लॉकडाउन: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, आने-जाने से रोकने पर भड़के, देखें वीडियो

बुधवार सुबह दिल्ली से गुरुग्राम जा रहे लोगों को पुलिस ने रोक तो लोगों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि बुधवार को कुछ लोग दिल्ली से गुड़गांव जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने इन लोगों को एंट्री नहीं करने दी इस पर लोगों ने पथराव किया। घटना पालम विहार इलाके की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस समय देश में लॉकडाउन का चौथा चरण है। ये 31 मई तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन सरकार ने लगाया है। इस बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच आज ये भी खबर आई कि दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर लोगों और पुलिस के बीच टकराव हो गया।

दरअसल, बुधवार सुबह दिल्ली से गुरुग्राम जा रहे लोगों को पुलिस ने रोक तो लोगों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि बुधवार को कुछ लोग दिल्ली से गुड़गांव जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने इन लोगों को एंट्री नहीं करने दी इस पर लोगों ने पथराव किया। जहां से ये लोग जा रहे थे, वो रास्ता गुड़गांव के सेक्टर 21 में निकलता है। पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पालम विहार इलाके की है।


इसके अलावा आज सुबह दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी भारी संख्या में ट्रैफिक देखा गया और गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बता दें कि लॉकडाउन के चलते दिल्ली और हरियाणा की सीमाएं सील हैं। हालांकि अब लॉकडाउन में कई तरह की छूट दे दी गई है और दिल्ली समेत ज्यादातर जगहों पर दफ्तर भी खुल गए हैं लेकिन कई जगहों पर अब भी लोगों को पुलिस आने-जाने नहीं दे रही है।

गौरतलब है कि देश में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के रिकॉर्ड 5,611 नए केस सामने आए हैं और 140 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,06,750 हो गई है। इसमें 61,149 सक्रिय केस हैं। अब तक कोरोना से 3,303 लोगों को मौत हो चुकी है।

वहीं दिल्ली की बात करे तो दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। यहां पर अब तक 10,554 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 5,638 केस सक्रिय हैं। 4,750 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 166 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia