बड़ी खबर Live: राजकोट में गेमिंग जोन की आग में 12 बच्चों समेत 24 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। अब तक हादसे में कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अयोध्या: श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया

गुजरात: राजकोट TRP गेमिंग ज़ोन में जो अस्थायी संरचना थी वह ध्वस्त हो गई, आग पर 2 घंटे पहले काबू पा लिया गया- राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी

गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। अब तक हादसे में कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में 12 बच्चे शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव प्रणाली चक्रवाती तूफान 'रेमल' में तब्दील हो गया है: आईएमडी

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनी निम्न दबाव प्रणाली चक्रवाती तूफान 'रेमल' में तब्दील हो गया है और इसके रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप तथा बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्र तट से टकराने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इस मानसून पूर्व सीजन में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवाती तूफान है।


प्रधानमंत्री की भाषा की गरिमा और बीजेपी की सीटें - दोनों ही लगातार गिरती चली जा रही हैं- राहुल गांधी

राजकोट: गेमिंग जोन की आग में अब तक 20 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। अब तक हादसे में कुल 20 लोगों की जान जा चुकी है।


‘इंडिया’ गठबंधन 272 के आगे निकला, 350 सीट जीतने की ओर: कांग्रेस

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को दावा किया कि अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सत्ता से विदाई तय हो गई है तथा ‘इंडिया’ गठबंधन 272 के आंकड़े को पार करने के बाद अब 350 से अधिक सीट जीतने की तरफ अग्रसर है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि हवा के रुख को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी ‘‘सेवानिवृत्ति योजना’ पर विचार करना शुरू कर दिया है।

अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 51.35 प्रतिशत मतदान

 जम्मू कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 18.36 लाख मतदाताओं में से 51 प्रतिशत से अधिक ने शनिवार शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिससे निर्वाचन क्षेत्र में 28 वर्षों से अधिक के मतदान प्रतिशत का रिकार्ड टूट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


सत्ता में आने के बाद, ‘इंडिया’ गठबंधन किसानों का कर्ज माफ करेगा और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देगा: अमृतसर की रैली में राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पंजाब के अमृतसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन कि सरकार आई तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा और किसानों को एमएसपी पर कानूनी गारंटी दी जाएगी।

मोदी ने पूरे चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों का जिक्र नहीं किया : गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पूरे चुनावी अभियान में असल मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता का जिक्र नहीं किया।


पटना: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- यह झारखंड और दिल्ली नहीं है, एक बार हाथ लगाकर तो दिखाइए

वाराणसी: प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव ने वाराणसी से INDIA गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय के समर्थन में रोड शो किया


दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने आज सुबह मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

पुंछ के मेंढर में वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर हुई झड़प, 6 घायल

पुंछ के मेंढर में पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। मारपीट में दो पुरुष, चार महिलाओं समेत 6 घायल हो गए हैं। अब तक पुंछ में यह दूसरा मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक झड़प के दौरान सुरक्षाबलों पर की गई पत्थरबाजी की गई है। घायलों को मेंढर के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।


हरियाणा में शाम 5 बजे तक 55.93% वोटिंग, सिरसा में सबसे ज्यादा मतदान

हरियाणा में 5 बजे तक 55.93% वोटिंग हुई है। आंकड़ों के मुताबिक सिरसा में सबसे ज्यादा, यानी 59.57% मतदान हुआ है। जानिए कहां किनते प्रतिशत वोट पड़े।

बिहार: LokSabha Elections 2024 के छठे चरण का मतदान समाप्त होने पर पूर्वी चंपारण के एक बूथ पर ईवीएम को सील किया जा रहा है


लोकसभा चुनाव: शाम 5 बजे तक 57.7 प्रतिशत मतदान हुआ 

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शाम 5 बजे तक 57.7 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली में 53.73 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 77.99 प्रतिशत मतदान हुआ।

8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग, 5 बजे तक 57.70% मतदान

8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है, फिलहाल 5 बजे तक 57.70% मतदान हो चुका है


पश्चिम बंगाल: झाड़ग्राम लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार प्रणत टुडू पर कथित तौर पर बदमाशों ने किया हमला 

निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव हुआ तो भाजपा सत्‍ता से बाहर हो जाएगी : मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को दावा किया कि अगर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हुआ तो भाजपा और उनके सहयोगी सत्ता से बाहर हो जाएंगे। बसपा प्रमुख मायावती ने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के बसपा उम्मीदवार जावेद सिमनानी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में कहा, ‘‘जैसे लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण देश और राज्यों में सत्ता से बाहर हो गयी, उसी तरह भाजपा भी सत्ता से बाहर हो जाएगी बशर्ते निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव हो और वोटिंग मशीन में कोई गड़बड़ी न हो।’’

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसने बसपा सरकार में बहुजन नेताओं के नाम पर रखे गए जिलों के नाम बदल दिए। उन्होंने कहा, ‘‘जब सपा सत्ता में थी तो उसने उन जिलों और संस्थानों के नाम बदल दिए जो हमने अपने संतों और गुरुओं के नाम पर बनाए थे। इससे इन संतों और गुरुओं के प्रति उनकी (सपा की) बुरी मंशा का पता चलता है।’’

बसपा प्रमुख ने दावा किया, ‘‘हिंदुत्व की आड़ में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चरम पर है। इसके साथ ही ऊंची जाति के गरीब लोगों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। खासकर ब्राह्मण समुदाय को पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर परेशान किया जा रहा है।’’ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर मुस्लिम समाज का शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो इनका शोषण व उत्पीड़न रोका जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि भ्रष्टाचार अभी भी खत्म नहीं हुआ है।’’ मायावती ने कहा कि अगर बसपा सत्ता में आई तो वह सर्वजन समाज का कल्याण सुनिश्चित करेगी।


चार जून को उत्तर प्रदेश से BJP का सफाया हो जाएगा : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि चार जून को जब मतगणना होगी तो उत्‍तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो जाएगा। बीजेपी के 400 पार के नारे पर हमला बोलते हुए यादव ने कहा, ‘‘जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, वे 400 (सीटें) हारने जा रहे हैं।’’

दिल्ली: BJP नेता वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया


10 सालों में इनकी(बीजेपी) हर बात झूठी निकली और हर वादा झूठा निकला है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "10 सालों में इनकी(बीजेपी) हर बात झूठी निकली और हर वादा झूठा निकला है... ये लोग 400 पार का नारा दे रहे थे। इस बार 400 पार नहीं होगा बल्कि 400 हार जाएंगे... दिल्ली वालों ने अपने मन की बात 400 पार में कह दी... इस बार देश की जनता इन्हें 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी।"

8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग, दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान

बिहार- 45.21%

हरियाणा- 46.26%

जम्मू और कश्मीर- 44.41%

झारखंड- 54.34%

दिल्ली- 44.58%

ओडिशा- 48.44%

उत्तर प्रदेश-43.95%

पश्चिम बंगाल- 70.19%


दिल्लीवासी अपने अधिकारों का प्रयोग करें और संसद में अपना प्रतिनिधि चुनें- दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय का कहना है, ''ये चुनाव तानाशाही के खिलाफ हैं, संविधान को बचाने के लिए हैं, लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं। मैं दिल्ली के लोगों से आग्रह करना चाहती हूं कि वे अपने अधिकारों का प्रयोग करें और संसद में अपना प्रतिनिधि चुनें। आप ने हमने हमेशा महिलाओं के कल्याण के लिए काम किया है। हमने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए, हमने उन्हें मुफ्त बस यात्रा दी और हाल ही में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की प्रत्येक महिला को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की।"

जनता उसी के पक्ष में वोट करेगी जो सही है- आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा, ''मैंने अपना वोट डाल दिया है। मैं देश और दिल्ली की जनता से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और मतदान करें। देश की जनता जागरूक हो गई है। उन्हें पता है कि क्या सही है और गलत। जनता उसी के पक्ष में वोट करेगी जो सही है। हर राजनीतिक दल जनता से अपील करता है। '400 पार' सिर्फ एक नारा है। लोग सरकार द्वारा किए गए काम के आधार पर उन्हें (बीजेपी को) रेटिंग देंगे पिछले 10 वर्षों में।”


मतदान के बाद CDS अनिल चौहान ने कहा, हम चाहते हैं कि सभी नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का करें इस्तेमाल

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला


8 राज्यों की 58 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान

ओडिशा में राज्य विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 35.69% मतदान


दिल्ली: बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया

पश्चिम बंगाल: घाटल से बीजेपी उम्मीदवार हिरन चटर्जी के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया


झारखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने छठे चरण के लिए अपना वोट डाला


संविधान की रक्षा के लिए और एक व्यापक बदलाव के लिए, इस उत्सव में भाग लें- कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला

हरियाणा के कैथल में मतदान करने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "मैं सबसे आग्रह करता हूं कि वोट जरूर दें। वोट ही प्रजातंत्र की रक्षा कर सकता है, वोट ही देश के संविधान को बचा सकता है। देश में नई सरकार बनाने के लिए, संविधान की रक्षा के लिए और एक व्यापक बदलाव के लिए। इस उत्सव में भाग लें।"

8 राज्यों की 58 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान

बिहार- 23.67%

हरियाणा- 22.09%

जम्मू और कश्मीर- 23.11%

झारखंड- 27.80%

दिल्ली- 21.69%

ओडिशा- 21.30%

उत्तर प्रदेश-27.06%

पश्चिम बंगाल- 36.88%


रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने पैतृक गांव सांघी, रोहतक में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मतदान केंद्र पर मतदान किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदान के बाद प्रेस से बात कहा, मेरे पिताजी, मेरी पत्नी और मेरे दोनों बच्चों ने वोट किया। मेरी मम्मी आज नहीं आ पाईं। उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है। मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि गर्मी बहुत है फिर भी घर में ना बैठें और वोट जरूर डालें। लोग तानाशाही के खिलाफ वोट डालें। लोग बहुत त्रस्त हैं और बड़ी संख्या में तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट डाल रहे हैं।

मेरे पिता 95 साल के हैं, उन्होंने आज मतदान किया- CEC राजीव कुमार

CEC राजीव कुमार ने बताया, "ये मेरे लिए बहुत ही गर्वपूर्ण विषय है। मेरे पिता 95 साल के हैं। उन्होंने आज मतदान किया। हमारे परिवार के 3 पीढ़ी ने आज एक साथ मतदान किया। हर वोटर को जरूर वोट डालना चाहिए।"


दिल्ली में मतदान करने के बाद राहुल गांधी ने मतदाताओं से की ये अपील

दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, “देशवासियों! पहले पांच चरणों के मतदान में आपने झूठ, नफरत और दुष्प्रचार को नकार कर अपने जीवन से जुड़े जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी है।

आज छठे चरण का मतदान है और आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि:

- युवाओं के लिए 30 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती और 1 लाख रुपए साल की पहली नौकरी पक्की योजना शुरू हो जाए।

- गरीब परिवार की महिलाओं के खातों में 8,500 रुपए महीना आने लगे।

- किसान कर्ज़ मुक्त हों और उन्हें फसल पर सही MSP मिले।

- मजदूरों को 400 रुपए का दैनिक मेहनताना मिले।

आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा। मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल कर अपना योगदान दिया। आप सब भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलिए, अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए।”

झारखंड: सुबह 9 बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में शनिवार को चार लोकसभा सीट पर जारी मतदान के दौरान सुबह नौ बजे तक लगभग 11.74 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

सुबह 9 बजे तक गिरिडीह में सबसे अधिक 12.91 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद रांची में 12.19 प्रतिशत, धनबाद में 11.75 प्रतिशत और जमशेदपुर में 10.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान दर्ज

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 10.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.66, हरियाणा में 8.31, जेके में 8.99, झारखंड में 11.74, दिल्ली में 8.94, ओडिशा में 7.45, उत्तर प्रदेश में 12.33 और पश्चिम बंगाल में 16.54 प्रतिशत मतदान हुआ है।


सोनिया-राहुल गांधी ने दिल्ली में एक मतदान केंद्र पर डाला वोट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

कश्मीर: अनंतनाग में मतदान जारी, महबूबा मुफ्ती ने किया विरोध, बोलीं- 'कार्यकर्ताओं को थाने में किया जा रहा बंद'


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोड डाला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बच्चों रेहान राजीव और मिराया ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला


दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट

दिल्ली: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला


दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

कांंग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मतदाताओं से की मतदान की अपील


पीएम मोदी ने मतदाताओं से की मतदान की अपील

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।"

बीजेपी के पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला


नई दिल्ली से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने अपना वोट डाला

बिहार: गैंगस्टर-राजनेता दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब अपना वोट डालने के लिए सीवान के मतदान केंद्र पर पहुंचीं


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के करनाल में अपना वोट डाला


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे

8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट


8 राज्यों की 58 सीटों पर थोड़ी देर में वोटिंग, मतदान की तैयारी पूरी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। 58 सीटों पर 11 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है, उनमें बिहार (8 सीटें), हरियाणा (सभी 10 सीटें), जम्मू और कश्मीर (एक सीट), झारखंड (4 सीटें), दिल्ली (सभी 7 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), उत्तर प्रदेश (14 सीटें) और पश्चिम बंगाल (8 सीटें) शामिल हैं। इसके साथ ही ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग होगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia