून में सभी स्कूल 27 जुलाई को बंद रहेंगे।

27 Jul 2019, 8:13 AM

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा- ये कौन सी किसान नीति है जिममें दाम और मुआवजा नहीं मिलता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता। बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियां मिल रही हैं। ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए? बता दें कि बांदा में पिछले 5 दिनों में 5 किसान खुदकुशी कर चुके हैं।


27 Jul 2019, 7:57 AM

भारी बारिश से फिर थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कें लबालब, जनजीवन प्रभावित

मायानगरी मुंबई के लोगों को एक बार फिर भारी बारिश से परेशानी झेलना पड़ रहा है। सड़कें एक बार फिर पानी से लबालब भर गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। जानकारी के मुताबिक 17 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। बारिश की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे की रफ्तार बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia