बड़ी खबर LIVE: मैंगलुरू में मकान की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत, बचाव कार्य जारी

कर्नाटक: मैंगलुरू के पडिल में एक मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Sep 2019, 11:43 PM

ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज सीरीज, टेस्ट सीरीज में भी 2-1 से आगे

बड़ी खबर LIVE: मैंगलुरू  में मकान की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत, बचाव कार्य जारी

मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 185 रनों से जीत दर्ज की। इस टेस्ट को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने पास एशेज बरकरार रखी है और वो टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे भी निकल गया है।

08 Sep 2019, 9:54 PM

दिल्ली के गीता कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोग घायल

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रविवार शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें चार लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फायरिंग की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है।

08 Sep 2019, 9:31 PM

मध्य प्रदेश: भारी बारिश के चलते सोमवार को बंद रहेंगे भोपाल के सभी स्कूल और कॉलेज

मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी के चलते सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।


08 Sep 2019, 9:28 PM

मैंगलुरू के पडिल में मकान की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत

कर्नाटक: मैंगलुरू के पडिल में एक मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

08 Sep 2019, 6:49 PM

BCCI के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को CoA ने भेजा कारण बताओ नोटिस

प्रशासकों की समिति (CoA) ने BCCI के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठकों के शामिल न होने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

CoA ने अमिताभ चौधरी को इस 7 दिनों के अंदर इस बात की जानकारी देने के लिए कहा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।


08 Sep 2019, 6:40 PM

वाराणसी में इंडिगो एयरबस 320 नियो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद से गोरखपुर के लिए जा रहे इंडिगो एयरबस 320 फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते आज वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

08 Sep 2019, 6:06 PM

पाकिस्तान ने राजौरी में की भारी गोलीबारी, कई मकान क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में पाकिस्तान के ओर से भारीगोलीबारी की गई। फायरिंग में कलाल और डींग गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। नौशेरा पुलिस अधीक्षक ब्रजेश के मुताबिक इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है।


08 Sep 2019, 6:06 PM

दिल्ली के लोधी रोड शवदाह गृह में किया गया राम जेठमलानी का अंतिम संस्कार

देश के दिग्गज वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली के लोधी गार्डन शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

08 Sep 2019, 4:24 PM

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पालघर जिल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। रायगढ़ और ठाणे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मुंबई में भी भारी बारिश की संभावना।


08 Sep 2019, 3:33 PM

केरल: 30 साल के हाथी का पुल्लूमाला के जंगल में निधन

08 Sep 2019, 3:32 PM

दिल्ली: पीएम मोदी ने राम जेठमलानी को उनके घर पहुंचकर दी श्रद्धंजलि


08 Sep 2019, 3:31 PM

बेंगलुरु: भारतीय वन सेवा अधिकारी अवतार सिंह का निधन

बेंगलुरु नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी ने कहा, “भारतीय वन सेवा अधिकारी अवतार सिंह का आज निधन हो गया है। उन्हें पीठ में गंभीर दर्द था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। येलहंका न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है।”

08 Sep 2019, 3:26 PM

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की पीसी

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई।


08 Sep 2019, 2:49 PM

अर्थव्यवस्था करके चौपट, मौन बैठी है सरकार: प्रियंका गांधी

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “ अर्थव्यवस्था करके चौपट
मौन बैठी है सरकार
संकट में हैं कम्पनियाँ
ठप्प हो रहा व्यापार

ड्रामे से, छल से, झूठ से
प्रचार से करके कपट
जन-जन से छुपा रहे
देश की हालत विकट।”

08 Sep 2019, 2:38 PM

राहुल गांधी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर कसा तंज, कहा- 100 दिन नो विकास


08 Sep 2019, 2:19 PM

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर ने कांग्रेस खढ़े किए सवाल

केंद्र की मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का 100 दिन पूरा होने पर जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करने जा रही है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे ने पर कांग्रेस पार्टी ने कई अहम सवाल पूछे हैं। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, “दूसरी बार बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद लगा था कि मोदी सरकार जनात के लिए कुछ बेहतर काम करेगी और अगले 100 दिनों में देश की जनता को राहत मिलेगी। लेकिन मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों में इसके ठीक उलट काम हुआ है।”

सिब्बल ने कहा, “लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गोदी मीडिया और गोदी होता जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कोई नीति नहीं है। छोटा व्यापारी त्रस्त होता जा रहा है। विपक्ष के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति हो रही है। ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके अपने लोगों के खिलाफ जहां सबूत है, उनका बचाव किया जा रहा है। विपक्षी लोगों के खिलाफ जहां सबूत नहीं है उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जो वातावरण बन रहा है, बीजेपी ने हमेशा गुरुत्वाकर्षण के नियम के खिलाफ काम किया।”

उन्होंने आगे कहा, “कश्मीर में सामान्य व्यवस्था नहीं है तो वे कहेंगे की सब सामान्य है। अगर अर्थव्यवस्था हमारी 5 प्रतिशत तक पहुंच गई तो वे कहेंगे कि यह सब ठीक है। बैंक के एनपीए बढ़ते जा रहे हैं वे कहेंगे कि ऐसी को परेशानी नहीं है, हम उसका सुधार कर देंगे। कानून व्यवस्था खराब होती है तो वे कहते हैं सब ठीक है। जो हम सबको दिखता है, इनको नही दिखता। यह इनकी राजनीति है।”

08 Sep 2019, 1:56 PM

ISRO को पता चला कहां है लैंडर विक्रम, इसरो चीफ के सिवन ने दी बड़ी जानकारी

चंद्रयान-2 के चंद्रमा पर लैंड करने से पहले विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद इसरो चीफ ने नई जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “हमने पाया है कि विक्रम लैंडर चंद्रमा के सतह पर है। लेकिन अभी तक उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इस बारे में जानकार दी जाएगी।” ऑर्बिटर से मिली तस्वीरों से इसरो को लैंडर विक्रम का पता चला।


08 Sep 2019, 1:24 PM

गोवा: नाबालिग से छे़छाड़ के आरोपी स्विमिंग कोच को कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

गोवा की मापुसा कोर्ट ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोच को शुक्रवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था, और कल देर रात गोवा ले जाया गया था।

08 Sep 2019, 1:13 PM

दिल्ली: कांग्रेस नेता गुलनाम नबी आजाद ने राम जेठमलानी को दी श्रद्धांजलि


08 Sep 2019, 1:08 PM

हरियाणा: रोहतक में रैली को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी

08 Sep 2019, 12:51 PM

दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राम जेठमलानी को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में राम जेठमलानी को उनके आवास पर पहुंचकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि दी।


08 Sep 2019, 12:29 PM

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला प्रशासन द्वारा कल ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत उधमपुर से जम्मू तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी था।

08 Sep 2019, 12:18 PM

उत्तराखंड: गोविंदघाट में बादल फटने के बाद रास्ते टूटे, बदरीनाथ यात्रियों की मदद करते पुलिस कर्मी


08 Sep 2019, 12:17 PM

तेलंगानाः तमिलिसाई सुंदरराजन ने आज गवर्नर पद की शपथ ली

08 Sep 2019, 11:59 AM

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर में सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी आर्मी की ओर से सुबह करीब 10 बजे छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी की गई। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है।


08 Sep 2019, 11:55 AM

दिल्ली: नरेला इलाके में एक व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली

दिल्ली के नरेला इलाके में वीरेंद्र उर्फ काले नाम के व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरेंद्र पहले नगर पालिका चुनाव लड़ चुके हैं। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

08 Sep 2019, 11:21 AM

सिलीगुड़ी के बिधन मार्केट इलाके में मिला ग्रेनेड, डिफ्यूज करने पहुंचा बम निरोधक दस्ता

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कल रात बिधन मार्केट इलाके में मिले हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए सीआईडी का बम दस्ता मौके पर पहुंचा।


08 Sep 2019, 11:14 AM

बिहार में पोस्टर वॉर जारी, आरजेडी और जेडीयू का नया पोस्टर आया सामने

08 Sep 2019, 11:13 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राम जेठमलानी को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राम जेठमलानी को दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।


08 Sep 2019, 10:52 AM

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

08 Sep 2019, 10:50 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल के कई इलाकों में हुई बारिश


08 Sep 2019, 10:17 AM

उत्तराखंड: चमोली में फिर बादल फटा, तीन घरों को नुकसान पहुंचा, दो घर बहे

उत्तराखंड के चमोली जिले के धुरमा गांव में कल देर रात बादल फटने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए और दो बह गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

08 Sep 2019, 10:13 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्ति किया

राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्ति करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक अनुभवी वकील राम जेठमलानी के निधन से मुझे दुख पहुंचा है। वह अपनी विशिष्ट वाक्पटुता के साथ सार्वजनिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते थे। राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित न्यायविद्, महान क्षोभ और बुद्धिमान व्यक्ति खो दिया है।”


08 Sep 2019, 10:05 AM

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राम जेठमलानी के निधन पर दुख जताया

08 Sep 2019, 10:03 AM

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, “मशहूर वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर मेरी संवेदना। भगवान उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”


08 Sep 2019, 10:01 AM

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि दी

दिल्ली में राम जेठमलानी को उनके भर पहुंचकर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने श्रद्धांजलि दी है। जेठमलानी का आज सुबह 95 वर्ष की उम्र में निधन गया।

08 Sep 2019, 9:53 AM

राम जेठमलानी के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

राम जेठमलानी के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “राम जेठमलानी जी के निधन से भारत ने एक असाधारण वकील और प्रतिष्ठित सार्वजनिक व्यक्ति को खो दिया है, जिन्होंने न्यायालय और संसद दोनों में समृद्ध योगदान दिया। वह मजाकिया, साहसी और कभी भी किसी भी विषय पर अपनी बात रखने नहीं कतराते थे।”


08 Sep 2019, 9:51 AM

गृहमंत्री अमित शाह ने राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि दी

गृहमंत्री अमित शाह ने राम जेठमलानी को उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गृहमंत्री ने कहा, “देश के मशहूर वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी जी के निधन की खबर सुनकर गहरी पीड़ा हुई। उनके निधन से हमने न सिर्फ एक प्रतिष्ठित वकील खोया है, बल्कि एक महान व्यक्तित्व को भी खो दिया है।”

08 Sep 2019, 9:43 AM

राम जेठमलानी के निधन पर अभिषेक मनु सिंघवी ने शोक व्यक्त किया

अभिषेक मनु सिघंवि ने ट्वीट कर कहा, “राम जेठमलानी और मुझमें एक बेहतर कमेस्ट्री थी। हमारी उम्र में अंतर होने के बावजूद हम 25 प्रतिशत मुद्दों पर एक दूसरे से सहमत हुए। मुद्दों ने कभी भी हमारे बीच के प्यार और भाईचारे को प्रभावित नहीं किया। मैं अक्सर उन्हें यह कहकर उकसाता था कि देश में कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है, जो उन्हें राज्यसभा में रहने के लिए दशकों तक भेज सके।”


08 Sep 2019, 9:36 AM

राम जेठमलानी के निधन पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया

राम जेठमलानी के निधन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “अपने आप में एक संस्था, उन्होंने स्वतंत्रता के बाद के भारत में आपराधिक कानून को आकार दिया। उसका शून्य कभी नहीं भरा जाएगा और उसका नाम कानूनी इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा।”

08 Sep 2019, 9:11 AM

मशहूर वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन

मशहूर वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। उनकी गिनती देश के नामचीन क्रिमिनल वकीलों में की जाती रही है।  वे बीजेपी से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।


08 Sep 2019, 8:27 AM

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

08 Sep 2019, 8:26 AM

तूफान डोरियन का कनाडा में असर


08 Sep 2019, 8:10 AM

मुंबई में एक घर की दीवार गिरी, तीन लोगों को बचाया गया

08 Sep 2019, 8:03 AM

तमिलनाडु में CBSE एग्जाम में दलित-मुस्लिमों पर पूछे गए आपत्तिजनक सवाल, मचा बवाल

तमिलनाडु में सीबीएसई के छठी क्लास के एग्जाम में पूछे गए सवाल पर बवाल मच गया है। कथित तौर पर एग्जाम में पूछा गया कि क्या दलित अछूत होते हैं? एग्जाम का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रश्न पत्र पर तमिलनाडु के डीएम समेत विपक्षी पार्टियों ने ऐतराज जताया है।

प्रश्न पत्र में मुस्लिमों को लेकर भी विवादित सवाल पूछा गया है। लोग सीबीएसई से प्रश्न पत्र तैयार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जो प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का बताया जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia