बड़ी खबर LIVE: पुरानी दिल्ली में हालात सामान्य, अमन कमेटी की बैठक में फैसला- कल से खुलेंगे बाजार
पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके में सांप्रदायिक तनाव अब शांत हो गया है। मध्य दिल्ली के डीसीपी एमएस रंधावा ने बताया कि अमन कमेटी की बैठक में दोनों पक्ष ने शांति बहाली पर जोर देते हुए कल से बाजार खोलने का फैसला लिया है। इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज हुए हैं।

पुरानी दिल्ली में हालात सामान्य, अमन कमेटी की बैठक में फैसला- कल से खुलेंगे बाजार
पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके में सांप्रदायिक तनाव अब शांत हो गया है। मध्य दिल्ली के डीसीपी एमएस रंधावा ने बताया कि अमन कमेटी की बैठक में दोनों पक्ष ने शांति बहाली पर जोर देते हुए कल से बाजार खोलने का फैसला लिया है।
रंधावा ने बताया कि पुलिस ने उपद्रव के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इलाके में हुए उपद्रव के मामले में तीन एफआईआर दर्ज हुए हैं।
अमनपसंदों के प्रयास से पुरानी दिल्ली में माहौल शांत, मुस्लिमों का ऐलान- मंदिर की मरम्मत में साथ
पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके में मामूली झगड़े के सांप्रदायिक रंग लेने के बाद सक्रिय हुई अमन कमेटी और पुलिस के प्रयासों से इलाके में फिर से शांति का माहौल है। दोनों पक्षों ने अमन कमेटी की बैठक में घटना की निंदा की। इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने ऐलान किया कि पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त हुए मंदिर के पुनर्निर्माण में वह पूरा सहयोग करेंगे।
दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज भाट्टी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया
दिल्ली: चांदनी चौक मे स्थानीय लोगों ने इलाके में शांति की अपील की
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महासचिवों के साथ बैठक की
दिल्ली में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में बीजेपी महासचिवों के साथ बैठक की। शिवराज सिंह चौहान और राम माधव भी उपस्थित थे।
दिल्ली: ओखला के सराय जुलैना गांव में तीन हथियारबंद लुटेरों ने की लूटपाट, देखें वीडियो
दिल्ली के ओखला के सराय जुलैना गांव में आज सुबह के तीन हथियारबंद लुटेरों ने एक केमिस्ट की दुकान पर लूटपाट की।
बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट, हादसे में ड्राइवर जख्मी
बॉलीवुड सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर हिमेश रेशमिया की कार के एक्सीडेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया रहा है कि ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ है। खबरों के मुताबिक, हादसे में हिमेश रेशमिया के ड्राइवर राम रंजन गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, राम रंजन बिहार के हैं।
पुणे हादसा: 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे आरोपी बिल्डर विपुल अग्रवाल और विवेक अग्रवाल
दिल्ली, हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों में अगले 72 घंटे पहुंचेगी मॉनसून: आईएमडी दिल्ली
आईएमडी दिल्ली के नरेश ने कहा कि यदि आप उत्तर पश्चिम भारत को देखें, तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली यहां तक कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में मानसून अगले 72 घंटे में पहुंच जाएगी। 2 दिन के बाद उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
पुरानी दिल्ली में स्थिती सामान्य, सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद हालात हुए थे गंभीर
दिल्ली के हौज काजी इलाके में रविवार रात दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला सांप्रदयिक रूप धारण कर लिया था। इस घटना में एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी जिसके बाद वहां तनाव फैल गया था। जिसके बाद पुलिस बल को तैनात किया गया। अब ताजा स्थिती यह है वहां कि स्थिती सामन्य हो रही है। लेकिन बाहरी लोग को हालात को दुरुस्त करने में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। सड़कों पर कुछ व्यापारी हाथों में तख्ती लेकर शांति की अपील कर रहे हैं।
बिहार के बाद अब असम में चमकी बुखार का कहर, 28 बच्चों की मौत
बिहार में सैकड़ों बच्चों की जान लेने के बाद चमकी बुखार अब असम में कहर बरपाया है। असम में चमकी बुखार से 28 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी उमेश फंगचो के अनुसार राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत असम में अब तक 100 जापानी एन्सेफलाइटिस सकारात्मक मामलों का पता चला है और इसके कारण राज्य में 28 मरीजों की मौत हो गई है।
कांग्रेस कार्यकर्ता ने की खुदकुशी की कोशिश
कांग्रेस दफ्तर के बाहर एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुदकुशी की कोशिश की। कांग्रेस कार्यकर्ता का कहना है कि राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस लें।
मुंबई में जानलेवा बारिश, मलाड सब-वे में गाड़ी फंसने से 2 लोगों की मौत
मुंबई में भारी बारिश अब लोगों की जान लेने लगी है। भारी बारिश मलाड के पास सबवे में एक गाड़ी फंसने से दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मलाड सबवे में पानी भरा हुआ था, जिसमें एक स्कॉर्पियो भी फंस गई थी। इसी वजह से दो युवक पानी में फंस गए थे और अपनी जान गंवा बैठे।
महाराष्ट्र: नासिक में पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत, सीएम बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक निर्माणाधीन इमारत की पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 2 घायल हुए हैं। सीएम देंवेद्र फडणवीस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुंबई : अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मुंबई: मलाड हादसे में उच्च स्तरीय जांच का आदेश
मुंबई के मलाड की दीवार ढहने की घटना पर एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है जिसमें 18 लोगों की जान चली गई।
देश के 18 शहरों में सीबीआई की छापेमारी
बिहार: चमकी बुखार पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा
बिहार में एक्यूट इंसेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का मुद्दा बिहार विधानमंडल के मनसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा में उठा। मंगलवार को सदन के बाहर और अंदर विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
मुंबई की बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर अब तक 4 उड़ानें रद्द, 16 उड़ानें लेट
नीरव मोदी केस में सिंगापुर के हाई कोर्ट ने दिए संपत्ति जब्त करने के आदेश
पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी पर सिंगापुर हाईकोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईकोर्ट ने नीरव मोदी की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 44 करोड़ रुपये की कीमत के चार बैंक खातों को जब्त किया गया।
केटीएस तुलसी का बीजेपी सांसद सन्नी देओल पर हमला- कहा- वे लोगों के प्रति जवाबदेह है
कांग्रेस नेता केटीएस तुलसी ने कहा कि सदन में एक सांसद सीधे लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। वे लोगों के प्रति जवाबदेह है और अगर उसे लगता है कि कोई और व्यक्ति लोगों की शिकायतों को समझने के लिए अधिक उपयुक्त है, तो वह इस्तीफा दे सकता है और उसे चुनाव लड़ने के लिए कह सकता है।
महाराष्ट्र: मुंबई में साकीनाका पुलिस स्टेशन में भरा पानी, देखें वीडियो
मुंबई बारिश: सड़कों पर लोगों की मदद के लिए पुलिस और बीएमसी के कर्मचारी मौजूद
मुंबई के किंग्स सर्किल इलाके में पुलिस और बीएमसी के कर्मचारियों ने सड़कों में जलजमाव से होने वाली परेशानियों से बचाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि भारी बारिश के बाद मुंबई की सड़कें ताबाल बन चुकी हैं।
पुणे: यरवदा सेंट्रल जेल में दो कैदियों के बीच मारपीट, एक अस्पताल में भर्ती
यरवदा सेंट्रल जेल के एसपी यूटी पवार ने बताया, “यरवदा जेल के भीतर आज सुबह दो कैदियों में झगड़ा हो गया। दोनों कैदी हत्या के तहत दर्ज केस में अंडर ट्रायल हैं। दोनों में से एक आरोपी जख्मी हुआ है, और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ईवीएम, वीवीपैट को लेकर याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से दो हफ्तों में मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम, वीवीपैट और ईवीएम ट्रैकिंग सॉफ़्टवेयर (ईटीएस) की प्रमाणिकता की जनहित याचिका पर चुनाव आयोग से दो हफ्ते में जवाब मांगा है। मुंबई के वकील सुनील अह्या ने यह जनहित याचिका दाखिल की है।
शराब की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल करने पर आप नेता ने उठाया सवाल
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने शराब की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए इजरायल की एक कंपनी के बारे में राज्यसभा में शून्यकाल में मुद्दा उठाया।
अभिनेता से नेता बने सनी देओल पर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ का हमला
अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने पंजाब के अपने गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र का कामकाज देखने और विभिन्न बैठकों में शामिल होने के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्ति किया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने हमला बोला है। मतदाताओं ने उनके साथ सेल्फी के अलावा कभी भी उससे कुछ भी उम्मीद नहीं की थी
पश्चिम रेलवे: बारिश की वजह से पश्चिम रेलवे में कोई व्यवधान नहीं है
पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी है कि बारिश की वजह से पश्चिम रेलवे में कोई व्यवधान नहीं है। वहीं मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने कहा कि मुंबई में भारी बारिश के कारण आज एक ट्रेन रद्द और 7 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
विधायक आकाश विजयवर्गीय की 'बल्लेबाजी कांड' पर पीएम मोदी नाराज, कहा- ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए
पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक संसद के पुस्तकालय भवन में संपन्न हुई। खबरों के मुताबिक, बैठक में पीएम मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर-3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय के निगम कर्मचारी को बल्ले से पिटाई करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बेटा किसी का भी हो, ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत करने वाला चाहे किसी का भी बेटा क्यों न हो, उसे मनमानी की इजाजत नहीं दी जा सकती है। बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया, “प्रधानमंत्री इस घटना को लेकर बहुत नाराज थे।” उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने, पार्टी को बदनाम करने या सार्वजनिक रूप से अहंकार दिखाने का हक किसी के पास नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों इस घटना की निंदा की और कहा कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं है।
पंडित नेहरू ने सार्वजनिक उद्योगों को आधुनिक भारत का मंदिर कहा था और आज मंदिर खतरे में है: सोनिया गांधी
लोकसभा में सोनिया गांधी ने कहा कि पंडित नेहरू ने सार्वजनिक उद्योगों को आधुनिक भारत का मंदिर कहा था और आज इस तरह के मंदिर खतरे में है। आज कुछ खास पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे उद्योगों को संकट में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि एचएएल, एमटीएनएल के साथ क्या हो रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की सभी कंपनियों की रक्षा की जाए।
लोकसभा में सोनिया गांधी ने रायबरेली का उठाया मुद्दा, पूछा- रेल कारखाने को निजीकरण क्यों किया जा रहा है?
लोकसभा में सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने रेलवे की 6 इकाइयों के कंपनीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले चरण में रायबरेली की कोच फैक्ट्री का कंपनीकरण किया जा रहा है जो कि निजीकरण की शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि यह देश की अमूल्य संपत्ति को कौड़ियों के दाम चंद निजी हाथों के हवाले करने की पहली प्रक्रिया है और इससे हजारों मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार ने इस प्रयोग के लिए रायबरेसी की मॉर्डन कोच फैक्ट्री को चुना है। इसमें बुनियादी क्षमता से ज्यादा उत्पादन हो रहा है और ये रेलवे का सबसे आधुनिक रेलवे कारखाना है। यह सबसे अच्छी इकाइयों में जानी जाती है। सोनिया गांधी ने कहा कि इसमें 2 हजार मजदूरों और कर्मचारियों की मेहनत लगी है लेकिन अब उन परिवारों को भविष्य खतरे में है।
लखनऊ: उत्रेठिया में एक मिठाई की दुकान में घुसा ट्रक, 2 की मौत, 3 घायल
लखनऊ में एक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक से ड्राइवर और क्लीनर को निकालने में कई घंटे लग गए। बताया जा रहा है करि टक्कर के बाद ट्रक एक मिठाई के दुकान में घुस गया।
कोलकाता: पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार को राहत, हाईकोर्ट ने 22 जुलाई तक बढ़ाई गिरफ्तारी पर रोक
कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोलकाता हाईकोर्ट ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर रोक की समय सीमा को 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।
दोपहर 12 बजे हाई टाइड की उम्मीद है, हम स्थिति पर नजर रखें हुए हैं: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि दोपहर 12 बजे हाई टाइड की उम्मीद है, हम स्थिति पर नजर रखेंगे। कल रात मुंबई पुलिस को लोगों से 1600-1700 ट्वीट मिले, उन्हें तत्काल मदद मिली। बीएमसी आपदा एमजीएमटी ने पूरी रात काम किया। अगले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना है। हम इसके लिए तैयार हैं।
सोमवार की रात मुंबई में भारी बारिश के चलते कई हादसे हुए हैं: सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोमवार की रात मुंबई में भारी बारिश के चलते कई हादसे हुए हैं। मलाड में, दीवार ढह गई और कम से कम 13 की मौत हो गई, 30-40 घायल हो गए। मैं उनसे मिला।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि आईएमडी की भविष्यवाणी के बाद हमने कल रात स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की और सुबह कार्यालयों के लिए।
तेलंगाना में वन अधिकारी से पिटाई का मामला, घायल अधिकारी को अस्पताल में मिली छुट्टी
तेलंगाना में सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक के भाई ने एक वन अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई कर दी थी। इस हमले में घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। यह घटना आसिफाबाद जिले के कुमाराम भीम के सरसाला आदिवासी गांव में घटित हुई थी।
पुरानी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश में 3 लोग गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में दो लोगों के बीच मामूली हाथापाई की घटना को सांप्रदायिक रंग देकर भड़काने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जहां पार्किंग को लेकर 2 समूहों के बीच झड़प हुई थी और एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।
मेहुल चौकसी को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ ईडी और केंद्र सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
भगोड़ा कारोबारी मेहुल चौकसी पर केंद्र और प्रवर्तन निदेशालय सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं और बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने चौकसी के स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज़ मांगे हैं कि क्या वह भारत यात्रा कर सकता है या नहीं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर असर पड़ेगा।
मुंबई: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति पर नजर रखने के लिए बीएमसी नियंत्रण कक्ष का दौरा किया
भारी बारिश की वजह से मुंबई के लोग बेहाल है। वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति पर नजर रखने के लिए बीएमसी नियंत्रण कक्ष का दौरा किया।
दिल्ली: बीजेपी संसदीय दल की बैठक संसद पुस्तकालय भवन में संपन्न हुई
बारिश की वजह से मुंबई की कुछ उड़ानों को बेंगलुरु की ओर मोड़ गया: कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के प्रवक्ता ने कहा कि बारिश की वजह से मुंबई की कुछ उड़ानों को बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया है।
कोयला खदानों की अवैध खुदाई को लेकर कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस
असम में तिनसुकिया जिले के आरक्षित वन में कोयला खदानों की अवैध खुदाई को लेकर कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
भारी बारिश की वजह से हवाई अड्डे का मुख्य रनवे बंद है: एमआईएएल के प्रवक्ता
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश की वजह से हवाई अड्डे का मुख्य रनवे बंद है लेकिन वैकल्पिक रनवे कार्स कर रहा है। उड़ानों की देरी हो रही हैं।
मुंबई हादसे में घायल लोगों से मिलने के अस्पताल पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस
मुंबई के मलाड में हुए हादेसे में घायलों लोगों से मिलने के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे। उनके साथ मंत्री योगेश सागर भी मौजूद रहे। बता दें कि घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 घायल हो गए।
मुंबई: भारी बारिश के चलते सायन पुलिस स्टेशन के बाहर पानी भर गया है
बारिश से मुंबई बेहाल, मरने वालों की संख्या पहुंची 27
भारी बारिश के चलते मुंबई में मलाड ईस्ट के पिंपरीपाड़ा इलाके में झुग्गी बस्ती में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। बता दें कि अब मुंबई और पुणे के अलग-अलग हिस्सों में हादसे की वजह से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है।
भारी बारिश से मुंबई एयरपोर्ट पर 54 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया, 52 उड़ानें रद्द
मुंबई में बारिश के कारण यातायात प्रभावित हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर अभी तक 54 फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है, साथ ही 52 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
मुंबई की सड़कों पर उतरी नौसेना
दिल्ली : बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू
मंदिर के साथ जो हुआ, वह अक्षम्य, लेकिन सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं : डॉ हर्षवर्धन
केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। मंदिर के साथ जो कुछ किया गया, वह अक्षम्य है। मुझे बताया गया है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, और दंडित किया जाएगा। मैं लोगों से सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं।”
कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, आप और सीपीआई सहित 14 विपक्षी दलों ने देश में चुनावी सुधारों की आवश्यकता' पर चर्चा की मांग की
कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, आम आदमी पार्टी और सीपीआई सहित 14 विपक्षी दलों ने राज्य सभा में नियम 176 के तहत 'देश में चुनावी सुधारों की आवश्यकता' पर चर्चा की मांग की।
मुंबई: मलाड़ में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या पहुंची 13
मुंबई के मलाड़ में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वी मलाड एरिया के पिंपरीपाड़ा में भारी बारिश के बाद एक दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।
लगातार बारिश के चलते मुंबई नगर, मुंबई सब-अर्बन और ठाणे में सार्वजनिक अवकाश घोषित
मुंबई में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को राज्य के तीन जिलों - मुंबई नगर, मुंबई सब-अर्बन तथा ठाणे - के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, आज बीएसई यानी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज खुला रहेगा।
मुंबई में अभी भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं: मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में अभी भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले दो से तीन घंटों में मुंबई और आसपास के इलाकों में ज़बरदस्त बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर आप मुंबई में रहते हैं तो घर से बाहर ना निकलने की कोशिश करें।
भारी वर्षा के बाद किंग सर्कल क्षेत्र में जलभराव वाली सड़कें
मुंबई : भारी बारिश के बाद सायन रेलवे स्टेशन पर रेलवे की पटरी डूब गई
मुंबई: लैंडिंग के वक्त फिसला स्पाइस जेट का विमान, बाल-बाल बचे लोग
बारिश की मार झेल रहे मुंबई में आधी रात को एक हादसा होते होते टल गया। दरअसल स्पाइस जेट की फ्लाइट 6237 जयपुर मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे पर फिसल गई। ये फ्लाइट जयपुर से मुंबई आ रही थी। ये फ्लाइट छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी, तभी ये हादसा हुआ।
महाराष्ट्र: कल्याण इलाके में तेज बारिश से राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार गिरी, 3 की मौत और 1 घायल
महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में तेज बारिश से राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार गिरने की खबर है।इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 1 शख्स घायल है।
मुंबई में भारी बारिश के चलते 54 उड़ानों का रूट बदला, आसपास के एयरपोर्टों की ओर भेजा गया
मुंबई में भारी बारिश के चलते 54 उड़ानों का रूट बदला गया है। सभी उड़ानों को आसपास के एयरपोर्टों की ओर भेजा गया।
भारी बारिश की वजह से मुंबई के वकोला पुलिस स्टेशन के अंदर पानी भरा
मुंबई और पुणे हादसा, मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख मुआवजे का ऐलान
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीश ने मलाड में दीवार गिरने से मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान।
भारी बारिश को देखते हुए पुणे नगर निकाय ने लोगों से की अपील, कहा- जरूरी न हो तो बाहर ना निकले
पुणे नगर निकाय ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा आने वाले घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में सभी नागरिकों से जरूरी न होने पर बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की जाती है।
पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से कम से कम 6 लोगों की मौत
भारी बारिश से पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुणे में हादसा रात को करीब 1 बजकर 15 मिनट पर हुआ।
मुंबई में आज सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है
मुंबई में भारी बारिश की वजह से आज सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
मलाड के पिंपरीपाड़ा इलाके में हुए हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत
मुंबई में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी है। मलाड के पिंपरीपाड़ा इलाके में हुए हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा जख्मी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है।
मुंबई और पुणे में भारी बारिश ने बरपाया कहर, दीवार गिरने से 22 लोगों की मौत, कई घायल
मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का कहर बनकर टूटी है। पुणे और मुंबई में दो अलग-अलग जगह बरसात की वजह से दीवारें गिरने का मामला सामने आया है। दोनों की जगह से अबतक कुल 22 लोगों की मौत की बात सामने आई है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी है कि राज्य के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में जहां भारी बरसात होगी, वहीं बाकी इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia





