लोकसभा चुनाव: आज शाम थम जाएगा 5वें दौर का चुनाव प्रचार, 8 राज्‍यों की 49 सीटों पर 20 मई को होगी वोटिंग

पांचवें चरण में जिन सीटों पर मतदान होने वाला है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार और ओडिशा की 5-5 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा चुनाव का पांचवें दौर का चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। 20 मई को होने वाले मतदान के दौरान 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कुल 49 सीटों पर मतदान होने वाले हैं।पांचवें चरण में जिन सीटों पर मतदान होने वाला है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार और ओडिशा की 5-5 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।  

उत्तर प्रदेश: मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।

महाराष्ट्र: धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर - मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।

बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।

ओडिशा: बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।

झारखंड: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।

पश्चिम बंगाल: बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।

जम्मू-कश्मीर: बारामूला।

लद्दाख

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia