बड़ी खबर LIVE: कश्मीर पुलिस ने किया किसी भी फायरिंग से इनकार, कहा- अंतरराष्ट्रीय मीडिया की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें लोग

कश्मीर पुलिस ने उन खबरों को गलत बताया है जिनमें कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में पुलिस फायरिंग की बात कही जा रही है। कश्मीर के आईजी एस पी पाणी ने कहा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया ऐसी खबरें दे रहे हैं इन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घाटी में बीते एक सप्ताह से मोटे तौर पर शांति है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

11 Aug 2019, 12:42 AM

कश्मीर पुलिस ने किया किसी भी फायरिंग से इनकार, कहा- अंतरराष्ट्रीय मीडिया की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें लोग

कश्मीर पुलिस ने उन खबरों को गलत बताया है जिनमें कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में पुलिस फायरिंग की बात कही जा रही है। कश्मीर के आईजी एस पी पाणी ने कहा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया ऐसी खबरें दे रहे हैं इन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घाटी में बीते एक सप्ताह से मोटे तौर पर शांति है।

10 Aug 2019, 11:40 PM

कांग्रेस कार्यसमिति में कश्मीर के हालात पर प्रस्ताव पास कर चिंता जताई गई

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें राज्य के मौजूदा हालात को लेकर चिंता जताई गई।

10 Aug 2019, 11:37 PM

कांग्रेस कार्यसमिति ने प्रस्ताव पास पर राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना की

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की गुजारिश की गई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए। पहला प्रस्ताव यह था कि राहुल गांधी ने पार्टी को शानदार नेतृत्व दिया। उन्होंने व्यापारियों, किसानों, मजदूरों, दलितों, महिलाओं, आदिवासियों के लिए आवाज उठाई।

दूसरे प्रस्ताव में कार्यसमिति ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनने की मांग की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। नया पार्टी अध्यक्ष चुने जाने तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।

सुरजेवाला ने बताया कि तीसरा प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर को लेकर पास किया गया, जिसमें राज्य के मौजूदा हालात को लेकर चिंता जताई गई।

विश्वदीपक
विश्वदीपक

10 Aug 2019, 11:29 PM

कांग्रेस कार्यसमिति ने किया फैसला, सोनिया गांधी होंगी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष

कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी की कमान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने का फैसला लिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी से पूर्णकालिक अध्यक्ष का चुनाव होने तक अंतरिम अध्यक्ष का पद संभालने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

10 Aug 2019, 11:09 PM

कांग्रेस कार्यसमिति ने किया फैसला, सोनिया गांधी होंगी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष

कांग्रेस कार्यसमिति ने बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी की कमान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने का फैसला लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की नई अध्यक्ष हैं।


10 Aug 2019, 10:56 PM

जम्मू-कश्मीर में हिंसा की खबरों पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, पीएम से की पारदर्शीता की मांग

राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिए जारी कार्यसमिति की बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में हिंसा की कुछ खबरें आईं, जो कि गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पूरी पार्दर्शीता के साथ देश को बताना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में क्या हो रहा है।

10 Aug 2019, 10:38 PM

कार्यसमिति की बैठक से निकले राहुल, पीएम से की कश्मीर पर पारदर्शीता की मांग

राहुल गाधी ने कश्मीर को लेकर आ रही कुछ खबरों पर चिंता जताते हुए पीएम से मांग की है कि वह जम्मू-कश्मीर के हालात पर पूरी पारदर्शीता के साथ देश को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कुछ खबरें हैं कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हैं, जो चिंता का विषय है।


10 Aug 2019, 10:02 PM

भारत-पाक संबंध में तनाव के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने छोड़ा पाकिस्तान, देश के लिए निकले

पाकिस्तान में तैनात भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसरिया देश लौट रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले के बाद पाक सरकार ने दोनों देशों के बीच सभी तरह के राजनयिक और व्यापारिक संबंध तोड़ने का फैसला लेते हुए भारतीय राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। पाक के इस कदम को देखते हुए भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसरिया आज इस्लामाबाद से भारत के लिए निकल गए हैं।

10 Aug 2019, 9:48 PM

जम्मू में बकरीद की नमाज का समय जारी, विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में होगी नमाज


10 Aug 2019, 9:45 PM

कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक जारी, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी भी मौजूद

कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर चर्चा के लिए बनाई गई पांच समितियों की रिपोर्ट पर फैसला लिया जा सकता है।

10 Aug 2019, 9:16 PM

कश्मीर में सुरक्षा हालात का जायजा लेने पहुंचे सेना के उप प्रमुख देवराज अंबू

जम्मू-कश्मीर के बदले हालात और धारा 370 खत्म होने के बाद घाटी के सुरक्षा हालात का जायजा लेने शनिवार को सेना उप प्रमुख देवराज अंबू कश्मीर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा हालात की समीक्षा की और उत्तरी कश्मीर में सेना की टिकड़ियों का नीरिक्षण किया।


10 Aug 2019, 9:12 PM

गुजरात के मोर्बी में बाढ़ में फंसी छात्राओं को बचाव दल ने सुरक्षित निकाला

10 Aug 2019, 9:10 PM

दिल्लीः तीन तलाक देने के आरोप में गिरफ्तार शख्स को कोर्ट से मिली जमानत


10 Aug 2019, 9:06 PM

कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक शुरू, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद

कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है। इस बैठक में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर चर्चा के लिए बनाई गई पांच समितियों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष के नाम का फैसला हो सकता है।

10 Aug 2019, 8:56 PM

कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक शुरू, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद

कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यसमिति की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में भाग लेने के लिए प्रियंका गांधी भी पहुंची हैं। सोनिया गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुल खड़गे और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता बैठक में मौजूद हैं।


10 Aug 2019, 8:40 PM

कार्यसमिति की बैठक के लिए कांग्रेस नेताओं का पहुंचना शुरू, अध्यक्ष के नाम पर होगी चर्चा

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से खाली कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नाम पर विचार के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक के लिए डॉ मनमोहन सिंह, एके एंटनी, मल्लिकार्जुल खड़गे और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

10 Aug 2019, 7:36 PM

शीला दीक्षित मेरे सबसे बुरे दिनों में भी मेरे साथ खड़ी रहीं: सोनिया गांधी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की प्रार्थना सभा में उन्हें याद करते हुए यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वो मेरी जिंदगी के सबसे खराब दिनों में भी मेरे साथ रहीं। उन्होंने कहा कि जब मैं दुख की घड़ी से बाहर निकली तो उन्होंने मुझसे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया और जब मैंने इसे लिया, तो वह मुझे बड़ी बहन के रूप में मार्गदर्शन करती रहीं।


10 Aug 2019, 4:46 PM

गुजरात के मोरबी में हादसा, दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

गुजरात के मोरबी में भारी बारिश के चलते हादसे की खबर है। उमिया सर्कल में कांडला बाईपास के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत की खबर है। हादसे के बाद वहां हड़कंप मचा हुआ है।

10 Aug 2019, 4:46 PM

जम्मू से हटी धारा 144, ईद की खरीदारी के लिए निकले लोग

धारा 370 खत्म होने के बाद घाटी से धारा 144 को भी हटा दिया गया है। वहीं सोमवार को ईद मनाई जाएगी जिसे लेकर घाटी में काफी चहल पहल नजर आ रही है।


10 Aug 2019, 4:03 PM

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने आज जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से मुलाकात की

10 Aug 2019, 3:41 PM

मॉब लिंचिंग: पटना में बच्चा चोरी के आरोप में दलित युवक को लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर के एक गांव में बच्चा चोरी के अफवाह में एक दलित युवक को भीड़ ने लाठी डंडे से इतना पीटा की वह मर गया। हिंसक भीड़ महमदपुर गांव में अचानक उग्र हो गयी और बच्चा चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक का हाथ पीछे की तरफ करके बांधकर जमकर बेरहमी से पिटाई करना शुरू किया।


10 Aug 2019, 3:34 PM

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अनंतनाग में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अनंतनाग में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। बता दें कि अनंतनाग आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है।

10 Aug 2019, 3:31 PM

स्वाती मालिवाल ने खट्टर और विजय पर बोला हमला, कहा- छी, कितनी घटिया सोच है

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कश्मीर की लड़कियों को बहू बनाने को लेकर दिए गए बयान की निंदा की है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। मुख्यमंत्री सड़क छाप रोमियो की भाषा बोल रहे हैं। वहीं विजय गोयल पर हमला बोलते हुए स्वाती मालिवाल ने कहा कि “छी! कितनी घटिया सोच है। हिम्मत है तो अपनी बेटी की तस्वीर घर के बोर्ड पे लगाओ। एक तरफ हमारे पीएम कश्मीर का दिल जीतने की कोशिश कर रहे है, दूसरी तरफ उनके मंत्री कश्मीरी लड़कियों के प्रति अपनी गंदी सोच उजागर कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की क्या ग़लती जब नेता ही ऐसी ओछि सोच रखते हैं।”


10 Aug 2019, 3:23 PM

श्रीनगर: एटीएम के बाहर लगी लोगों की कतार, देखें विडियो

10 Aug 2019, 3:22 PM

गुजरात: राजकोट में भारी बारिश, लोग परेशान

गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के विश्वमित्र नदी के पास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। लोग बारिश और बाढ़ से बेहाल है।


10 Aug 2019, 3:21 PM

कर्नाटक: मैसूरु डिवीजन के हसन-मंगलुरु सेक्शन पर चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द

कर्नाटक में मैसूरु डिवीजन के हसन-मंगलुरु सेक्शन पर चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों को रद्द करने के पीछे क्षेत्र में भूस्खलन बताया गया है।

10 Aug 2019, 3:18 PM

कश्मीरी औरतों पर सीएम खट्टर का बयान बीजेपी की मानसिकता दिखाई है: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान की निंदा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी की मानसिकता बताती है। जम्मू-कश्मीर की लड़की किसी से भी शादी कर सकती है और किसी भी राज्य में कर सकती है। लेकिन जिस तरह से मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि अब जमीन तो लाएंगे ही अब लड़किया भी ला सकते हैं। इस तरह का बयान किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


10 Aug 2019, 3:05 PM

कश्मीरी औरतों पर खट्टर के अपानजनक बयान की राहुल गांधी ने की निंदा, कहा- उनका बयान घृणा योग्य

कश्मीरी औरतों के बारे में अपमानजनक बयान देने को लेकर राहुल गांधी ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “कश्मीरी औरतों को लेकर दिया हरियाणा सीएम खट्टर का बयान घृणायोग्य है और दिखाता है कि आरएसएस की वर्षों तक की ट्रेनिंग एक कमजोर, असुरक्षित और दयनीय व्यक्ति के दिमाग के साथ क्या करती है।”

10 Aug 2019, 2:22 PM

जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक राशिद इंजिनियर दिल्ली के पटियाला हाउस में किया गया पेश

जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद उर्फ राशिद इंजिनियर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को राशिद को कश्मीर घाटी में टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। उत्तरी कश्मीर की लंगेट विधानसभा सीट से विधायक रहे राशिद मुख्यधारा के ऐसे पहले नेता हैं, जिनको टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।


10 Aug 2019, 2:16 PM

राहुल गांधी ने इस्तीफा वापस लेने से इनकार किया: सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत के नशे में बीजेपी देश के लोगों की आवाज को सुनने के बजाया दबाने का काम कर रही है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी जी को एक बार फिर फैसले पर पुनर्विचार करने कहा गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

10 Aug 2019, 2:11 PM

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- लोगों को ईद को बिना किसी डर और शांति के साथ मनाना चाहिए

जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि हम ईद की तैयारी कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान की जाएं। लोगों को ईद को बिना किसी डर और शांति के साथ मनाना चाहिए।


10 Aug 2019, 2:09 PM

अमृतसर से लाहौर निकली बस खाली लौटी

अमृतसर-लाहौर बस पाकिस्तान से निकलकर अमृतसर खाली पहुंची है। बस का ड्राइवर ने कहा है कि हमें अभी तक बस सेवा के निलंबन के संबंध में पाकिस्तान से कोई आधिकारिक या लिखित बयान नहीं मिला है। उनके टर्मिनल अधिकारी ने मौखिक रूप से सूचित किया।

10 Aug 2019, 1:36 PM

पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे

पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। वह 13 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।


10 Aug 2019, 1:33 PM

शाम को फिर होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, तय किया जाएगा नाम: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम फिर से 8.30 बजे मिलेंगे और (नए पार्टी प्रमुख का नाम) आज रात 9 बजे तक फाइनल होने की उम्मीद है।

10 Aug 2019, 1:20 PM

महाराष्ट्र: सांगली में बारिश के बाद बुरा हाल, एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी

महाराष्ट्र के सांगली में बारिश के बाद बुरा हाल है। चारों तरफ पानी इस कदर जमा हुआ है जैसे बाढ़ हो। एनडीआरएफ की टीम लगातार बचाव कार्य कर रही है और लोगों के पास खाने-पीने की चीजे पहुंचा रही है।


10 Aug 2019, 1:11 PM

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में 98 गायों की मौत, मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में 98 गायों की मौत का मामला सामने आया है। एसीपी के सुधाकर ने बताया, “घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय पशु चिकित्सकों को बुलाया। वे शव परीक्षण कर रहे हैं, रिपोर्ट के आधार पर हम कार्रवाई करेंगे।”

10 Aug 2019, 1:08 PM

जम्मू-कश्मीर की रियाशी इलाके की तस्वीर आई सामने, सामान खरीदते दिखे लोग

जम्मू-कश्मीर की रियाशी इलाके की तस्वीर सामने आई है। जहां लोग दुकानों में सामान खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों से सीआरपीसी की धारा-144 के तहत लागू निषेधाज्ञा हटा दी गई है। किश्तवाड़ और डोडा जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राज्य का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद बुरी तरह से प्रभावित हुआ जनजीवन अब सामान्य हो रहा है। जम्मू क्षेत्र के पांच जिलों में स्कूल और कॉलेज खोल दिए गए हैं।


10 Aug 2019, 1:03 PM

श्रीनगर में 10,000 लोगों का विरोध प्रदर्शन की खबर गलत: एमएसए प्रवक्ता

एमएसए प्रवक्ता ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रीनगर में 10,000 लोगों का विरोध प्रदर्शन हुआ था। यह पूरी तरह से गलत है। हालांकि बारामूला में कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया है, जिननी संख्या 20 से ज्यादा नहीं है।

10 Aug 2019, 1:01 PM

कर्नाटक: करवर के पास भूस्खलन के कारण सभी कोंकण रेलवे ट्रेनें रद्द


10 Aug 2019, 12:41 PM

बैठक से बाहर आने के बाद सोनिया-राहुल का बड़ा बयान- हम अध्यक्ष पद की प्रकिया का हिस्सा नहीं हो सकते

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक खत्म होने से पहले ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी बाहर निकले और बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद की चुनाव प्रकिया में हम हिस्सा नहीं हो सकते। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मेरा और राहुल गांधी का नाम कमेटी में डालना सही नहीं इसलिए हम लोग बाहर जा रहे हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म होने के बाद बाकी सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद हैं। बतायाजा रहा है कि नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सभी वर्गों से बातचीत कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, चुनाव के बाद का परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए एक और सीडब्ल्यूसी को आज शाम या कल बुलाया जा सकती है।

10 Aug 2019, 12:05 PM

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी, सामने आईं कई तस्वीरें


10 Aug 2019, 12:00 PM

केरल में जल प्रलय जारी, कल वायनाड का दौरा करेंगे राहुल गांधी

कर्नाटक के बाद केरल में भी जल प्रलय जारी है। हालत से बद से बद्तर होते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड समेत केरल के कई हिस्सों में आई भयावह बाढ़ पर चिंता प्रकट की है। बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए राहलु गांधी कल वायनाड का दौरा करेंगे।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी और उनसे सहायता मांगी थी।

10 Aug 2019, 11:34 AM

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी, राहुल-सोनिया गांधी समेत कई नेता मौजूद

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई नेता शामिल हुए हैं।


10 Aug 2019, 11:10 AM

थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, राहुल-सोनिया गांधी समेत कई नेता पहुंचे

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक थोड़ी देर में शुरु होने वाली है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई नेता इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले पार्टी के सीनियर नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोहरा, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल ने दिनभर मंथन कर इस पर चर्चा की।

10 Aug 2019, 11:02 AM

थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, सोनिया गांधी समेत कई नेता पहुंचे

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को बैठक होने जा रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेता पहुंचे गए हैं।


10 Aug 2019, 10:57 AM

महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात बाढ़ से बेहाल, राहत और बचाव कार्य जारी

देश के 5 राज्य महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात बाढ़ से बेहाल हैं। बात करें केरल की तो वायनाड में बाढ़ में फंसे लोगों को आर्मी के जवान बचाने में जुटे हुए हैं। वहीं जवानों ने वायनाड में एक नवजात बच्चे को बाढ़ से बचाया है।

10 Aug 2019, 10:35 AM

दिल्ली: आजाद मार्केट इलाके में तीन तलाक का मामला, एक शख्स गिरफ्तार

दिल्ली में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। आजाद मार्केट से पुलिस ने एक व्यक्ति को तीन तलाक देने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला एक्ट 2019 के तहत केस दर्ज किया गया है।


10 Aug 2019, 10:32 AM

सेना के जवानों ने बाढ़ प्रभावित वायनाड में बचाव अभियान जारी रखा

10 Aug 2019, 10:07 AM

महाराष्‍ट्र में बारिश-बाढ़ का कहर जारी, अब तक 29 लोगों की मौत, कई जगहों पर रेस्‍क्‍यू जारी

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के कारण भीषण बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, अब तक 29 लोग इसमें अपनी जान गवां चुके हैं। पुणे डिवीजन(पुणे, कोल्हापुर, सांगली और सतारा) में शुक्रवार शाम तक 2.5 लाख लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। अभी भी बचाव कार्य जारी है।


10 Aug 2019, 9:42 AM

जम्मू में सामान्य हुए हालात, स्कूल खुले, छात्रों की आईं तस्वीरें

जम्मू में स्कूल आज से फिर से खुल गए हैं। ब्लूमिंग डेल पब्लिक स्कूल और श्री रणबीर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों की तस्वीर सामने आई है।

10 Aug 2019, 9:39 AM

धारा 370 खत्म करने पर रूस ने किया भारत का समर्थन, पाकिस्तान को दी ये नसीहत

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक पहल करनी चाहिए। बता दें कि भारत सरकार द्वारा अनुच्‍छेद-370 खत्‍म किए जाने के बाद पाकिस्‍तान की बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि, इस मामले में भारत ने अपना रूख साफ कर दिया है कि जम्‍मू कश्‍मीर का मामला उसका आंतरिक विषय है। इस मामले में वह किसी का हस्‍तक्षेप स्‍वीकार नहीं करेगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य होने के पक्षधर हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच मतभेद को द्विपक्षीय राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से हल कर लिया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार के इस फैसले से दोनों देशों के बीच तनाव नहीं बढ़ेगा। हमें बताया गया है कि जम्मू और कश्मीर पर फैसला भारत के संवैधानिक दायरे में रहकर लिया गया है।'


10 Aug 2019, 9:08 AM

केरल के कोट्टायम में भारी बारिश के बाढ़, अब 42 लोगों की मौत

केरल के कोट्टायम में भारी बारिश के बाढ़ जैसे हालात हो गए है। बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

10 Aug 2019, 9:04 AM

भोपाल: भारी बारेश के बाद भदभदा बांध के दो गेट खोले गए


10 Aug 2019, 8:49 AM

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाके का करेंगी दौरा

10 Aug 2019, 8:24 AM

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली एम्स में भर्ती, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अस्पताल जाकर लिया हाल-चाल

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स मों भर्ती कराया गया है। एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बाद में कहा कि उनकी जांच चल रही है और हालत स्थिर है। शनिवार की सुबह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उनको देखने पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार की देर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और बीजेपी के अन्य शीर्ष नेताओं ने अस्पताल जाकर जेटली का हाल-चाल लिया।


10 Aug 2019, 8:16 AM

धारा 370 हटाए जाने के बाद से आज जम्मू में खुले स्कूल, धारा 144 हटाई गई, सड़कों पर दिखे लोग

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने को लेकर राज्य में पिछले लगभग 5 दिनों से बने तनाव के हालात में अब सुधार दिखने लगे हैं। जम्मू में शनिवार की सुबह स्कूल खुले और सड़कों पर बच्चों और उनके परिवारवालों की चहलकदमी देखी गई। दूसरी ओर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। उऩ्होंने बताया कि राज्य में अब शांति है।

10 Aug 2019, 8:10 AM

गुजरात में भारी बारिश बनी आफत, नाडियाड में गिरी इमारत, 4 लोगों की मौत, कई लोग फंसे

गुजरात में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार की रात भी गुजरात के नाडियाड में एक दो मंजिला इमारत ढेर हो गई। इस हादसे में 4लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia