लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: चुनाव डयूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से होमगार्ड जवान की मौत 

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में चुनाव डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय धर्मपाल आज हरिद्वार में मतदान के दौरान चुनाव डयूटी पर था। इस दौरान उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

11 Apr 2019, 3:17 PM

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का आरोप लगाते हुए गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा विवरण से संबंधिक प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन कराए जाने की मांग की गई है।

कांग्रेस ने पत्र में लिखा, “अमेठी में नामांकन दाखिल करने के बाद जिस वक्त राहुल गांधी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उस समय उनके सिर के एक हिस्से पर हरे रंग की लेजर से टार्गेट किया गया था।”

11 Apr 2019, 7:06 PM

लोकसभा चुनाव: गढ़चिरौली में नक्सलियों ने मतदान के पास किया आईईडी विस्फोट, दो जवान घायल

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान नक्सलियों ने एक मतदान केंद्र के समीप आईईडी विस्फोट कर दिया। इसके अलावा सीआरपीएफ की एक टीम पर नक्सलियों की ओर से गोलीबारी भी की गई, जिसके जवाब में सीआरपीएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायल जवानों को नागपुर लाया गया।

11 Apr 2019, 6:57 PM

उत्तराखंड: चुनाव डयूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से होमगार्ड जवान की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में चुनाव डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय धर्मपाल आज हरिद्वार में मतदान के दौरान चुनाव डयूटी पर था। इस दौरान उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का रहने वाला था।


11 Apr 2019, 6:10 PM

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पोलिंग पार्टी पर हुआ नक्सली हमला, एक नक्सल ढेर, एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पोलिंग पार्टी पर नक्सली हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के ओरछा जिले में पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला बोला। इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिया है। वहीं एक एसटीएफ जवान घायल हो गया है।

11 Apr 2019, 5:03 PM

रवि दत्त मिश्रा ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा


11 Apr 2019, 4:41 PM

आंध्र प्रदेश: गुंटूर के सत्तेनापल्ली में टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता भिड़े

आंध्र प्रदेश में गुंटूर के सत्तेनापल्ली में एक पोलिंग बूथ पर टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद कुर्सियों को तोड़ दिया।

11 Apr 2019, 3:21 PM

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्रालय का जवाब

राहलु गांधी की सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्रालय ने जवाब दिया है। मंत्रालय ने कहा, “जिस ग्रीन लाइट का जिक्र किया जा रहा है वह कांग्रेस के फोटोग्राफर ने वीडियो बनाते वक्त जलाया था।”


11 Apr 2019, 3:06 PM

यूपी: अमेठी से स्मृति इरानी ने नामांकन दाखिल किया

11 Apr 2019, 2:25 PM

रायबरेली में सोनिया गांधी ने दाखिल किया नामांकन, राहुल और प्रियंका गांधी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद थे।


11 Apr 2019, 2:21 PM

नरेंद्र मोदी अजेय नहीं, हमारी जीत होगी: सोनिया गांधी

क्या पीएम मोदी अजेय है, इस सवाल के जवाब में यूपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैं ऐसा बिलकुल भी नहीं है। यूपीए अध्यक्ष ने कहा कि यह मत भूलिए कि 2004 में वाजपेयी भी अजेय थे, लेकिन जीत हमारी हुई।

11 Apr 2019, 2:18 PM

पिछले 5 सालों में नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया: राहुल गांधी

रायबरेली में सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल होने गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहा, “भारतीय इतिहास में कई ऐसे लोग हुए हैं, जिन्हें यह अहंकार था कि वे देश के लोगों की तुलना में बड़े हैं। पिछले 5 सालों में नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। चुनाव के बाद वे पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।”


11 Apr 2019, 2:13 PM

यूपी: रायबरेली में सोनिया गांधी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

11 Apr 2019, 1:47 PM

रायबरेली: रोड शो से पहले सोनिया गांधी ने पूजा की


11 Apr 2019, 1:44 PM

यूपी: सोनिया गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

11 Apr 2019, 1:39 PM

रायबरेली में सोनिया गांधी का रोड शो शुरू, थोड़ी देर बाद करेंगी नामांकन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का रोड शो शुरू हो गया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। रोड शो के बाद सोनिया गांधी नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia