LIVE: भारत बंद के दौरान बिहार समेत कई राज्यों में तोड़फोड़ और आगजनी, 24 से ज्यादा घायल

दलितों के भारत बंद के विरोध में आज सवर्णों ने भारत बंद बुलाया है। जाति आधारित आरक्षण का विरोध जताया जा रहा है। बिहार के आरा में दो गुटों में हुई झड़प के दौरान पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

भारत बंद के दौरान पंजाब के फिरोजपुर में 12 लोग घायल

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बिहार में बंद के दौरान हिंसा में 12 से ज्यादा लोग घायल

बिहार में भारत बंद के दौरान अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं में 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी भी की है।

भारत बंद के दौरान जोधपुर में सुरक्षा बल तैनात

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बिहार के गया में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

भारत बंद के दौरान बिहार के गया में पथराव के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई है। पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

पंजाब के फिरोजपुर में दो गुटों में पथराव

भारत बंद के दौरान पंजाब के फिरोजपुर में दो गुट भिड़ गए। इस दौरान हुए पथराव में कई लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के बडवानी में पुलिस का फ्लैग मार्च

भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के बडवानी जिले में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। हालांकि जिले में बंद का असर नहीं देखा जा रहा है। जिले में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के भोपाल में भारत बंद का असर

भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल में धारा 144 लागू है। इस बीच शहर की दुकानें बंद है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

ओडिशा के नुआपाड़ा में भारत बंद के दौरान दो गुटों में पथराव

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बिहार: पटना-कोलकाता रेलखंड का परिचालन ठप

भारत बंद के दौरान प्रदर्शन की वजह से पटना-कोलकाता रेलखंड का परिचालन ठप हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने बरौनी पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया है। रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया है।

बिहार के छपरा में बंद के दौरान तोड़फोड़

भारत बंद के दौरान बिहार के छपरा से तोड़फोड़ की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक, मुफसिल थाना इलाके के फकुली में बंद का समर्थन कर रहे लोगों ने तोड़फोड़ की है। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला भी किया है।


बिहार: भारत बंद के दौरान वैशाली में कई जगहों पर प्रदर्शन

आरक्षण के खिलाफ भारत बंद के दौरान बिहार के वैशाली में कई जगहों पर प्रदर्शन देखने को मिला है। प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर लोगों ने हंगामा भी किया।

छत्तीसगढ़ में भारत बंद का मिलाजुला असर देखा जा रहा है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

पटना के पास बिहटा में प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाया

पटना के पास बिहटा में प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया है। पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया।

बिहार के गया में भारत बंद के दौरान बवाल

आरक्षण के खिलाफ भारत बंद के दौरान बिहार के गया में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। खबरों के मुताबिक, बंद का समर्थन कर रहे लोगों ने पथराव किया है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

भारत बंद के दौरान राजस्थान के झालावाड़ में प्रदर्शन

राजस्थान के अलवर में भारत बंद का असर

राजस्थान के अलवर में भारत बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। जिले के कई कस्बे बंद हैं। इस दौरान जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल बंद के दौरान हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है।


बिहार: बंद के दौरान हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री से बदसलूकी

भारत बंद के दौरान बिहार के हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ बदसलूकी की खबर है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा हाजीपुर के शुभाई में जाम में फंस गए थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपेंद्र कुशवाहा के साथ बदसलूकी की।

पंजाब के फिरोजपुर में भारत बंद का असर

आरक्षण के खिलाफ भारत बंद का पंजाब के फिरोजपुर शहर में भी असर देखा जा रहा है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। वहीं बंद के दौरान दुकानें खोलने को लेकर व्यापारियों के बीच बहस भी देखने को मिली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बिहार के आरा में दो गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी की तस्वीरें

आरा में पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया

बिहार में आरा के आनंदनगर इलाके में बंद समर्थकों और बंद का विरोध करने वालों के बीच झड़प के दौरान पत्थरबाजी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि इस पत्थरबाजी में एसडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है।


ओडिशा में भारत बंद के दौरान प्रदर्शन

ओडिशा में भी भारत बंद का असर देखा जा रहा है। यहां भी लोग सड़क पर उतर कर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बिहार के आरा में धारा 144 लागू

भारत बंद के दौरान बिहार के आरा में दो गुटों में झड़प के बाद धारा 144 लगा दी गई है। खबरों के मुताबिक, आनंदनगर इलाके में बंद समर्थकों और बंद का विरोध करने वालों के बीच झड़प में करीब 6 से 7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बिहार में भारत बंद का कई जगहों पर असर

आरक्षण के खिलाफ भारत बंद का असर बिहार के आरा, नालंदा, बेगूसराय और कैमूर समेत कई जगहों पर देखा जा रहा है। आगजनी के साथ कई जगहों पर लोगों ने सड़क जाम किया है। लोग सड़क पर उतर कर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मध्य प्रदेश के भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। शहर में धारा 144 लागू है। पूरे शहर में करीब 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस विभाग सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहा है।


बिहार: हाजीपुर में लोगों ने सड़क पर जाम लगाया

बिहार के हाजीपुर में भी भारत बंद का असर देखा जा रहा है। यहां लोगों ने सड़कों पर जाम लगा दिया है।

बिहार: श्रमजीवी एक्सप्रेस को नालंदा में रोका गया

भारत बंद के दौरान लोग स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस को नालंदा में रोक दिया गया है। मेन लाइन क्लियर नहीं होने के कारण ट्रेन को रोका गया है।


बिहार: आरा में बंद के दौरान दो गुटों में झड़प और फायरिंग

आरक्षण के खिलाफ भारत बंद के दौरान बिहार के आरा से दो गुटों के बीच झड़प की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आनंदनगर इलाके में बंद समर्थकों और बंद का विरोध करने वालों के बीच हिंसक झड़प हुई है। दोनों तरफ से फायरिंग की भी खबर है।

बिहार: बंद के चलते ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय का पेपर टला

आरक्षण के खिलाफ भारत बंद के चलते बिहार में दरभंगा के ललित नारायण मिश्रा यूनिवर्सिटी में बीए का पेपर टल गया है। बंद की वजह से दरभंगा में कई प्राइवेट स्कूल भी बंद हैं।


मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना में कर्फ्यू

राजस्थान के कई जिलों में धारा 144 लागू

एससी-एसटी एक्ट में हुए बदलाव के खिलाफ 2 अप्रैल को दलितों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में आगजनी और हिंसक घटनाएं हुई थीं। इसे देखते हुए आज राजस्थान में पुलिस-प्रशासन मस्तैद है। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। जयपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। जयपुर, धौलपुर, करौली, बाड़मेर और अलवर में धारा 144 लागू है।


भारत बंद के दौरान बिहार के भोजपुर में आगजनी

भारत बंद के दौरान बिहार के भोजपुर में सड़क पर उतरकर लोगों ने आगजनी की और जाम लगाया। बताया जा रहा है कि नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के पास लोगों ने 84 आरा बक्सर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया है।

आरा में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन

बिहार के आरा में सैकड़ों लोगों ने पटना पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया है। रेल पटरी पर उतरकर लोगों ने आरक्षण के खिलाफ नारेबाजी की।


यूपी के मेरठ में भारत बंद का असर नहीं दिख रहा है

मध्य प्रदेश के भिंड और ग्वालियर में कर्फ्यू

बीते 2 अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर और मुरैना में कई हिंसक घटनाएं हुई थीं। ऐसे में आज भारत बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही मुस्तैद है। भिंड और ग्वालियर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू है।


सवर्णों ने आज भारत बंद बुलाया है

दलितों के भारत बंद के विरोध में आज सवर्णों ने भारत बंद बुलाया है। जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है। बंद को लेकर देश के कई शहरों में धारा 144 लगा दी गई है और पुलिस हाईअलर्ट पर है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia