दिल्ली: राजधानी में बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश की संभावना

IMD बुलेटिन के अनुसार, "आमतौर पर हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि अधिकतम तापमान मंगलवार को 42.0 डिग्री सेल्सियस रहने और बुधवार को 41.0 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।"

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

दिल्ली में लू की चपेट का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य में अगले दो दिनों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दी।

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, "आमतौर पर हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि अधिकतम तापमान मंगलवार को 42.0 डिग्री सेल्सियस रहने और बुधवार को 41.0 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।"

आईएमडी ने 19-21 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की है। सोमवार को शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia