लोकसभा चुनाव: कैसरगंज से BJP ने अभी तक नहीं उतारा उम्मीदवार, बृजभूषण बोले- आपकी वजह से मेरी टिकट में देरी

बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘टिकट की चिंता मेरी है। आप लोगों (मीडिया) को इसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मेरे टिकट की घोषणा में आप लोगों की वजह से ही विलम्ब हो रहा है।’’

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश की कैसरगंज संसदीय सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस सीट से पार्टी द्वारा उन्हें उम्मीदवार घोषित करने में देरी के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया। बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘टिकट की चिंता मेरी है। आप लोगों (मीडिया) को इसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मेरे टिकट की घोषणा में आप लोगों की वजह से ही विलम्ब हो रहा है।’’ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी सिंह गोंडा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा कि मुसलमानों से मुलाकात करना और ईद मनाने उनके घर जाना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी धर्म और मजहब के आधार पर राजनीति नहीं की है। मैं समाज को जाति, धर्म और संप्रदाय में बांटकर राजनीति नहीं करता हूं।’’

कैसरगंज लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को चुनाव हैं। अभी इस सीट से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia