बड़ी खबर LIVE: चंद्रयान-2 का इसरो कंट्रोल रूम से संपर्क टूटा, पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा- उतार-चढ़ाव जीवन का अंग

चंद्रयान-2 का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया है। चांद की सतह से कुछ ही दूरी पहले चंद्रयान लैंडर विक्रम का धरती से संपर्क टूटा। इसरो मुख्यालय में मौजूद पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि निराश न हों, उतार-चढ़ाव जीवन का अंग है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

07 Sep 2019, 3:41 AM

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया, कहा- निराश न हों, हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे

07 Sep 2019, 3:02 AM

चंद्रयान-2 का इसरो कंट्रोल रूम से संपर्क टूटा, पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा- उतार-चढ़ाव जीवन का अंग

चंद्रयान-2 का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया है। चांद की सतह से कुछ ही दूरी पहले चंद्रयान लैंडर विक्रम का धरती से संपर्क टूटा। इसरो मुख्यालय में मौजूद पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि निराश न हों, उतार-चढ़ाव जीवन का अंग है।

06 Sep 2019, 11:10 PM

बिजली बिल में वृद्धि के खिलाफ लखनऊ की सड़क पर उतरे कांग्रेसी, लालटेन के साथ किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा बिजली के दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथो में लालटेन लेकर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।


06 Sep 2019, 11:00 PM

हरियाणा विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी बीएसपी, मायावती ने किया ऐलान

बीएसपी प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी से पहले हुआ गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि बीएसपी ने दुष्यन्त चैटाला की पार्टी से जो समझौता किया था वह सीटों की संख्या व उसके आपसी बंटवारे के मामले में उनके अनुचित रवैये के कारण बीएसपी हरियाणा यूनिट के सुझाव पर आज समाप्त कर दिया गया है।

06 Sep 2019, 10:52 PM

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर अब्दुल कादिर का लाहौर में निधन, कार्डियक अरेस्‍ट बना मौत की वजह

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और महान स्पिनर अब्दुल कादिर खान का शुक्रवार को लाहौर में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 67 वर्षीय अब्दुल कादिर का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। अपने समय के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से एक अब्दुल कादिर ने 67 टेस्ट मैचों में 236 विकेट और 104 वनडे में 132 विकेट लिए थे।


06 Sep 2019, 10:36 PM

अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ एक्शन में सीएम अमरिंदर सिंह, पूरे राज्य में तत्काल कार्रवाई का आदेश

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरे प्रदेश में भीड़भाड़ वाले इलाकों में चल रहे अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर तत्काल कार्रवाई का आदेश जारी किया है। बता दें कि 4 सितंबर को गुरदासपुर के बटाला में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 23 लोगों की जान चली गई।

06 Sep 2019, 10:15 PM

भारी बारिश की संभावना के कारण पीएम मोदी का नागपुर का कल का दौरा रद्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार का नागपुर का दौरा खराब मौसम की आशंका के कारण रद्द हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में कल भारी बारिश की संभावना जताई है।


06 Sep 2019, 10:09 PM

चंद्रयान-2 की लैंडिंग के साक्षी बनने बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, इसरो मुख्यालय में रहेंगे मौजूद

चंद्रयान-2 अब से कुछ घंटों के बाद चांद पर लैंड करेगा। इस ऐतिहासिक क्षण का वैज्ञानिकों से साथ साक्षी बनने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी देर शाम बेंगलुरू पहुंचे हैं। वह वहां इसरो मुख्यालय में वैज्ञानिकों और कुछ चुनिंदा छात्रों के साथ इस ऐतिहासिक पल को देखेंगे।

06 Sep 2019, 9:46 PM

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक, थोड़ी देर में शुरू होनी थी मतगणना

दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव के नतीजों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह रोक विश्वविद्यालय के दो छात्रों की याचिका पर सुनवाई के बाद लगाई है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है जेएनयू छात्रसंघ चुनाव समिति ने बिना कारण बताए उनका नामांकन खारिज किया है। अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।


06 Sep 2019, 9:37 PM

नाबालिग लड़की का उत्पीड़न करने वाला गोवा का स्विमिंग कोच दिल्ली में गिरफ्तार

गोवा में एक नाबालिग लड़की के शोषण के आरोपी स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह एक शहर से दूसरे शहर भाग रहा था। मामला सामने आने के बाद स्विमिंग एसोसिएशन ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

06 Sep 2019, 9:33 PM

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल से ईडी ने की पूछताछ, फेमा कानून के उल्लंघन का आरोप


06 Sep 2019, 9:31 PM

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ी, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम के वरिष्ठ नेता बुद्धदेब भट्टाचार्य को देर शाम तबीयत खराब होने के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

06 Sep 2019, 8:37 PM

ओबीसी ने नीरव मोदी व चोकसी को डिफाल्टर घोषित किया, नोटिस जारी

सार्वजनिक क्षेत्र के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने शुक्रवार को पहली बार फरार चल रहे प्रवासी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के संबंध में अपने ऋण जोखिम पर सफाई देने के अलावा उन्हें डिफाल्टर घोषित करते हुए नोटिस जारी किया है।

बैंक का खुलासा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ ओबीसी के विलय होने की घोषणा के बाद सामने आया है। पीएनबी ने फरवरी 2018 में नीरव मोदी और चोकसी द्वारा बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की थी। यह 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला है, जिसने पूरे बैंकिंग उद्योग को हिलाकर रख दिया।


06 Sep 2019, 7:41 PM

AIMIM ने महाराष्ट्र में वंचित बहुजन अघाड़ी से नाता तोड़ा

06 Sep 2019, 7:18 PM

आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के अधिकारियों ने किया जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेडक्वॉर्टर्स का दौरा


06 Sep 2019, 7:16 PM

एकनाथ गायकवाड़ बने मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, मिलिंद देवड़ा के हटने के बाद लिया गया फैसला

एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। मिलिंद देवड़ा के मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद ये फैसला लिया गया है।

06 Sep 2019, 7:11 PM

जग्गा-बलिया की हुई घर वापसी, सिर से जुड़े दो भाइयों का 2017 में हुआ था ऑपरेशन

ओडिशा के दो भाई जग्गा और बलिया को दो सर्जरी के बाद अलग-अलग करने के बाद आज दिल्ली के एम्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। बता दें कि जग्गा और बलिया दो जुड़वां भाई, जो एक सिर के साथ पैदा हुए थे। करीब दो साल और दो महीने एम्स में रहने के बाद ये अब घर वापसी हुई है।


06 Sep 2019, 7:09 PM

चंद्रयान 2 की डीटेल्सः चंद्रयान 2 मिशन ऐसी जगह पर जाएगा जहां आज तक कोई नहीं गया है

06 Sep 2019, 6:31 PM

बेंगलुरु: गोविंदपुरा में एक दुकान में फटा सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

बेंगलुरु में गोविंदापुरा में एचकेबीके कॉलेज के पास एक दुकान में सिलेंडर फट गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


06 Sep 2019, 6:29 PM

दिल्ली: सोनिया गांधी ने हासचिवों, राज्य प्रभारियों और राज्य विधानमंडल दलों के नेताओं की बैठक बुलाई

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, राज्य प्रभारियों और राज्य विधानमंडल दलों के नेताओं की एक बैठक 12 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई।

06 Sep 2019, 6:10 PM

महाराष्ट्र विधानसभा से पहले एआईएमआईएम ने वंचित बहुजन अगाड़ी के साथ गठबंधन तोड़ा


06 Sep 2019, 6:05 PM

पश्चिम बंगाल: कलाकार ने नाखून पर चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने की तस्वीर बनाई

06 Sep 2019, 5:40 PM

गोविंद पानसरे हत्याकांड में सनातन संस्था से जुड़े 3 लोगों को महाराष्ट्र SIT ने किया गिरफ्तार

गोविंद पानसरे की हत्या के आरोप में दक्षिणपंथी संगठन सनातन संस्था से जुड़े 3 लोगों को मामले की जांच कर रही महाराष्ट्र एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपियों में से एक सचिन एंड्योर है, जो कथित शूटर है और 2013 में पुणे में हुए नरेंद्र दाभोलकर की हत्या में भी शामिल था। दाभोलकर की हत्या में एंड्योर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और जब एसआईटी ने उसे गिरफ्तार किया है।


06 Sep 2019, 5:29 PM

मुंबई: जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल से ईडी ने की पूछताछ

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल से मुंबई में आज प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में पूछताछ की है।

06 Sep 2019, 5:16 PM

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त सवारी देने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने खड़े किए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा आप मेट्रो ट्रेन में महिलाओं को मुफ्त में सवारी देने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यदि आप महिलाओं को मुफ्त सवारी देंगे, तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन गैर-मुनाफे वाला वेंचर बनकर रह जाएगी।


06 Sep 2019, 5:08 PM

असम: एनआरसी के समन्वयक प्रतीक हजेला के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज

असम एनआरसी की अंतिम सूची में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए एनआरसी के समन्वयक प्रतीक हजेला के खिलाफ गुवाहाटी में एक और शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत कृषक-श्रमिक उन्नाव परिषद ने दर्ज कराई है।

06 Sep 2019, 4:42 PM

नीतीश ने मुझसे कहा, वो एनआरसी लागू नहीं होने देंगेः ममता बनर्जी


06 Sep 2019, 4:35 PM

कर्नाटक: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मिले पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता एचडी कुमारस्वामी ने कनकपुरा में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की मां से मुलाकात की। डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने 3 सितंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था।

06 Sep 2019, 4:14 PM

चंद्रयान 2 पर ममता बोलीं- ये आर्थिक आपदा से ध्यान भटकाने की है कोशिश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान 2 को लेकर कहा है कि यह आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने की कोशिश है। ममता बनर्जी ने कहा कि मानो देश में पहली बार ऐसा हो रहा हो। जैसा कि सत्ता में आने से पहले इस तरह के किसी भी मिशन को अंजाम नहीं दिया गया था।


06 Sep 2019, 4:08 PM

रात का इंतजार, सॉफ्ट लैंडिंग करके हम रचेंगे इतिहास: ISRO चीफ

चंद्रयान-2 आज रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच चांद की सतह पर उतरेगा। इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चीफ के सिवन ने कहा कि हम एक ऐसी जगह पर उतरने जा रहे हैं, जहां पहले कोई नहीं गया था। हम सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में आश्वस्त हैं। हम रात का इंतजार कर रहे हैं।

06 Sep 2019, 4:05 PM

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-कोचिवली एक्सप्रेस में लगी आग को बुझा दिया गया है

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-कोचिवली एक्सप्रेस की रियर पावर कार में लगी आग को अब बुझा दिया गया है।


06 Sep 2019, 2:58 PM

दिल्लीः पी चिदंबरम से मिलने तिहाड़ पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेता, नहीं हो सकी मुलाकात

06 Sep 2019, 2:54 PM

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग, चंडीगढ़ कोचुवेली एक्सप्रेस की बोगी जलकर राख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर खड़ी चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस की बोगी में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग ट्रेन की पावर कार बोगी में लगी थी।


06 Sep 2019, 1:59 PM

चंद्रयान-2 पर पीएम मोदी बोले- बेहद उत्साहित हूं, पूरा देश देखे यह ऐतिहासिक पल

चंद्रयान-2 आज रात चांद पर कदम रखेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि सभी इस क्षण के साक्षी बनें और इस खास पल के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन्होंने ट्वीट करके कहा, '130 करोड़ देशवासी इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, कुछ ही घंटों में चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छुएगा। भारत और पूरी दुनिया इन वैज्ञानिकों के करिश्मा देखेगी।

06 Sep 2019, 1:40 PM

छत्तीसगढ़: भारी बारिश की वजह से रायपुर के कई इलाकों में भरा पानी


06 Sep 2019, 1:32 PM

दिल्ली पुलिस ने शेहला रशीद पर दर्ज किया केस, सेना के खिलाफ झूठी बयानबाजी का आरोप

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला रशीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। शेहला पर सेना के खिलाफ झूठी खबर फैलाने का आरोप है। शेहला ने 18 अगस्त को कई ट्वीट किए थे, जिसमें सेना पर कश्मीरियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को सेना ने झूठा बताया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शेहला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

06 Sep 2019, 1:15 PM

पंजाब: बटाला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम अमरिंदर सिंह


06 Sep 2019, 12:40 PM

लोकतंत्र पर खतरा बताकर एक और आईएएस ने दिया इस्तीफा, कहा- इस माहौल में सिविल सर्विस में रहना अनैतिक

कर्नाटक के एक आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। दक्षिण कन्नड़ जिले में डिप्टी कमिश्नर पर तैनात एस शशिकांत सेंथिल ने आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जब अनैतिक तरीके से लोकतंत्र के संस्थानों को दबाया जा रहा हो, ऐसे में मैं सिविल सर्विस में रहना अनैतिक समझता हूं। एस शशिकांत सेंथिल पिछले हफ्ते से छुट्टी पर थे। वह एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ की आत्महत्या मामले की जांच भी कर रहे थे।

06 Sep 2019, 12:26 PM

सिमी का पूर्व अध्यक्ष शाहिद बद्र गिरफ्तार, 18 साल पुराने मामले में गुजरात की कोर्ट ने जारी किया था वारंट

प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के अध्यक्ष रहे मौलाना शाहिद बद्र को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बद्र की गिरफ्तारी गुरुवार रात 18 साल पुराने देशद्रोह और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आजमगढ़ के मनचोभा गांव स्थित उनके क्लीनिक से की गई।


06 Sep 2019, 12:12 PM

आरिफ मोहम्मद खान ने केरल के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

आरिफ मोहम्मद खान ने केरल के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, सीएम पिनाराई विजयन भी रहे उपस्थित

06 Sep 2019, 12:01 PM

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट केस: सुप्रीम कोर्ट ने की जांच के लिए CBI को दिया दो और हफ्ते का वक्त

उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दो और हफ्ते का वक्त दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय को निर्देश दिया कि वह पीड़िता की जांच के लिए दिल्ली के AIIMS में विशेष न्यायाधीश के अनुरोध पर जल्द से जल्द फैसला ले।


06 Sep 2019, 11:42 AM

दिल्ली: छात्र संघ चुनाव के लिए JNU में जारी है वोटिंग

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ के चुनाव आज हो रहे हैं। मतदान दो चरणों में सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।

06 Sep 2019, 11:27 AM

बिहार: समस्तीपुर में एक कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

बिहार में अपराधियों का आतंक जारी है। समस्तीपुर में एक एक कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना गुरुवार रात की है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


06 Sep 2019, 11:02 AM

UAPA में संशोधन के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

06 Sep 2019, 10:44 AM

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन


06 Sep 2019, 10:38 AM

दिल्ली: चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा

दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।’

06 Sep 2019, 10:20 AM

दिल्ली की अदालत ने एयरसेल मैक्सिस केस को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया

दिल्ली की एक अदलात ने एयरसेल मैक्सिस केस को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।


06 Sep 2019, 10:11 AM

बीजेपी-जेडीयू ने झूठ फैलाया, झूठे वादे किए: मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बीजेपी और जेडीयू पर बड़ा हमला बोला है। मांझी ने कहा कि बीजेपी-जेडीयू ने सिर्फ झूठ फैलया है और झूठे वादे किए हैं।

06 Sep 2019, 10:01 AM

वह दिन दूर नहीं जब आजादी के स्तंभ ढह जाएंगे: कपिल सिब्बल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने इशारों इशारों में मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया, हमारी मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा कौन करेगा? सरकार? सीबीआई? ईडी? या आयकर अधिकारी? अथवा अदालतें? अगर अदालतें मान लेंगी कि ईडी और सीबीआई सही बोल रही हैं तो एक दिन भगवती से वेंकटाचलिया युग में निर्मित स्वतंत्रता के स्तंभ ढह जाएंगे। वह दिन दूर नहीं है।


06 Sep 2019, 9:56 AM

महाराष्ट्र: SIT ने गोविंद पानसारे हत्या केस में 3 लोग हिरासत में

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने गोविंद पानसारे मर्डर केस में तीन लोगों को हिरासत में लिया। आज तीनों को कोल्हापुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

06 Sep 2019, 9:49 AM

छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ केस दर्ज, जाली जाति प्रमाण पत्र बनाने का आरोप

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ जाली जाति प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में बिलासपुर के गौरेला पुलिस स्टेशन में कल एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।


06 Sep 2019, 8:52 AM

दक्षिण कोरियाई समकक्ष से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

06 Sep 2019, 8:31 AM

आज रात इतिहास रचेगा भारत, चांद पर उतरेगा Chandryaan-2, इसरो सेंटर में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी

चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर शनिवार तड़के चांद की सतह पर उतरेगा। विक्रम लैंडर की यह सॉफ्ट लैंडिंग अगर कामयाब रहती है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। विक्रम लैंडर शनिवार तड़के एक से दो बजे के बीच चांद पर उतरने के लिए नीचे की ओर चलना शुरू करेगा और रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच यह पृथ्वी के उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस लम्हे को देखने के लिए इसरो के बेंगलुरु केंद्र में मौजूद रहेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia