BMC Election Result LIVE: लातूर में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, 39 सीटों पर दर्ज की जीत

लातूर महानगरपालिका चुनाव में 51 वार्ड पर रिजल्ट आए हैं। इनमें कॉग्रेस ने 39 सीटों पर तो वहीं बीजेपी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

16 Jan 2026, 9:54 AM

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को संपन्न हुए हैं। चुनावों में करीब चार साल की देरी के बाद इस बार परिणामों पर सबकी निगाहें हैं। मतगणना से पहले, राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बीएमसी के 227 वार्डों के लिए लगभग 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 879 महिलाएं और 821 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र की 893 नगरपालिकाओं के 2,869 वार्डों में 15,931 उम्मीदवारों की किस्मत आज तय होगी।

16 Jan 2026, 8:20 PM

BJP शासित राज्यों में बांग्ला बोलने पर प्रवासी श्रमिकों को प्रताड़ित किया जा रहा: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों में प्रवासी मजदूरों को मुख्य रूप से बांग्ला भाषा बोलने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्तरी बंगाल रवाना हुईं बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ‘‘राज्य में दंगे भड़काने की साजिश’’ रच रही है, क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि वह 2026 का विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी।

पश्चिम बंगाल के बाहर प्रवासी श्रमिकों पर हुए हमलों के विरोध में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का गुस्सा ‘‘जायज’’ है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं के कारण हुआ।

16 Jan 2026, 3:35 PM

महाराष्ट्र निकाय चुनाव परिणाम 2026: मीरा भयंदर में कांग्रेस ने जीत हासिल की   


16 Jan 2026, 4:52 PM

मुंबई के कलीना सीट से कांग्रेस की ट्यूलिप मिरांडा की उम्मीदवार ने जीत दर्ज किया है

मुंबई के कलीना सीट से कांग्रेस की ट्यूलिप मिरांडा की उम्मीदवार ने जीत दर्ज किया है। उन्होंने बीजेपी के कैंडिडेट ज्योति उपाध्याय को हरा दिया है। ट्यूलिप ने महज़ सात वोटों से जीत दर्ज किया है।

16 Jan 2026, 2:56 PM

BMC चुनाव 2026: शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 193 से हेमांगी हरीश वर्लेकर की जीत का जश्न मनाया।


16 Jan 2026, 2:27 PM

Maharashtra Election Result: लातूर में कांग्रेस की सत्ता

लातूर महानगरपालिका चुनाव में 51 वार्ड पर रिजल्ट आए हैं। इनमें कॉग्रेस ने 39 सीटों पर तो वहीं बीजेपी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है।

16 Jan 2026, 1:02 PM

महाराष्ट्र निकाय चुनाव- AIMIM ने BMC मुंबई में पहली सीट जीती। मेहज़बीन खान ने वार्ड नंबर 134 जीता।


16 Jan 2026, 1:02 PM

नागपुर नगर निगम में शुरुआती रुझानों में किसे कितनी सीटें

नागपुर नगर निगम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी 100 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 25, शिवसेना 1 और एनसीपी (अजित पवार गुट) 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

16 Jan 2026, 1:00 PM

गोरेगांव में उद्धव गुट की जीत

मुंबई-गोरेगांव इलाका: प्रभाग क्रमांक- 53 में उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के उम्मीदवार जितेंद्र वलवी विजयी


16 Jan 2026, 12:40 PM

नासिक में काउंटिंग सेंटर से तस्वीरें, जहां महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है।

16 Jan 2026, 12:39 PM

आधिकारिक BMC रुझान:  बीजेपी - 23 शिवसेना (UBT) - 14 शिवसेना - 5 कांग्रेस - 4 MNS - 1 AIMIM - 2 समाजवादी पार्टी - 1 NCP - 1 NOTA - 1


16 Jan 2026, 12:17 PM

महाराष्ट्र निकाय चुनाव - कांग्रेस की आशा दीपक काले के वार्ड नंबर 183 से जीतने पर समर्थकों ने जश्न मनाया।

16 Jan 2026, 12:16 PM

बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल घोषित कर दिया है, नॉमिनेशन 19 जनवरी को और चुनाव 20 जनवरी को होगा।


16 Jan 2026, 11:55 AM

पुणे नगर निगम चुनाव- वार्ड नंबर 20, शंकर महाराज मठ-बिबवेवाड़ी इलाके से 3 बीजेपी उम्मीदवार जीते

16 Jan 2026, 11:34 AM

BMC Election Result- पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में

बीएमसी का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में गया है। कांग्रेस की आशा काले धारावी के वार्ड संख्या 183 से जीतीं उन्हें 1450 वोट मिले। आशा काले ने शिंदे सेना की वैशाली शेवाले और MNS की पारुबाई कटके को हराया।


16 Jan 2026, 11:19 AM

BMC Elections 2026- शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 9 सीटों पर आगे है, जबकि शिवसेना (UBT) 4 और शिवसेना 3 सीटों पर आगे है।

16 Jan 2026, 10:51 AM

मुंबई जैसे शहर में जो वोटिंग पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मामला है- संजय राउत

BMC Elections पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "मुंबई जैसे शहर में जो वोटिंग पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मामला है। हजारों लोगों के नाम, जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भी वोट दिया था, उन इलाकों से गायब हैं जहां शिवसेना (UBT), MNS या कांग्रेस है, EVM मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है, चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल बीजेपी के सीनियर नेताओं और चुनाव आयोग के स्टाफ के बीच एक मीटिंग हुई, क्यों? आचार संहिता अभी भी लागू है।

उन्होंने यह भी कहा, "वोटिंग परसेंटेज आने से पहले ही एग्जिट पोल आ गए... बीजेपी ने अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया... हमने लोगों को भरोसा दिलाया है कि वे डरे नहीं..."


16 Jan 2026, 10:49 AM

मुंबई- BMC चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वर्ली काउंटिंग सेंटर से तस्वीरें।

16 Jan 2026, 10:48 AM

स्याही विवाद पर राहुल गांधी बोले- इलेक्शन कमीशन का नागरिकों को गुमराह करना ही हमारे लोकतंत्र में भरोसे के खत्म होने की वजह है 


16 Jan 2026, 10:00 AM

बीएमसी का किंग कौन? आज होगा फैसला, 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना शुरू

मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर टिकी हैं।

16 Jan 2026, 9:59 AM

महाराष्ट्र- मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर की तस्वीरें 


16 Jan 2026, 9:56 AM

बीएमसी चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान, 2017 में हुआ था 55.53 प्रतिशत

 बृहन्ममुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि महानगर में 1.03 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.94 प्रतिशत ने बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पिछले बीएमसी चुनाव 2017 में हुए थे, जिनमें 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुने गए निकाय का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया

16 Jan 2026, 9:44 AM

बीएमसी का किंग कौन? आज होगा फैसला, थोड़ी देर में शुरू होगी 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना

मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना शुरू होगी, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर टिकी हैं। 227 वार्डों के लिए गुरुवार को 52.94% वोटिंग हुई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia