लोकसभा पांचवां चरण मतदान LIVE: मतदान खत्म, कुल 62.56 फीसदी वोटिंग , बंगाल में 5 बजे तक 74 फीसदी वोट पड़े

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान खत्म हो चुका है। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 674 उम्मीदवारों का भविष्‍य ईवीएम में कैद हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में कुल 62.56 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में शाम 6 बजे तक 57.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में फिर बंपर वोटिंग हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

06 May 2019, 8:25 PM

मतदान खत्म, कुल 62.56 फीसदी वोटिंग , बंगाल में 5 बजे तक 74 फीसदी वोट पड़े

06 May 2019, 8:00 PM

पांचवें चरण का मतदान खत्म, कुल 62.56 फीसदी हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान खत्म हो चुका है। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 674 उम्मीदवारों का भविष्‍य ईवीएम में कैद हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में कुल 62.56 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में शाम 6 बजे तक 57.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में फिर बंपर वोटिंग हुई।

06 May 2019, 6:58 PM

मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव 2019 के 5वें चरण के लिए मतदान संपन्न हुआ


06 May 2019, 6:57 PM

जयपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के 5 वें चरण के लिए मतदान संपन्न हुआ

06 May 2019, 6:55 PM

पश्चिम बंगाल में दोबारा मतदान कराने की बीजेपी की मांग


06 May 2019, 6:43 PM

मतदान खत्म, शाम 6 बजे तक 61.38 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान खत्म हो चुका है। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 674 उम्मीदवारों का भविष्‍य ईवीएम में कैद हो गया। शाम 6 बजे तक 61.38 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में शाम 6 बजे तक 57.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में फिर बंपर वोटिंग हुई। यहां 74 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े।

06 May 2019, 6:23 PM

बिहार: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम 6 बजे तक 57.86% मतदान

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान खत्म हो चुका है। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 674 उम्मीदवारों का भविष्‍य ईवीएम में कैद हो गया। बिहार में शाम 6 बजे तक 57.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


06 May 2019, 5:55 PM

पश्चिम बंगालः कार में तोड़फोड़ के विरोध में हुबली में डीएम के ऑफिस में धरने पर बैठीं बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी

पश्चिम बंगाल के हुबली में डीएम के ऑफिस में धरने पर बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी बैठी गई है। यह धरना कार में तोड़फोड़ के विरोध में है।

06 May 2019, 5:17 PM

7 राज्यों की 51 सीटों पर 5 बजे तक 56 फीसदी से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। बिहार की 5 सीटों पर 52.86%, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 17.07%, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 58.19%, राजस्थान की 12 सीटों पर 56.99%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 49.11%, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 69.84%, झारखंड की 4 सीटों पर 58.07% मतदान हुआ है।


06 May 2019, 4:57 PM

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में दिव्यांग महिला ने पैर से मतदान किया

06 May 2019, 4:27 PM

7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी, 4 बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। बिहार की 5 सीटों पर 44.08%, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 15.39%, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 53.84%, राजस्थान की 12 सीटों पर 50.44%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 44.89%, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 63.16%, झारखंड की 4 सीटों पर 57.08% मतदान हुआ है।


06 May 2019, 3:30 PM

जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडितों ने ऊधमपुर में विशेष पोलिंग बूथ पर वोट डाला

06 May 2019, 3:24 PM

7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। बिहार की 5 सीटों पर 44.08%, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 13.10%, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 50.55%, राजस्थान की 12 सीटों पर 50.21%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 44.10%, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 62.14%, झारखंड की 4 सीटों पर 57.08% मतदान हुआ है।


06 May 2019, 2:22 PM

7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 2 बजे तक 40 फीसदी से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। बिहार की 5 सीटों पर 32.27%, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 11.35%, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 43.99%, राजस्थान की 12 सीटों पर 42.79%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 35.15%, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 51.04%, झारखंड की 4 सीटों पर 45.98% मतदान हुआ है।

06 May 2019, 1:19 PM

7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 38 फीसदी से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। बिहार की 5 सीटों पर 32.11%, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 10.67%, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 38.23%, राजस्थान की 12 सीटों पर 37.79%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 32.89%, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 46.15%, झारखंड की 4 सीटों पर 42.95% मतदान हुआ है।


06 May 2019, 12:32 PM

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में अभिनेता आशुतोष राणा ने डाला वोट

06 May 2019, 12:22 PM

7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 27 फीसदी से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। 12 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। बिहार की 5 सीटों पर 20.74%, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 6.9%, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 29.76%, राजस्थान की 12 सीटों पर 29.49%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 22.96%, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 33.64%, झारखंड की 4 सीटों पर 29.49% मतदान हुआ है।


06 May 2019, 11:29 AM

मध्य प्रदेश: छतरपुर में एक व्यक्ति ने पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद मतदान करने पहुंचा

06 May 2019, 11:26 AM

7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक 25 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। बिहार की 5 सीटों पर 20.74%, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 3.95%, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 19.02%, राजस्थान की 12 सीटों पर 26.15%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 20.96%, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 27.41%, झारखंड की 4 सीटों पर 29.49% मतदान हुआ है।


06 May 2019, 11:14 AM

लखनऊ: सरोजिनी नगर विधानसभा की बूथ संख्या 346 में ईवीएम खराब, समाजवादी पार्टी ने शिकायत की

06 May 2019, 10:49 AM

बिहार की पांच सीटों पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान


06 May 2019, 10:45 AM

7 राज्यों की 51 सीटों पर सुबह 10 बजे तक 12.73 प्रतिशत मतदान

06 May 2019, 10:25 AM

बिहार के छपरा में बवाल, ईवीएम के साथ तोड़फोड़, एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में छपरा के सोनपुर विधानसभा के नयागांव बोलिंग बूथ नंबर 131 पर ईवीएम को तोड़ दिया गया। पुलिस ने ईवीएम को तोड़ने के आरोप में रंजीत पासवान नाम के शख्स को को गिरफ्तार किया है।


06 May 2019, 10:00 AM

महागठबंधन बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं है: राजनाथ सिंह

06 May 2019, 9:58 AM

झारंखड: हजारीबाग में केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने डाला वोट

झारंखड के हजारीबाग से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने अपना वोट डाल दिया है। जयंत सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस के गोपाल साहू यहां से चुनाव मैदान में हैं। वहं सीपीआई से भुवनेश्वर प्रसाद मेहता यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।


06 May 2019, 9:53 AM

बिहार: हाजीपुर में मतदाता पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए कतार में लगे

06 May 2019, 9:45 AM

झारखंड: हजारीबाग में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा वोट डालने पहुंचे


06 May 2019, 9:42 AM

7 राज्यों की 51 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत आ गया है। बिहार की 5 सीटों पर 11.51%, जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर 0.80%, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 11.79%, राजस्थान की 12 सीटों पर 13.37%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 9.82%, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 14.85%, झारखंड की 4 सीटों पर 13.46% मतदान हुआ है।

06 May 2019, 9:36 AM

बिहार की पांच सीटों पर सुबह 8 बजे तक 3.86 प्रतिशत मतदान


06 May 2019, 9:32 AM

जम्मू-कश्मीर में मतदान के बीच पुलवामा में पोलिंग बूथ पर ग्रेनेड धमाका

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पोलिंग बूथ पर ग्रेनेड धमाका हुआ। धमाके में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग समेत 2 सीटों पर वोटिंग जारी है, यहां की अनंतनाग सीट पर 3 चरणों में मतदान हो रहा है।

06 May 2019, 9:20 AM

झारखंड: हजारीबाग में 105 साल बुजुर्ग मां को मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर लेकर पहुंचा एक शख्स


06 May 2019, 9:14 AM

झारखंड: रांची में मतदान के लिए मतदाता पोलिंग बूथ पर कतार में लगे

06 May 2019, 8:50 AM

पश्चिम बंगाल: बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच बैरकपुर में बवाल हुआ है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने खुद पर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है।


06 May 2019, 8:38 AM

मध्य प्रदेश: सतना में बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए कतार में लगे

06 May 2019, 8:34 AM

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए कतार में लगे

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मतदान जारी है। पुलवामा में बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए कतार में लगे हुए हैं।


06 May 2019, 8:31 AM

आपका एक वोट सिर्फ सरकार नहीं चुनेगा, बल्कि नफरत और हिंसा की राजनीति को भी बदलेगा: कांग्रेस

06 May 2019, 8:22 AM

बीएसपी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में डाला वोट


06 May 2019, 8:15 AM

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी

06 May 2019, 7:50 AM

लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने डाला वोट


06 May 2019, 7:49 AM

राजस्थान: जयपुर में पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़

06 May 2019, 7:48 AM

बिहार: छपरा में मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचा बुजुर्ग मतदाता


06 May 2019, 7:47 AM

राजस्थान के जयपुर में पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए मतदाता कतार में लगे

06 May 2019, 7:08 AM

झारखंड: हजारीबाग में मतदान शुरू, यशवंत सिन्हा पत्नी के साथ मतदान के लिए लाइन में लगे


06 May 2019, 7:03 AM

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान शुरू

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

06 May 2019, 7:01 AM

पश्चिम बंगाल: बैरकपुर में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता


06 May 2019, 7:00 AM

यूपी: अयोध्या में मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता, थोड़ी देर में वोटिंग होगी शुरू

05 May 2019, 10:55 PM

7 राज्यों की 51 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग, मतदान की तैयारी पूरी

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12 और पश्चिम बंगाल की 7 लोकसभा सीटें शामिल हैं। 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग:

उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, और गोंडा में मतदान होगा।

बिहार की इन पांच सीटों पर मतदान:

बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीट पर भी वोट डाले जाएंगे।

झारखंड की चार सीटों पर मतदान:

झारखंड की कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग सीट पर मतदान है।

राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान:

राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी।

पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान:

पश्चिम बंगाल की बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग पर मतादन होगा।

मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर मतदान:

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल सीट पर वोटिंग होगी।

जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर मतदान:

जम्मू-कश्मीर की लद्दाख और अनंतनाग (सिर्फ शोपियां जिले में वोटिंग)

2014 के लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें किसके पास थीं:

7 राज्यों में 51 सीटों पर हो रहे चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 51 सीटों में से 40 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी। 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जबकि बाकी सीटों पर अन्य दलों ने जीत हासिल की थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia