बड़ी खबर LIVE: दिल्ली की रामलीला में शामिल हुए सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह, तीर से किया रावण का वध

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह विजयदशमी के अवसर पर दिल्ली में नव श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल भी मौजूद थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Oct 2019, 10:16 PM

दुर्गापूजा के आखिरी दिन राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा, प्रतीमा विसर्जन के दौरान 7 लोग डूबे

राजस्थान के धौलपुर में मंगलवार को परबती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान सात युवक डूब गए। यह हादसा दीहोली इलाके में महंदपुरा गांव के पास भूरा घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ लोग चंबल नदी में मूर्ति विसर्जन करने गए थे, जिसमें से दो युवक नदी में नहाने चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख बचाने के लिए एक-एक कर पांच युवक नदी में उतर गए और सभी के सभी तेज बहाव में बह गए।

08 Oct 2019, 9:23 PM

दिल्ली की रामलीला में शामिल हुए सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह, तीर से किया रावण का वध

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह विजयदशमी के अवसर पर दिल्ली में नव श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल भी मौजूद थे।

08 Oct 2019, 7:35 PM

फ्रांस ने भारत को सौंपा पहला राफेल, शस्त्र पूजा के बाद राजनाथ सिंह ने भरा उड़ान

फ्रांस ने आज विजयदशमी के दिन भारत को सौदे के तहत पहला राफेल विमान सौंप दिया है। विमान लेने फ्रांस गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहले भारत को मिले राफेल विमान की शस्त्र पूजा की और उसके बाद उसमें उडा़न भरी।


08 Oct 2019, 7:17 PM

फ्रांस ने भारत को सौंपा पहला राफेल, थोड़ी देर में उड़ान भरेंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब से थोड़ी ही देर में फ्रांस में राफेल विमान में उड़ान भरेंगे। वह, वहां भारत को मिलने वाले राफेल विमानों की पहली खेप लेने गए हैं।

08 Oct 2019, 7:03 PM

दिल्ली: लव कुश राम लीला में पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


08 Oct 2019, 6:59 PM

दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

श्री राम धर्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह पहुंचे।

08 Oct 2019, 6:43 PM

पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में रावण के पुतले का दहन किया

पीएम मोदी ने तीर छोड़कर दिल्ली के द्वारका में रावण के पुतले का दहन किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि हम चुनौती देने वाले भी और समयानुसार खुद को बदलने वाले भी।हम खुद ही बुराइयों के खिलाफ खड़े होते हैं. बुराइयों के खिलाफ़ खड़े होने वाले ही संत होते हैं।


08 Oct 2019, 6:38 PM

आइए हम इस साल एक संकल्प लें और इसे हासिल करने के लिए काम करें: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, “इस विजयादशमी पर, ऐसे समय में जब हम महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मना रहे हैं, मेरा अपने देशवासियों से अनुरोध करता हूं कि आइए हम इस साल एक संकल्प लें और इसे हासिल करने के लिए काम करें। यह संकल्प हो सकता है भोजन को बर्बाद न करना, ऊर्जा का संरक्षण करना, पानी की बचत करना।

08 Oct 2019, 6:29 PM

देश की भलाई के लिए कोई एक संकल्प जरूर लें: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें अपने भीतर की बुराइयों से भी मुक्ति पाना है। विजयादशमी हो, महात्मा गांधी की जयंती हो या प्रकाश पर्व हो, हमें कोई ना कोई संकल्प जरूर लेना चाहिए।


08 Oct 2019, 6:20 PM

ल्ली के रामलीला मैदान में पीएम बोले- विजयादशमी के पर्व की शुभकामनाएं, हिंदुस्तान उत्सवों की भूमि है

रावण दहन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आप सबको विजयादशमी के पर्व की शुभकामनाएं, हिंदुस्तान उत्सवों की भूमि है। उत्सव हमें जोड़ते भी हैं, हमें मोड़ते भी हैं। उत्सव उमंग भी भरते हैं, उत्साह भी भरते हैं और नए-नए सपनों को सजने का सामर्थ्य भी देते हैं। उत्सव भावों की अभिव्यक्ति का उत्तम माध्यम बनते रहे, उत्सवों से प्रतिभा को निखारने का, सामाजिक गरिमा देने का, पुरस्कृत करने का हमारे यहां निरंतर प्रयास चला है।”

08 Oct 2019, 5:50 PM

रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे पीएम मोदी

रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली के रामलीला मैदान पीएम मोदी पहुंच गए हैं। उनके साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश वर्मा भी मौजूद हैं।


08 Oct 2019, 5:38 PM

विजयदशमी के अवसर पर तमिलनाडु में चेट्टियार समुदाय के लोगों ने खुद को मारा चाकू, किया घायल

विजय दशमी के अवसर पर तमिलनाडु में देवंगा चेट्टियार समुदाय के लोग खुद को चाकू से घायल करते हुए और लाठियों से मारते हुए जुलूस निकाला। यह परंपरा काफी पुरानी है।

08 Oct 2019, 5:15 PM

विजयदशमी पर आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों का प्रहार, जम्मू-कश्मीर के अवंतिपुरा में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने विजयादशमी के मौके पर आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अवंतिपुरा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। साथ ही सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। मारा गया आतंकी उफैद का नाम फारूक लोन था और वो कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।


08 Oct 2019, 4:50 PM

फ्रांस: दसॉल्ट एविएशन प्लांट में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

08 Oct 2019, 4:45 PM

विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी महाराष्ट्र में 9 और हरियाणा में 4 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी महाराष्ट्र में 9 और हरियाणा में 4 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।


08 Oct 2019, 4:18 PM

कुपवाड़ा में भारतीय सेना भर्ती अभियान में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।

08 Oct 2019, 4:11 PM

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में विजयदशमी के मौके पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने की हर्ष फायरिंग

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में विजयदशमी के मौके पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने एक कार्यक्रम में खुलेआम हर्ष फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीतापुर के एएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसके माध्यम से हमें आरएसएस के एक समारोह में गोलीबारी की घटना के बारे में पता चला। हम आरोपियों की पहचान कर रहे हैं और उचित कार्रवाई की जाएगी।


08 Oct 2019, 3:52 PM

भौतिक विज्ञान क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। इस साल भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को दिया गया है। जेम्स पीबल्स को भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए और मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को संयुक्त रूप से एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

08 Oct 2019, 3:37 PM

राजस्थान के धौलपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चंबल नदी में बहे 5 युवक

राजस्थान के धौलपुर के दिहौली थाना इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। महमदपुरा के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान चंबल नदी में 5 युवक बह गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मूर्ति को विसर्जन के लिए युवक गहरे पानी में ले गए। इस दौरान पानी के तेज बहाव में पांचों युवक बह गए। मौक पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

वहीं, सोमवार को नागौर के थांवला थाना इलाके के कोड गांव में तीन युवकों की मूर्ति विसर्जन के दौरान मौत हो गई थी। लूणी नदी में यह युवक मूर्ति विसर्जन के लिए गए हुए थे, इसी दौरान नदी में डूब गए थे।


08 Oct 2019, 3:27 PM

फ्रांस के सैन्य विमान में सवार होकर पेरिस से मेरिनाक के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

फ्रांस में रक्षा मंत्री राजनाथ ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की है। फ्रांस आज भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपेगा। इसके लिए राजनाथ सिंह फ्रांस के सैन्य विमान में सवार होकर पेरिस से मेरिनाक जा रहे हैं।

08 Oct 2019, 2:45 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस से फ्रांस आर्मी के इसी प्लेन में मेरिनयाक जाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस से फ्रांस आर्मी के इसी प्लेन में मेरिनयाक जाएंगे जहां वह भारत को मिलने वाला पहला राफेल विमान रिसीव करेंगे।


08 Oct 2019, 2:28 PM

मोदी सरकार हमारे प्रति इतनी शत्रुता से काम क्यों कर रही है: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने डेनमार्क में अरविंद केजरीवाल की C-40 क्लाइमेट समिट के लिए विदेश मंत्रालय से कोई मंजूरी नहीं मिलने पर कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मेरी समझ से परे है कि मोदी जी की सरकार हमारे प्रति इतनी शत्रुता से काम क्यों कर रही है।”

08 Oct 2019, 2:23 PM

चेन्नई एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट से ला रहे 1.35 ग्राम सोने के साथ चार लोग गिरफ्तार


08 Oct 2019, 2:20 PM

चेन्नई एयरपोर्ट पर सोने के साथ एक शख्स गिरफ्तार

कस्टम्स के कमिश्नर ने कहा, “चेन्नई एयरपोर्ट पर हरिद्वार से एक यात्री तामीर, जो आज रियाद से चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचा था, उसे सोने को ले जाने के संदेह में पकड़ा गया था। उसके सामान की जांच करने पर 300 ग्राम पकड़ा गया है। इसकी मूल्य 11.8 लाख है।

08 Oct 2019, 2:11 PM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजयदशमी पर देश वासियों को शुभकामनाएं दीं


08 Oct 2019, 1:46 PM

गाजियाबाद: स्क्वाड्रन लीडर मिन्टी अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर 87वें वायुसेना दिवस से मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल की यूनिट 601 सिग्नल यूनिट को सम्मानित किया गया। इस यूनिट ने बालाकोट एयर स्ट्राइक और 27 फरवरी के पाकिस्तानी हमले को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई थी।

08 Oct 2019, 1:42 PM

उत्तराखंड: 17 नंबर से बंद हो जाएंगे बदरीनाथ के कपाट

बद्रीनाथ मंदिर के प्रमुख पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबुदिरी ने कहा कि सर्दियों के चलते 17 नवंबर को मंदिर मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।


08 Oct 2019, 1:38 PM

उत्तराखंड बीजेपी ने अपने चार दस्यों को पार्टी से किया बाहर

उत्तराखंड बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद अपने चार सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

08 Oct 2019, 12:55 PM

कर्नाटक: दशहरा कार्यक्रम में मैसूर पैलेस में मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया


08 Oct 2019, 12:52 PM

दिल्ली: एटीएस के कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की

08 Oct 2019, 12:47 PM

पंजाब के फिरोजपुर में बॉर्डर पर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, पाक ने फिर रची साजिश?

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बीएसएफ सूत्रों के हवाले यह खबर दी है कि पंजाब के फिरोजपुर में बार्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ है। खबरों में कहा गया है कि बीएसएफ ने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिरोज पुर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


08 Oct 2019, 12:36 PM

दिल्ली: करावल नेगर में गैस सिलेंडर में धमाका, दो लोगों की मौत

08 Oct 2019, 12:35 PM

पंजाब: पिछले साल विजयदशमी के मौके पर हादसे के बाद प्रशासन सर्तक, रेलवे ट्रैक के पास कार्यक्रम की इजाजत नहीं


08 Oct 2019, 12:26 PM

अफगानिस्तान: गजनी विश्वविद्यालय के अंदर धमाका, 8 छात्राएं घायल

अफगानिस्तान के गजनी शहर के पीडी 3 में गजनी विश्वविद्यालय के अंदर एक विस्फोट हुआ है। धमाके में 8 छात्राएं घायल हुई हैं, जिन्हें गजनी के प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

08 Oct 2019, 11:51 AM

अभिनंदन और बालाकोट में बम बरसाने वाले जाबांजों ने आसमान में दिखाया दम, दुनिया ने देखा पराक्रम

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का F-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन ने आज एक बार फिर मिग लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। हिंडन एयरबेस पर इस दौरान 3 मिराज 2000 एयरक्राफ्ट, सुखोई ने भी वायुसेना दिवस के मौके पर उड़ान भरी। जिन पायलटों ने बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था, वो भी वायुसेना दिवस के जश्न में शामिल हुए और मिराज-2000 को उड़ाया


08 Oct 2019, 11:02 AM

हिंडन एयरबेस: विंग कमांडर अभिनंदन ने भी वायुसेना दिवस पर विमान उड़ाया

08 Oct 2019, 11:00 AM

वायुसेना दिवस: बालाकोट एयरस्ट्राइक करने वाले जांबाजों ने हिंडन एयरबेस पर लड़ाकू विमान उड़ाया

भारतीय वायु सेना के अधिकारी जिन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक में हिस्सा लिया था, आज वायुसेना दिवस के कार्यक्रम के दौरान हिंडन एयरबेस पर 3 मिराज 2000 विमान और जीईआर एवेंजर फॉर्मेशन में लड़ाकू विमान उड़ाया।


08 Oct 2019, 10:21 AM

पीएम मोदी के अब विजयदशमी पर संघ प्रमुख बोले- देश में सब कुछ अच्छा हो रहा है

विजयदशमी के अवसर पर आरएसएस ने नागपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भावत ने कहा कि देश में सब कुछ अच्छा हो रहा है। देश में कठोर और साहसी फैसले लेने वाली सरकार है।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में देश में परिवर्तन आया है। देश में सोच की दिशा बदली है। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उसको ना चाहने वाले व्यक्ति दुनिया में भी हैं और भारत में भी। भारत को बढ़ता हुआ देखना जिनके स्वार्थों के लिए भय पैदा करता है, ऐसी शक्तियां भी भारत को दृढ़ता और शक्ति से संपन्न होने नहीं देना चाहती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले टेक्सास में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की कई भाषाओं में कहा था कि देश में सबकुछ अच्छा है। उनके इस बयान की पूरे देश में कड़ी आलोचना हुई थी, और अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया है।

08 Oct 2019, 10:16 AM

नागपुर: संघ प्रमुख बोले- जम्मू-कश्मीर से 370 हटाना साहसिक कदम


08 Oct 2019, 10:15 AM

वायुसेना दिवस: हिंडन एयरबेस पर सेना प्रमुख और वायुसेना प्रमुख मौजूद

87वां वायुसेना दिवस गाजियाबा के हिंडन एयरबेस पर मनाया जा रहा है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया इस कार्यक्रम में मौजूद हैं।

08 Oct 2019, 9:22 AM

राहुल गांधी ने देश वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बुराई पर अच्छाई की जीत एक सार्वभौमिक सत्य है। आज हम उस सत्य में अपनी आस्था रखते हैं। दशहरा के खुशी के मौके पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।”


08 Oct 2019, 9:12 AM

गाजियाबाद: 87वें वायुसेना दिवस पर हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम

देश में 87वां वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

08 Oct 2019, 8:30 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं


08 Oct 2019, 8:26 AM

वायुसेना दिवास: गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना स्टेशन पर खास कार्यक्रम

भारतीय वायुसेना अपने स्थापना दिवस के मौके पर गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना स्टेशन पर खास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

08 Oct 2019, 8:23 AM

पड़ोस में वर्तमान सुरक्षा वातावरण चिंता का एक गंभीर कारण: वायुसेना प्रमुख

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा, “पड़ोस में वर्तमान सुरक्षा वातावरण चिंता का एक गंभीर कारण है। पुलवामा हमला रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए लगातार खतरे की याद दिलाता है।”


08 Oct 2019, 8:13 AM

कांग्रेस ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

कांग्रेस पार्टी ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “ सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई कितनी ही बड़ी हो जाए, उसका विनाश होना तय है। अच्छाई के सामने बुराई और सच्चाई के सामने झूठ, ज्यादा देर टिक नहीं पाते हैं। आपके जीवन से भी तमाम बुराइयों के मिटने की हम कामना करते हैं।”

08 Oct 2019, 7:54 AM

कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 1 आतंकी को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। मौके से सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इसके साथ ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia