लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। 95 सीटों पर शाम 5 बजे तक 61.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर 5 बजे तक 61 फीसदी से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। 95 सीटों पर शाम 5 बजे तक 61.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। असम की 5 सीटों पर 73.32%, बिहार की 5 सीटों पर 58.14%, छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर 68.70%, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 43.37%, कर्नाटक की 14 सीटों पर 61.80%, महाराष्ट्र की 10 सीटों पर 55.37%, मणिपुर की 1 सीट पर 74.69%, ओडिशा की 5 सीटों पर 57.41%, पुडुचेरी 72.40%, तमिलनाडू की 38 सीटों पर 61.52%, उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर 58.12%, पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर 75.27% मतदान दर्ज किया गया है।

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 5 बजे तक 58 % से ज्यादा मतदान

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 5 बजे तक मतदान प्रतिशत आ गया है। 5 बजे तक पांच सीटों पर 58.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। भागलपुर में 50.70%, बांका में 56.75%, पुर्णिया में 62.82%, किशनगंज में 58.72% और किटाहर में 62.17 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर 3 बजे तक 50 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक करीब 50 प्रतिशत वोटिंग हुई है। प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय यूपी की 8 सीटों पर 3 बजे तक औसतन 50.39 प्रतिशत मतदान हो चुका है। उन्होंने बताया कि 3 बजे तक नगीना में 51.67 प्रतिशत, अमरोहा में 54.62, बुलंदशहर में 52, अलीगढ़ में 48.80, हाथरस में 49.19, मथुरा में 48.10, आगरा में 49.07 और फतेहपुर सीकरी में 49.70 प्रतिशत वोटिंग हुई है।


ओडिशा: ईवीएम में खराबी के चार बूथों पर दोबारा होंगे चुनाव- मुख्य चुनाव अधिकारी

ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा, “सुरेंद्रगढ़ के बूथ नंबर 213, बोनाई के बूथ नंबर 129 और दासपल्ला विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 210 और 222 पर ईवीए में खराबी के चलते दोबारा मतदान होंंगे।”

12 राज्यों की 95 सीटों पर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

12 राज्यों की 95 सीटों पर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। महाराष्ट्र में 46.63%, तमिलनाडुं में 52.02%, ओडिशा में 53%, मणिपुर में 67.5%, उत्तर प्रदेश में 50.39%, छत्तीसगढ़ में 59.72%, कनार्टक में 49.26% मतदान हुआ है।


बिहार के बांका सीट पर मतदान के बीच दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने की फायरिंग

बिहार के बांका लोकसभा सीट पर मतदान के बीच शंभुगंज के रामचुआ गांव में दो पक्षों में तनाव के बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोग पथराव करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की।

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान


मणिपुर: इंफाल में पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता

जम्मू-कश्मीर: 3 बजे तक 38.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है


असम: नगांव में पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता

ओडिशा: गंजाम में पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे 95 साल के बुजुर्ग की मौत

ओडिशा के गंजाम में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ के बाहर लाइन में एक 95 साल का बुजुर्ग अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक करीब 46 प्रतिशत मतदान

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत आ गया है। 3 बजे तक पांच सीटों पर 45.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। भागलपुर में 40%, बांका में 49.3%, पुर्णिया में 46%, किशनगंज में 48% और किटाहर में 46 प्रतिशत मतदान हुआ है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांदगांव में परिवार के साथ मतदान किया


महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 35.4 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़: 3 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे का 47.02% मतदान

छत्तीसगढ़ी की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। यहां पर दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। राज्य की तीन लोकसभा सीटों पर 1 बजे तक 47.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।


पश्चिम बंगाल: चोपड़ा में ईवीएम में तोड़फोड़, बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भिड़े

पश्चिम बंगाल के चोपड़ा मतदान केंद्र पर ईवीएम में तोड़फोड़ की गई है। मतदान के दौरान बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भिड़ गए। इसके बाद जमकर तोड़फोड़ की।

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर दोपहर 2 बजे तक 38.49 प्रतिशत मतदान

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रतिशत आ गया है। पांच सीटों पर 38.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसमें भागलपुर में 33% , बांका में 40.16%, पूर्णिया में 42%, किशनगंज में 40.3% और कटिहार में 37% प्रतिशत मतदान हुआ है।


12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी, यूपी की 8 सीटों पर 1 बजे तक करीब 39 प्रतिशत मतदान

दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों का दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। यूपी की 8 सीटों पर 1 बजे तक 38.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।

छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, आईटीबीपी का जवान घायल

छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस हमले में आईटीबीपी का जवान घायल हो गया है। राज्य की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।


11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 33 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 24 प्रतिशत और बिहार में 19 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।

पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला


छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 26.2 और असम में 26.39 प्रतिशत मतदान

दूसरे चरण के तहत 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत आ गया है। छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 26.2 और असम में 26.39 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पश्चिम बंगाल: रायगंज में सीपीएम उम्मीदवार मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर हमला

पश्चिम बंगाल के रायगंज में टीएमसी के हंगामे के बाद अब सीपीएम उम्मीदवार मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर हमला हुआ है। इस्लामपुर इलाके में सलीम की कार पर पथराव किया गया है। इससे पहले सुबह बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में यहां पर झड़प हो गई थी।


उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल: दिनाजपुर में सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े, प्रदर्शन कर रहे थे लोग

पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में मतदान के बीच एनएच-34 जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें मतदान करने से रोका है।


मणिपुर में 11 बजे तक 32 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

महाराष्ट्र: सोलापुर के शास्त्री नगर के 217 नंबर पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, मतदान रुका

महाराष्ट्र में सोलापुर के शास्त्री नगर के 217 नंबर पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब हो गया है। फिलहाल यहां पर मतदान रुक गया है। कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे यहां से चुनाव मैदान में हैं।


मुंबई: चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने 11.85 लाख रुपये की नगदी जब्त की

95 सीटों पर मतदान जारी, बिहार की 5 सीटों पर 10 बजे तक 19 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 10 बजे तक मतदान प्रतिशत आ गया है। पांच सीटों पर 10 बजे तक 19.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।


छत्तीसगढ़: कांकेर के पोलिंग बूथ 186 पर तैनात चुनाव अधिकारी की आर्ट अटैक से मौत

9 बजे तक का मतदान प्रतिशत

सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। असम की 5 सीटों पर 10 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 1 प्रतिशत, कर्नाटक की 14 सीटों पर 1.15 प्रतिशत, महाराष्ट्र की 10 सीटों पर .85 प्रतिशत, मणिपुर की 1 सीट पर 1.7 प्रतिशत, ओडिशा की 5 सीटों पर 2.15 प्रतिशत, तमिलनाडु की 38 सीटों पर .81 प्रतिशत, यूपी की 8 सीटों पर 4 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर .55 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर 7.75 फीसदी वोट डाले गए हैं।


बिहार की पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

बिहार की पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत आ गया है। पांच सीटों पर 12.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ओडिशा: बोलंगीर में पोलिंग बूथ नंबर 261 और 263 पर ईवीएम खराब, मतदान रुका

ओडिशा के बोलंगीर में पोलिंग बूथ नंबर 261 और 263 पर ईवीएम खराब हो गया है। ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान रुका गया है।


मथुरा: गांठोली गांव के पोलिंग बूथ नंबर 46 पर ईवीएम खराब, मतदान नहीं हो पाया शुरू

तमिलनाडु: चेन्नई में कमल हासन ने बेटी के साथ मतदान किया


महाराष्ट्र: बीड में पांच जगहों पर ईवीएम मशीन खराब, बदले गए

महाराष्ट्र के बीड में सुबह पांच जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद सभी ईवीएम मशीन को बदल दिया गया है। फिलहाल मतदान जारी है।

पुडुचेर: सीएम वी नारायणस्वामी ने डाला वोट


असम: सिल्चर में वीवीटपैट मशीन ठीक किया गया, मतदान शुरू

तमिलनाडु: चेन्नई में कमल हासन अपनी बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे

तमिलनाडु के चेन्नई में मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष कमल हासन अपनी बेटी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे हैं।


असम: सिल्चर में वीवीपैट मशीन खराब, चुनाव अधिकारी ठीक करने की कोशिश में जुटे

मतदान शुरू होते ही असम के सिल्चर में वीवीपैट मशीन खराब हो गई है। चुनाव अधिकारी ठीक करने की कोशिश में जुटे हैं। सिल्चर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुष्मिता देव चुनाव मैदान में हैं।

तमिलनाडु: चेन्नई में रजनीकांत ने डाला वोट


95 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू

सुबस 7 बजे शुरू होगा मतदान, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए थोड़ी देर में मतदान शुरू होगा। दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों की कुल 95 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

दूसरे चरण में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर है:

कर्नाटक की टुमकुर सीट से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा जेडीएस से चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
एचडी देवगौड़ा

कर्नाटक की मंड्या सीट से राज्य के सीएम एचडी कुमारास्वामी के बेटे निखिल कुमारास्वामी चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
निखिल कुमारास्वामी

जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सीट से नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
जितेंद्र सिंह

तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और डीएमके के ए. राजा चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
ए. राजा

तमिलनाडु की तुत्थूकुडी लोकसभा सीट से डीएमके की कनिमोझी चुनाव लड़ रही हैं ।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
कनिमोझी

शिवगंगा सीट से पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
पी. चिदंबरम

असम की सिल्चर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुष्मिता देव चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
सुष्मिता देव

यूपी की मथुरा सीट से अभिनेत्री और मौजूदा बीजेपी सांसद हेमा मालिनी एक बार फिर किस्मत आजमा रही हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
हेमा मालिनी

यूपी की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
राज बब्बर

बिहार की कटिहार सीट से तारिक अनवर कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
तारिक अनवर

महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार शिंदे एक बार फिर चुनाव मैदान में।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
सुशील कुमार शिंदे

महाराष्ट्र की बीड सीट से बीजेपी ने गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे को चुनाव मैदान में उतारा है

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
प्रीतम मुंडे

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण नंदेड़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा दूसरा चरण मतदान LIVE: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
अशोक चव्हाण

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia